CGPSC

IAS Rita Shandilya becomes the new chairperson of CGPSC...! Former executive chairman gets permanent responsibility...appointment by order of the Governor...see order here
BREAKING NEWS, Chhattisgarh

CGPSC की नई अध्यक्ष बनीं IAS रीता शांडिल्य…! पूर्व कार्यकारी चेयरमैन को मिली स्थायी जिम्मेदारी…राज्यपाल के आदेश से नियुक्ति…यहां देखें आदेश

रायपुर, 29 अगस्त। CGPSC : छत्तीसगढ़ सरकार ने रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है। 2002 बैच की सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य पूर्व में आयोग की कार्यकारी चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी निभा रही थीं। अब उन्हें राज्यपाल के आदेशानुसार स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विवादों के बाद आयोग के शीर्ष पदों पर बदलाव CGPSC की परीक्षा प्रक्रिया में पिछले कुछ वर्षों से कथित अनियमितताओं और विवादों के बाद आयोग के शीर्ष पदों पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 2021-22 की चयन सूची में रिश्तेदारों के नाम शामिल होने के आरोपों के बाद तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पद से हटाया गया था। इसके बाद प्रवीण वर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनका कार्यकाल भी अल्पकालिक रहा। रीता शांडिल्य की नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है और यह नियुक्ति राज्यपाल की स्वीकृति से लागू हुई है। नियुक्ति की जानकारी छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशित की जा चुकी है। रीता शांडिल्य का प्रशासनिक अनुभव रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ कैडर की 2002 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी रही हैं। सेवा काल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और प्रशासनिक दक्षता के लिए जानी जाती रही हैं। आयोग में कार्यकारी चेयरमैन रहते हुए भी उन्होंने परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार की दिशा में कई पहल की थी। CGPSC जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बहाल करने के लिए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि रीता शांडिल्य के नेतृत्व में आयोग भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगा।

Rajya Sabha Nominations: BJP declared four candidates...see list
Raipur

CHUNAV BREAKING : भाजपा ने की 4 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति…भिलाई जिलाध्यक्ष पर खाते से रुपए निकालने का आरोप…देखें LIST

रायपुर, 31 जनवरी। CHUNAV BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने चार जिलों के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला भाजपा के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद में बदलाव किया था। देखिये जिला अध्यक्षों की सूची-

Loksabha Election: Appointments in Congress...! PCC formed war room for elections...he got the responsibility
Raipur

CHUNAV BREAKING : कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रही इस नेत्री को मिली पार्टी में बड़ी जम्मेदारी…देखें LETTER

भोपाल, 29 अक्टूबर। CHUNAV BREAKING : मध्य प्रदेश में टिकट वितरण के बाद नेताओं के नाराज होने और इस्तीफों के बाद सभी को मनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने अपने नाराज नेताओं को मनाने के लिए संगठन में नियुक्ति देने की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में टिकट की दावेदारी कर रही कांग्रेस नेत्री को पार्टी ने बड़ी जम्मेदारी दी है। रोशनी यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बना दिया गया है। साथ ही बुंदेलखंड में चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी दी दी गई है। बता दें कि रोशनी यादव निवाड़ी से कांग्रेस टिकट की दावेदारी कर रही थी। लेकिन उनकी जगह पार्टी निवाड़ी से अमित राय को टिकट दिया है। हालांकि माना जा रहा था कि कांग्रेस इन सीटों पर बदलाव कर सकती है। लेकिन अब इस सीट से प्रत्याशी फाइनल हो गया है। जिसके बाद रौशनी यादव को पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बनाने के साथ ही बुंदेलखंड की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार–प्रसार की जिम्मेदारी दी है।