CCTV Investigation

Chhattisgarh

Chhattisgarh Crime : समोसे का लालच और 7 घंटे की जंग…मासूम को बचाने की पुलिस की रेस…

मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़, 2 जून। Chhattisgarh Crime : रविवार की शाम एक सामान्य दिन था, जब चैनपुर गांव की एक 6 वर्षीय बच्ची अपनी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह मासूम खेल एक भयावह हादसे में तब्दील हो गया। 30 वर्षीय जनक राजा, जो बलरामपुर के चांदो का रहने वाला है, ने बच्ची को समोसे का लालच देकर अपने साथ साइकिल पर बैठा लिया और गांव से दूर जंगल की ओर ले गया। इस पूरी घटना की जानकारी तब सामने आई जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन इस बार पुलिस ने समय से पहले हार नहीं मानी। SP चंद्र मोहन सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीमें हर दिशा में फैलीं। CCTV फुटेज खंगाले गए और जंगलों की खाक छानी (Chhattisgarh Crime)गई। आखिरकार सात घंटे बाद, अंधेरे और अनजान रास्तों के बीच, बच्ची पेड़ के नीचे बेसुध हालत में मिली। आश्चर्यजनक रूप से आरोपी के पास जो साइकिल थी, वह एक पुलिसकर्मी की चोरी की गई साइकिल निकली — जो उसने थाने के आवासीय परिसर से चुराई थी। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की पुष्टि हुई है और आरोपी जनक राजा पर अपहरण, दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया (Chhattisgarh Crime)है। यह मामला न सिर्फ एक बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि समय पर सतर्कता और तकनीकी सहायता से पुलिस कैसे किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है।

Unique Family: Unique record registered in the name of the family...! BIRTHDAY of 9 members falls on a single day... read full news
All

Unique Family : परिवार के नाम दर्ज अनोखा रिकॉर्ड…! एक ही दिन में पड़ता 9 सदस्यों का BIRTHDAY…पूरी खबर पढ़ें

डेस्क रिपोर्ट, 14 जुलाई। Unique Family : दुनिया का सबसे अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे परिवार की जिसमें 9 सदस्य हैं और सभी एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस परिवार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। ऐसा नहीं है कि इस परिवार के सदस्यों का जन्मदिन अलग-अलग डेट पर हुआ है और सभी एक निश्चित दिन पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते हैं, यह एक संयोग है कि परिवार के 9 सदस्यों का जन्म एक ही तारीख को हुआ है। ये बिल्कुल सच है और विश्व में यह सबसे अनोखा मामला है, इसलिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।   एक परिवार के 9 लोगों का बर्थ डे 1 अगस्त को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पाकिस्तान के लरकाना में रहने वाले एक परिवार के 9 सदस्यों के बीच एक चीज कॉमन है और वह ये कि इन सभी लोगों का जन्म एक ही तारीख को हुई थी। इन सबका बर्थडे 1 अगस्त को पड़ता है और सभी लोग अपना जन्मदिन एक ही दिन सेलिब्रेट करते हैं। इस परिवार में आमिर अली, उनकी पत्नी खुदेजा और उनके सात बच्चे शामिल हैं। इन सात बच्चों में ससुई-सपना जुड़वां बेटियां हैं। वहीं, आमिर-अंबर और अम्मार-अहमर जुड़वां बेटे हैं। इसके अलावा उनकी एक और बेटी भी है जिसका नाम सिंधु है। इन सभी लोगों का बर्थ डे 1 अगस्त को पड़ता है। परिवार में शामिल सभी बच्चों की उम्र 19 से 30 के बीच है। हांलाकि इन सभी का जन्म अलग-अलग साल में हुआ है लेकिन महीना और तारीख सेम है। कपल की शादी की सालगिरह की तारीख भी 1 अगस्त यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो किसी भी परिवार में ऐसा देखने को नहीं मिला। किसी भी परिवार में इतने सारे सदस्यों का बर्थ डे एक ही दिन हो ऐसा देखने को कभी नहीं मिला। पहले यह रिकॉर्ड USA के कमिंस परिवार के नाम था। जिनके 5 बच्चों का जन्म 1952 से लेकर 1966 के बीच 20 फरवरी को हुआ था। इससे हटकर इस परिवार में एक और भी दिलचस्प चीज देखने को मिली। आमिर और खुदेजा की शादी की सालगिरह भी 1 अगस्त को ही पड़ता है। 1991 में उन्होंने 1 अगस्त को ही शादी की थी। उनकी सबसे बड़ी बेटी सिंधु का जन्म 1 अगस्त 1992 को हुआ था। बड़ी बेटी के जन्म के बाद कपल बहुत ही खुश और आश्चर्यचकित था। उसके बाद इस कपल के सभी बच्चों का जन्म 1 अगस्त को ही हुआ। कपल इसे अल्लाह का तोहफा मानता है। कपल ने बताया कि उनके हर बच्चे का जन्म सामान्य रूप से हुआ और खुदेजा की डिलीवरी भी समय पर हुई। ऑपरेशन वगैरह की कोई जरूरत (Unique Family) नहीं पड़ी।