BIG Announcements : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जन्मदिन पर की ये दो बड़ी घोषणाएं

Spread the love

रायपुर, 23 अगस्त। BIG Announcements : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर दो बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना की सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया है। वहीं श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर, चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायक श्रमायुक्त किया गया है।

इससे पहले शहीद भगत सिंह चौक में श्रम कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करी लड्डू से तौला। सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों के हितों में किये गए कार्य के लिए हम आपको जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित कर रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50,000 रूपये से बढ़ाकर 1 लाख रूपये की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीरचांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा (BIG Announcements) शामिल है।