CG School Yuktiyuktkaran

CG School Yuktiyuktkaran : Merger of schools with low student numbers...! See the list of merged schools here
BREAKING NEWS, Chhattisgarh

CG School Yuktiyuktkaran : कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का मर्ज़र…! यहां देखिए मर्ज स्कूलों की सूची

रायपुर, 27 मई। CG School Yuktiyuktkaran : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (राशनलाइजेशन) की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों की समुचित तैनाती और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का मर्ज़र: राज्य में जिन प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या 10 से कम है, उन्हें समीपवर्ती स्कूलों में मर्ज़ किया जाएगा। इससे स्कूलों की संख्या में कमी आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। एकल शिक्षक वाले स्कूलों की स्थिति: राज्य में 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 212 प्राथमिक स्कूल पूरी तरह से शिक्षक विहीन हैं। ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी या उन्हें अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण अतिशेष शिक्षकों का समायोजन: राज्य में कई स्कूलों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षक कम हैं। अतिशेष शिक्षकों को ऐसे स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक की कमी है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। शिक्षकों की पदोन्नति और भर्ती: हालांकि युक्तियुक्तकरणब्रेकिंग (CG School Yuktiyuktkaran) की प्रक्रिया शुरू की गई है, शिक्षकों की पदोन्नति और नई भर्ती की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। शिक्षक संघों ने पदोन्नति की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की मांग की है। समयसीमा स्कूलों का युक्तियुक्तकरण: 7 मई से 25 मई 2025 तक।शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण: 15 मई से 10 जून 2025 तक।

Monsoon Active: Important information...! Under what circumstances does the Meteorological Department issue which alert...? learn here
Uncategorised

Monsoon Active : जानकारी जरूरी…! मौसम विभाग किस परिस्थिति में जारी करता है कौन सा अलर्ट…? यहां जानें

नई दिल्ली, 5 अप्रैल। Monsoon Active : मौसम विभाग कुछ जगहों के लिए कभी येलो तो कुछ जगहों के लिए ऑरेंज के साथ-साथ रेड अलर्ट भी जारी करता है। क्या आपको पता है कि मौसम विभाग किस परिस्थिति में कौन सा अलर्ट जारी करता है? आइए इस लेख के जरिए जानते है कि ये अलर्ट कब और क्यों जारी किए जाते है- येलो अलर्ट (Yellow Alert) खराब मौसम के बारे में बताने के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया जाता है। येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौजूदा स्थिति में खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें। येलो अलर्ट जारी करने का मकसद वास्तव में लोगों को सतर्क करना होता है। इसके मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम के हाल को देखते हुए सावधान रहना चाहिए। इस प्रकार की चेतवानी में 7.5 से 15 मिमी. की भारी बारिश होती है जो कि अगले 1 या 2 घंटे तक जारी रहने की संभावना होती है जिसके कारण बाढ़ आने की संभावना रहती है। ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) ऑरेंज अलर्ट का अर्थ होता है कि मौसम खराब हो चुका है। तो ऐसे में अब आपको सिर्फ नजर बनाकर नहीं रखनी है, बल्कि बाहर जाने से भी बचना चाहिए और अगर जाना जरूरी हो तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस प्रकार के अलर्ट जारी किये जाने पर चक्रवात में हवा की स्पीड लगभग 65 से 75 किमी. प्रति घंटा होती है और अधिकतम 33 मिमी. की बारिश होने की संभावना रहती है। इस अलर्ट में प्रभावित क्षेत्र में खतरनाक बाढ़ आने की भी संभावना होती है। रेड अलर्ट (Red Alert) मौसम के बहुत ज्‍यादा खराब होने की आशंका पर मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया जाता है। ये मौसम की खतरनाक स्थिति का संकेत होता है। रेड अलर्ट लोगों को सचेत करने के लिए जारी किया जाता है कि अब आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि, बेहद गंभीर स्थितियों में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इस प्रकार के अलर्ट की घोषणा तभी की जाती है जब 30 मिमी. से अधिक बारिश के होने की संभावना होती है। अलर्ट घोषित होने ये सावधानियां बरतनी चाहिए अलर्ट जारी होने की स्थिति में लोगों को सबसे पहले अपने घर पहुंचना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए। अलर्ट की जानकारी के लिए पोर्टेबल रेडियो और मोबाइल के जरिए अपडेट लेते रहना चाहिए। घर की लाइट और गैस कनेक्शन को कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। दरवाजे और खिड़कियों से दूर रहना चाहिए और उन्हें बंद रखना चाहिए। अलर्ट जारी होने पर अपना मेडिकल किट अपने साथ (Monsoon Active) रखना चाहिए।