10 September 2024

Attempted Suicide: The girl reached the railway track to commit suicide... When the train got late, the girl fell asleep while waiting... Watch the video here and the story after that
Uncategorised

Attempted Suicide : लड़की खुदकुशी के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंची…ट्रेन हो गई लेट तो लड़की इंतजार करते-करते हुए सो गई…यहां VIDEO देखिए उसके बाद की Story

बिहार, 10 सितंबर। Attempted Suicide : बिहार के मोतिहारी में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। एक लड़की खुदकुशी के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंची। इरादा था अपनी जान देने का, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इस लड़की की किस्मत कहे या कुछ और, ट्रेन लेट हो गई। अब ये लड़की करे तो क्या करे? ट्रेन का इंतजार करते-करते उसे नींद आ गई और उसके बाद जो हुआ, उसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर लड़की जान देने के इरादे से गई थी। ट्रेन का इंतजार कर रही थी कि अचानक उसकी आंख लग गई। वो ट्रैक पर ही सो गई। थोड़ी देर में ट्रेन आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर एक लड़की को लेटे हुए देख कर तुरंत इंमरजेंसी ब्रेक लगा दी। आखिर कार ट्रेन रुक गई। लड़की फिर भी सोती रही। उसकी नींद नहीं खुली। इसके बाद ड्राइवर उसके पास गया। लड़की को जगाया। इस दौरान एक शख्स उसका वीडियो बनाने लगा। ये लड़की ने देख लिया और उसने अपनी चुन्नी से अपना मुंह ढक लिया ताकि कोई उसे पहचान न सके। लड़की ने बताई खुदकुशी करने की वजह ड्राइवर ने ट्रैक के आस-पास रहे वाले स्थानीय लोगों को बुलाया और लड़की को ट्रैक से हटाने को कहा। इसके बाद जब स्थानीय महिलाएं लड़की को जबरन ट्रैक से खींचकर ले जाने लगीं तो लड़की चिल्लाने लगी। लड़की बोली, “आप लोगों को क्या दिक्कत? छोड़िए मुझे, छोड़िए। मुझे मरना है, मुझे मरना है।”  हालांकि, बाद में जोर जबरदस्ती से महिलाओं ने लड़की को रेलवे ट्रैक (Attempted Suicide) से खींचकर सुरक्षित उसके घर तक ले गईं। बाद में ट्रेन चल पड़ी। पता चला है कि लड़की एक लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है, लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात पर राजी नहीं थे। बस इसी बात को लेकर उसमें गुस्सा था और वो खुदकुशी करने चल पड़ी।

Destroy the Alcohol: The police were trying to destroy the confiscated alcohol with a bulldozer...! A group of alcoholics broke in to loot... You can see that scene here VIDEO
Uncategorised

Destroy the Alcohol : पुलिस जब्त शराब को बुलडोजर से नष्ट करने की कर रही थी कोशिश…! शराबियों के एक समूह लूटने के लिए टूट पड़ा…यहां देख सकते है वो नजारा VIDEO

नई दिल्ली, 10 सितंबर। Destroy the Alcohol : आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एतुकुरु रोड पर एक डंपिंग यार्ड में शराबियों के एक समूह ने उस समय हलचल मचा दी, जब पुलिस जब्त की गई शराब को नष्ट करने की कोशिश कर रही थी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई थी। पुलिस द्वारा अवैध शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान, कई लोग अचानक शराब की बोतलें लेने के लिए दौड़ पड़े। इन लोगों ने मौका देख कुछ बोतलों को उठा भी लिया और वहां से फरार हो गए। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, कुछ लोग शराब लेकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में मच गया हड़कंप इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की, लेकिन लोगों का एक समूह किसी न किसी तरह से बोतलें लेकर भागने में कामयाब रहा। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। इस मामले ने स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया पुलिस इस मामले में दोषियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना से पता चलता है कि अवैध शराब के मामले में न सिर्फ जब्त करना बल्कि उसे सुरक्षित रूप से नष्ट करना भी एक बड़ी चुनौती है। मामले की तहकीकात जारी है और पुलिस ने कहा है कि जल्द ही दोषियों को कानून (Destroy the Alcohol) के कठघरे में लाया जाएग।

Damini App: 8 people died due to lightning in a single day...! Now this app will alert...go to the link and follow this process...see
Uncategorised

Damini App : एक ही दिन में बिजली गिरने से 8 लोगों की हुई थी मौत…! अब ये ऐप करेगा अलर्ट…लिंक पर जाकर इस प्रोसेस को अपनाए…देखिए Video

रायपुर, 10 सितंबर। Damini App : बिजली गिरने से होने वाली जान-माल की हानि की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा दामिनी ऐप विकसित किया गया है। इस मोबाइल ऐप से बिजली गिरने की भविष्यवाणी, आवश्यक तैयारियां और उपाय प्राप्त किए जा सकेंगे। इसकी रेंज 20 से 31 किलोमीटर होगी। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। दामिनी एप्प को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि, बीते दिनों बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट (Damini App) में आने से 7 लोगों की मौत हो गयी। घटना लटूवा के पास मोहतरा गांव का है। वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई थी। उधर, उसी दिन रायगढ़ रोड स्थित ग्राम रेड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में एक किसान आया। इसके अलावा विभिन्न मौकों पर बिजली गिरने से कई मवेशियों की भी मौत हो गई।

Haryana BJP Candidates List: BJP fielded 'Captain' against Vinesh...BJP released 2nd list...see here
Uncategorised

Haryana BJP Candidates List : विनेश के खिलाफ भाजपा ने उतारा ‘कैप्टन’…BJP ने जारी की 2nd लिस्ट…यहां देखें

चंडीगढ़, 10 सितंबर। Haryana BJP Candidates List : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से होगी। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा अधिसूचित सूची में राज्य की 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के अनुसार, मनीष ग्रोवर रोहतक से, संजय सिंह नूंह से और ऐजाज खान पुनाहना से चुनाव लड़ेंगे। पवन सैनी नारायणगढ़ से, सतपाल जांबा पुंडरी से और देवेंद्र कौशिक गन्नौर से चुनाव लड़ेंगे। चार सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री नायब सैनी का नाम भी था। वह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह से होगा। 5 अक्टूबर को होना है विधानसभा चुनाव हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। जहां पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकार 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा। पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा (Haryana BJP Candidates List) और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी। बात करें पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो पिछली बार चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जजपा सहित अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

Uncategorised

Safety of Women in Train : बड़ी खबर…! उत्कल एक्सप्रेस से सामने आई गंभीर घटना…तस्वीर में दिख रहा शख्स पेंट्री कार कर्मचारी ने देर रात टॉयलेट में दिव्यांग महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

झारखंड, 10 सितंबर। Safety of Women in Train : झारखंड में एक बार फिर रेप की गंभीर घटना सामने आई है। इस बार एक ट्रेन में सफर कर रही दिव्यांग महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। घटना उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। जहां एक दिव्यांग महिला यात्री सफर कर रही थी। आधी रात को महिला बाथरूम गई, तभी पेंट्री कार का एक कर्मचारी उसके पीछे-पीछे घुस गया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही, ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झारखंड में ट्रेन में दुष्कर्म का प्रयास यह घटना ओडिशा के पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई। पीड़िता महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन कटक से जाजपुर के बीच थी, तभी रात के 2 से 3 बजे के बीच पेंट्री कार के कर्मचारी रामजीत ने महिला के साथ ट्रेन के बाथरूम में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी युवक ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती सेक्स का भी प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक, उसने बहुत कोशिश की, परंतु वह खुद को बचाने में असमर्थ रही, तब अन्य यात्रियों ने उसकी मदद की। यात्रियों की सूझबूझ से बची महिला ट्रेन के टॉयलेट से आने लगी चीखने की आवाजट्रेन में सफर कर रहे दो अन्य युवक, जिन्होंने बाथरूम से आ रही आवाजें सुनीं। उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और महिला को आरोपी से बचाया। इन युवकों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी और आरोपी को हिरासत में लेने में मदद की। ट्रेन के चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से रेलवे और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़िता का बयान दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Uncategorised

IAS Abhishek Sharma : छत्तीसगढ़ कैडर के IAS का इंटर-स्टेट डेपुटेशन एक साल के लिए बढ़ाया…! यहां देखें आदेश कॉपी

नई दिल्ली, 10 सितंबर। IAS Abhishek Sharma : केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा का इंटर-स्टेट डेपुटेशन एक साल के लिए बढ़ा दिया है। इस निर्णय के तहत अभिषेक शर्मा का डेपुटेशन अब 8 जुलाई 2025 तक होगा। जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के नियम 6(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार ने अभिषेक शर्मा की एजीएमयूटी कैडर (केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर) में प्रतिनियुक्ति को 08 जुलाई 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आदेश की कॉपी

Uncategorised

Chaudhary Charan Singh Airport : बिग ब्रेकिंग…! एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग में मिले 1 किलो सोने के बिस्किट और अंगूठी…यहां देखें

लखनऊ, 10 सितंबर। Chaudhary Charan Singh Airport : लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट FD 146 के यात्रियों के सामान की नियमित जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने एक संदिग्ध बैग को पकड़ा। यह बैग बैंकॉक से दिल्ली आ रही उड़ान के चेक-इन बैगेज में संदिग्ध पाया गया। बैग की जांच के दौरान, उसमें 1 किलोग्राम वजन की सोने की बार और 3.750 ग्राम की सोने की अंगूठी पाई गई। इन वस्तुओं की कुल कीमत 73,75,357 रुपए आंकी गई है, जिसमें 73,50,000 रुपए सोने की की कीमत है। 25,357 रुपए सोने की अंगूठी की कीमत है। कस्टम अधिकारियों ने तुरंत इस संदिग्ध सामान को जब्त कर लिया और पंचनामा तैयार किया है। अब कस्टम अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। ताकि स्पष्ट हो सके कि सोना किस कारण से लाया जा रहा था।