6 September 2024

Haryana Elections: Congress released the first list of 31 candidates...! Vinesh Phogat got the ticket from here...see the full list here
Uncategorised

Haryana Elections : कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…! विनेश फोगाट को यहां से मिला टिकट…यहां देखिए पूरी List

चंडीगढ़, 06 सितंबर। Haryana Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 31 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से मैदान में उतारा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को टिकट दिया गया है। जुलाना विधानसभा से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। ऐसे में विनेश के मैदान में आ जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से 2019 में जजपा के नेता अमर जीत डांडा ने चुनाव लड़ा था और 61942 वोट हासिल किए थे और बीजेपी को 37749 वोट मिले थे और जजपा ने 24193 वोटों से जीत हासिल की थी। जजपा पार्टी ने 2019 में विधानसभा का ताला खोलने का काम किया था और साढ़े चार साल बीजेपी के साथ गठबंधन में राज किया और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला उप मुख्य मंत्री बने. लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मोहन लाल बड़ोली को जुलाना विधानसभा से 25 हजार वोट के करीब से हार का सामना करना पड़ा था। अब जुलाना विधानसभा से कांग्रेस मजबूत दिखाई दे रही है। पार्टी ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र से ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालिफाई हो गई थीं।

Shameful Act of Teacher: Teacher cuts off the braid of a student in the classroom...! While abusing, he said- do whatever you want to do...see the viral video
Uncategorised

Shameful Act of Teacher : टीचर ने क्लास रूम में काट दी छात्रा की चोटी…! गाली देते हुए कहा- जो उखाड़ना है उखाड़ लो…देखिए वायरल VIDEO

रतलाम, 06 सितंबर। Shameful Act of Teacher : मध्य प्रदेश के रतलाम में एक टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे में धुत शिक्षक ने एक छात्रा के बाल काट दिए। घटना के बाद बवाल होने पर टीचर्स डे के दिन ही सस्पेंड कर दिया गया। घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी स्कूल में शिक्षक को नशे की हालत में एक लड़की के बाल काटने के आरोप में गुरुवार को शिक्षक दिवस पर निलंबित कर दिया गया। शराब के नशे में काट दिए छात्रा के बाल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर सेमलखेड़ी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की यह घटना है। छात्रा के बाल काटने और बाद में एक ग्रामीण के साथ बहस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने शिक्षक वीर सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। वायरल वीडियो में टीचर को रो रही एक छोटी बच्ची के बाल कैंची से काटते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी नहीं माने आरोपी टीचर घटना को लेकर एक स्थानीय निवासी ने कहा कि वह लड़की की चीखें सुनकर स्कूल पहुंचा और शिक्षक को उसके बाल काटते देखा। विरोध के बाद शिक्षक ने दावा किया कि स्कूल में बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।  जब ग्रामीणों ने उसे लड़की के बाल काटने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि वो वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं तो आरोपी शिक्षक ने उससे कहा कि, ‘आप वीडियो शूट कर सकते हैं लेकिन कोई भी मेरा कुछ नहीं कर पाएगा।’ कलेक्टर तक पहुंचा मामला, दिए जांच के आदेश इस घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की गई। प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। कलेक्टर राजेश बाथम के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने सहायक आयुक्त रंजना सिंह को जांच के आदेश दे दिए। गुरुवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी जांच के लिए स्कूल पहुंचे तो उन्होंने बच्ची के बयान भी दर्ज किए। इस दौरान पीड़ित बच्ची ने अफसरों को अपनी कटी हुई चोटी दिखाई और सारी कहानी बयान की। सूत्रों का कहना है कि टीचर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। 

Couple Naked : Boyfriend and girlfriend were stripped naked and beaten, then a video was made... an orgy of brutality
Uncategorised

Couple Naked : प्रेमी-प्रेमिका को नंगा कर पीटा फिर बनाई VIDEO…हैवानियत का नंगा नाच

सुपौल, 06 सितंबर। Couple Naked : बिहार के सुपौल में एक लड़की और उसके परिचित युवक को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना सामने आई है। इसका वीडियो भी बनाया गया। बताया जाता है कि लड़की नाबालिग है। 4 सितंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार में गुंडों ने मचाया जबरदस्त आतंक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने पहले लड़के को पकड़ा और उसकी पिटाई की। रात का समय था। आरोप है कि करीब 12 बजे लड़के के फोन से लड़की को कॉल किया गया। उसे घर से बाहर बुलाया गया। जैसे ही लड़की बाहर आई, उसका अपहरण कर लिया गया। दोनों को जबरन पास के सरकारी स्कूल में ले जाया गया। वहां कथित तौर पर उन्हें नंगा किया गया। उनकी पिटाई की गई। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सार्वजनिक कर दिया गया। आरोप है कि यह सब इसलिए किया गया क्योंकि लड़का और लड़की कथित तौर पर प्रेम संबंध में थे, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने लड़के और लड़की की ‘जबरन शादी’ भी करवा दी। और उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। पीड़ित लड़के ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 28 अगस्त की रात वह बाहर टहल रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास के सरकारी स्कूल में ले गए। पहले उसे पीटा और उसके फोन से लड़की को फोन किया। लड़की को घर से बाहर बुलाया गया और उसे भी अगवा कर सरकारी स्कूल में ले आए। पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह घर से यह मानकर निकली थी कि लड़के ने बुलाया है। स्कूल जाते समय करते थे परेशान तभी कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जबरन सरकारी स्कूल में ले गए। पीड़िता ने कहा, “कुछ लड़कों ने मेरे साथ जबरदस्ती करके गलत काम करने की कोशिश की। मैंने अपनी साथी को कसकर पकड़ लिया, लेकिन फिर भी उन्होंने हमें बुरी तरह पीटा। हम कुछ लड़कों को पहचानते हैं। वे सतीश मेहता, सुबोध पासवान, कृष्णा दास, संजय पासवान और राजीव जाधव हैं।” पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि जब वो स्कूल जाती थी तब भी ये लड़के उसे परेशान करते थे। वे उसे उस लड़के (प्रेमी) से बात न करने के लिए कहते थे। इस मामले में सुपौल SP कार्यालय से जानकारी दी गई है कि अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Big Bus Accident: Big bus accident in Hathras...! 12 dead...13th returning from feast...see the VIDEO here
Uncategorised

Big Bus Accident : हाथरस में बड़ा बस हादसा…! 12 की मौत…13वीं भोज से लौट रहे…यहां देखिए VIDEO

हाथरस, 06 सितंबर। Big Bus Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां 12 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बताई जा रही है। शुक्रवार की शाम एक मैक्स लोडर और एक रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि मैक्स में लगभग 30 लोग थे और सभी मुकुंद खेड़ा तेरहवीं भोज खाकर खंदौली के पास गांव सेवला वापस लौट रहे थे। यह दर्दनाक घटना घटना आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर मीतई गांव के पास हुई। मरने वालों में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग सासनी से खंदौली जा रहे थे। ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में से 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Suicide of Female Subedar: Take care of the children, I will come after morning walk...! After saying this to her husband, the lady subedar jumped from the 7th floor... watch the video here
Uncategorised

Suicide of Female Subedar : बच्चों का ध्यान रखना मॉर्निंग वॉक करके आती हूं…! पति से ये बोलकर लेडी सूबेदार 7वीं मंजिल से कूदी…यहां देखिए VIDEO

इंदौर, 06 सितंबर। Suicide of Female Subedar : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। महिला कांस्टेबल की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, महिला रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। इसके बाद घर के पास ही एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जैसे ही पूरे मामले की जानकारी मिली जांच में जुट गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला पुलिस अधिकारी ने डिप्रेशन से जूझते हुए आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। नेहा शर्मा, जो 2015 बैच की सूबेदार (सब इंस्पेक्टर) थीं, उसने शुक्रवार को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। परिवार के अनुसार, नेहा पिछले कुछ महीनों से गहरे मानसिक तनाव में थीं और काम के बढ़ते बोझ से भी परेशान थीं। उनके पति ओम शरण ने बताया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी इसकी गहराई किसी से साझा नहीं की। पुलिस इस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में थी तैनात नेहा की निजी जिंदगी भी इस दुखद घटना से प्रभावित हुई है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें से एक 8 महीने की बेटी और 4 साल का बेटा है। जब बच्चे जागे, तो उन्हें अपनी मां की मौत की खबर मिली, जिससे परिवार गहरे सदमे में चला गया है। नेहा को उनके परिवार और सहयोगियों के बीच एक शांत और सरल स्वभाव की महिला के रूप में जाना जाता था, और इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने जिस बिल्डिंग से कूदकर खुदखुशी की वो हाई सिक्योरिटी जोन में आती है। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि महिला ने बिल्डिंग के अंदर एंट्री कैसे की। वहीं जब महिला ने बिल्डिंग में एंट्री की तो उसे किसी ने रोका क्यों नहीं।

Rape of Mother: Traumatic incident came to light...! Mother raped in front of children...then poured acid and ran away
Uncategorised

Ujjain Rape Case : शर्मसार…! धर्म की नगरी में ‘अधर्म’ का बोलबाला…दिन के उजाले में महिला को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म…जनता VIDEO बनाने में व्यस्त…यहां देखिए

उज्जैन, 06 सितंबर। Ujjain Rape Case : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे सुनसान इलाके में युवक का महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आरोपी शराब की दुकान के पास खुले आम सड़क के किनारे महिला के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दे रहा है। राह चलते लोग उसे देख रहे हैं और VIDEO भी बना रहे है, लेकिन आरोपी इतना बैखोफ है कि उसे किसी का डर भी नहीं है। राह चलते किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शादी की झांसा देकर महिला से दुष्कर्म सरेराह महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर उज्जैन पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को आधा घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तरह केस दर्ज किया गया है। घटना पर SSP ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा वायरल वीडियो की जांच की महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और आरोपी को तत्काल जेल भिजवाया गया है। वीडियो 4 सितंबर का है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और शराब पिलाई फिर कुकृत्य किया और भाग गया था। कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल उज्जैन में महिला के साथ दुष्कर्म के वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन। वैहशी दरिंदे ने किया भिक्षुक महिला के साथ खुलेआम कुकर्म, प्रदेश की कानून व्यवस्था हुई तार-तार।” 

Vinesh Phogat: At that time, all parties except BJP supported her...! Listen here what else Vinesh Phogat said after joining Congress VIDEO
Uncategorised

Vinesh Phogat : उस समय BJP को छोड़कर सभी पार्टियों ने साथ दिया…! यहां सुनिए कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने और क्या कहा VIDEO

नई दिल्ली, 06 सितंबर। Vinesh Phogat : कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद। बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं आज बहुत प्राउड फील कर रही हूं कि एक ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है।’ उन्होंने कहा, ‘जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था तब बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने हमारा साथ दिया था। आज से मैं एक नई पारी की शुरुआत कर रही हूं।’ विनेश ने कहा कि जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे। ‘दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे’ कांग्रेस का हाथ थामने के बाद विनेश ने कहा, ‘मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो खुद को असहाय पाती है। मैं चाहती तो कुश्ती जंतर-मंतर पर छोड़ सकती थी। बीजेपी आईटी सेल ने झूठ फैलाया कि हमारा करियर खत्म हो गया है। हम नेशनल नहीं खेलना चाहते। मैंने नेशनल खेला, ओलंपिक खेला। भगवान की कुछ अलग ही योजना थी।’ उन्होंने कहा, ‘बजरंग को डोपिंग के आरोप में चार साल के लिए बैन कर दिया गया क्योंकि वो हमारे साथ खड़े हुए। हमारी लड़ाई अदालत में जारी रहेगी।’ विनेश ने कहा, ‘दिल से खेला, दिल से आपके साथ खड़े रहेंगे।’ बजरंग पूनिया ने BJP पर साधा निशाना विनेश के साथ कांग्रेस में शामिल (Vinesh Phogat) हुए बजरंग पूनिया ने कहा, ‘बीजेपी आईटी सेल का कहना है कि हमारा एकमात्र उद्देश्य राजनीति करना है। हमने बीजेपी, उनकी महिला सांसदों को आमंत्रित किया था लेकिन वे बेटियों के साथ खड़े नहीं हुए। लेकिन कांग्रेस हमारे साथ खड़ी रही। बीजेपी बेटियों के साथ हुए अन्याय के साथ थी, बाकी पार्टियां हमारे साथ थीं।’ उन्होंने कहा कि जब विनेश फाइनल में पहुंची तो पूरा देश खुश था। लेकिन जब विनेश बाहर हुई तो पूरा देश दुखी था और आईटी सेल के लोग जश्न मना रहे थे।

Uncategorised

IAS Couple : IAS डाबी दंपत्ति को मिली बड़ी जिम्मेदारी…! टीना डाबी को बनाया इस जिले का कलेक्टर…यहां देखिए पति को कहां भेजा गया

जयपुर, 06 सितंबर। IAS Couple : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने गुरुवार देर रात 108 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। राजस्थान कैडर की चर्चित IAS टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने 2016 बैच की IAS अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर बनाया है. वर्तमान में टीना डाबी जयपुर में रोजगार गारंटी योजना (EGS) विभाग में कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह जैसलमेर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वहीं टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे को जालोर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले प्रदीप गवांडे बीकानेर में उपनिवेशन विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात थे। इन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर डॉ. मंजू को श्रीगंगानगर, अर्तिका शुक्ला को अलवर, हरिमोहन मीणा को डीग, शुभम चौधरी को राजसमंद, आशीष मोदी को चूरू, अल्पा चौधरी को सिरोही, किशोर कुमार को खैरथल-तिजारा की जिम्मेदारी दी गई है। शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग, भास्कर ए सावंत को प्रमुश शासन सचिव, जन स्वास्थ्य, भूजल विस्तार, अश्विनी भगत को प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार यादव को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग, हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, अजमेर और गायत्री राठौड़ को प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव खाद्य पेट्रोलियम विभाग जयपुर, सुधीर कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं भगत जयपुर, भवानी सिंह देथा को सदस्य राजस्व मंडल अजमेर, विकास सीतारामजी को अध्यक्ष, राजस्थान सिविल सेवा अपील जयपुर, मंजूर राजपाल को शासन सचिव सहकारिता विभाग जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Uncategorised

CGPSC 2022 में चयनित 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति…! शासन ने जारी किया आदेश…देखें लिस्ट

रायपुर, 06 सितंबर। CGPSC 2022 : राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, 13 डिप्टी कलेक्टरों को आगामी आदेश तक 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने यह आदेश जारी किया है।