CG Bjp Expelled Order

CG BJP Expelled Order: 7 leaders including BJP youth state working committee member expelled from the party...see the reason in the notice here
BREAKING NEWS, Chhattisgarh

CG Bjp Expelled Order : भाजपा युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित 7 नेता पार्टी से निष्कासित…यहां नोटिस में देखें कारण

रायपुर, 29 मई। CG Bjp Expelled Order : छत्तीसगढ़ के नगरी स्थित भाजपा कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 7 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया कि इन नेताओं की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता पाई गई है, जो पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है। निष्कासित नेताओं में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर, भोला शर्मा, गज्जु शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र साहू शामिल हैं। पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dis's Qualify MP: When Rahul Gandhi planted paddy by wading in knee-deep water…see VIDEO
Uncategorised

Dis’s Qualify MP राहुल गांधी जब घुटनेभर पानी में उतरकर की धान की रोपाई…देखें VIDEO

सोनीपत, 08 जुलाई। Congress Leader : राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया कि ना सिर्फ विपक्ष उनकी चर्चा कर रहा है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को सुबह अचानक दिल्ली से शिमला जाते समय सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों से बातचीत की। राहुल गांधी ने खेत में खड़े एक ट्रैक्टर को भी चलाया। उन्होंने किसानों से खेती की जानकारी ली। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे गांव मदिना व बरोदा में किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। खेतों का निरीक्षण किया​ राहुल गांधी ने खेतों का निरीक्षण किया। खेतों में धान रोपाई की जानकारी ली और खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया​ राहुल गांधी ने इस दौरान ग्रामीणों से भी उबातचीत की। उन्होंने खेत में धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया। अचानक बदला कार्यक्रम कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अचानक अपना कार्यक्रम बदला और सोनीपत का रुख कर लिया।