Rape In Mumbai : 20 साल की लड़की के साथ हैवानियत… प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े…पीड़िता ने बोला मां-बाप के बारे में बड़ा झूठ…

Spread the love

मुंबई, 25 जनवरी। Rape In Mumbai : मुंबई में 20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ (Rape In Mumbai)दिया।

पुलिस कर रही छानबीन

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की लगातार बयान बदल रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 20 साल की लड़की है और उसने कथित तौर पर एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर इलाके में रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी (Rape In Mumbai)गई। हालांकि, लड़की के लगातार बदलते हुए बयानों को देखते हुए फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में छानबीन कर रही है।

आरोपी हिरासत में

लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही है। कई बयान ऐसे हैं जो उसने अभी तक गलत दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पहले लड़की के दिए बयान के आधार पर FIR दर्ज हुई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया (Rape In Mumbai)गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से सर्जिकल ब्लेड और कुछ पत्थर के टुकड़े मिले हैं।

पहले लड़की ने दावा किया था कि उसके माता पिता नहीं है लेकिन लड़की का यह बयान भी झूठा था। पुलिस की टीम ने लड़की के माता-पिता का भी बयान दर्ज किया है और आगे जांच चल रही है।