13 September 2024

Hotel Grand Canyon: Big Breaking...! 84 cartridges found in Raipur's Chhokara Nala...created a stir...police engaged in investigation
Uncategorised

Hotel Grand Canyon : बिग ब्रेकिंग…! रायपुर के छोकरा नाला में मिले 84 कारतूस…मचा हड़कंप…जांच में जुटी पुलिस

रायपुर, 13 सितंबर। Hotel Grand Canyon : रायपुर के वीआईपी रोड से लगे ग्राम फुंडहर स्थित ग्रैंड कैन्यन होटल के सामने छोकरा नाला में 84 कारतूस मिलने पर सनसनी मच गई है। नाला में मछली पकड़ने आये बच्चों को ये कारतूस मिले है। बच्चों की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, आज 13 सितंबर को थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुंडहर में ग्रैंड कैन्यन होटल के सामने छोकरा नाला की है। कुछ मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में एवं खुले हुए कुछ कारतूस पानी में डूबे मिले। बच्चों के द्वारा इकट्ठा करके उठा लिया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त कारतूस को जब्त कर लिया है। कुल 84 कारतूस दो खाली खोखा प्राप्त हुआ। उक्त कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस प्राप्त हुआ है। उक्त कारतूस को जप्त कर जांच किया जा रहा है कि ये किस मेक और बैच के है। ये आवाजी या अभ्यास किए जाने वाले कारतूस है या जिंदा कारतूस इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही मामले को जांच में लिया गया है।

Collector-SP Conference: Chief Minister reviewed the law and order situation in the state
Uncategorised

Collector-SP Conference : मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

रायपुर, 13 सितम्बर। Collector-SP Conference : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अपराधियों के मन मेें कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे। बेवजह किसी नागरिक को परेशान न किया जाए। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के साथ मित्रवत हो। पुलिस थानों का वातावरण ऐसा हो कि आम नागरिक को पुलिस थानों में प्रवेश करते समय सहयोग की उम्मीद हो। वे आज राजधानी के न्यू-सर्किट हाउस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं एसपी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दंड संहिता को बदल कर न्याय संहिता कर दिया है। इसका जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पुलिस को इन नए कानूनों के अनुरूप कार्य करने के लिए स्वयं को ढालना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है, और पिछले वर्षों की तुलना में अपराध की संख्या में कमी आई है। राज्य में नए सिरे से सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत – मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नए सिरे से सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है, इससे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। लोगों को जागरूक करना और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि पुलिस उनके साथ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में गौ-तस्करी व नशाखोरी एक बहुत बड़ी समस्या है, इस पर कड़ाई से नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए ऐसे मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री, जुआ, सट्टा एवं गांजा की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाकर दोषियों पर विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करें। समाज में अशांति फैलाने वालों, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें और उनके खिलाफ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। हत्या जैसे मामले में कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए तथा ऐसे केस में प्राथमिकता से त्वरित गति से कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो बल्कि वास्तव में हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है, जिसमें पुलिस पर संरक्षण के आरोप लगते है, यह बिलकुल नहीं होना चाहिए। अवैध शराब बिक्री पूरी तरह बंद होना चाहिए। कई जगहों में अवैध शराब बिक्री की जांच को लेकर  लोगों में काफी आक्रोश है, इस संबंध में शिकायतें मिलती है कि जांच टीम सही से जांच नहीं कर रही, अधिकारी जांच में उपस्थित नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर पुलिस रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होते हुए पुलिस की सक्रियता का स्तर और बेहतर करने की जरूरत है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये उचित नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस रेंज में कुछ जगह अच्छे काम हुए हैं, त्रिनेत्र एप और चिटफंड मामलों में अच्छी कार्रवाई हुई है लेकिन सिर्फ इतना पर्याप्त नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सीट-बेल्ट, हेलमेट पहनने की समझाइश दी जाए। उन्होंने बैठक में आने वाले दिनों में पुलिसिंग को और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी व उत्तरदायी बनाने की दिशा में किए जा सकने वाले उपायों पर चर्चा की। भूमाफियों पर रखें कड़ी नजर मुख्यमंत्री साय ने रायपुर रेंज की समीक्षा करते हुए राजधानी में पुलिसिंग की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है और यहां की पुलिसिंग का सर्वाेत्तम स्तर पर होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने रायपुर में भूमाफियाओं द्वारा शासकीय और आम नागरिकों की जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर इस समस्या पर कड़ी नजर रखें और तुरंत कार्रवाई करें। नशे के खिलाफ अभियान चलाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीली दवाइयों की बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस अवैध व्यापार के इकोसिस्टम को तोड़ना होगा और अपराध की जड़ तक पहुंचकर इसे समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि रायपुर में स्कूल और कॉलेजों में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है, ताकि युवाओं को इस घातक प्रवृत्ति से बचाया जा सके। राजधानी में रात्रि गश्त करें मुख्यमंत्री ने राजधानी में रात की गश्त को और प्रभावी बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए पुलिस पेट्रोलिंग को लगातार जारी रखने और संगठित अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कहा कि वे योजना बनाकर अपराध और अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाएं ताकि अपराध पर काबू पाया जा सके और कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो सके। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्य के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

CG Police Transfer: Large scale transfer in police department...see the jumbo list here
Uncategorised

CG Holiday Breaking : राज्य सरकार ने छुट्टी का आदेश किया जारी…! यहां पढ़ें आदेश

रायपुर, 13 सितंबर। CG Holiday Breaking : राज्य सरकार ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 सितंबर को छुट्टी का आदेश दिया है। इससे पहले मिलाद उन नबी को लेकर पहले 17 सितंबर को छुट्टी दी गयी थी, लेकिन अब 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करते हुए 16 सितंबर को छुट्टी घोषित की गयी है। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए 16 सितंबर 2024 (सोमवार) को ‘ईद-ए-मिलाद’ (मिलाद-उन-नबी) के अवसर पर राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पहले से निर्धारित ऐच्छिक अवकाश को यथावत रखा गया है। गौरतलब है कि पूर्व में ‘ईद-ए-मिलाद’ पर 17 सितम्बर को अवकाश घोषित किया गया था।

CG Governor Ramen Deka: Governor Ramen Deka became aware of the activities of Sainik Welfare Board
Uncategorised

CG Governor Ramen Deka : सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों से अवगत हुए राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर, 13 सितंबर। CG Governor Ramen Deka : राज्यपाल रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं। राजभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजंेटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिवर्ष 7 दिसंबर फ्लैग डे मनाया जाता है। जिसमे सैनिक कल्याण हेतु फंड एकत्रित किया जाता  है। राज्यपाल डेका ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाएं, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि देश कीे सेवा के बाद पूर्व सैनिक और उनका परिवार तथा शहीदों के परिजन सम्मान पूर्वक जीवन जी सके। इसलिए इन योजनाओं व कार्यों का संचालन अच्छे से करें।इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

BJP leader's intimate video with a woman goes viral... When there was an uproar, he defended himself saying she is his wife... Watch here
Uncategorised

BJP Leader का महिला के साथ अंतरंग VIDEO वायरल…बवाल हुआ तो बचाव में बोले- वह उनकी पत्नी है…यहां देखिए

उदयपुर, 13 सितंबर। BJP Leader : राजस्थान भाजपा के नेता नत्थे खान का एक अंतरंग वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद भाजपा ने नत्थे खान को उनके पद से हटा दिया। नत्थे खान, जो भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे, ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि जो महिला उनके साथ वीडियो में नजर आ रही है, वह उनकी पत्नी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके मोबाइल से किसी ने जानबूझकर वीडियो को शेयर किया और इसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। भाजपा नेता का वायरल वीडियो मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सोमवार रात करीब 10 बजे कुराबड़-बंबोरा क्षेत्र के एक व्हाट्सएप ग्रुप में नत्थे खान के मोबाइल से शेयर किया गया था। बाद में ग्रुप के कुछ सदस्यों ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था और कई लोग इसे डाउनलोड कर चुके थे। नत्थे खान ने इसे एक मिनट के भीतर ग्रुप से डिलीट कर दिया, परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वीडियो की वजह से खान की छवि पर गहरा धब्बा लगा और पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया। वायरल VIDEO में महिला को पत्नी बताया वीडियो वायरल होने के बाद नत्थे खान ने 57 सेकंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाई गई महिला उनकी पत्नी है और यह उनका निजी जीवन है। उन्होंने दावा किया कि कोई उनके मोबाइल का गलत उपयोग करके यह वीडियो वायरल कर रहा है ताकि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। उनके अनुसार, कुछ लोग जान-बूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं नत्थे खान नत्थे खान भाजपा के एक प्रमुख नेता रहे हैं और उनकी छवि पार्टी में काफी मजबूत रही है। पिछले 10 सालों में यह तीसरी बार था जब उन्हें भाजपा देहात अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके परिवार का राजनीतिक प्रभाव भी क्षेत्र में काफी मजबूत रहा है। उनकी बहू आसमां खान ने 2015 में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति का चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी से बगावत करके निर्दलीय प्रधान का पद हासिल किया। यह वीडियो सामने आने के बाद से नत्थे खान की राजनीतिक छवि पर गंभीर असर पड़ा है। पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई इस घटना के बाद उदयपुर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि जैसे ही वीडियो सामने आया, पार्टी ने तुरंत नत्थे खान को उनके पद से हटा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी विवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी और अपनी छवि बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएगी। नत्थे खान का मामला न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत छवि पर बल्कि पार्टी की साख पर भी असर डाल सकता है, और इसीलिए पार्टी ने त्वरित कार्रवाई की है।

Killer Mother: Mother strangled her son…gave poison to her daughter and then hanged herself…mother and son died…daughter is fighting
Uncategorised

Killer Mother : मां ने बेटे का गला घोंटा…बेटी को दिया जहर और फिर खुद लगा ली फांसी…मां-बेटे की मौत…बेटी लड़ रही है…VIDEO

सागर, 13 सितंबर। Killer Mother : शहर के गढ़ाकोटा कस्बे में रामबाग वार्ड में अज्ञात कारणों के चलते एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया और डेढ़ वर्षीय बेटी को जहर देकर खुद फांसी लगा ली। स्वजन ने जब यह देखा तो तीनों को आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला और उसके बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं डेढ़ वर्षीय बच्ची अभी गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मां और बेटे का एक साथ ही पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र ने मातम का माहौल है। महिला की यह दूसरी शादी थी खबर का खुलासा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस के अनुसार, गढ़ाकोटा इलाके के राम वार्ड में रहने वाली इस महिला का नाम रानी पटेल है। रानी ने रात में अपने 10 साल के बेटे को जहर दे दिया, जिससे बेटे ने तड़प-तड़प कर जान दे दी। इधर, डेढ़ साल की बेटी परी की हालत नाज़ुक है और उसका इलाज चल रहा है। सबसे चौंकाने वाली वजह है कि दोनों बच्चों को ज़हर देकर मां रानी खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के इस कदम का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि महिला जॉइंट फैमिली में रहती थी। आस-पास के लोगों से पता चला कि रानी पटेल की यह दूसरी शादी थी। रानी के पहले पति से दो बच्चे थे। एक बेटा और बेटी दोनों उसके साथ रहते थे। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सागर से FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना पर मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाई का कहना है कि उन्हें रात 10 बजे दीदी के घर से फोन आया था कि उसने फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें फांसी लगाने का कोई संकेत नहीं मिला। मृतका के भाई ने कहा कि भांजे के गले पर नाखून के निशान मिले हैं, जिससे गला दबाकर हत्या (Killer Mother) का शक है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

Sex Racket: Sex racket busted in Kawardha district...! 2 men and 8 girls found in suspicious condition during police raid... Watch the video here
Uncategorised

Sex Racket : कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…! पुलिस की छापेमारी में 2 पुरुष और 8 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले…यहां देखिए VIDEO

कवर्धा, 13 सितंबर। Sex Racket : कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 8 युवती और दो पुरुष को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवतियां अलग-अलग शहरों की हैं, जो एजेंट के जरिए यहां आती है। एजेंट फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कवर्धा शहर में लगातार देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने आज शहर के राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में रेड मारी, जहां दोनों स्थान पर 8 युवती और 02 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं। इनको यहां लाने वाला एजेंट फरार है, पुलिस उसकी तलाश (Sex Racket) में जुटी है।

Dirty Teacher: The temple of education has been turned into a den of debauchery...! Teacher's objectionable video goes viral... watch here
Uncategorised

Dirty Teacher : शिक्षा के मंदिर को बनाया अय्याशी का अड्डा…! शिक्षक का आपत्तिजनक VIDEO वायरल…देखिए यहां

राजगढ़, 13 सितंबर। Dirty Teacher : बिहार के जहानाबाद जिले के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक महिला के साथ क्लासरूम में अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद शिक्षक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और फिर गलती से स्कूल के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि शिक्षक एक महिला को चूम रहे हैं, और महिला भी इसमें खुश होकर उनका साथ दे रही है। इस घटना ने न केवल शिक्षा विभाग बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। जहानाबाद के घनौती प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश कुमार का यह वीडियो वायरल होते ही जिला शिक्षा अधिकारी रश्मि रेखा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को नोटिस जारी किया। उन्होंने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा कि क्लासरूम जैसी जगह पर इस तरह की अश्लील हरकतें क्यों की गईं। वीडियो ने स्कूल के माहौल और शिक्षा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे शिक्षा विभाग को त्वरित कार्रवाई करनी पड़ी। वायरल वीडियो की सच्चाई इस विवादित वीडियो की सच्चाई अब सामने आ गई है। शिक्षक मिथिलेश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 2017 का है। इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रही महिला कोई स्कूल की मैडम नहीं, बल्कि उनकी पत्नी हैं। शिक्षक ने बताया कि यह वीडियो स्कूल में नहीं, बल्कि उनके घर का है, जो गलती से उनके बच्चों द्वारा खेल-खेल में स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया गया था। शिक्षक का पक्ष और सफाई मिथिलेश कुमार ने आगे बताया कि यह एक निजी वीडियो था, जिसे उन्होंने कई साल पहले अपने परिवार के लिए बनाया था। हालांकि, यह वीडियो उनके मोबाइल में सेव था, और अनजाने में उनके बच्चों ने इसे व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर दिया। शिक्षक का दावा है कि यह पूरी तरह से एक गलतफहमी है और इसका क्लासरूम या स्कूल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है, जिससे उनकी और उनके परिवार (Dirty Teacher) की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।

Triangular Love Affair: A heart wrenching incident…! When he got his old love back, he gave a painful death to his new GF… A female constable crushed the SI with a car and dragged him far away… Watch the video here
Uncategorised

Triangular Love Affair : दिल दहला देने वाली घटना…! पुराना प्यार वापस मिला तो नए GF को दी दर्दनाक मौत…महिला सिपाही ने SI को कार से कुचलकर दूर तलक घसीटा…यहां देखिए VIDEO

राजगढ़, 13 सितंबर। Triangular Love Affair : मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला सिपाही किसी आदमी से प्यार करती थी। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया और वे अलग हो गए। इस दौरान महिला सिपाही का एक सब इंस्पेक्टर से दोस्ती हो गई। जब महिला सिपाही का अपने पहले प्रेमी से फिर से मेलजोल हो गया तो दोनों ने मिलकर सब इंस्पेक्टर को मार डाला। कार से कुचलने के बाद उसे 30 मीटर तक घसीटा मध्य प्रदेश के राजगढ़ में महिला सिपाही ने अपने साथी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर हत्या कर। कार से कुचलने के बाद उसे 30 मीटर तक घसीटकर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही एसपी आदित्य मिश्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलोक शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान घायल एसआई को मौके पर मौजूद दुकानदारों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में पहुंचाया। राजगढ़ जिले के व्यावरा शहर के आगरा मुंबई राजमार्ग पर मंगलवार दिनदहाड़े एसआई की कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम अपनी बाइक से ब्यावरा-देवास हाईवे पर स्थित देहात थाने की ओर जा रहे थे। इस दौरान फुंदा मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने से आ रही पचोर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी की कार ने उसे टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गई। कार में महिला सिपाही का एक साथी करण ठाकुर भी मौजूद था। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला सिपाही और उसका साथी देहात थाना पहुंचे और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही पल्लवी और करण के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले आपसी झगड़े के चलते दोनों अलग हो गए थे। इस दौरान दीपांकर से पल्लवी की दोस्ती हो गई। जब करण को इसकी जानकारी लगी तो वह वापस पल्लवी के पास पहुंच गया। दोनों में समझौता हो गया। उसके बाद दोनों ने एसआई दीपांकर को रास्ते से हटाने की तरकीब सोची। मंगलवार को पल्लवी ने दीपांकर को मिलने बुलाया और कार से टक्कर मार दी। रिश्वत मामले में चल रही थी जांच दीपांकर 2012 में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्हें वर्ग तीन में शिक्षक की नियुक्ति मिली थी, लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नहीं किया था। इसके बाद CISF में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए, लेकिन बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर लौट आए थे। दीपांकर गौतम सिटी थाने में पदस्थ थे, तब उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। उनके खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोप में जांच भी चल रही है। परिवार में सबसे छोटे थे दीपांकर शिवपुरी जिले में करैरा कस्बे के रहने वाले एसआई दीपांकर ने करैरा के आईटीबीपी केंद्रीय विद्यालय से 12वीं पास की थी। बाद में बीए की पढ़ाई और एग्जाम की तैयारी भी करैरा से की थी। दीपांकर के पिता डीएल गौतम पोस्ट मास्टर के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दीपांकर सबसे छोटे थे। बड़े भाई अशोक गौतम इंदौर में जीएसटी कमिश्नर के पद पर हैं। मंझले भाई संजय गौतम करैरा में ही रहते हैं। बहन अल्पना गौतम शिक्षक हैं। सभी शादीशुदा हैं। दीपांकर गौतम ने ढाई साल पहले करैरा की रहने वाली पूनम से लव मैरिज की थी। एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी ऑफिस में महिला सिपाही से देर रात तक पूछताछ की। बुधवार सुबह देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा कि दोनों आरोपियों ने एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एसआई हमारे प्यार के बीच आ रहा था, इसलिए हमने उसे मार दिया। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Transfer Breaking: Big transfer of officers of these departments including education and health...see who got what responsibility...see the list here
Uncategorised

Big Transfer in CG : बड़े पैमाने पर उप पंजीयकों का तबादला…! देखें List

सितंबर, 13 सितम्बर। Big Transfer in CG : राज्य सरकार ने वाणिज्य कर (पंजीयन) विभाग के 33 वरिष्ठ उप पंजीयकों, उप पंजीयकों का तबादला किया है। देखें लिस्ट