Accident in Kanger Valley

Accident in Kanger Valley: Horrible accident in Kanger Valley...! Went to visit Danteshwari temple...car got swept away in strong current...4 members of the family died a painful death...watch the video here
Accident, Chhattisgarh

Accident in Kanger Valley : कांगेर घाटी में भीषण हादसा…! दंतेश्वरी मंदिर गए थे घूमने…तेज बहाव में बह गई कार…परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

जगदलपुर, 27 अगस्त। Accident in Kanger Valley : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एनएच 30 पर दरभा के पास बाढ़ के तेज बहाव में एक कार बह गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में कार चालक ने किसी तरह पेड़ का सहारा लेकर तैरकर अपनी जान बचाई। परिवार मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी था और रायपुर में रहकर काम कर रहा था। हादसे की पुष्टि एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने की है। दंतेश्वरी मंदिर गए थे घूमने मिली जानकारी के अनुसार, राजेश मंगलवार को अपने परिवार के साथ रायपुर से दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर गए थे। वहां से वे तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिए निकले थे। दरभा के पास कांगेर घाटी में बारिश तेज़ हो गई और बाढ़ का पानी सड़क पर बहने लगा। इसी दौरान उनकी गाड़ी तेज़ बहाव में फंस गई और बह गई। कार चालक तो किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन परिवार के चारों सदस्य पानी में बह गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू अभियान दरभा पुलिस और SDRF की टीम को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर भेजा गया। तेज बहाव और अंधेरे के बीच देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। सभी शवों को निकालकर मेकॉज अस्पताल, जगदलपुर भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। लापरवाही बना हादसे का कारण प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ जैसे हालात में वाहन ले जाना लापरवाही थी। सड़क पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद वाहन को पार कराने की कोशिश हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। प्रशासन की अपील इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि, भारी बारिश के दौरान पर्वतीय और जलप्रपात क्षेत्रों की यात्रा से बचें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। बाढ़ या तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने की कोई भी कोशिश न करें। कांगेर घाटी में हुआ यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि सभी पर्यटकों के लिए चेतावनी है। प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में सुरक्षा को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। मृतक परिवार की पहचान

JCCJ's AAROP: There is a fear of drowning in 'Jogi wave'...! Amit Jogi made serious allegations against Congress by making a long post on FB...see
Raipur

JCCJ ka AAROP : ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है…! अमित जोगी ने FB पर एक लंबा पोस्ट कर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप…देखें

रायपुर, 26 अक्टूबर। JCCJ ka AAROP : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। पार्टी ने अपने प्रत्याशी सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। महासमुंद-सरायपाली के प्रत्याशियों की सुरक्षा मांग दोनों प्रत्याशियों की सुरक्षा को लेकर JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाया है। महासमुंद से राशि महिलांग और सरायपाली से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि सरायपाली से किस्मत लाल नंद को कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नाराज चल रहे थे। कल ही उन्होंने समाज के बैठक बुलाकर निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रहा था। समाज के मौजूदगी में ही किस्मत लाल नंद ने ये फैसला लिया है और आज किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फेसबुक पेज पर लंबा पोस्ट वहीं आज अमित जोगी ने आज एक गंभीर आरोप लगाया है। उनके फेसबुक पेज के अनुसार पोस्ट में लिखा है की आज भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय को पार्टी ने पत्र लिखकर हमारे दो प्रत्याशी – सरायपाली विधानसभा से किस्मत लाल नंद और महासमुंद विधानसभा से राशि महिलांग को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निवेदन किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के आगे कहा कि इन दोनों ही प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री महोदय के गैंग से लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की यह बौखलाहट लाजमी है क्योंकि अब उन्हें ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है। इसलिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। जिनके संरक्षण से कुछ तत्व धमकी-चमकी का ओवरटाइम कर रहे हैं, मैं उन लोगों को यह बताना (JCCJ ka AAROP) चाहता हूं, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे…आप अपना समय बर्बाद मत करो।