Canara Bank Fraud

Canara Bank Fraud: Big action by ED...! 9.5 lakh cash... jewelry worth 2.33 crores... two vehicles... digital equipment seized... 50 bank accounts frozen... accused caught from a five star hotel like this
BREAKING NEWS, National

Canara Bank Fraud : ईडी की बड़ी कार्रवाई…! 9.5 लाख नकदी…2.33 करोड़ के आभूषण…दो वाहन…डिजिटल उपकरण जब्त…50 बैंक खाते फ्रीज…फाइव स्टार होटल से ऐसे पकड़ा आरोपी

मुंबई, 26 अगस्त। Canara Bank Fraud : मुंबई में मौजूद ED के क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने केनरा बैंक से जुड़े 117.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सिलसिले में वॉन्टेड आरोपी अमित अशोक थेपड़े को एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत चल रही जांच के तहत की गई है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वॉन्टेड आरोपी अमित अशोक थेपड़े काफी समय से बचता फिर रहा था, लेकिन इसी दौरान ईडी की टीम को एक खुफिया जानकारी मिली। जिसके आधार पर 24 अगस्त को ईडी के अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई के एक प्रमुख पांच सितारा होटल में छापेमारी की और वहां से आरोपी अमित अशोक को गिरफ्तार कर लिया।  ईडी के अधिकारियों ने जांच में पाया कि आरोपी उस फाइव स्टार होटल में पिछले दो महीनों से ठहरा हुआ था। जब होटल परिसर में तलाशी के दौरान 9.5 लाख रुपये की नकदी, 2.33 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, सोने और हीरे के आभूषण, दो वाहन और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। साथ ही आरोपी से संबंधित 50 से ज़्यादा बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। जिनमें वित्तीय लेनदेन के महत्वपूर्ण सबूत होने का शक है। गिरफ्तारी कैसे हुई? पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ED ने सीबीआई और एसीबी, पुणे द्वारा गैलेक्सी कंस्ट्रक्शन्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (GCCPL) और मिट्सम एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (MEPL) के खिलाफ दर्ज दो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। अमित थेपड़े के स्वामित्व और नियंत्रण वाली दोनों कंपनियों ने विभिन्न अचल संपत्तियों को गिरवी रखकर केनरा बैंक से ऋण सुविधाएं हासिल की थीं। जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले से बेची जा चुकी संपत्तियों को गिरवी रखकर या उन्हीं संपत्तियों को दो बार गिरवी रखकर बैंक को धोखा देने की साजिश रची, जिससे उन्हें लोन मिला और बाद में निजी उपयोग के लिए पैसा बैंक से निकाला गया। ED को आगे की जांच से पता चला है कि अमित थेपड़े ने आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त अवैध धन को परतों में बांटने और एकीकृत करने के लिए एक जटिल वित्तीय नेटवर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसकी गिरफ्तारी व्यापक निगरानी और फोरेंसिक वित्तीय विश्लेषण के बाद हुई है, जिसमें कई ऐसे लेन-देन सामने आए हैं जिनका उद्देश्य अपराध की आय के वास्तविक स्रोत को छिपाना और उसे वैध संपत्ति के रूप में प्रस्तुत करना था। इस मामले में आगे की जांच जारी है। जब्ती और खुलासे होटल से बरामद ₹9.5 लाख नकद ₹2.33 करोड़ के सोने व हीरे के आभूषण दो लग्ज़री वाहन डिजिटल डिवाइसेज़ 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया है, जिनमें संदेहास्पद लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।

CG Naxal Blast: Big news...! Bijapur closed today... Naxalites' orgy amid elections... ID blast on National Highway
Raipur

CG Naxal Blast : बड़ी खबर…! आज बीजापुर बंद… चुनाव के बीच नक्सलियों का तांडव…नेशनल हाईवे पर ID ब्लास्ट

बीजापुर, 26 अक्टूबर। CG Naxal Blast : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सलियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगजनी और आईडी ब्लास्ट की खबर सामने आई है। नक्सली नेता नागेश पदम के मारे जाने के बाद बौखलाए माओवादियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने विरोध में 26 अक्टूबर को बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया है। जानकारी मिली है कि नक्सली नेताओं ने स्वास्थ्य सुविधा को छोड़कर बाकी सभी को बंद में सहयोग देने की अपील की है। जगह जगह पर बैनर, पर्चे भी चस्पा किये गए है। बड़े माओवादी नेता के मारे जाने से बौखलाए नक्सली मालूम हो कि बीते 17 अक्टूबर को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम मारा गया था। बड़े माओवादी नेता के मारे जाने के बाद से नक्सली बौखलाहट में है। और इसी के चलते बरदेला के पास नेशनल हाइवे में फायरिंग भी की। साथ ही यात्रियों को गाड़ियों से उतार (CG Naxal Blast) कर उन्हें बैरंग ही जाने को मजबूर कर रहे है।