1 September 2024

BJP kidnapped councilor Ramchandra...! AAP released a video and made serious allegations... Listen here
Uncategorised

BJP ने पार्षद रामचंद्र को किया अगवा…! AAP ने VIDEO जारी कर लगाया गंभीर आरोप…यहां सुनिए

नई दिल्ली, 01 सितंबर। BJP में शामिल होने के बाद यू-टर्न लेकर आम आदमी पार्टी में लौट आए पार्षद राम चंद्र ने वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे घर आए और मुझे गाड़ी में बिठाकर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर ले गए। वार्ड 28 से AAP पार्षद राम चंद्र ने ये भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ED और CBI के केस दर्ज करने की धमकी दी गई है। बेटे ने 100 नंबर पर किया कॉल वीडियो बयान में कह रहे हैं कि ‘मेरे बेटे ने 100 नंबर पर कॉल किया, पुलिस आई। AAP नेताओं ने भी पुलिस को कॉल किया तब जाकर मुझे घर छोड़ा गया। मैं ED और CBI से नहीं डरता हूं, मैं केजरीवाल का सिपाही हूं।’ दिल्ली बीजेपी ने बताया अफवाह दिल्ली BJP प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर AAP नेताओं के आरोपों को अफवाह बताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा ‘झूठ सनसनी के बादशाह हो तुम लोग। पार्षद रामचंद्र आपकी पार्टी में है नहीं है, हमें इससे कुछ लेना देना नहीं। पर इतना तय है कि वह अपने घर मे बैठे हैं और आप लोग अफवाहें फैला रहे हो।’ आम आदमी पार्टी ने लगाया अपहरण का आरोप अब आम आदमी पार्टी के तमाम बड़े नेता BJP पर आक्रामक हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की वार्ड समितियों का चुनाव जीतने के लिए रविवार को बीजेपी एक बार फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतर आई। बीजेपी के कुछ गुंडों ने वार्ड 28 से ‘‘आप’’ पार्षद राम चंद्र को अपनी गाड़ी में जबरदस्ती अपहरण कर लिया। रामचंद्र के बेटे आकाश ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेताओं को दी। इसके बाद आम आदमी पार्टी हरकत में आ गई। पार्टी ने उस वीडियो को X पर पोस्ट कर दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और पुलिस कमिश्नर से पूछा कि दिल्ली में यह क्या हो रहा है? आकाश ने 100 नंबर पर कॉल कर पूरे घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी और ‘‘आप’’ के कई वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर पार्षद रामचंद्र को जल्द से जल्द बीजेपी के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की। चारों तरफ से भारी दबाव पड़ने के बाद बीजेपी के लोगों ने रामचंद्र को किसी के माध्यम से उनके घर छोड़ दिया। मनीष सिसोदिया ने शेयर किया वीडियो ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामचंद्र के बेटे आकाश की वीडियो को एक्स पर रीट्वीट कर कहा कि ये चल क्या रहा है? बवाना से पूर्व विधायक और वर्तमान पार्षद रामचंद्र के बेटे का यह वीडियो जरूर देखिए। बीजेपी ने पार्षद रामचंद्र को ईडी-सीबीआई की धमकियां दीं। जब वे नहीं डरे तो बीजेपी के गुंडे उनको गाड़ी में उठाकर ले गए हैं।

PM Awas Yojana: Under the Pradhan Mantri Awas Yojana, Chhattisgarh gets approval for 8,46,931 houses, 8.5 lakh families will get permanent homes
Uncategorised

BPL हितग्राहियों को मिलेगा खुद का आशियाना…! इस जिले में PM आवास बनाने 301 आवास मित्रों की होगी भर्ती…आवेदन पत्र का प्रारूप देखने इस Link पर करे क्लिक

बिलासपुर, 01 सितंबर। BPL : पांच साल के इंतजार के बाद जिले के 43 हजार 915 बीपीएल हितग्राहियों को अपना खुद का आशियाना मिलेगा। केंद्र सरकार ने बिलासपुर जिले के इन हितग्राहियों के अलावा राशि स्वीकृत कर दी है। समय पर आवास का निर्माण पूरा हो जाए और किसी तरह की दिक्कतें ना आए, इसके लिए जिला पंचायत सीईओ ने आवास मित्रों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। 301 आवास मित्रों की भर्ती के लिए 16 सितंबर तक आवेदन मंगाया है। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। आवास मित्रों को हितग्राहियों के आवास का निर्माण जल्द पूरा कराने का टास्क रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के विकासखंड बिल्हा में 78, कोटा में 80, मस्तूरी में 86, तखतपुर में 57 कुल 301 पदों में “आवास मित्र की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विज्ञापन जारी कर दिया है। जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल में चस्पा करा दिया गया है। इन पदों पर इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, जिला बिलासपुर के नाम से 16 सितंबर 2024 को सायं 05.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। इस हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला बिलासपुर की वेब साईड www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है। प्रतीक्षा हुई समाप्त बीते पांच साल से प्रतीक्षा सूची में शामिल हितग्राहियों का अपना आशियाना का सपना अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के संभावित लक्ष्य के रूप में स्थायी प्रतिक्षा सूची के समस्त आवासों को स्वीकृत किया जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले में वर्तमान में 43915 हितग्राही स्थायी प्रतिक्षा सूची में शामिल है। जनपद पंचायत बिल्हा में 11271, जनपद पंचायत कोटा में 11794, जनपद पंचायत मस्तूरी में 13242 एवं जनपद पंचायत तखतपुर में 7608 हितग्राहियों के आवासों को स्वीकृत किये जाने हेतु उनके पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों का संकलन ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सचिव / ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा किया जा रहा है। चार किश्त में 1,20 हजार की मिलेगी राशि आवास निर्माण कार्य के प्रगति के आधार पर हितग्राही को चार किश्तों में कुल 120000/- की राशि प्रदाय की जायेगी। प्रथम किश्त आवास की स्वीकृति पर 25000/-, द्वितीय किश्त प्लींथ स्तर के आवास निर्माण का जियोटैग उपरांत 40000/-, तृतीय किश्त छत स्तर के आवास निर्माण का जियोटैग उपरांत 40000/- एवं आवास पूर्णता के उपरांत 15000/- किश्त की राशि प्रदाय की जानी है। जिनका नाम सर्वे सूची में वही हैं हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित स्थायी प्रतिक्षा सूची का निर्माण एवं हितग्राहियो का चयन 2011 के सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर किया जाता है। सूची में अंकित हितग्राहियों के अतिरिक्त किसी भी अन्य हितग्राही/ग्रामीण का नाम प्रतीक्षा सूची में जोड़ा नहीं जा सकता। आवास सूची में नाम जुड़वाने याआवास पंजीयन का दस्तावेज जमा करने के लिए राशि की मांग करने वालों से सावधान किया है। जिला प्रशासन ने झांसा देने वालों से सावधान रहने व इसकी शिकायत करने की अपील की है।

Student Committed Suicide : I will get my father and brother into an accident...! Troubled by this young man's 'torture', the student committed suicide
Uncategorised

Student Committed Suicide : पिता और भाई का एक्सीडेंट करवा दूंगा…! युवक के इस ‘टॉर्चर’ से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड

जयपुर, 01 सितंबर। Student Committed Suicide : जयपुर में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाका शोक में डूब गया। यह घटना तब हुई जब मोना नाम की यह छात्रा एक लड़के की धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गई।घटना के समय मोना अपने घर में अकेली थी और उसने चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को बताया कि वह एक लड़के के टॉर्चर से बेहद परेशान है, जो उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और उसे धमकियां दे रहा था। 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की इस दुखद घटना के दौरान मोना के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। उसके पिता रामवतार जांगिड़ फर्नीचर की दुकान पर गए थे, जबकि उसकी मां, बड़ी बहन और छोटा भाई किसी काम से बाहर थे। घटना के समय मोना अकेली थी। दोपहर करीब 12 बजे जब सभी घर से बाहर गए थे, तभी मोना ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। एक घंटे बाद, जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो उन्होंने मोना का कमरा अंदर से बंद पाया। दरवाजे पर काफी खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब मोना ने कोई जवाब नहीं दिया, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां मोना का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के पिता ने विष्णु शर्मा नाम के लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। रामवतार जांगिड़ के अनुसार, विष्णु शर्मा पिछले कई महीनों से मोना को परेशान कर रहा था। वह घर के पास स्थित श्याम धर्मकांटा पर बैठता था और मोना का पीछा करता था। इसके अलावा, वह उसे मोबाइल पर बात करने के लिए मजबूर करता था। धमकियों से परेशान होकर उठाया कदम मृतका की बड़ी बहन राधा के अनुसार, मोना ने आत्महत्या से एक दिन पहले विष्णु शर्मा द्वारा किए जा रहे टॉर्चर के बारे में बताया था। उसने यह भी बताया कि विष्णु ने उसे धमकियां दी थीं कि अगर उसने उससे बात नहीं की तो वह उसके पिता का एक्सीडेंट करवा देगा और छोटे भाई को मार देगा। इन धमकियों ने मोना को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। समझाने के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न मोना के पिता रामवतार जांगिड़ ने विष्णु शर्मा को कई बार समझाने की कोशिश की थी। पहली बार जब मोना ने घरवालों को इस उत्पीड़न के बारे में बताया, तो रामवतार ने विष्णु को समझाया और उसे ऐसा करने से मना किया। हालांकि, कुछ दिनों बाद विष्णु ने फिर से मोना को परेशान करना शुरू कर दिया। दूसरी बार भी जब मोना ने अपने पिता को बताया, तो उन्होंने विष्णु को दोबारा बुलाकर समझाया, लेकिन वह नहीं रुका। आखिरकार, विष्णु की धमकियों और उत्पीड़न से तंग आकर मोना ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Chakradhar Ceremony-2024: 7 Padma Shri honored personalities will grace the stage of Chakradhar ceremony
Uncategorised

Chakradhar Ceremony-2024 : चक्रधर समारोह के मंच को पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां करेंगी सुशोभित

रायपुर, 01 सितंबर। Chakradhar Ceremony-2024 : चक्रधर समारोह फिर से अपने पुराने वैभव और गरिमा के साथ आयोजित होने जा रहा है। 10 दिवसीय कला महोत्सव की रूप रेखा तैयार की जा चुकी है। नामचीन कलाकार अपने हुनर के प्रदर्शन के लिए रायगढ़ पहुंचने वाले हैं। चक्रधर समारोह का मंच कला जगह में अपनी विशिष्ट ख्याति रखता है। पिछले कुछ वर्षाे के दौरान कोविड महामारी के चलते समारोह वृहत स्तर पर आयोजित नहीं किया जा सका था। इस बार के आयोजन में एक खास बात और शामिल है। इस वर्ष भारत सरकार के चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित 7 विभूतियां रायगढ़ चक्रधर समारोह के मंच को सुशोभित करेंगी। पद्मश्री हेमा मालिनी- जो भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख और बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, अपने भरतनाट्यम नृत्य के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। भरतनाट्यम, जो एक प्राचीन और शास्त्रीय नृत्य शैली है, में हेमा मालिनी की निपुणता और दक्षता अद्वितीय है। उनके नृत्य की विशेषताएँ उनकी उत्कृष्ट तकनीक, भाव-प्रकटीकरण और मंच पर उनकी उपस्थिति में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। उन्होंने न केवल अपनी कला को फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की कला को भी पूरे देश और विदेश में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण नृत्य प्रस्तुतियाँ की हैं, जिनमें भारतीय पौराणिक कथाओं और धार्मिक कथाओं का सुंदर चित्रण होता है। उनके प्रदर्शन में नृत्य की विभिन्न मुद्राओं और भावनाओं का अभिव्यक्ति, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। उनकी नृत्य साधना और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें न केवल सिनेमा की दुनिया में, बल्कि शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में भी एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उन्हें वर्ष 2000 में चौथे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री रामलाल बरेठ– इन्होंने रायगढ़ कत्थक शैली को विकसित करने और कत्थक को घराने के रूप में स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। रायगढ़ कत्थक शैली को लोकप्रिय बनाने में पंडित रामलाल बरेठ का बहुत बड़ा योगदान है। उनके अथक प्रयास से रायगढ़ कत्थक शैली को रायगढ़ घराना के नाम से जाना जाता है। रायगढ़ घराना पूरी दुनिया में चौथे कत्थक घराने के रूप में प्रसिद्ध है। पंडित रामलाल को 1996 में भारत के माननीय राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने भारत के राष्ट्रीय सम्मान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्हें वर्ष 2024 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्मश्री कुमारी देवयानी- अनिक शेमोटी, जिन्हें मंच नाम कुमारी देवयानी के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय नृत्यांगना हैं, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम में प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, इटली, ग्रीस, पुर्तगाल, स्कैंडिनेवियाई देशों, एस्टोनिया और दक्षिण कोरिया के त्योहारों और संगीत हॉल में प्रदर्शन किया है। देवयानी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की सूचीबद्ध कलाकार हैं। 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पद्मश्री डॉ.भारती बंधु- एक भारतीय संगीतकार और गायक हैं, जिनके कबीर भजन बहुत प्रसिद्ध हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायपुर में पैदा हुए थे। भारती बंधु ने देश दुनिया भर में हजारों प्रस्तुतियां दी हैं। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया था। उन्हें राजा चक्रधर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। वे भारत में सूफी और कबीर संगीत के प्रतीक हैं। उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से नवाजा गया है। पद्मश्री अनुज शर्मा– छत्तीसगढ़ी सिनेमा और कला क्षेत्र में ख्यात्तिलब्ध व्यक्तित्व अनुज शर्मा को उनके निर्देशनए अभिनय और गायन में उनकी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। कला के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पद्मश्री डॉ.सुरेंद्र दुबे– डॉ.सुरेंद्र दुबे अपनी हास्य कविताओं के लिए पूरे देश दुनिया में प्रसिद्ध हैं। वे वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी हैं। प्रदेश की बोली और संस्कृति को उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों से बढ़ावा दिया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार  पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पद्मश्री रंजना गौहर– प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना, कोरियोग्राफर तथा फिल्म निर्मात्री हैं। उन्हे पद्मश्री व संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वह ओडिसी नृत्य के संदर्भ में एक किताब (ओडिसी द डांस डिवाइन) भी लिख चुकी हैं। रंजना गौहर को 2003 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री और 2007 में राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित  किया गया है।

Mahtari Vandan Tihar: Vishnu Bhaiya's house decorated on Teej-Pora, courtyard decorated with traditional Nandiya-Baila and toys
Uncategorised

Mahtari Vandan Tihar : विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर, पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन

रायपुर, 01 सितंबर। Mahtari Vandan Tihar : छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं। हरेली की तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है। महिलाओं के कल्याण की प्रचलित योजना एवं कार्यक्रम हेतु संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन हेतु सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे

Law University: IPS's daughter's body found in university hostel room... was a 3rd year LLB student
Uncategorised

Law University : IPS की बेटी का शव यूनिवर्सिटी हॉस्टल के कमरे में मिला…LLB 3rd ईयर की थी स्टूडेंट

लखनऊ, 01 सितंबर। Law University : लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के होस्टल में 19 वर्षीय छात्रा अनिका रस्तोगी का शव बरामद किया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की को बेहोशी की हालत में कमरे में पाया गया था। वह LLB थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। वह बेहोशी की हालत में हॉस्टल के कमरे में फर्श पर पड़ी मिली थी। अनिका IPS संतोष रस्तोगी की बेटी थीं, जो अभी NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) में दिल्ली में IG के पद पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिका रात को अपने कमरे में गई थीं, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उनके साथियों ने जब उन्हें नहीं देखा, तब उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा और अनिका को बेहोशी की हालत में पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दोस्तों ने बताया कि अनिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आशियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही अनिका की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। संदिग्ध मौत के बाद चिंता में स्टूडेंट्स इस संदिग्ध मौत को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन में चिंता पैदा हो गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अनिका के परिवारजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस घटना ने विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों को सदमे में डाल दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सभी अनिका की मृत्यु की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जो भी सच सामने आएंगे उसे आगे साझा किया जाएगा और न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।

Nanamau Ghat: Sad...! Deputy Director of Health Department drowned in Ganga...before death he had raised his hands above water and pleaded for help...boatman said- first 10000 transfers...?
Uncategorised

Nanamau Ghat : दुखद…! गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर…मौत से पहले हाथों को पानी के ऊपर उठाकर बचाने की थी याचना…मल्लाह बोला- पहले 10000 ट्रांसफर…?

उन्नाव, 01 सितंबर। Nanamau Ghat : जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर खंभौली निवासी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने नानामऊ घाट आए थे। जहां कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित नानामऊ घाट पर स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। उनके साथियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पलक झपकते ही गंगा की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। उनकी खोज के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव के चचेरे भाई वह बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के निजी सचिव के चचेरे भाई हैं। आदित्य वर्धन गौरव की पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला जिले में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। वहीं, उनकी तलाश में उन्नाव और कानपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोर भी तलाश में जुटे हुए हैं। कानपुर के आसपास गंगा में भी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर खंभौली निवासी रमेश चंद्र सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर हैं और वह मौजूदा समय में लखनऊ के मोहल्ला अलीगंज में रह रहे हैं। उनके बेटे आदित्य वर्धन गौरव बनारस में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हैं। डिप्टी डायरेक्टर गौरव शनिवार को लखनऊ के ही निवासी योगेश्वर मिश्र और प्रदीप तिवारी सहित तीन मित्रों के साथ अपनी कार से गंगा स्नान करने आए थे। उनका इरादा गंगा स्नान करने के बाद अपने पैतृक गांव कबीरपुर खंभौली जाना था। चारों लोग कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित नानामऊ घाट पर गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते फिसला पैर स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। पास में मौजूद अन्य तीनों साथियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके और पल भर में ही डिप्टी डायरेक्टर गौरव गंगा की तेज धारा में विलीन हो गए। सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और तमाम परिजन आनन-फानन में गंगा तट पर जा पहुंचे। सूचना पर पहुंची बिल्हौर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज करने में जुटी है। इसके साथ साथ एनडीआरएफ की टीम स्टीमर के जरिए डिप्टी डायरेक्टर की खोज करने में जुटी है। परिवार के ज्यादातर सदस्य उच्च पदों पर गंगा नदी में डूबे डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन गौरव के पिता सेवानिवृत्त अभियंता रमेश चंद्र की पुत्री गुड़िया वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में उच्च पद पर तैनात है। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ दिनों पूर्व अपनी पुत्री से मिलने आस्ट्रेलिया गए थे। सूचना मिलते ही पिता रमेश चंद्र यहां के लिए रवाना हो चुके हैं। आदित्य वर्धन गौरव की पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला जिले में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। आदित्य वर्धन गौरव के चाचा शिवकुमार कन्नौजिया के पुत्र अनुपम सिंह बिहार प्रांत में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और वह पटना सहित करीब एक दर्जन जिलों में जिलाधिकारी सहित कई उच्च पदों पर तैनात रहे हैं।वर्तमान समय में वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव हैं। शिवकुमार कन्नौजिया की पुत्री नोएडा में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। गोताखोर ने लगाई जान की कीमत गंगा नदी के गहरे पानी में डूबते-उतराते समय आदित्य वर्धन गौरव ने अपने दोनों हाथों को पानी के ऊपर उठाकर बचाने की गुहार भी लगाई। तभी साथी प्रदीप कुमार तिवारी ने घाट पर ही नाव के ऊपर मौजूद मल्लाह शैलेश कश्यप निवासी ग्राम नानामऊ से डूब रहे डिप्टी डायरेक्टर को बचाने की याचना की। इसपर मल्लाह ने दस हजार रुपए तुरंत उसके बैंक खाते में ट्रांसफर करने की मांग की। प्रदीप तिवारी ने 10 हजार रुपए मल्लाह के खाते में स्थानांतरित भी कर दिए किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आदित्य वर्धन गंगा नदी की तेज धारा में विलीन हो गए। बाद में मल्लाह शैलेश कश्यप अपनी नाव गंगा तट पर ही छोड़ कर घटनास्थल से भाग निकला।

IIT-BHU: Photo of BJP MLA applying cake to gangrape accused goes viral...MLA himself reveals the truth
Uncategorised

IIT-BHU : गैंगरेप के आरोपियों को केक लगाते BJP विधायक की तस्वीर वायरल…खुद MLA ने बताई सच्चाई

वाराणसी, 01 सितंबर। IIT-BHU : पिछले वर्ष 22 अगस्त को वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू की बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना में आरोपी बनाए गए BJP के IT सेल के तीन सदस्यों का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ चुका है। दो को मिली जमानत तीनों आरोपियों में कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान उर्फ आनंद को हाईकोर्ट की ओर से जमानत मिल चुकी है। वहीं, तीसरे आरोपी सक्षम पटेल की जमानत याचिका पर 16 सितंबर को सुनवाई होना है। जमानत मिलते ही न केवल सोशल मीडिया पर इसकी निंदा हो रही है, बल्कि विपक्षी दल भी बीजेपी को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच ऐसे आरोप भी लग रहे हैं कि दोनों आरोपियों का जमानत के बाद स्वागत किया गया और जश्न भी मनाया गया। दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वाराणसी के कैंट विधानसभा के बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव जमानत पाए हुए दोनों आरोपी कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं। बीजेपी विधायक ने कहा 5 साल पुरानी तस्वीर बीजेपी विधायक अपने हाथ से आरोपी अभिषेक चौहान के चेहरे पर केक भी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में बीजेपी विधायक का पक्ष जानने के लिए जब उनसे फोन पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह तस्वीर लगभग 5 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि देखा भी जा सकता है कि फोटो कोरोनाकाल की है, क्योंकि वह मास्क लगाए हुए हैं। बीजेपी विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता परिवार का सदस्य होता है। वह एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान उन्हें केक काटना पड़ा था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों से अब उनका किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।

Uncategorised

Family Died After Poison : बड़ी खबर…! कांग्रेस नेता पंचराम यादव के पूरे परिवार की मौत…4 सदस्यों ने एक साथ पीया जहर…!

जांजगीर चांपा, 01 सितंबर। Family Died After Poison : जांजगीर के कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े बेटे नीरज (28) की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों की गंभीर स्थिति बिलासपुर सिम्स में इलाज चल रहा था। जहां रविवार को बाकी तीनों की मौत हो गई। अंदर से बंद किया दरवाजा शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66) उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) पुत्र नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिए थे और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिए थे। सबने अपनी मोबाइल बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार पड़ोस की एक लड़की उसके घर हमेशा आती जाती थी। जब दोपहर 12 बजे वह उनके घर गई और ताला बंद देखा तो पीछे से जाकर आवाज लगाई फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब वह वापस चली गई। बड़े बेटे की मौत वह दो-तीन बार उसके घर जाने के लिए दरवाजे के पास आई और ताला लटकते हुए देखकर वापस लौट गई। उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो शाम सात बजे आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जब पड़ोसी और उसके स्वजन घर अंदर गए तो सभी गंभीर अवस्था में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था और उन्होने उल्टी भी की थी। लोगों की मदद से उन्हें रात लगभग आठ बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति को देखकर रात में ही सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स में ही देर रात पंचराम के बड़े बेटे नीरज यादव की मौत हो गई। उसके बाद रविवार सुबह पंचराम, उनकी पत्नी और छोटे बेटे सूरज की भी मौत हो गई। कर्ज से थे परेशान आसपास के लोगों ने बताया कि इनका बाजार में कर्ज बढ़ गया था और पंचराम लोगों से कहते भी थे कि कर्ज बहुत हो गया है इससे वे परेशान हैं। बहरहाल सच्चाई का पता जांच के बाद ही चलेगा।

Uncategorised

Death due to BCG Vaccine : बिलासपुर कोटा ब्लाक से दुखद खबर…! 8 बच्चों को लगा BCG का टीका…चेहरा नीला पड़ा और बैक टू बैक 2 बच्चों की मौत…स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप…6 को आब्जर्वेशन में रखे

बिलासपुर, 01 सितंबर। Death due to BCG Vaccine : नवजात बच्चों को तपेदिक (बीसीजी) का टीका लगाने से लगभग आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई है। मामला कोटा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पटैता के कोरोपारा की है। यहां के आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण के तहत शुक्रवार को बीसीजी का टीका लगाया। टीका लगने के लगभग आठ घंटे बाद दो दिन के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं शनिवार को एक दो माह के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वही एक बच्चे की हालत गंभीर है। जैसी ही इसकी जानकारी लगी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शनिवार की देर शाम ही डाक्टरों की टीम प्रभावित गांव पहुंच गई और बचे छह बच्चों को इलाज के लिए देर रात को ही जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी बच्चों को रखा आब्जर्वेशन में नियमित टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से पटैता के कोरोपारा आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण शुरू किया गया। यहां टीका लगवाने के लिए कुल आठ बच्चों को लाया गया। सभी को एक-एक करके बीसीजी का टीका लगाया और बताया गया कि टीका के असर की वजह से बच्चों को बुखार आएगा और उसकी दवा देकर घर भेज दिया गया। शुक्रवार की शाम को ही कोरोपारा में रहने वाली सत्यभामा पति रविंद्र के बच्चे शशांत मानिकपरी की हालत बिगड़ने लगी। शुरू में लगा की टीका लगने की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन उसकी हालत बिगड़ते ही जा रही थी और कुछ देर बाद उस बच्चे की मौत हो गए। चेहरा नीला पड़ा फिर कुछ देर में मौत बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने के साथ ही बच्चे का चेहरा नीला पड़ गया था। वही शनिवार की सुबह धनेश्वरी पति राकेश गंधर्व के दो दिन के बच्चे की हालत भी बिगड़ने लगी, उसे भी टीका लगाया गया था, उसका चेहरा भी हल्का नीला पड़ने लगा और कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। गांव वालों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो आशंका जताया कि टीका के साइडइफेक्ट की वजह से दोनों बच्चों की जान गई है। इसके कुछ देर बाद यह बात सामने आई कि टीका लगने वाले अन्य बच्चों की तबीयत भी बिगड़ते जा रही है। यह सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आननफानन में इसकी जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य अमला को समझ आ गया कि कुछ बड़ी गड़बड़ हो गई और शनिवार की देर शाम गांव पहुंच गए और मौत की वजह तलाशने लगे। लेकिन इन सब में एक बात ग्रामीणों ने साफ कर दी कि शुक्रवार को जितने भी बच्चों को टीका लगा है, उनकी हालत बिगड़ी है। छह बच्चों भी बीमार हालत में मिले। ऐसे में रात में ही सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया। लेकिन बच्चों की हालत लगातार बिगड़ते ही जा रही थी, इन बातों को ध्यान में रखकर सभी को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया।