29 September 2024

Hit-And-Run : Oh constable's tragic death...! CCTV footage goes viral, watch the video here
Uncategorised

Hit-And-Run : ओह्ह कांस्टेबल की दर्दनाक मौत…! CCTV फुटेज वायरल यहां देखिए Video

नई दिल्ली, 29 सितंबर। Hit-And-Run : दिल्ली के नांगलोई इलाके में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल है, जिसमें कांस्टेबल सादे कपड़ों में अपनी बाइक से जा रहा है, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए निकल जाती है। घटना रविवार तड़के हुई और कांस्टेबल की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो नांगलोई पुलिस स्टेशन में तैनात थे। कई मीटर तक घसीटकर मार डाला जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल संदीप नागलोई इलाके में डकैती के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारणों की जांच करने के लिए सिविल ड्रेस में ड्यूटी कर रहे थे। वह अपनी बाइक पर थे, तभी उन्होंने एक वैगनआर कार को नोटिस किया, जिसे लापरवाही से चलाया जा रहा था। उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी धीमी करने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। तब कांस्टेबल संदीप अपनी बाइक से कार को ओवरटेक करके उसके आगे पहुंचे। अचानक वैगनाआर के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और संदीप की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और उन्हें लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। वैगनआर की सामने खड़ी एक दूसरी कार से टक्कर भी हुई। संदीप को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सोनिया अस्पताल ले जाया गया और वहां से पश्चिम विहार के बालाजी अस्पताल में ट्रांसफर किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।  मीडिया को संबोधित करते हुए डीसीपी जिमी चिराम ने कहा कि वैगनआर में दो लोग सवार थे, जो मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं। दोनों की पहचान कर ली गई है और जिस कार से कांस्टेबल संदीप की बाइक को टक्कर मारी गई थी, वह बरामद कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला रोड रेज का लग रहा है, मामले में आगे की जांच जारी है।

Uncategorised

MP में भीषण सड़क हादसा…! 9 लोगों की दर्दनाक मौत…यहां देखिए VIDEO

मैहर, 29 सितंबर। MP के मैहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही तकरीबन 17 से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि बस प्रयागराज से नागपुर की तरफ जा रही थी। बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी। गैस कटर मशीन और जेसीबी की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। यह हादसा नेशनल हाइवे 30 पर हुआ है। इसमें पांच शवों को गैस कटर की मदद से निकला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों की हालत नाजुक है, ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। तेज रफ्तार आभा ट्रेवल्स की बस खड़े हाइवा से टकरा गई थी। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना नादान देहात थाना इलाके की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। बस के अंदर फंसे हुए लोगों को निकालने के लिये पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। रास्ते में पत्थर लोड कर सड़क किनारे एक हाइवा (डंपर) खड़ा था। जिससे वह टकरा गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे मृतकों के शव को जेसीबी कटर के जरिए बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि बस हाइवा से टकराई है। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं।

CG Naxal Attack : Naxalites carried out IED blast in Sukma...! 2 injured soldiers martyred... watch the video here
Uncategorised

IED Blast in Chhattisgarh : बड़ी खबर…! आईईडी ब्लास्ट से 5 जवान घायल…बीजापुर में नक्सलियों की करतूत

बीजापुर, 29 सितंबर। IED Blast in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तर्रेम थाना इलाके में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से 5 जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जवान चिन्नागेलुर सीआरपीएफ कैंप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाइनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते वक्त उसमें ब्लास्ट होने से 5 जवानों को सामान्य चोंट आई है। घायल जवानों को मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। एसपी बीजापुर इस घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की आसपास की बताई जा रही है। सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे जवान घायलों में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक इंस्पेक्टर सहित 3 कांस्टेबल शामिल हैं। यह सभी 153 वीं बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी सुबह सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान आईईडी की डिमाइनिंग करने के दौरान यह हादसा हो गया। आईडी ब्लास्ट होने पर पांच जवानों को चोट आई है। यह सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। तर्रेम में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बीजापुर रेफर किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले सात महीनों से लगातार आईईडी धमाके की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें जवानों को नुकसान (IED Blast in Chhattisgarh) उठाना पड़ा है।