6th National Water Awards

6th National Water Awards: Gariaband district got third place in the country for water conservation in Zone-1, Category-2, work related to public participation, Chief Minister extended congratulations and best wishes.
Chhattisgarh

6th National Water Awards : गरियाबंद जिला को जोन-1, केटेगरी-2 में मिला जल संचय, जन भागीदारी के कार्य के लिए मिला देश में तीसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 18 नवम्बर। 6th National Water Awards : जल संचय और जन भागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला को जोन-1, केटगरी-2 में देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत गरियाबंद जिले को विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपए की राशि मिली है। इससे न सिर्फ गरियाबंद जिला, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस दौरान केंद्रिय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, जल शक्ति एवं रेल मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना एवं जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी उपस्थित थे। यह पुरस्कार जिले के कलेक्टर श्री बी एस उइके, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस के बर्मन एवं सहायक अभियंता मनोज ताण्डिल्य ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय जल संचय एवं जलभागीदारी कार्य के लिए तीसरा पुरस्कार के रूप में गरियाबंद जिले को एक करोड़ रूपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि गरियाबंद जिला, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के बाद ईस्ट जोन का तृतीय बेस्ट जिला चुना गया। उल्लेखनीय है कि जिले में संबंधित विभागों के माध्यम से 26,025 सतही जल के बेहतर रख-रखाव एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए गरियाबंद को छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ एक करोड़ रूपए का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह उपलब्धि जिले के विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के क्रियान्वयन का परिणाम रहा है, जिसमें जिले के नागरिकों, महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले में तेजी से गिरते जल स्तर को देखते हुए जिले ने व्यापक रणनीति के साथ जल शक्ति अभियान – कैच द रेन मोर गांव मोर पानी के अंतर्गत मिशन जल रक्षा – नारी शक्ति से जल शक्ति की शुरूआत की गई है। भू-जल रिचार्ज के लिए तकनीकी नवाचार जिले में किए गए प्रमुख नवाचार-रिचार्ज सॉफ्ट बोरवेल एवं सेंड फिल्टर तकनीक द्वारा असफल बोरों मे रिचार्ज का प्रयास, परकुलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल तैयार कर वर्षाजल को सीधे वाटर टेबल से जोडऩा, नए बोरवेल के साथ इंजेक्शन वेल का निर्माण, पहाड़ी क्षेत्रों में रिचार्ज संरचनाएं और लो-लाइन क्षेत्रों में जल संरक्षण संरचनाएं, संरचनाओं की मरम्मत, संधारण एवं जीआईएस-आधारित योजना निर्माण, कार्य किए गए है।

Officers Colony: Big news...! Fire broke out in a car parked in the bungalow of IAS Sudhakar Khalkho...see photos.
Raipur

Officers Colony : बड़ी खबर…! IAS सुधाकर खलखो के बंगले में खड़ी कार में लगी आग…देखें तस्वीरें

रायपुर, 22 नवंबर। Officers Colony : रायपुर के आफिसर्स काॅलोनी में आईएएस सुधाकर खलखो के बंगले में खड़ी कार में आग लग गयी। बताया जा रहा है जब तक लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करते, इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और बगल में खड़ी एक इनोवा कार भी इसकी चपेट में आकर जल गयी। उधर घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक ये घटना गंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के आफिसर्स कालोनी में मंगलवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आईएएस अफसर सुधाकर खलखो के बंगले में खड़ी कार में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि टाटा नेक्सान ईवी कार को घर के लोग बिजली के बोर्ड से कनेक्टर कर चार्ज कर रहे थे। कार को चार्जिंग में लगाकर घर के लोग बाजार चले गये थे। इसी दौरान अचानक कार की बैटरी में ब्लास्ट (Officers Colony) हो गया और कार में आग लग गयी।