Big Action

Independence Day: 25 Chhattisgarh policemen will be honored on Independence Day...3 awarded gallantry medals posthumously...see list here
Chhattisgarh

Big Action : सरकारी अस्पतालों में करोड़ों की आपूर्ति घोटाला उजागर…! श्याम सर्जिकल पर राज्य GST विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़, 26 जुलाई। Big Action : छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। राज्य जीएसटी विभाग ने रायगढ़ की फर्म मेसर्स श्याम सर्जिकल पर भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा करते हुए सख्त कदम उठाया है। जांच में सामने आया फर्जी फर्मों का नेटवर्क उजागर राज्य जीएसटी विभाग की जांच में पाया गया कि, श्याम सर्जिकल ने स्वास्थ्य विभाग में पिछले 4–5 वर्षों में 48 करोड़ रुपये की आपूर्ति दिखाई, जबकि वास्तविक खरीदी केवल 10 करोड़ रुपये की थी। उपकरणों की आपूर्ति खरीदी मूल्य से 4–5 गुना अधिक दरों पर की गई। लगभग 400–500% तक अनुचित मुनाफा कमाया गया। इस मुनाफे को छिपाने और GST देनदारी से बचने के लिए फर्जी लेनदेन का सहारा लिया गया। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि व्यवसायी ने अपने परिवारजनों के नाम पर तीन अलग-अलग फर्में बनाईं, राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पी.आर. इंटरप्राइजेस है। इनके माध्यम से आपस में फर्जी लेन-देन दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने सख्त लहजे में कहा, “जन स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार केवल आर्थिक अपराध नहीं, यह जनहित के साथ विश्वासघात है। राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में इसे सहन नहीं करेगी। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।” वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग को सभी सरकारी आपूर्तियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया था। इसी के परिणामस्वरूप यह घोटाला उजागर हुआ। ठेकेदारों कड़ा संदेश राज्य शासन ने साफ किया है कि, “सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।” बहरहाल, यह कार्रवाई ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री साय के सख्त रुख और जन स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलू पर प्रशासन की सतर्क निगरानी को दर्शाती है।

Big Action: Divisional Commissioner visits Arang...! Notice to 8 officers and employees for negligence... Strict instructions given to Tehsildar and CMO
BREAKING NEWS, Chhattisgarh

Big Action : संभागायुक्त का आरंग दौरा…! लापरवाही पर 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस…तहसीलदार और CMO को दिए सख्त निर्देश

रायपुर, 03 जुलाई। Big Action : रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने बुधवार को आरंग क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनहित से जुड़ी कई योजनाओं और कार्यालयों में लापरवाही मिलने पर जनपद पंचायत, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और तहसील कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के मुख्य बिंदु तहसील कार्यालय व राजस्व शाखा नगर पालिका कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय ग्राम रसनी का दौरा संभागायुक्त ने ग्राम रसनी में स्थित: स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही संभागायुक्त ने क्या कहा? संभागायुक्त कावरे (Big Action) ने साफ कहा कि “जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी समय पर रिकॉर्ड अपडेट रखें और जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करें।”

Theft in Govt Bungalow: Shiv Dahria is a man of tremendous character...! What else did MLA Ajay Chandrakar say...? listen to the video
Raipur

Theft in Govt Bungalow : शिव डहरिया जबरदस्त चरित्र के धनी है…! विधायक अजय चंद्राकर ने और क्या कहा…? सुनिए VIDEO

रायपुर, 5 जनवरी। Theft in Govt Bungalow : पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगला खाली करते वक्त शासकीय सामानों को ले जाने का मामला गरमा गया है। इस मुद्दे पर विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिव डहरिया जबरदस्त चरित्र के धनी है। वहां सब कुछ भी संभव हो सकता है। उसके ऊपर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगा सकते है लेकिन वहां सब कुछ भी संभव है।  गौरतलब है कि शिव डहरिया का बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को आबंटित किया गया है। बंगला खाली करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बंगले के निरीक्षण पर पहुंचे थे, लेकिन बंगले के अंदर का नजारा देखकर मंत्रीजी का माथा चकरा गया। बंगले में लगे सरकारी बिजली के सामान, लाईट के पोल, एसी-टीवी, बाथरूम के फिटिंग्स, शीशा सहित बड़े पैमाने पर सामान उखाड़ कर ले जाया गया। इस नजारे को देखने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जमकर नाराज हुए और उन्होने तत्काल मौके पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को बुलाकर बंगले में लगे सामानों की लिस्ट से मिलान करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाया है कि शिव डहरिया के बंगला खाली करने के साथ ही लाखों का सामान गायब हो गया है। मंत्री मुझे बदनाम करने की कौशिश : डहरिया वहीं पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बंगले में हुई चोरी के आरोप में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि PWD से NOC लेने के बाद ही मकान छोड़ा है। जो समान मैंने लगाया था वही निकाला है। मंत्री मुझे बदनाम करने की कौशिश कर रहे हैं। मैं मंत्री से बात करूंगा। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस मामले को लेकर कहा कि, भाजपा मुझे बदनाम करने की साजिश कर रही है। भाजपा की सोच अनुसूचित जाति के प्रति ठीक नहीं है। मैं मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से बात करूंगा, उन्हें मुझसे माफी मांगना चाहिए। जांच के दिए निर्देश इस मामले को लेकर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, यह मुगलों की तरह बर्ताव है, मैं इससे बेहद व्यथित हूं। जैसे मुगल मंदिरों से हीरे सोने लूट लेते थे, ऐसा किया गया है। बंगले से कई सामान गायब है, टेलिफोन तक नहीं छोड़ा, मैंने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे सामान की रिकवरी भी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। उनका आरोप है कि एसी, कांच के दरवाजे, मॉड्यूलर किचन, टाइल्स, बिजली के महंगे सामान समेत काफी सामग्री यहां से गायब मिली है। उनका कहना है कि, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को हमने जांच करने और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने (Theft in Govt Bungalow) बताया कि, जो बंगला मुझे मिला है, उसमें जमकर लूट खसोट हुई है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ हो। पूरे मामले की जांच कराएंगे, जितना भी सामान गायब हुआ, सबकी रिकवरी की जाएगी। जांच के आदेश दिए है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे वसूली की जाएगी और कुर्की भी की जाएगी।

Ajay Chandrakar: MLA's controversial statement...said this big thing to PCC Chief Deepak Baij...listen VIDEO
Raipur

Ajay Chandrakar : MLA का विवादित बयान…PCC Chief दीपक बैज को कही ये बड़ी बात…सुने VIDEO

रायपुर, 18 सितंबर। Ajay Chandrakar : भाजपा प्रदेश प्रवक्त एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का एक बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के पीएम को लेकर दिए एक बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि, उनका कद इतना बड़ा नही कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बयान दे। उन्होंने कहा कि पैर पजामे के अंदर ही ठीक रहता हैं बाहर निकले तो ठीक नहीं लगता। पहले खुद को कांग्रेस पार्टी में स्थापित कर ले और मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे घूमना बंद करें उसके बाद उनकी राजनीतिक पहचान बनेगी तब उनकी बात लोग सुनेंगे। आगे चंद्राकर कहा कि, अभी तो खुद कांग्रेस पार्टी के लोग ही उनकी बातों (Ajay Chandrakar) को गंभीरता से नहीं लेते हैं।