Ex-DGP Murder Mystery : बिग ब्रेकिंग…! पूर्व DGP की हत्या…पत्नी गिरफ्तार…जांच तेज

Spread the love

बेंगलुरु, 20 अप्रैल। Ex-DGP Murder Mystery : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश की हत्या ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। रविवार को बेंगलुरु में अपने आवास पर ओम प्रकाश रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी पल्लवी हत्या की आरोपी बताई जा रही हैं।​

रविवार को बेंगलुरु के एक निजी आवास में ओम प्रकाश का शव पाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद उनकी पत्नी पल्लवी को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को थाने लेकर गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।​

हत्या के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।​

हालांकि सूत्रों के मुताबिक (Ex-DGP Murder Mystery) दोनों पति-पत्नी के बीच कई सालों से वैवाहिक जीवन में मतभेद चल रहा था।​ पैसों को लेकर भी झगड़े हुआ करते थे।​ दोनों का एक बेटा और बेटी भी है।​ प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार से थे।​ 28 फरवरी, 2015 को कर्नाटक के डीजी और आईजीपी बने और जनवरी 2017 में सेवानिवृत्त हुए।​