31 October 2024

Explosion in Firecrackers: Big explosion while carrying firecrackers on a scooter...! The scooter driver was blown to pieces...body parts scattered on the roads...people with weak hearts should not watch this video
Uncategorised

Explosion in Firecrackers : स्कूटी पर पटाखे ले जाते समय बड़ा धमाका…! स्कूटी चालक के उड़े चिथड़े…सड़कों पर बिखरे शरीर के अंग…कमजोर दिल वाले न देखें ये VIDEO

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। Explosion in Firecrackers : दिवाली के दिन आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एलुरु शहर में पटाखे लेकर जा रहे स्कूटी सवार युवकों का बैलेंस बिगड़ गया। अचानक स्कूटी गिरने से उसमें रखे पटाखों में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज में लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना समीप में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पटाखों में विस्फोट की घटना एलुरु शहर के रिहायशी इलाके में हुई है। जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, दो युवक स्कूटी से जा रहे थे। वह दीपावली मनाने के लिए पटाखे लेकर जा रहे थे। उनके पास थैली में पटाखे थे। अचानक उनकी स्कूटी का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में पड़ गया, जिससे वह असंतुलित हो गए और स्कूटी के गिर गए। पटाखों की थैली में हुआ विस्फोट तेजी से स्कूटी गिरने पर उनके पास मौजूद पटाखों की थैली नीचे गिर गई, जिसके गिरते ही उसमें जोरदार धमाका हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में स्कूटी सवार युवक और आसपास खड़े लोग आ गए। हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पटाखों के धमाका इतना जोरदार था कि स्कूटी चालक के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर के अंग बिखर गए। स्कूटी पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खड़े लोग भी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम (Explosion in Firecrackers) मच गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग हादसे की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मृतक शख्स को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों को सूचना मिली तो उनमें चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। त्योहार के दिन हुए हादसे से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

Murder of Beautician: Horrifying murder...! Hands, legs and throat cut into 6 pieces...buried in plastic bags...husband's heart was horrified after seeing his wife's chopped corpse
Uncategorised

Murder of Beautician : खौफनाक हत्या…! हाथ-पैर और गला 6 टुकड़ों में काटा…प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दफनाया…पत्नी की कटी लाश देखकर सहमा पति का दिल

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। Murder of Beautician : जोधपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। 50 साल की महिला अनीता चौधरी, जो दो दिन पहले लापता हो गई थीं। उनकी लाश पुलिस को 6 टुकड़ों में मिली है। शव के अंग प्लास्टिक की थैलियों में आरोपी के घर के पास एक गहरे गड्ढे में दफन पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे गुल मोहम्मद नाम का शख्स हो सकता है, जिसकी तलाश जारी है। पत्नी ने किया मर्डर का खुलासा बता दें कि 27 अक्टूबर को अनीता चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति मनमोहन चौधरी ने सरदारपुरा थाने में दर्ज कराई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को अनीता के फोन से गुल मोहम्मद नामक व्यक्ति के संपर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने गंगाना गांव में आरोपी के घर छानबीन की। पूछताछ में गुल मोहम्मद की पत्नी ने पहले जानकारी देने से इनकार किया, पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पति ने अनीता की हत्या कर शव घर के पीछे दफना दिया है। 12 फीट के गड्ढे में मिला शव एडीसीपी निशांत भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से 12 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई की, जिसमें प्लास्टिक की थैलियों में शव के टुकड़े बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि शव को छह हिस्सों में काटा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेजा गया है। अनीता चौधरी सरदारपुरा बी रोड स्थित अग्रवाल टावर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि आरोपी गुल मोहम्मद की दुकान भी उसी टावर में थी, जिससे दोनों के बीच जान-पहचान हो गई थी। 28 अक्टूबर को अनीता आखिरी बार अपने ब्यूटी पार्लर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद पति मनमोहन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।CCTV फुटेज में अनीता को ऑटो में जाते देखा गया, जिसके ऑटो चालक ने पुलिस को गंगाना गांव पहुंचने की जानकारी दी। आरोपी की तलाश जारी पुलिस (Murder of Beautician) ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और शहर के कई इलाकों में गुल मोहम्मद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी, क्योंकि आरोपी ने पहले ही अपने घर के पास गड्ढा खोद रखा था।वही अनीता के बेटे का आरोप है कि गुल मोहम्मद ने उनकी मां को धोखे में लेकर उनकी हत्या की। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जोधपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Maharashtra Assembly Elections: Parag Shah gave details of assets worth Rs 3000 crores...he has big business in many parts of the country...see the affidavit here
Uncategorised

Maharashtra Assembly Elections : पराग शाह ने दिया 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा…देश के कई हिस्सों में बड़ा है व्यापार…यहां देखिए हलफनामा

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गयी है। उम्मीदवारों की तरफ से हलफनामा देकर अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। पराग शाह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे तमाम उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं. उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 3383.06 करोड़ की है। जानकारी के अनुसार पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति में पिछले 5 साल में 575 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कौन हैं पराग शाह पराग शाह का देश के कई हिस्सों में बड़ा व्यापार रहा है। कई राज्यों में उनका रियल एस्टेट का बिजनेस रहा है। शाह ने 2017 में बीएमसी का चुनाव भी लड़ा था और उस दौरान वे बीएमसी के इतिहास में सबसे अमीर उम्मीदवार बने थे। शाह के पास महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में कई जमीनें हैं। उनके पास घाटकोपर, चेंबूर में फ्लैट और ठाणे में एक बंगला भी है। पराग शाह उस्मानिया विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक हैं। उन्होंने 2017 के निकाय चुनावों से राजनीति में कदम रखा था। इस दौरान उन्होंने 690 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी। घाटकोपर पूर्व सीट पर बीजेपी की है मजबूत पकड़ घाटकोपर पूर्व की सीट से पराज शाह मैदान में है। इस सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। बीजेपी इस सीट पर लगातार चुनाव जीतती रही है। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में पराग शाह को इस सीट पर 57 प्रतिशत वोट मिले थे। और उन्होंने मनसे के उम्मीदवार को बड़े अंतर से चुनाव में हराया था। वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मेहता प्रकाश मनछूभाई चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं 2009 में भी मेहता प्रकाश मनछूभाई इस सीट से चुनाव जीते थे।  20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट गौरतलब है कि  288 सीटों वाली विधानसभा के लिए एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में वोट डाले गए थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता हैं। राज्य में कुल 1,00186 मतदान केंद्र होंगे। वर्तमान महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

BJP Membership Campaign: Membership number exceeds 10 crore in BJP's nationwide organisation festival membership campaign
Uncategorised

BJP Membership Campaign : भाजपा के राष्ट्रव्यापी संगठन पर्व सदस्यता अभियान में सदस्य संख्या दस करोड़ से अधिक

रायपुर, 31 अक्टूबर। BJP Membership Campaign : भाजपा के राष्ट्रव्यापी संगठन पर्व सदस्यता अभियान में सदस्य संख्या दस करोड़ से अधिक हो गई है।पूर्व की 18 करोड़ की सदस्य संख्या में दस करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है।सर्व प्रथम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के संकल्प लेकर 11 करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर आधारशिला रखी थी ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसे आगे बढ़ाया है।मध्य प्रदेश में भाजपा के एक करोड़ साठ लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं।1.5 करोड़ की सदस्यता लक्ष्य को पूरित कर लिया गया है।सक्रिय सदस्यता अभियान भी समानांतर रूप से संचालित है।मध्य प्रदेश भाजपा ने पुनः कीर्तिमान स्थापित किया है।उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे सर्वोच्च स्थान पर मध्य प्रदेश भाजपा संगठन इकाई है।उत्तरप्रदेश की जनसंख्या मध्य प्रदेश से लगभग तीन गुना अधिक है।दूसरे शब्दों में कहें तो मध्यप्रदेश भाजपा इकाई ने सर्वाधिक जनसंख्या प्रतिशत में भाजपा सदस्यता अर्जित की है।इस प्रशंसनीय, महानतम उपलब्धि के शिल्पकारों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी एक महत्वपूर्ण पात्र हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में स्वर्णिम इतिहास रचा है।29 लोकसभा सीटों पर प्रचण्ड विजय श्री प्राप्त हुई है।लोकसभा में मप्र कांग्रेस सांसद विहीन हो गई है, शून्यता को प्राप्त हुई है।कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा में भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को परास्त कर भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है।मप्र में भाजपा ने मत प्रतिशत भी लगभग 60 प्रतिशत अर्जित किया है।विष्णु दत्त शर्मा स्वयं भी खजुराहो लोकसभा सीट से 5.42 लाख मतों के विशाल अन्तर से कांग्रेस और उनके गठबंधन को परास्त कर दूसरी बार विजयी हुए हैं ।छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव 2024 में भी भाजपा को जनता ने विजय श्री का आशीर्वाद दिया है। इस प्रकार की निरन्तर,अविरल,महान,अद्वितीय विजय,सफलता प्राप्ति के शिल्पकारों में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी महत्वपूर्ण पात्र हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में तीन राज्यों में अपार,आशातीत,छप्पर-फाड़,प्रचण्ड विजयी सफलता प्राप्त हुई है।मध्य प्रदेश में भाजपा की सत्ता प्राप्ति की संभावनाएं या गणितीय प्रायिकताएं न्यून थीं।पंद्रह माह के कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को छोड़,भाजपा ने लगभग बीस वर्ष के शासन उपरांत मध्य प्रदेश में चुनाव में विषम परिस्थितियों का सामना किया ।पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भाजपा सरकार को अलोकतांत्रिक और धनबल की सरकार बताते रहे। जनता के समक्ष,मीडिया, सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा भ्रम उत्पन्न करने का असफल प्रयास किया गया।चुनाव प्रचार में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने अनेक मुद्दों को जनता के बीच रखा।सत्ता विरोधी लहर भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।सत्ताधारी दल के क्षेत्रीय विधायक के प्रति विरोधी लहर भी एक प्रमुख कारक होता है।कांग्रेस ने इस सत्ता विरोधी लहर को उत्पन्न करने हेतु एड़ी से चोटी तक का पूरा जोर लगाया। इन विषम परिस्थितियों के उपरांत भी भारतीय जनता पार्टी ने पांचवीं बार मध्य प्रदेश में सरकार गठन की है।भाजपा ने 163 सीटें,दो-तिहाई बहुमत से अधिक जीती हैं।71 प्रतिशत विधानसभा सीटों पर आधिपत्य जमाया है।विधानसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक मत 48.5 प्रतिशत अर्जित किया है।2003 में भाजपा ने 173 सीटों एवं 2013 में 165 सीटों पर विजय प्राप्त के समय भी मत प्रतिशत कम रहा।कांग्रेस को पच्चीस वर्ष से सत्ता से बाहर रखा है।इस प्रचण्ड विजय की संकल्प सिद्धि में भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शुभंकर प्रदेश अध्यक्ष  मध्यप्रदेश में फरवरी 2020 में विष्णु दत्त शर्मा के नवागत अध्यक्ष के रूप मे पदार्पण करते ही भाजपा में मंगल-मंगल होने लगा था।मार्च 2020 के महीने में ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का किला ध्वस्त हो गया। कमलनाथ सरकार चली गई।मध्य प्रदेश की जनता के लिए शुभंकर सिद्ध हुए हैं।इसके बाद हुए विधानसभा के उपचुनाव में भी भाजपा को महती सफलता प्राप्त हुई है।भाजपा सरकार को विधानसभा में सवा सौ से अधिक विधायकों का स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था। आत्मनो मोक्षार्थं जगद्धिताय च के मंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपने जीवन के सर्वस्व समर्पण के पर्याय विष्णु दत्त शर्मा हैं।उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अनेक समविचारी संगठनों में कार्य करने का अनेक वर्षों का अनुभव एवं संगठन कौशल भी भाजपा को लाभकारी सिद्ध हुआ है।वह संगठन के सर्वोत्कृष्ट शिल्पी हैं।संघटक हैं।उन्हें तिथि कार्तिक कृष्ण अमावस्या दीवाली अनुसार जन्मदिन की हार्दिक बधाईयाँ,शुभकामनाएँ।परम प्रभु आदिनाथ से प्रार्थना है आप शतायु हों ,स्वस्थ रहें, यशस्वी हों, मध्य प्रदेश और देश की सेवा सदैव करते रहें।