Aurobindo Realty Infrastructure

Aurobindo Realty Infrastructure : Ex-servicemen opened front...! Decisive war against coal mine administration...Indefinite hunger strike demanding permanency of security personnel...Watch video here
Chhattisgarh

Aurobindo Realty Infrastructure : पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा…! कोयला खदान प्रशासन के खिलाफ निर्णायक युद्ध…सुरक्षाकर्मियों की स्थायित्व की मांग लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल…यहां देखें Video

चंद्रपुर, 14 जून। Aurobindo Realty Infrastructure : पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्तामनोज ठेंगने ने चंद्रपुर जिले की कोयला खदानों में स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया है। वे अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 9 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल अरविंद रियलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कोयला खदानों के प्रशासन के खिलाफ है। उनकी मुख्य मांगें ठेंगने का आरोप है कि कोयला खदान प्रशासन ने (Aurobindo Realty Infrastructure) बिना किसी पूर्व सूचना के सुरक्षाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी और बाहरी सुरक्षा कंपनी को ठेका दे दिया, जिससे स्थानीय लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों ने अभी तक भूख हड़ताल स्थल का दौरा नहीं किया है। ठेंगने ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

BJP rebel leader: 2 officials expelled for contesting elections against BJP candidate...see how many were expelled
Uncategorised

MP Election 2023 : BJP बाकी दो सीटों पर आज करेगी उम्मीदवारों का ऐलान…यहां से तो है बदलने की चर्चा

भोपाल, 29 अक्टूबर। MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा बचे दो सीटों पर आज देर शाम तक उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र गुना और विदिशा के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं हो पाई है। ऐसी चर्चा है कि आज प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। इसी तरह बालाघाट समेत कुछ सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार बदल सकती है। बालाघाट से मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने भी नामांकन फॉर्म खरीदा है। पार्टी ने वहां से उनकी बेटी को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र में 9 दावेदारों ने भरा पर्चा भरा है। इनमें विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, रिटायर्ड सीएमएचओ डॉक्टर पुरुषोत्तम बुनकर, नीरज निगम, नारायण पंत, रमेश भागीरथ शामिल है। वहीं विदिशा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से किसी बड़े दावेदार ने नामांकन फॉर्म नहीं भरा है। विदिशा से ज्योति शाह ने फार्म खरीदा है।

CG CM STATEMENT: Last time BJP had won 1 seat in Rajnandgaon...this time that seat will also go to Congress...Listen to VIDEO
Uncategorised

BJP Candidates : पाटन में ‘कका’ Vs ‘भतीजा’…CM बघेल का गजब तंज…बोले- कुछ खास…? सुने VIDEO

रायपुर, 17 अगस्त। BJP Candidates : गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को पटखनी देंगे। इसमें 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की है, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (ने कहा कि इसमें कुछ खास नहीं है। 21 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा ने इतनी जल्दी क्यों सूची जारी है, उसे सब जानते हैं। भाजपा प्रत्याशियों के जीत के दावे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले अपनी स्थिति का आंकलन करें। भाजपा भय दिखाकर (BJP Candidates) और लालच देकर लोगों को तोड़ना चाहती है। यहां देखें पूरी सूची…     क्रमांक        विधानसभा क्षेत्र         उम्मीदवार 1. प्रेमनगर (4) भूलन सिंह मरावी 2. भटगांव (5) लक्ष्मी राजवाड़े         3. प्रतापपुर (अजजा) (6) (ST) शकुंतला सिंह पोर्थे 4. रामानुजगंज (अजजा) (7) (ST) रामविचार नेताम 5. लुन्द्र (अजजा) (9) (ST) प्रबोज भींज     6. खरसिया (18) महेश साहू        7. धर्मजागढ़ (अजजा) (19) (ST) हरिश्चन्द्र राठिया 8 कोरबा (21) लखनलाल देवांगन 9. मरवाही (अजजा) (24) (ST) प्रणव कुमार मरपच्ची 10. सरायपाली (अजा) (39) (SC) सरला कोसरिया 11. खल्लारी (41) अलका चंद्राकर 12. अभानपुर (53) इन्द्रकुमार साहू     13. राजिम (54) रोहित साहू 14. सिहावा (अजजा) (56) (ST) श्रवण मरकाम        15. दौंडी लोहारा (अजजा) (60) (ST) देवलाल हलवा ठाकुर 16. पाटन (62) विजय बघेल, सांसद 17. खैरागढ़ (73) विक्रांत सिंह     18. खुज्जी (77) गीता घासी साहू 19. मोहला मानपुर (अजजा) (78) (ST) संजीव साहा 20 कांकेर (अजजा) (81) (ST) आशाराम नेताम 21. बस्तर (अजजा) (85) (ST) मनिराम कश्यप