150th Birth Anniversary

150th Birth Anniversary: ​​To commemorate the 150th birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda, Tribal Pride Day will be celebrated in all districts of the state on November 15. The Prime Minister's address will be broadcast and the Chief Minister's message will be read.
Chhattisgarh

150th Birth Anniversary : भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में 15 नवंबर को होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन 

रायपुर, 14 नवंबर। 150th Birth Anniversary : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से होगा, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश पत्र वाचन होगा तथा “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी”, “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। राज्य शासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन होगा। इस मौके पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक श्री किरण सिंह देव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।  दुर्ग जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखनलाल साहू और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सरगुजा में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, महासमुंद में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, कांकेर में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।  इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सूरजपुर में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, बालोद में सांसद श्री भोजराज नाग, गरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राज्य सभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह मोहला-मानपुर चौकी में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धमतरी में विधायक श्री अजय चन्द्राकर, कोण्डागांव में विधायक सुश्री लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, नारायणपुर में विधायक श्री विक्रम उसेंण्डी, सुकमा में विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चैतराम अटामी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि होंगे।  जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी जिला स्तरीय समारोह का प्रमुख आकर्षण होंगे। स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

CONGRESS-BJP-BRS: See the big points of the manifesto... Preparations are underway to reach out to the people of Telangana on these issues.
Uncategorised

CONGRESS-BJP-BRS : देखें घोषणापत्र की बड़ी बातें…इन मुद्दों पर तेलंगाना के लोगों को साधने की है तैयारी

नई दिल्‍ली, 20 नवंबर। CONGRESS-BJP-BRS : तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। तीनों ही दलों ने तेलंगाना की जनता के लिए कई बड़े-बड़े वादे किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस ने तो 400 रुपये में गैस सिलेंडर और 15 लख रुपए तक के मुफ्त इलाज का भी वादा किया है। BRS के घोषणापत्र की बड़ी बातें बीआरएस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह राज्य के बजट को 3 लाख करोड़ रुपये तक ले जायेगी। साथ ही ₹400 में गैस सिलेंडर और आरोग्य श्री योजना के तहत 15 लाख रुपये तक का इलाज भी मुफ्त किया जाएगा। इसके अलावा बीआरएस सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने ₹3000 भी देगी। बीआरएस ने अपने घोषणा पत्र में चावल योजना को भी लागू करने के लिए कहा है। इसके तहत राशन में चावल का कोटा बढ़ाया जाएगा। साथ ही केसीआर ने कहा है कि हम गरीब परिवार को रायथु बीमा योजना की तर्ज पर एलआईसी के माध्यम से 5 लाख रुपये का जीवन बीमा प्रदान करेंगे और इसका पूरा प्रीमियम सरकार भरेगी। कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें कांग्रेस पार्टी ने भी तेलंगाना चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि सरकार बनने पर वह ₹500 में एलपीजी सिलेंडर देगी। कांग्रेस ने जनता को 6 गारंटी दी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ₹500 में गैस सिलेंडर, महिलाओं को फ्री बस सुविधा, 200 यूनिट तक फ्री बिजली और इंदिराम्मा उपहार योजना के तहत हिंदू बेटियों की शादी के समय एक लाख रुपये और 10 ग्राम सोना देगी। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों की शादी के वक्त 1,60,000 रुपये दिए जाएंगे। कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर लड़की उच्च शिक्षा प्राप्त करती है तो उसे फ्री स्कूटी दी जाएगी। वही तेलंगाना आंदोलन के पहले और दूसरे चरण के शहीदों के माता-पिता, पति या पत्नी को 25,000 रुपये मासिक पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा तेलंगाना आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लिए जाएंगे। साथ ही किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ होगा और 20 लाख रुपये तक किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें बीजेपी ने भी तेलंगाना चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो वह धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म करेगी और समान नागरिक संहिता लागू करेगी। साथ ही बीजेपी ने कहा कि सरकार बनने पर तेलंगाना के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रतिवर्ष चार मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में छोटे और सीमांत किसानों को बीज और खाद खरीदने के लिए 2500 रुपये सहायता प्रदान करने का भी वादा किया है। साथ ही कॉलेज की छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप और जन्म के समय लड़कियों को दो लाख रुपये की एफडी भी दी जाएगी। इस एफडी को 21 वर्ष की आयु के बाद डिपॉजिट किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि, तेलंगाना में मतदान 30 नवंबर 2023 को संपन्न होंगे तथा 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताते चले कि, तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 भारत के राज्य तेलंगाना (CONGRESS-BJP-BRS) की तृतीय विधानसभा की सभी 119 सीटों के लिए होने वाले आम चुनाव हैं।