Farewell: Emotional moment...! When the district administration bid farewell to DFO Ashok Patel
Raipur

Farewell : भावुक पल…! जब DFO अशोक पटेल को जिला प्रशासन ने आत्मीय विदाई

बीजापुर/राजेश झाड़ी, 10 अगस्त। Farewell : बीजापुर वन मंडलाधिकारी अशोक पटेल का स्थानांतरण सुकमा जिले में होने के उपरांत जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा आत्मीय विदाई दी गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने डीएफओ अशोक पटेल के उत्कृष्ट कार्यो के बारे में बताया और पटेल के हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव सहित विभागीय सामंजस्य से शासकीय कार्यो में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पटेल के प्रशासनिक दायित्वो के सफलतापूर्वक निर्वहन करने की क्षमता अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों ने डीएफओ अशोक पटेल के साथ किए गए कार्यो एवं सामंजस्य के साथ सफलतापूर्वक संपादित कार्यो के बारे में अपना-अपना अनुभव साझा किया। वहीं अशोक पटेल ने सभी अधिकारियों का अभार व्यक्त कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए बीजापुर जिला प्रशासन कलेक्टर राजेन्द्र कटारा सहित सभी अधिकारियों के सहयोगात्मक व्यवहार से बीजापुर जिले के कठिन परिस्थिति में भी बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद मिली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सहायक आयुक्त केएस मशराम सहित सभी एसडीएम (Farewell), डिप्टी कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने पटेल को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।