CG Agristack

CG Agristack: Farmer registration on the Agristack portal is mandatory for paddy procurement. Farmers can register until October 31st. For any information or assistance related to the Agristack portal, contact the toll-free number 1800-233-1030.
Career

CG Agristack : धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य, किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन, एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क

रायपुर, 08 अक्टूबर। CG Agristack : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क किया जा सकता है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID) प्राप्त होती है। यह आधार लिंक्ड डेटाबेस शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ केवल वास्तविक पात्र किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत किसानों को सीधे भुगतान किया जाता है। अतः शासन की मंशा है कि सभी पात्र किसान सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ इस योजना का वास्तविक लाभ प्राप्त करें। एग्रीस्टैक में आधार-आधारित पंजीयन और ई-केवाईसी की व्यवस्था से संपूर्ण प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा। गत वर्ष राज्य के 25.49 लाख किसानों ने धान विक्रय किया था। वर्तमान वर्ष में अब तक 21.47 लाख किसानों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। शेष किसान अपने निकटतम सहकारी समिति या निर्धारित केंद्र में जाकर 31 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में सभी समितियों और जिला कलेक्टरों को पूर्व में आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि एग्रीस्टैक पोर्टल डिजिटल क्रांति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य के 20 हजार ग्रामों में से 13 हजार 879 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया है। इस डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी की रिपोर्टों का 2 से 14 अक्टूबर 2025 तक ग्राम सभाओं में पठन किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में मुनादी कर सूचना दी गई है और सर्वे सूची का पंचायत भवनों में प्रदर्शन (चस्पा) भी किया गया है। इस कार्यवाही की सतत निगरानी जिला कलेक्टर, खाद्य अधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। यह पहल “डिजिटल एग्रीकल्चर और गुड गवर्नेंस” की दिशा में राज्य का एक सशक्त और दूरदर्शी कदम है।

ADR Report Card: Criminal cases are registered against 53% of Congress and 28% of BJP candidates...now see here the list of crorepati candidates respectively.
Uncategorised

ADR Report Card : कांग्रेस के 53 और BJP के 28% उम्मीदवारों के ऊपर दर्ज हैं आपराधिक मामले…अब यहां देखें क्रमशः करोड़पति उम्मीदवारों की LIST

भोपाल, 10 नवंबर। ADR Report Card : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2 हजार, 534 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी संपत्ति, शैक्षणिक योग्यता, आयु और आपराधिक प्रकरणों की स्थिति का अध्ययन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स (एडीआर) ने करके रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, कांग्रेस के 53 और भाजपा के 28 प्रतिशत उम्मीदवारों के ऊपर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। संपत्ति में कंग्रेस अव्वल वहीं, महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस कुछ आगे रही। उसने 13 प्रतिशत यानी 30 और भाजपा ने 12 यानी 27 महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 49 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 41 से 60 वर्ष आयु के बीच के हैं। एडीआर मध्य प्रदेश की संयोजक रोली शिवहरे ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले चुनाव में यह 1.73 करोड़ रुपये था। दलवार देखा जाए तो कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.69 करोड़ रुपये हैं तो भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.46 करोड़ रुपये है। BJP 200 और CONGRESS के 196 उम्मीदवार है करोड़पति आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को औसत संपत्ति 2.76 और बसपा के 181 उम्मीदवारों की संपत्ति 1.96 करोड़ रुपये है। दो हजार, 534 उम्मीदवारों में से 727 यानी 29 प्रतिशत करोड़पति हैं। इस आधार पर भाजपा के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 200 और कांग्रेस के 196 है। क्रमशः करोड़पति उम्मीदवार प्रदेश में सबसे अमीर 10 उम्मीदवारों में पहले स्थान पर भाजपा के चेतन्य काश्यप हैं। उन्होंने 296 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। दूसरे नंबर पर भी भाजपा के ही संजय पाठक हैं, जिनकी संपत्ति 242 करोड़ है। इसके बाद सात उम्मीदवार कांग्रेस के हैं। इनमें संजय शुक्ला ने 217 करोड़ रुपये, संजय शर्मा 212, निलय डागा 177, विशाल पटेल 141, केपी सिंह 140, कमल नाथ 134 और प्रभा बालमुकुंद गौतम ने 102 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू ने 149 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 28 उम्मीदवारों (ADR Report Card) ने खुद को निरक्षर और छह ने शैक्षणिक योग्यता की कोई जानकारी नहीं दी है।