Big Accident in Agra

Big Accident in Agra: 6 girls of the same family drowned in Yamuna... 4 teenagers died... had made REEL before the accident
Accident

Big Accident in Agra : एक ही परिवार की 6 लड़कियां यमुना में डूबी…4 किशोरियों की मौत…हादसे से पहले बनाई थी REEL

आगरा, 03 जून। Big Accident in Agra : आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय चार किशोरियां डूब गईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं। बाद में स्थानीय लोगों ने उनके शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है। बचाई गई दो लड़कियों, सोनम और मुस्कान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। नगला नाथू के स्थानीय निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा। उन्होंने कहा, “वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं। अचानक, वे सभी डूबने लगीं। मैं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।” उसने शोर मचाया और गांव वालों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे। उसने कहा, “किसी तरह हम दो लड़कियों को बचाने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।” आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत दुखद घटना है। चार लड़कियों की मौत हो गई है। बाकी दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।” CM योगी ने जताया गहरा दुख हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा (Big Accident in Agra) दुख जताया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “जनपद आगरा में नदी में डूबने से हुई जनहानि अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!” यह घटना यमुना नदी के किनारे नहाने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करती है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षाएं हैं कि वे नदी किनारे सुरक्षा उपायों को सख्त करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Phulodevi Netam: Why did Chhattisgarh Mahila Congress President Phulodevi Netam resign… listen to what he said VIDEO
Raipur

Phulodevi Netam : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम ने क्यों दिया इस्तीफा…सुने क्या बोले VIDEO

कोंडागांव , 18 जुलाई। Phulodevi Netam : कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक से फुलोदेवी नेताम ने पत्रकारों को वीडियो भेजकर यह जानकारी दी है। चंद ही माह बाद विधानसभा चुनाव होगा। ठीक चुनाव के पहले बड़े दिग्गज का पार्टी से इस्तीफा देना, कई सवाल खड़े कर रही है। इसके पहले भूपेश सरकार से शिक्षा मंत्री रहे प्रेमसाय टेकाम ने पद त्यागा और अब सांसद फुलोदेवी नेताम का पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दिया। वीडियो में फुलोदेवी नेताम कह रही है कि, मेरे स्थान पर किसी और महिला कार्यकर्ताओं को मौका मिलना चाहिए, इसलिए मैंने अपने पद को त्याग दिया है।