Caught in Own Net Video

National

Viral Fisherman Fail Video : मछली पकड़ने गया था, खुद ही फंस गया… जाल में उलझे इस मछुआरे की किस्मत पर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे…!”

नई दिल्ली, 26 मई| Viral Fisherman Fail Video : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन एक नया वायरल वीडियो देखने को मिलता है — कोई स्टंट करता है, कोई जुगाड़ दिखाता है तो कोई खुद ही अपनी ही प्लानिंग में फंस जाता है। इसी कड़ी में अब एक मछुआरे का फनी वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हंसी नहीं रोक पा रहा। क्या है वीडियो में? वीडियो में एक मछुआरा नदी किनारे मछली पकड़ने के लिए जाल डालता है। लेकिन जैसे ही वो जाल फेंकता है, जाल किसी तरह उसके पैर में उलझ जाता है और अगली ही सेकंड वो खुद पानी में गिरकर फंस जाता है! न मछली मिली, न शिकार — उल्टा खुद ही शिकार बन (Viral Fisherman Fail Video)गया। देखते ही देखते वायरल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं: एक यूजर ने लिखा: “ये तो मछली पकड़ने गया था, किस्मत ने पकड़ (Viral Fisherman Fail Video)लिया!” दूसरे ने कहा: “ब्रह्मांड का नियम है — जो दूसरों के लिए जाल बिछाता है, वही फंसता है!” सोशल मीडिया का नया फनी हीरो कुछ यूजर्स तो इस ‘मछुआरे’ को “जाल बाबा” तक कहने लगे हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और वीडियो पर लाइक्स और शेयर की बाढ़ आ गई (Viral Fisherman Fail Video)है। सीख क्या है? कभी-कभी जिन चीजों को हम साधारण समझते हैं, वही हमें गिरा देती हैं। और हां — कैमरा ऑन हो तो संभलकर ही स्टंट करना चाहिए!

MLA Killed in US Accident: Big Breaking...! Painful death of 6 relatives of MLA
Uncategorised

MLA Killed in US Accident : बिग ब्रेकिंग…! विधायक के 6 रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत

अमलापुरम, 27 दिसंबर। MLA Killed in US Accident : आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के अमलापुरम शहर के रहने वाले 6 लोगों की मंगलवार शाम अमेरिका के टेक्सास में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग राज्य की मुम्मीदिवरम सीट से विधायक पी वेंकट सतीश कुमार के रिश्तेदार थे। पीड़ितों की पहचान पी. नागेश्वर राव, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक, निशिता और परिवार के ही दूसरे रिश्तेदार के तौर पर की गई है। कार में सात लोग सवार थे और टेक्सास के क्लेबर्न शहर में राजमार्ग संख्या 67 पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक में दो लोग सवार थे। विधायक ने बताया कि हादसे में कार में सवार केवल एक व्यक्ति लोकेश हैं जो जिंदा बचे हैं। उन्हें हवाई मार्ग से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुाबिक दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक में दो लोग सवार थे और वे भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी पहचान जाहिर नहीं की गई है। कुमार ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा को’ बताया, ‘‘मेरे चाचा, चाची, उनकी बेटी, दो पोते-पोतियां और एक दूसरे रिश्तेदार की कार को 17 साल का अमेरिकी लड़के ने ट्रक से टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि हादसा अमेरिकी वक्त के मुताबिक 26 दिसंबर की शाम चार बजे हुआ और छह रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई। कुमार ने बताया कि मारे गए लोग अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा से क्रिसमस की छुट्टियों के लिए टेक्सास में अपने रिश्तेदार विशाल के घर गये थे। कुमार ने बताया कि वे एक जू पार्क घूम कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। विधायक के मुताबिक, तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) सभी बॉडी को वापस भारत भेजने में सहायता कर रहा है। अमलापुरम मकामी कुमार ने कहा कि नागेश्वर राव उनके पिता पी सत्या राव के छोटे भाई थे। नागेश्वर राव की बेटी अटलांटा की रहने वाली थीं और उनकी भी मौत हादसे में हो गई है। दो बार के विधायक कुमार आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य ( MLA Killed in US Accident) हैं।

University: Sad news in the morning...! 4 students killed in stampede during annual function...more than 60 injured...see VIDEO
Uncategorised

University : सुबह दुखद खबर…! वार्षिक समारोह के दौरान मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत…60 से ज्यादा घायल…देखें VIDEO

कोच्चि, 26 नवंबर। University : कोचीन विश्वविद्यालय में शनिवार को भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए। यह हादसा कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) के वार्षिकोत्सव के समय हुआ। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में चार लोगों को मृत लाया गया था।” बारिश के कारण बदले हालात यह दुर्घटना निकिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुई, जो परिसर के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि सिर्फ पास रखने वालों को ही प्रवेश की इजाजत थी, लेकिन जब बारिश होने लगी तो हालात बदल गए। बाहर इंतजार कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए ऑडिटोरियम में घुस गए, जिससे भगदड़ मच गई। कम से कम 64 जख्मी छात्रों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायल छात्रों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा कि कोच्चि के कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में दो लड़कों और दो लड़कियों को मृत लाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुःख स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 46 लोगों को घायल अवस्था में कलामासेरी मेडिकल कॉलेज लाया गया। चार को मृत लाया गया, जिनमें से दो लड़के और दो लड़कियां थीं। चार की हालत गंभीर है. उनमें से दो एक निजी अस्पताल में हैं और अन्य दो का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।” उन्होंने कहा, “18 घायल लोग एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जैसे ही हमें घटना के बारे में पता चला, हमने अस्पतालों को सतर्क कर दिया। डॉक्टरों की एक टीम अस्पतालों से (University) जानकारी इकट्ठा कर रही है।”

KISAN ANDOLAN: Tragic accident...! Painful death of this farmer who actively participated in the farmers' movement... Those with a weak heart should not watch VIDEO.
Uncategorised

KISAN ANDOLAN : दुखद हादसा…! किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले इस किसान की दर्दनाक मौत…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

पंजाब, 29 अक्टूबर। KISAN ANDOLAN : बटाला के गांव सारचूर में एक मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गए। उसकी उम्र करीब 29 साल थी। हलका फतेहढ़ चूड़ियां निवासी सुखमनदीप सिंह अपने मां-बाप के अकेले बेटे थे और किसान आंदोलन में भी सुखमनदीप सिंह ने काफी बढ़कर हिस्सा लिया था। सुखमनदीप की मौत के बाद मेला आयोजकों ने मेला कैंसिल करने की घोषण कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव सारचूर के खेल मैदान में छिंज मेला चल रहा था। जिस दौरान मेले में सुखमनदीप सिंह ठठा अपने ट्रैक्टर के साथ स्टंट करने पहुंचे थे, लेकिन आज उनके लिए सब कुछ पॉजिटिव नहीं था। सुखमनजीत सिंह अपने ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठा कर पीछे वाले टायरों को मिट्टी में दबाकर दौड़ते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतर गए और ट्रैक्टर के साथ साथ-साथ चलने लगे। इस दौरान ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और मिट्टी से निकलकर मेला देख रहे लोगों की तरफ दौड़ने लगा। जिसे काबू करने के लिए जैसे ही सुखमजीत सिंह ट्रैक्टर के पास गए तो ट्रैक्टर की नीचे आ गए।  इस दौरान पास ही खड़े 2 लोगों ने सुखमनजीत को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक सुखमनजीत की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मेला प्रबंधन ने मेला समाप्त करने की घोषण कर दी है। गुरदासपुर के बटाला में मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। 29 साल का सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Road Accident: Painful scene…! Very sad news from Bharatpur… dead bodies of 12 people scattered on the road… those with weak hearts should not watch VIDEO
Uncategorised

Big Road Accident : दर्दनाक मंजर…! भरतपुर से बड़ी दुखद खबर…सड़क पर बिखरी 12 लोगों की लाशें…कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

राजस्थान, 13 सितम्बर। Big Road Accident : राजस्थान के भरतपुर से बड़ी दुखद खबर आई है। यहां बुधवार सुबह एक बस और ट्रक की जोरदार भिड़त में 12 लोगों की जान ले ली वहीं, उतने से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बस में करीब 50 से ज्यादा लोग सवार थे। यह हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे हुआ। मरने वालों में 7 महिलाएं और 5 पुरूष हैं। सभी मृतक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, बस भावनगर से मथुरा होते हुए हरिद्वार जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस का डीजल पाइप फट गया। करीब 10-12 यात्री ड्राइवर के साथ बस से उतर गए, लेकिन ज्यादातर लोग बस में बैठे हुए थे। इस दौरान ड्राइवर और उसके साथी पाइप रिपेयर करने के बाद डीजल लेने के लिए चले गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और पास खड़े लोगों को कुचलता हुए निकल गया। सड़क पर चीख-पुकार मच गई थी, जिसके बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतकों और घायलों के परिवार को सूचना दी गई है। उनके भरतपुर पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद शव हाईवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। धार्मिक यात्रा पर निकले थे लखनपुर पुलिस के अनुसार, मृतकों में अन्तुभाई पुत्र लालजी (55), नंदराम पुत्र मयूर (68), कल्लो बेन (60) भरत पुत्र भीखा, लल्लू पुत्र दयाभाई, लालजी पुत्र मनजीभाई, अम्बा पत्नी झीणा, कम्बू बेन पत्नी पोपट, रामू बेन पत्नी ऊदा, मधु बेन पत्नी अरविंद दागी, अंजू पत्नी थापा, मधु पत्नी लालजी चूड़ासमा शामिल हैं। सभी गुजरात के भावनगर जिले के डीहोर निवासी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि (Road Accident) देने का ऐलान किया है।

Painful Road Accident: Painful road accident in Bilaspur… painful death of brother and sister on the spot… VIDEO can distract
Raipur

Painful Road Accident : बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा… भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत…विचलित कर सकती है VIDEO

बिलासपुर, 02 सितंबर। Painful Road Accident : बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस दुखद हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ही वहां को लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा करते हुए आक्रोशित हो गई है। हादसे के तुरंत बाद लोग आक्रोशित हो गये और मौके पर भीड़ जमा हो गयी। वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक की यह घटना है। आज सुबह दोनों भाई-बहन साइकिल से स्कूल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतक आशीष केवर्त कक्षा सातवीं का छात्र था। उसकी बड़ी बहन भावना केवर्त कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Accident: Very sad news from Raigarh...! Committed suicide by jumping from the roof of the medicine ward...VIDEO
Raipur

Accident : रायगढ़ से बेहद दुखद खबर…! मेडिसिन वार्ड के छत से कूदकर की आत्महत्या…VIDEO

रायगढ़, 28 अगस्त। Accident : रायगढ़ से एक बेहद दुखद खबर आई। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। ऊंचाई से गिरने से मरीज की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मृतक का नाम विगत राम एक्का बताया जा रहा है।

BILASPUR NEWS: Speed wreaks havoc, Hiva hit the bike, painful death of a woman, two injured…
Uncategorised

BILASPUR NEWS : रफ्तार का कहर,हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर,महिला की मौके दर्दनाक मौत,दो घायल…

बिलासपुर, 21 अगस्त। BILASPUR NEWS : बिलासपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार लोगों को अपने चपेट में ले लिया इस हादसे एक महिला की मौत हो गयी। वहीं एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक हादसा बिलासपुर के कोतवाली थाना इलाके का है। जहाँ दयालबंद कर पास हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी,इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है,बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार लोग बिलासपुर से अकलतरा की तरफ जा रहे थे। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Uttarakhand News: Accident on Gangotri Highway, bus carrying 33 passengers fell into ditch, many feared dead
Uncategorised

Uttarakhand News : गंगोत्री हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी 33 यात्रियों को लेकर जा रही बस, कई लोगों की मौत की आशंका

उत्तराखंड, 20 अगस्त। Uttarakhand News : उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया।  गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या (uk 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।

Muharram: Tragic accident...! 4 youths got electrocuted while burying Tazia… 3 died on the spot VIDEO
Uncategorised

Muharram : दुखद हादसा…! ताजिया दफनाते समय करंट की चपेट में आया 4 युवक… 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत VIDEO

धौलपुर, 30 जुलाई। Muharram : मोहर्रम के अगले दिन शेरगढ़ किले के पास कर्बला में ताजिया दफनाने 4 युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की जहां दर्दनाक मौत हो गई है वहीं एक हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, ये चारों युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया लेकर कर्बला जा रहे थे। इस्लामपुरा और शैतान पुरा के रहने वाले युवक मूवीन, अनवर, रिहान और वसीम करंट की चपेट में आ गए। चारों युवक अपने कंधे पर ताजिया लेकर कर्बला की ओर जा रहे थे, तभी ताजिया ऊंचा होने की वजह से 11 हजार केवी के तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने 1 घंटे तक चारों को सीपीआर दी। इसके बाद एक युवक वसीम को होश आ गया जबकि तीन लोगों की मौत हो गई