Action on Soft Porn

Action on Soft Porn: Big Breaking… Central Government takes big action on soft porn… 25 OTT apps and websites banned
BREAKING NEWS

Action on Soft Porn : बिग ब्रेकिंग…सॉफ्ट पॉर्न पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई…25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स बैन

नई दिल्ली, 25 जुलाई। Action on Soft Porn : केंद्र सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर कड़ा एक्शन लेते हुए उल्लू ऐप, ALTT, देसीफ्लिक्स और बिग शॉट्स जैसे कई ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार ने नोटिफिकेश जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए हैं कि वे देशभर में इस तरह का कंटेंट दिखाने वाली 25 वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करे। केंद्र सरकार (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय – MIB) ने ULLU, ALTT, Desiflix, Big Shots समेत कुल 25 ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया है, क्योंकि ये प्लेटफ़ॉर्म “soft pornographic” कंटेंट यानी नग्नता‑प्रधान या एडल्ट सामग्री प्रसारित कर रहे थे। इस आदेश के अंतर्गत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत इन प्लेटफ़ॉर्म्स की 25 वेबसाइट्स और संबंधित ऐप्स को ब्लॉक कर दें। बीस संबंधित ऐप्स की सूची में शामिल है: Prime Play, Hunters, Dream Films, Rangeen, NeonX VIP, और अन्य छोटे/ज्ञात‑नहीं प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, MoodX, HotX VIP आदि। निर्णय के पीछे Department of Telecommunications (DoT) ने एक 90-पृष्ठ रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें इन प्लेटफ़ॉर्म्स के कंटेंट को “कथानकहीन, अत्यधिक यौन दृश्य” बताया गया है; उदाहरणार्थ ALTT की “Qatil Haseena” और ULLU की “Badan” सीरीज़ में कथानक की तुलना में नग्नता पर ज़्यादा जोर पाया गया। सरकार ने ये कार्रवाई निम्न कानूनों के उल्लंघन के आधार पर की है, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 एवं 67A (obscenity in electronic form), भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294 (obscene acts) और नारी का Indecent Representation Act, 1986 की धारा 4। संक्षिप्त सारांश विषय जानकारी क्या ब्लॉक हुआ? ULLU, ALTT, Desiflix, Big Shots सहित कुल 25 प्लेटफ़ॉर्म्स और उनसे जुड़े 25 वेबसाइट/ऐप्स क्यों? अत्यधिक अश्लील, सेक्सुअल या नग्न कंटेंट, कथानक रहित सामग्री कानूनी आधार IT Act 2000 (§67,67A), BNS 2023 (§294), Indecent Representation Act 1986 (§4) कौन लागू कर रहा है? MIB द्वारा नोटिफिकेशन; DoT + ISPs द्वारा ब्लॉक्स इस अद्यतन कार्रवाई ने सरकार की डिजिटल कंटेंट निगरानी और सतर्कता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। इसमें साफ संदेश दिया गया है कि अश्लीलता के नाम पर सामाजिक मान्यताओं और कानूनों की अवहेलना नहीं बर्दाश्त की जाएगी।

CONGRESS NETA BAYAN: The irony of Congress's 'fate'… created such a 'loofander'…? Watch the ruckus VIDEO
Uncategorised

CONGRESS NETA BAYAN : X पर लिखा- कांग्रेस के ‘भाग्य’ की विडंबना…एक ऐसे ‘लफंडर’ को बनाया…? मचा घमासान देखें VIDEO

नई दिल्ली, 13 नवंबर। CONGRESS NETA BAYAN : कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं आचार्य ने पांच राज्यों में चुनाव के मौके पर अपनी ही पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी पर राम विरोधी और हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है। प्रमोद कृष्णम ने इस बयान से मचा बवाल कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है.कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि, कांग्रेस पार्टी में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है। कुछ कांग्रेसी ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं बल्कि भगवान राम से भी नफरत है। आचार्य के इस बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा कि ऐसे महत्वहीन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए उन्हें छोड़ देना चाहिए। सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से यह बात कही थी। इसके बाद आचार्य बुरी तरह भड़क गए उन्होंने X पर लिखा, कांग्रेस के “भाग्य” की विडंबना यही है कि एक ऐसे “लफ़ंडर” को पार्टी का महासचिव बना रखा है जिसने राज्य सभा के चुनाव में “विधायक” रहते हुए भाजपा के उम्मीदवार और Zee न्यूज़ के मालिक सुभाष चंद्रा को जितवाने का “पाप” सिर्फ़ एक “अश्लील” CD के “प्रसारण” को रुकवाने के लिये किया। प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य कृष्णम बताते चलें कि, प्रियंका गांधी वाड्रा के नजदीकी आचार्य कृष्णम कोई पहली बार नहीं अपनी पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। इसके पहले भी उन्होंने कई बार पार्टी की नीतियों की खुलकर आलोचना की है। यही कारण है उन पर सालों से बीजेपी में जाने के आरोप लगते रहे हैं। पर आचार्य बीजेपी को भी मौके बेमौके निशाने पर लेते रहते हैं। अब जो उन्होंने बयानबाजी की है वह उन्हें मुश्किल में डाल सकती है। अगर अब भी आचार्य को पार्टी से न निकाला जाता है न कारण बताओ नोटिस ही जारी होता है तो सवाल उठना तय है। सवाल यह भी उठता है कि प्रमोद कृष्णम में ऐसा क्या है कि वह कुछ भी बोलती रही है पार्टी उन पर एक्शन (CONGRESS NETA BAYAN) नहीं लेती?

Kharge ki Sabha: Surjewala got angry after seeing the 'Executive District President' sitting on his chair on the stage...see how he celebrated VIDEO
Uncategorised

Kharge ki Sabha : मंच पर ‘कार्यकारी जिलाध्यक्ष’ को अपनी कुर्सी पर बैठा देख भड़के सुरजेवाला…देखें फिर कैसे मनाया VIDEO

ग्वालियर, 7 नवंबर। Kharge ki Sabha : ग्वालियर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का पारा उस वक्त आसमान पर पहुंच गया जब उन्होंने मंच पर अपनी कुर्सी पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष को बैठे देखा। फिर क्या था सुरजेवाला भड़क गए और मंच से उतरकर जाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल भी हो रहा है। ग्वालियर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के दौरान मंच पर लगी रणदीप सुरजेवाला की कुर्सी पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष बैठे हुए थे। सुरजेवाला मंच पर पहुंचे और अपनी कुर्सी पर दूसरे को बैठा देखा तो वो भड़क गए। सुरजेवाला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था और वो मंच से उतरकर वापस जाने लगे। सुरजेवाला को जाते देख कार्यकारी जिला अध्यक्ष उठे और उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन सुरजेवाला ने उन्हें पकड़कर जबरदस्ती पर कुर्सी पर बैठा दिया। इसके बाद महाराज पटेल ने लगातार मन्नत की और किसी तरह सुरजेवाला को रोका। इसी बीच खड़गे ने भी इशारा कर सुरजेवाला को बैठने का इशारा किया। तब कहीं जाकर सुरजेवाला (Kharge ki Sabha) अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे। देखें वीडियो-

CG Assembly Election 2023: Counting of votes begins...! Interesting contest on these seats...see
Uncategorised

VIDHAN SABHA CHUNAV : CM फेस के सवाल पर रणदीप सुरजेवाला ने दिया यह जवाब…सुने

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। VIDHAN SABHA CHUNAV : मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इस बीच, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समिति ने राज्य में कांग्रेस का मुख्य एजेंडा भी तय किया। पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य में कांग्रेस का मुख्य एजेंडा जाति सर्वेक्षण कराना होगा।  नई दिल्ली में आयोजित की गई सीईसी बैठक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित समिति के सदस्य शामिल थे। बैठक के बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि नई दिल्ली में आज सीईसी की बैठक आयोजित की गई। हमने लगभग 140 सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की। आने वाले कुछ दिनों में नामों को अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। हालांकि, सुरजेवाला और जितेंद्र सिंह का कहना है कि चर्चा सभी सीटों के उम्मीदवारों पर हुई है। फैसला बाद में लिया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ही होता है कांग्रेस का चेहरा प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि मध्य प्रदेश में जाति जनगणना कराना पार्टी का मुख्य एजेंडा रहेगा। जाति जनगणना कांग्रेस का महत्वपूर्ण एजेंडा है। हम चाहते हैं कि हम अपने ओबीसी, एससी, एसटी भाई-बहनों को न्याय दिलाएं। जाति जनगणना ही कांग्रेस का प्राथमिक एजेंडा है। राज्य में कांग्रेस के चेहरे के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और जो भी नेता प्रदेशाध्यक्ष होता है, वही कांग्रेस का चेहरा होता है।  शिवराज सरकार पर भी साधा निशाना सुरजेवाला का कहना है कि बैठक में शिवराज सरकार की नाकामियों पर भी चर्चा हुई है, जिसमें भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध मुख्य विषय रहे। प्रदेश में बदलाव की हवा है। इसी वजह से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवराज सिंह चौहान के नाम और उनके कामों का जिक्र नहीं करते। प्रदेश में 230 सीटे हैं। बैठक में लगभग सभी सीटों की स्थिति पर चर्चा हुई। जल्द ही नामों पर अंतिम मुहर लगाई (VIDHAN SABHA CHUNAV) जाएगी।