BREAKING NEWS : मंत्रियों के विभाग में होगा बदलाव…! जोधपुरी शूट में राजभवन पहुंचे मरकाम…इन मंत्रियों को बदल सकते हैं पोर्टफोलियो ?

Spread the love

रायपुर, 14 जुलाई। BREAKING NEWS : संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की चर्चा चल रही है।सूत्रों के मुताबिक मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद भूपेश मंत्रिमंडल के विभागों में बदलाव होने की संभावना है। कुछ मंत्रियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक इसमें उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा का जिम्मा दिया जा सकता है। ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग मिल सकता है। वहीं मोहन मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना है। रवींद्र चौबे से कृषि विभाग लेकर शिक्षा विभाग की जवादारी दी जा सकती है। शाम तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।