B.Ed Exam

B.Ed Exam: The girl going to take the exam was waiting at the signal...! The school bus coming from the wrong direction crushed her...painful death on the spot
National

B.Ed Exam : परीक्षा देने जा रही लड़की सिग्नल पर कर रही थी इंतजार…! गलत दिशा से आ रही स्कूल बस ने कुचल दिया…On Spot दर्दनाक मौत

राजनांदगांव, 08 जुलाई। B.Ed Exam : शहर के आरके नगर चौराहे पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 28 वर्षीय युवती त्रिलोका यादव की स्कूली बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने भांजे के साथ बीएड परीक्षा में शामिल होने शहर आ रही थी। बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर निवासी त्रिलोका यादव अपने बहन के बेटे लोकनाथ यादव के साथ रॉयल किड्स स्कूल में परीक्षा देने जा रही थीं। पीटीएस-रामकृष्ण चौक के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के बाद जैसे ही हरी बत्ती हुई, तभी गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अजीज पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती सड़क पर मुंह के बल गिर गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसका भांजा इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल बस (B.Ed Exam) के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG Rain Alert: You will get relief from the humid heat...! See alert issued for heavy rain in this area
Raipur

CG Rain Alert : उमस वाली गर्मी से मिलेगी राहत…! इस एरिया में भारी बारिश का का अलर्ट जारी देखें

रायपुर, 20 सितंबर। CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, कोरबा, जशपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं रायगढ़, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश मे अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम के दृष्टिकोण से (2 दिनों के बाद)- प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर मौसम ने कहा कि उतर-पश्चिम और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण स्थित है एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम बंगाल ओडिशा के तट में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, सीधी, राँची तथा निम्न दाब का क्षेत्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। वर्षा के आंकड़े(से.मी.म): पैड्रा -9, कुसमी -8, पैड्रा रोड -7, चांपा, पंडरिया, (CG Rain Alert) रामानुजनगर, बैकुंठपुर -3, इमरा भैयाथान, सरायपाली, जैजैपुर, शिवरीनारायण, बरमकेला, बगीचा, सारंगढ़, धरमजयगढ़ -2, कोरबा, प्रेमनगर, सक्ती, मनोरा, जांजगीर, पुसौर, कुरा, खरसिया, केशकाल, राजिम, बसना, गरियाबंद कुनकुरी -1 तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।