150 years of “Vande Mataram

150 years of “Vande Mataram: The year-long festival of national pride and public participation will start from November 7, Chhattisgarh will echo with the echo of “Vande Mataram” – The festival of national unity and pride will run throughout the year.
Chhattisgarh

150 years of “Vande Mataram : राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ, वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

रायपुर, 06 नवम्बर। 150 years of “Vande Mataram : “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं। चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलों में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके। विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ और रचनात्मक आयोजन प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा। ‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ एक अभिनव पहल राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाएगी। “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी। – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Jyoti Patel Live: Congress candidate went live on social media...! Also expressed his suspicion of murder...see VIDEO
Uncategorised

Jyoti Patel Live : कांग्रेस प्रत्याशी सोशल मीडिया पर किया लाइव…! अपनी हत्या आशंका भी की जाहिर…देखें VIDEO

सागर, 19 नवबंर। Jyoti Patel Live : मध्यप्रदेश में मतदान बीतने के बाद भी प्रत्याशियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भारी विवाद हुआ। मामला इतना गंभीर था कि मारपीट से लेकर गाड़ियों में तोड़फोड़ तक की गई। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस पूरी घटना की जानकारी दी है। ज्योति पटेल ने बताया कि मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव के गुंडे गढ़ाकोटा में आकर हम पर गोलियां चला रहे हैं और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी हत्या होने की आशंका भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर मेरी हत्या हुई तो इसका जिम्मेदार गोपाल भार्गव, श्रीराम भार्गव और उसका बेटा अभिषेक भार्गव रहेगा।   दरअसल, सागर जिले की रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में आज शनिवार जमकर विवाद हुआ है। मामला रहली विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और समर्थकों से जुड़ा है। जिन पर जानलेवा हमला हुआ है। कांग्रेस नेत्री और प्रत्याशी ज्योति पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोपाल भार्गव और समर्थकों पर उनकी हत्या करवाने की कोशिश का आरोप लगाया है।  इधर, मंत्री गोपाल भार्गव ने मामले को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से शांति की अपील की है। ज्योति पटेल के गढ़ाकोटा के रहने वाले समर्थक को लगातार धमकियां मिल रही थी। जिसके समर्थन में कांग्रेस नेत्री गढ़ाकोटा पहुंची थीं। अभी मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। बता दें कि सागर जिले की रहली विधानसभा सीट (Jyoti Patel Live) से  बीजेपी की ओर से गोपाल भार्गव प्रत्याशी हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से ज्योति पटेल उम्मीदवार है।