Farmer Suicide : महासमुंद में अपने ही खेत में किसान ने की खुदकुशी…! सुसाइड नोट भी मिला

Spread the love

महासमुंद, 28 जुलाई। Farmer Suicide : महासमुंद में एक 65 साल के किसान का शव उसके खेत में लटका मिला। शव के पास सुसाइड नोट भी पड़ा हुआ मिला, जिसमें कर्ज और फसल क्षति का हवाला दिया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। भाजपा ने जांच समिति का गठन किया है।

गुरुवार को तेंदुकोना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुइया निवासी कन्हैया लाल सिन्हा का शव उसके खेत में एक पेड़ से लटका मिला। किसान के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कर्ज और फसल की क्षति से परेशान होना लिखा गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसान का शव गांव में उसके खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। कथित तौर पर मृत किसान के लिखे सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। दुर्घटनावश मौत (Farmer Suicide) की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।