Food Poisoning : कोंडागांव से एक बड़ी खबर…! देर रात एक ही परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Spread the love

कोण्डागांव, 1 जुलाई। Food Poisoning : कोंडागांव से एक बड़ी खबर आ रही है। एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। मामला कोण्डागांव ब्लाक के ग्राम पंचायत दहीकोंगा माँझीपारा का है। जानकारी के मुताबिक फूड प्वायजनिंग की वजह ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोण्डागांव ब्लाक के ग्राम पंचायत दहीकोंगा माँझीपरा में एक ही परिवार के 8 लोगों को उल्टी दस्त होने लगा, जिसकी वजह से आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी की हालत स्थिर बतायी है। जानकारी के मुताबिक मशरूम खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है।

सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया (Food Poisoning) गया है, उसमें 4 परुष और तीन महिला के अलावे एक बच्ची भी शामिल हैं।