Bus heart attack incident

Entertainment

Vikram Sugumaran Death : सिनेमा जगत से दुखद खबर…! मशहूर डायरेक्टर और एक्टर का निधन….बस सफर के दौरान पड़ा था दिल का दौरा…

चेन्नई, 2 जून। Vikram Sugumaran Death :  तमिल सिनेमा का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया। फिल्म निर्देशक और अभिनेता विक्रम सुगुमारन की अचानक मौत ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। सिर्फ एक सफर – मदुरै से चेन्नई की बस यात्रा – और इसी दौरान उनकी जिंदगी ने अंतिम मोड़ ले लिया। दिल का दौरा पड़ा और विक्रम सुगुमारन की सांसें यहीं थम गईं। विक्रम का सफर सिर्फ एक डायरेक्टर या एक्टर तक सीमित नहीं था। वह कला के साधक थे, जिन्होंने सिनेमा को अपने अंदाज़ में जिया और जता भी (Vikram Sugumaran Death)दिया। फिल्म ‘मधा यानई कूट्टम’ से लेकर ‘थेरुम बोरुम’ तक उनकी कहानियों में गांव, ज़मीन, रिश्ते और समाज की सच्चाई झलकती थी। उनकी मौत पर उनके सहकर्मी और फैंस गहरे शोक में हैं। अभिनेता शांथनु ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपसे बहुत कुछ सीखा है। बहुत जल्दी चले गए, भाई।” वहीं, अभिनेता कायल देवराज ने इस घटना को अविश्वसनीय बताया। विक्रम सुगुमारन: सिर्फ एक फिल्मकार नहीं, एक सोच थे विक्रम का सिनेमा के प्रति प्रेम उनके करियर की शुरुआत से ही दिखता (Vikram Sugumaran Death)है। मशहूर डायरेक्टर बालू महेंद्र के साथ अपने शुरुआती दिनों से लेकर, वेत्रिमारन की फिल्म ‘पोल्लाधवन’ में अभिनय करने तक, विक्रम ने खुद को हर रूप में ढाला। उन्होंने सिनेमा को सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि समाज का आइना माना। उनकी आखिरी फिल्म ‘थेरुम बोरुम’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चमकी हो, पर उनकी सोच, विज़न और संवेदनशीलता ने सिनेप्रेमियों के दिल में जगह बनाई।

Mainpur Police: Big news from Gariaband district first...! 2 arrested with 54 pieces of precious diamonds are seen in the picture
Politics

Mainpur Police : गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सबसे पहले…! तस्वीर में दिख रहे है 54 नग कीमती हीरे के साथ 2 गिरफ्तार

गरियाबंद, 14 जुलाई। Mainpur Police : गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मैनपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे 130-सी में लाखों रुपये कीमत के 54 नग कीमती पत्थर हीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मैनपुर पुलिस ने गरियाबंद पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को सूचना दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी मैनपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग पर दो युवक हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। जिसके बाद गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस ने मैनपुर से महज 8 किलोमीटर दूर गरियाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर दबनई नाला के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों से पूछताछ की। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 54 नग कीमती हीरा (Mainpur Police) रत्न बरामद किया गया। आरोपी सैयद हुसैन खान पिता जमील हुसैन उम्र 35 वर्ष आर आर नगर भवानीपुर विजयवाड़ा के पास से 30 नग हीरे बरामद किया गया। दूसरा आरोपी  कमाल खान पिता जमाल खान 38वर्ष धवलपुर गरियाबद जिला निवासी के पास से 24 नग हीरे बरामद किया गया है। हीरा को कागज की पोटली बनाकर जेब में छिपा कर रखा गया था जिसकी अनुमानित लागत ₹3 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। मैनपुर पुलिस द्वारा धारा 379, 34 ,4-21 माइनिंग एक्ट के तहत कारवाही किया जा रहा है। वही इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से एएसआई जीवन लाल साहू, आरक्षक जय कुमार यादव, सुखसागर नाग, अंगत राव एवं स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही है।