Insta Reel : कुछ लाइक्स और व्यूज…! रील बनाने के चक्कर में पहाड़ों के खतरनाक खाई से गिरी लड़की VIDEO यहां देखिए

Spread the love

नई दिल्ली, 16 सितंबर। Insta Reel : सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक खतरनाक उदाहरण हिमाचल प्रदेश के चंबा से सामने आया है। यहां एक लड़की पहाड़ों के बीच खतरनाक खाई के पास रील बना रही थी, तभी वो हादसे के शिकार हो जाती है।

वीडियो में दिखता है एक लड़की पहाड़ो में रील बना रही है। जैसे स्टार्ट की आवाज आती है वो रोमांटिक गाना ‘बेपनाह प्यार है, तेरा इंतजार है…’ गाने लगती है. फिर लड़की दुपट्टा लहराते हुए अपने डांस स्टेप्स कर ही रही थी, उसका पैर फिसल जाता है, और वह लुढ़कती हुई खाई में जा गिरी। यह हादसा कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘रील बनाते-बनाते रेणुका शहाणे हो जाना’

ये वीडियो देखकर किसी को ‘हम आपके है कौन’ फिल्म का सीन याद आ गया, जिसमें रेणुका शहाणे तेजी से सीढ़ी से गिरती हैं। कमेंट करते हुए शख्स ने लिखा कि रील बनाते-बनाते रेणुका शहाणे हो जाना इसी को कहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर हैरान हैं, जबकि कुछ इसे चेतावनी के तौर पर ले रहे हैं कि सोशल मीडिया की दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को देखकर चेतावनी दे रहे हैं कि लाइक्स और फॉलोअर्स की दौड़ में अपनी जान खतरे में डालना बिल्कुल गलत है।

इससे पहले भी हो चुका है हादसा

हाल ही में एक ऐसा ही एक रील बनाने के दौरान हादसे का वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक लड़की नदी रील बनाने के चक्कर में फिसल गई थी।

ऐसा नहीं है ये पहला मामला है। हाल ही गाजियाबाद की एक सोसाइटी में छठे फ्लोर पर एक बच्ची अपने बालकनी में रील बना रही थी। इसी दौरान उसका मोबाइल हाथ से छूट गया। बच्ची मोबाइल को संभालने के चक्कर में उतनी ऊंचाई से नीचे गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई। इस हादसे से पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया था।

देखें वीडियो