CBSE

CBSE: Education in mother tongue...! CBSE's new initiative will change the standards of primary education... see the new guidelines issued here
Education, Raipur

CBSE : मातृभाषा में शिक्षा…! प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई…? सीबीएसई की नई पहल…जारी की नई गाइडलाइन यहां देखें

रायपुर, 26 मई। CBSE : सीबीएसई ने एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सभी संबद्ध स्कूलों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (NCF-2023) के तहत प्राथमिक और प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर मातृभाषा या स्थानीय भाषा को माध्यम के रूप में अपनाने का निर्देश दिया गया है। यह पहल 2025-26 शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। इसका उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है। CBSE के जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि 3 से 11 साल तक के बच्चों यानी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई मातृभाषा में कराई जाएगी। सर्कुलर में कहा गया है कि बच्चे अपने घर की भाषा में जल्दी और गहराई से कॉन्सेप्ट को समझ पाते हैं। मुख्य बिंदु मातृभाषा को माध्यम बनाना प्रारंभिक और प्राथमिक शिक्षा में मातृभाषा या घरेलू भाषा को माध्यम के रूप में अपनाया जाएगा। कक्षा 3 से 5वीं तक के छात्रों के लिए भी मातृभाषा में पढ़ाई की सलाह दी गई है, हालांकि यहां माध्यम बदलने का विकल्प खुला रखा गया है। यह पहल बच्चों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा (CBSE) देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करके उनकी समझ और आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।

Odisha Crime: 12th class student commits suicide after losing in online game, police engaged in investigation
Politics

Odisha Crime : ऑनलाइन गेम में हारने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

बालासोर, 11 नवंबर। Odisha Crime : ओडिशा से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे एक छात्र की आत्महत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बहनागा ब्लॉक के अंतर्गत कुचियाकोइली अराडा गांव में छात्र ने मोबाइल पर एक ऑनलाइन गेम हारने होने के बाद कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। मृतक ने सुसाइड करने के पहले अपने कमरे को अंदर बंद कर लिया था। जब घर वाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तब उन्होंने छात्र की फंदे से लटकती लाश मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान आशीष कुमार मल्लिक के रूप में की गई है। जो कि अनंतपुर के सारस्वत महाविद्यालय में +2 में पढ़ रहा था. आशीष ने कल कॉलेज से घर लौटने के बाद अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था. हालांकि उसकी माँ ने उसे रात के खाने के लिए बुलाया, लेकिन उसने दरवाज़ा नहीं खोला। बाद में, परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे छत के पंखे से लटका देखा. वे जल्द ही उसे सोरो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सोरो थाना पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है।

GST TEAM: GST team took major action... Goods worth Rs 45 lakh seized from three trucks, fine of more than Rs 48 lakh imposed.
Politics, Raipur

GST TEAM : जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की…तीन ट्रकों से 45 लाख का सामान जब्त, 48 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 नवंबर। GST TEAM : जिले में जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन ट्रकों से भारी मात्रा में तम्बाकू और गुटखा जब्त किया गया है। जब्त तम्बाकू और गुटखे की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है. जब्त माल का बिल और ईवे बिल नहीं होने के कारण 48 लाख 45 हजार 322 रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। तीन ट्रकों में राज निवास ब्रांड का पान मसाला दिल्ली से बैंगलोर (कर्नाटक) ले जाया जा रहा था। तीनों ट्रक में जब्त माल के आधार पर जुर्माना लगाया गया. पहले ट्रक में जब्त माल के आधार पर लगभग 16 लाख 17 हजार 18 रुपये का जुर्माना, दूसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का और तीसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बता दें कि बीते दिनों गौरेला थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा में कबीर चबूतरा बेरियर में FST और जिला प्रशासन ने चुनाव की चेकिंग के दौरान ट्रकों को रुकवा कर सघन जांच की गई। जांच के दौरान इसमें रखे हुए सामन तंबाकू और गुटखे के दस्तावेजों में कमी थी और साथ ही इसमें ईवे बिल नहीं होने के कारण संदिग्ध प्रतीत हुआ और बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी का अंदेशा हुआ। गौरेला थाना प्रभारी ने बताया कि FST की टीम ने तीनों ट्रक को जब्त कर GST टीम को सुपुर्द कर दिया था। सारी जांच के बाद राज निवास गुटखा कंपनी जो कि दिल्ली की बताई जा रही है उसके खिलाफ लगभग 48 लाख से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया।

Suicide After Murder: Big breaking…! Dead bodies of mother, daughter and stepson found in the house… sensation spread in the area
Politics

Suicide After Murder : बड़ी ब्रेकिंग…! घर में मिली मां-बेटी-सौतेले बेटे की लाश…इलाके में फैली सनसनी…देखें VIDEO

मंदसौर, 12 सितंबर। Suicide After Murder : मंदसौर के पीपलियामंडी थाने क्षेत्र में बंद घर में मां, बेटी और सौतेले बेटे की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी है। घटना टिलाखेड़ा गांव की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद में सौतेले बेटे ने मां और बहन की हत्या कर खुद छत से कूदकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मृतकों के नाम विनोद (21 साल), मां सुनीता (40) और बहन हिमांशी (7) है।

SONA CHANDI SEIZED: Big news…! Gold and silver worth more than Rs 1.5 crore seized in 2 cars
Politics

SONA CHANDI SEIZED : बड़ी खबर…! 2 कार में भर कर ले जा रहे डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना-चांदी जब्त

जांजगीर-चाम्पा, 12 सितंबर। SONA CHANDI SEIZED : चाम्पा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 कार से सोना-चांदी को जब्त किया है। सोना-चांदी के वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई की है. दोनों सराफा व्यापारी, चाम्पा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जब्त सोना-चांदी की कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा है। दरअसल, चाम्पा पुलिस के द्वारा कोरबा मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चाम्पा के रहने वाले सराफा व्यापारी की कार से लाखों रुपये के सोना-चांदी बरामद किया गया। इसी तरह हथनेवरा गांव के पास वाहनों की चेकिंग में कार से भी लाखों रुपये का सोना-चांदी मिला है। दोनों कार से जब्त सोना-चांदी की कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक है। दोनों मामले में वैध दस्तावेज नहीं देने पर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है

Air Hostess Murder Case: Big Update…! Air hostess killer hanged himself from his pants in lockup
Politics

Air Hostess Murder Case : बड़ी अपडेट…! एयर होस्टेस के हत्यारे ने लॉकअप में अपने पैंट से लगा ली फांसी

रायपुर, 08सितंबर। Air Hostess Murder Case : छत्तीसगढ़ की ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या मामले में बड़ा अपडेट आया है। एयर होस्टेस के हत्यारे ने लॉकअप में आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने खुद को अपने पैंट से फांसी लगा लिया है। मृतक आरोपी का नाम विक्रम अटवाल उम्र 35 साल वर्ष है। उसकी आज कोर्ट में रिमांड के लिए पेशी होनी थी। विवाद बना हत्या का कारण पुलिस को मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी विक्रम पीड़िता के अपार्टमेंट में बंद पाइपलाइन को साफ करने के लिए गया था। इस दौरान एयर होस्टेस ने किसी बात पर नाराजगी जताई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। महिला के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आकर धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फ्लैट का दरवाजा बंद कर अपने गांव तुंगा चला गया। वहीं जब आरोपी के पत्नी ने उसकी चोटों और खून से सने कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि टूटे हुए सीसे को उठाते समय उसे मामूली चोटें आईं है। आरोपी की पत्नी भी उसी अपार्टमेंट में सफाई का काम करती है। घटना वाले दिन वह छुट्टी पर थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लगभग एक दशक से उसी सोसायटी में सफाई कर्मचारी है।

Suicide After Murder: Terrible incident early in the morning…! Two children including wife were killed with a sword… gruesome pictures
Politics

Suicide After Murder : सुबह सवेरे भयानक वारदात…! पत्नी समेत दो बच्चों की तलवार से की हत्या…वीभत्स तस्वीरें

उज्जैन, 20 अगस्त। Suicide After Murder : उज्जैन में एक शख्स ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद सुसाइड कर लिया। दंपती के दो अन्य बच्चों ने भागकर जान बचाई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। उसने कुत्ते को मारने से रोकने पर परिवार पर हमला कर दिया। घटना बड़नगर के बालोदा में शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि बालोदा में रहने वाले ​​​​​​दिलीप पवार पर कुत्ता भौंक रहा था। इससे गुस्से में आकर वह घर से तलवार लेकर कुत्ते को मारने के लिए दौड़ा। पत्नी गंगा पवार ने समझाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटी नेहा (17), फिर बेटे योगेंद्र (14) को भी तलवार से हमला कर मार डाला। घर में मौजूद दो और बेटे छत पर भागे और वहां से कूदकर जान बचाई। बाद में दिलीप ने भी तलवार से अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली। जान बचाकर भागे बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान में घुसी। अंदर पति, पत्नी और उनके दोनों बच्चों के शव पड़े थे। हर तरफ खून फैला था। FSL टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Murder Big Breaking: Heartbreaking incident…! After the gangrape, the murder then burnt the innocent in a coal furnace…shown in the picture
Politics

Murder Big Breaking : दिल दहला देने वाली वारदात…! गैंगरेप के बाद मर्डर फिर मासूम को कोयला भट्टी में जला दिया…तस्वीर में दिखा

भीलवाड़ा, 03 अगस्त। Murder Big Breaking : भीलवाड़ा में 14 साल की मासूम को कोयला भट्टी में जलाने का मामले सामने आया है। पुलिस इस मामले में दुष्कर्म के एंगल से भी जांच कर रही है। साथ ही 3 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना का है। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी बकरी चराने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच एक खेत में कोयले की भट्टी जलती हुई दिखाई दी। भट्टी के नजदीक जाकर देखा तो उसमें शव के जलने की दुर्गंध आ रही थी। अंदर देखा तो नाबालिग का शव जल रहा था। उसके चांदी के कड़ों और जूतों से परिवार ने पहचान की और पुलिस की मदद मांगी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। तनाव की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

Child Care Officer: Goosebumps news…! Child care officer made 1623 children victims of his lust arrested in 3 cities
Politics

Child Care Officer : रौंगटे खड़े करने वाली खबर…! चाइल्ड केयर ऑफिसर ने 3 शहरों में 1623 बच्चों को बनाया अपना हवस का शिकार…गिरफ्तार

डेस्क रिपोर्ट, 02 अगस्त। Child Care Officer : ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया गया है जो सालों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। एक-दो नहीं, बल्कि इस हैवान ने 1623 बच्चों को अपना निशाना बनाया। इसने 246 बार रेप की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें से 91 साल की बुजुर्ग से लेकर 10 साल से कम उम्र की बच्चियां शामिल हैं। ये वे बच्चे थे जो अपने माता-पिता के बजाय इसे पसंद कर रहे थे। जो छोटे बच्चे इस पर सबसे अधिक विश्वास करते थे, उन्हें यह बहुत शारीरिक और मानसिक पीड़ा दे रहा था। बच्चों की देखभाल के नाम पर करता रेप खबरों के मुताबिक ये शख्स चाइल्ड केयर डिपार्टमेंट में अधिकारी था और पिछले पन्द्रह साल से ऐसे ही बच्चों की देखभाल के नाम पर उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। ये बच्चों की पोर्न क्लिप भी बनाता था। साल 2007 से इसने अपना ये गंदा खेल शुरू कर दिया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के 3 अलग-अलग शहरों के 12इसकी पोस्टिंग हुई और ये जिन भी चाइल्ड केयर सेंटर्स में गया वहां बच्चों के साथ रेप और यौन शोषण करता रहा। जिन बच्चों का इसने यौन शोषण किया उनमें से कई अब बड़े हो चुके हैं। 613 चाइल्ड पोर्न वीडियो बरामद इस शख्स की उम्र अब 45 साल है। इसने ज्यादातर 7से 10 साल के बच्चों को अपना निशाना बनाया। रेप करने के बाद ये बच्चियों के पोर्न वीडियो तैयार करता था और उन्हें इंटरनेट पर डालता था। इसके पास पुलिस को इलेक्ट्रिक उपकरण मिला है जिसमें इसकी अय्याशियों के सारे सबूत दर्ज हैं। 4000 से ज्यादा अश्लील फोटोग्राफ 613 चाइल्ड पोर्न वीडियो इसके पास से मिले हैं। इसलिए कोई नहीं करता था शक ये चाइल्ड केयर ऑफिसर था इसलिए इसके ऊपर कभी किसी को शक भी नहीं हुआ। बच्चे डर के मारे कभी कुछ किसी को नहीं बता पाए और सालों तक ये इसी बात का फायदा उठाता रहा। हालांकि साल 2014 में कुछ बच्चों के पोर्न वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी, लेकिन ये सब कुछ इतनी चालाकी से कर रहा था कि पुलिस इस तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद भी इसने अपना के खतरनाक खेल जारी रखा। 10 अगस्त को होगी इस आरोपी की पेशी साल 2022 एक बार फिर पुलिस को कुछ सबूत मिले। इसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला जिसमें फोटो और पोर्न वीडियो थे। पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया, लेकिन सबूत इतने पुख्ता नहीं थे कि इसे कोर्ट में पेश किया जा सके। तब से इस मामले में छानबीन चल रही थी और अब पुलिस ने इस केस का खुलासा किया है। 10 अगस्त को इस आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी पहचान नहीं बताई है।

Drug Smuggler: Police raid at drug smuggler's house…dog left on officers…accused injured in escape…see VIDEO
Politics

Drug Smuggler : ड्रग्स तस्कर के घर पुलिस का छापा…अधिकारियों पर छोड़ा कुत्ता…आरोपी भागने के चक्कर में हुआ घायल…देखें VIDEO

इंदौर, 27 जुलाई। Drug Smuggler : अपराधों के लिए बदनाम बंबई बाजार के एक गुंडे के घर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने यहां से दंगों के आरोपित बाला बेग के भतीजे शावेज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और रिवाल्वर मिली है। पुलिसवालों को देख घर की महिलाओं पहले तो गेट बंद कर दिया, फिर भी पुलिसवाले नहीं रुके तो उनपर पालतू कुत्ता को छोड़ दिया, ताकि अधिकारी डर जाए। महिलाएं वहीं पर पुलिसवालों का विरोध करने लगी। जवानों ने मुश्किल से घर के अंदर प्रवेश किया लेकिन इस दौरान शावेज कूद कर भागने लगा। पैर में चोट आने से वह भाग नहीं पाया और जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 पिस्टल, 1 रिवाल्वर, 18 जिंदा कारतूस और 3 खोल मिले हैं। पुलिस ने शावेज के खिलाफ हथियार तस्करी का केस दर्ज किया है