Alcoholic father child cruelty

Crime, National

Child Abuse By Father : माँ की मौत के बाद मासूम पर हैवानियत…नशेड़ी पिता ने बच्ची को जानवरों के बाड़े में बांधा…खाने को दिए सब्जियों के छिलके…

बीड, 19 मई| Child Abuse By Father : महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई कस्बे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे जानवरों के बाड़े में बांध दिया। यही नहीं, शख्स ने मासूम को खाने के लिए केले और तरबूज के छिलके दिए। बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। बेटी के मानसिक रूप से ठीक नहीं है, कहते हुए नशेड़ी पिता ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। नशे के आदी पिता ने अपनी मासूम बेटी के पैरों को रस्सियों से बांध दिया और उसे घर के पास बने पशुओं के बाड़े में कैद कर दिया। खाने के लिए केले-तरबूज के छिलके स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता अपनी बेटी को ठीक जानवरों की तरह ही खाने के लिए केले और तरबूत के छिलके देता था। बच्ची की चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला का दिल पसीज (Child Abuse By Father)गया। पड़ोसी महिला ने बच्ची को हिना शेख हज हाउस के पास स्थित खालिद अहमद के अनाथालय में ले गई। हरकत में आई बाल कल्याण समिति अनाथालय ने तुरंत बाल कल्याण समिति और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति हरकत में आई और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रस्सी में बंधी बच्ची रो रही थी पड़ोसी महिला ने बताया कि उन्होंने गोठे से लगातार रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो बच्ची रस्सी से बंधी हुई थी और रो रही (Child Abuse By Father)थी। इसके बाद पड़ोसी महिला ने बच्ची को बाड़े से निकालकर खालिद अहमद के अनाथालय में ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

All

आखिर क्या है ‘WhatsApp Pink’ का माजरा? पुलिस को…..

WhatsApp Scam Link: WhatsApp पर आए दिन नए-नए स्कैम आते हैं जिनके झांसे में अगर यूजर्स आ जाएं तो पलक झपकते ही उनका अकाउंट खाली हो सकता है. ऐसे ही एक स्कैम ने एक बार फिर से दस्तक दी है और ये WhatsApp Pink के नाम से हड़कंप मचा रहा है. इसे लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए इसे तैयार किया गया है. इसके बारे में ज्यादातर लोगों को कोई भी जानकारी नहीं है, ऐसे में आप भी इसके झांसे में आकर अपना सब कुछ गवां सकते हैं. आपके साथ ऐसा कुछ ना हो इस बात का ध्यान रखते हुए आज हम आपको इस स्कैम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. क्या है WhatsApp Pink स्कैमदरअसल स्कैमर्स लोगों को एक लिंक भेजते हैं और उनसे ‘पिंक व्हाट्सएप’ डाउनलोड करने और अपने ऐप को नया रूप देने के लिए कहा जाता है. यदि वे लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यूजर्स के अकाउंट से भारी रकम गायब हो सकता है. घोटाले के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, मुंबई पुलिस ने हाल ही में चेतावनी जाती है. जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को इस नए फ्रॉड के बारे में आगाह किया गया और उनसे ऐप डाउनलोड न करने या ऐसे लिंक पर क्लिक न करने का आग्रह किया गया. मुंबई पुलिस के मुताबिक, ‘पिंक व्हाट्सएप’ प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली एक अफवाह है. मैसेज एक अपडेट पेश करने का वादा करता है जो प्लेटफ़ॉर्म के लोगो का रंग बदल देगा. इसके अलावा मैसेज में ये भी बताया गया है कि इससे यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा. इन्हीं झांसों में आकर लोग स्कैम में फंस जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको पता होना चाहिए कि अगला कदम क्या होगा जिससे आप खुद को और अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं. मुंबई पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है, “अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले व्हाट्सएप के बारे में हाल ही में व्हाट्सएप यूजर्स के बीच चल रही खबर एक अफवाह है जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के माध्यम से आपके मोबाइल को हैक कर सकती है. साइबर धोखाधड़ी करने के लिए भोले-भाले उपयोगकर्ताओं को अपने जाल में फंसाने के लिए धोखेबाजों को तरह-तरह की नई तरकीबें और तरीके अपनाते देखना कोई असामान्य उदाहरण नहीं है. यह उपयोगकर्ताओं के लिए है कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक, सतर्क और चौकस रहें और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें.”