8 November 2024

YouTuber Death: Famous YouTuber and car influencer dies in a tragic road accident...watch the video here
Uncategorised

YouTuber Death : मशहूर यूट्यूबर और कार इन्फ्लुएंसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…यहां देखें VIDEO

डेस्क, 08 अक्टूबर। YouTuber Death : न्यूयॉर्क के मशहूर यूट्यूबर और कार इन्फ्लुएंसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी BMW कार क्वींस एक्सप्रेसवे पर पलट गई। न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार, ब्रोंक्स निवासी आंद्रे बीडल सोशल मीडिया पर ‘1स्टॉकएफ30’ के नाम से जाना जाता था। रात 1 बजे के बाद JFK एयरपोर्ट के पास नासाउ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। तभी उन्होंने कार पर कंट्रोल खो दिया और ये एक लाइट पोस्ट से टकरा गई। ये हादसा इतना भयावह था, जिसे देखकर वहां मौजूद भीड़ दहल गई। बीएमडब्ल्यू M240 कार चला रहा था बीडल  बीडल की उम्र 25 साल थी। उसके इंस्टाग्राम पर 233,000 से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 58,700 सब्सक्राइबर हैं। वह बैंगनी रंग की 2023 बीएमडब्ल्यू M240 कार चला रहा था। वह बायीं लेन में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। अचानक उसकी कार सड़क से नीचे उतरते समय दूसरी ओर दाहिनी ओर मुड़ गई और खंभे से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि बीडल को दुर्घटना के बाद जमैका अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कार की स्पीड के बारे में बघारी थी शेखी  सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ये भयावह क्षण कैद हुआ है। जब बीडल ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतर गई। लोग क्षतिग्रस्त कार की ओर दौड़े। खास बात यह है कि बीडल ने अपनी मौत से दो सप्ताह पहले ही अपनी कार की रोंगटे खड़े कर देने वाली स्पीड के बारे में शेखी बघारी थी।

CG Police Transfer: Large scale transfer in police department...see the jumbo list here
Uncategorised

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला…यहां देखिए जंबो सूची

रायपुर, 08 अक्टूबर। CG Police Transfer : राज्‍य पुलिस के एएसपी और डीएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग से जारी आदेश में एएसपी रैंक के 11 और डीएसपी रैंक के 25 अफसर शामिल हैं। देखें लिस्ट –

Gas Cylinder Exploded: One youth died due to gas cylinder explosion, another narrowly escaped death
Uncategorised

BED College : मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा…! यहां खुलेगा बीएड महाविद्यालय

बलौदाबाजार, 08 अक्टूबर। BED College : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में से 32 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 27 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने (BED College) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने इस जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रूपये के साथ ही मननरेगा से 90 दिनो की मजदूरी 21,870 रूपये एवं स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय हेतु 12 हजार रूपये खर्च किए जा रहे है। इस तरह प्रति आवास 1 लाख 53 ’हजार 870 रूपये दिया जा रहा है। आज इस तरह कुल 2100 आवास के लिए कुल 32 करोड़ 31 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया है।

First encounter of a notorious criminal in Chhattisgarh's government...! He was absconding in Durg for 4 months
Uncategorised

Chhattisgarh की साय सरकार में कुख्यात बदमाश का पहला एनकाउंटर…! दुर्ग में 4 महीने से था फरार

दुर्ग, 08 अक्टूबर। Chhattisgarh की साय सरकार के कार्यकाल में कुख्यात बदमाश का पहला एनकाउंटर हुआ है। दुर्ग में चार महीने से फरार चल रहे गोलीकांड के आरोपी अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई हुई थी, जवानों को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान वो मारा गया। बता दें कि 25 और 26 जून 2024 को दो पक्षों के विवाद में भिलाई थाना क्षेत्र में आरोपी आमित जोश ने तीन लोगों पर गोली चला दी थी। गोलीकांड में दो लोगों को गोली लगी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच दुर्ग पुलिस को आज शाम सूचना मिली कि अमित जोश भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंचा हुआ है। क्राईम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया। अमित पर अलग अलग थानों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज है। अमित जोश की दहशत से आम लोग ही नहीं बल्कि दुर्ग पुलिस भी परेशान थी। आरोपी सेक्टर 6 का निवासी था और जिले का चर्चित बदमाश था।

Uncategorised

MP HIGH COURT : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या…! कब्र खोदकर शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम…मध्य प्रदेश HC का आदेश

रायपुर, 08 अक्टूबर। MP HIGH COURT : छत्तीसगढ़ के कवर्धा लोहारीडीह हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है। शासन की गलती स्वीकार करने के बाद हाई कोर्ट ने मृतक कांग्रेस नेता कचरू साहू के शव को कब्र खोदकर निकालने और डॉक्टरों की टीम से रीपोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य शासन की ओर से रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें शुरुआती जांच में गलती होना स्वीकार किया। राज्य शासन ने अपने जवाब में यह भी कहा कि घटना के बाद जिस तरह परिस्थितियां बन रही थी, उसे देखते हुए शॉर्ट पोस्टमॉर्टम कराया गया था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक कचरू साहू के शव को उसकी नौ साल की बेटी को सौंप दिया था। जिसके बाद शव परिजनों की उपस्थिति में लाश को दफना दिया। याचिकाकर्ता की तरफ से केस में सीनियर एडवोकेट और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता विवेक तन्खा पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, तब वहां के महाधिवक्ता ने जवाब में बताया था कि शव को परिजनों को सौंपा गया है। जबकि, शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया कि शव उसकी बेटी को सौंपा गया था। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP HIGH COURT) में दाखिल इस याचिका में छत्तीसगढ़ सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है। इसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की पुलिस ने इस घटना के बाद हुए बवाल और आरोपियों के घर में आगजनी और जिंदा जलाने के केस में बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक कचरू साहू की पत्नी भी आरोपी है और वो जेल में बंद है। मृतक कचरू उर्फ शिवप्रसाद साहू की बेटी ने मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता और सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उप महाधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई। इसमें हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की गई। केस की प्रारंभिक सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने मध्यप्रदेश के DGP को स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस बीच आनन-फानन में मध्यप्रदेश पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग शुक्रवार को जब मामले की सुनवाई हुई तब शासन की तरफ से बताया गया कि पुलिस ने जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस पर याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि घटना के बाद पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की उसे लेकर भी आपत्ति है। पहले फांसी लगाने से मौत की बात कही। फिर पुलिस की जांच पर सवाल उठने पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। एडवोकेट विवेक तन्खा ने पूरी घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच के साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। हाईकोर्ट बोला- कब्र खोदकर निकाली जाए लाश राज्य शासन की रिपोर्ट पर डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर मृतक के शव को निकालने और दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है। डिवीजन बेंच ने राज्य शासन को निर्देशित किया है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पीएम कराएं और रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

Dhan Kharidi in CG: Big promise of paddy purchase fulfilled...! Great news for farmers...order effective from 1st November...see
Uncategorised

Dhaan Kharidi : गरियाबंद से बड़ी खबर…! धान बेचने किसानों को सात दिन पहले कराना होगा ये काम…बेचने में होगी आसानी…यहां देखें

गरियाबंद, 08 अक्टूबर। CG Dhaan Kharidi : प्रदेश में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर होने वाले धान खरीदी के सुचारू संपादन के लिए गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक ली। उन्होंने ब्रांच मैनेजरों, खाद्य निरीक्षकों एवं धान खरीदी केन्द्रों में पदस्थ डाटा एन्ट्री आपरेटरों की बैठक लेकर धान खरीदी की सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। जिले के पंजीकृत किसानों से सुविधाजनक रूप से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध धान के भंडारण और विक्रय की गतिविधि नहीं होनी चाहिए। इन कार्यों में गड़बड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों पर एफआइआर दर्ज की कार्रवाई की जाएगी। धान खरीदी के दौरान लघु एवं सीमांत किसानों का दो व बड़े किसानों का तीन टोकन काटा जाएगा। किसानों को धान खरीदी दिवस के सात दिन पहले टोकन कटाना होगा। गांववार औसत धान के उत्पादन एवं बिक्री पर नजर रखी जाएगी।औसत से असामान्य एवं बहुत अधिक मात्रा में धान खरीदी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सात नवम्बर से टोकन काटने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। किसान समिति एवं टोकन तुहंर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से भी टोकन प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टरने सभी तैयारियों को पूर्ण कर सात नवम्बर को धान खरीदी का ट्रायल रन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 90 केंद्रों में होगी धान खरीदी बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के 90 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। सभी केन्द्रों में 35 बिंदु में बनाए गए चेकलिस्ट अनुसार धान खरीदी की सभी तैयारी सुनिश्चित कर लें। खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था एवं सुविधा की जांच कर ले। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी धान बेचने में नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए शासन द्वारा निर्धारित नई दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए उसका अच्छे से अध्ययन कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की यह सुनिश्चित कर लें कि सभी धान खरीदी केंद्रों में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। साथ ही विद्युत व्यवस्था, कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक डिवाइस, इंटरनेट कनेक्शन, आर्द्रता मापी एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो। इलेक्ट्रानिक मशीन से होगी धान की तौल इस बार खरीदी केंद्रों में केवल इलेक्ट्रानिक तौल मशीन का उपयोग धान खरीदी के लिए किया जाएगा। इसका समय पूर्व नापतौल विभाग से सत्यापन जरूर कर लेंगे। खरीदी केंद्रों में नए एवं पुराने बारदानों की व्यवस्था, सुतली, रंग आदि समय से पहले सुनिश्चित कर ले। धान खरीदी केंद्रों में चबूतरों की सफाई, तारपोलिन व्यवस्था आदि भी तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान खरीदी (CG Dhaan Kharidi) से संबंधित जानकारी सभी केंद्रों में फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। फ्लेक्स में राज्य एवं जिला स्तर के हेल्पलाइन नंबर भी अनिवार्य रूप से मुद्रित करने आदेशित किया गया है। जिससे लोग किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर में संपर्क कर समाधान पा सकेंगे।

Login to Mobile App: This is the website of Mahtari Vandan Yojana... Fill the application by clicking on the link given in the news.
Uncategorised

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट…! एक बार फिर साय सरकार दे रही है मौका…Link पर क्लिक कर फॉर्म भरने की करें तैयारी

रायपुर, 08 अक्टूबर। Mahtari Vandan Yojana : सीएम विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश की ऐसी पात्र महतारी जो इस योजना में शामिल नहीं हो सकी थीं, उनके लिए एक बार फिर मौका आने वाला है। महतारी वंदन योजना के लिए फिर से फॉर्म भरे जाएंगे। महतारी वंदन योजना के लिए नए सिरे से आवेदन किए जा सकेंगे, इसकी जानकारी विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि फिर से आवेदन के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। इसके साथ ही फिर से आवेदन लिए जाएंगे। ज्ञात हो कि Mahtari Vandan Yojana जब शुरू की गई थी तो उस समय बड़े पैमाने पर आवेदन भरे गए थे। एक आंकड़े के अनुसार छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं ने Mahtari Vandan Yojana के लिए आवेदन किया था। ज्ञात हो कि पहले चरण में बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के नाम Mahtari Vandan Yojana में शामिल होने से रह गए थे। पात्र महिलाओं को भी  इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार की मंशा है कि दूसरे चरण में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर पात्र महिलाओं को Mahtari Vandan Yojana का लाभ दिया जाए। महतारी वंदन योजना क्या है ?A. महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ की महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपए दिए जाते हैं। यह राशि हर महीने महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। छत्तीसगढ़ की सीएम विष्णुदेव साय सरकार ओर से प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। इस योजना पर साय सरकार की ओर से हर महीने 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

Uncategorised

Massive Fire in Raipur : रायपुर चांडक कॉम्प्लेक्स के आधुनिक किराया भंडार में लगी भीषण आग… सब कुछ स्वाह…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 08 अक्टूबर। Massive Fire in Raipur : रायपुर के फाफाडीह स्थित गली नंबर 01 में स्थित चांडक कॉम्प्लेक्स के आधुनिक किराया भंडार के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आगजनी इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम और निजी दमकल विभाग के 15 दमकल वाहनों को 7 घंटे से अधिक समय लगे। दमकल वाहनों ने लगाए 50 से ज्यादा फेरे दमकल वाहनों ने करीब 50 से ज्यादा फेरे लगाए जिसके बाद जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। यह पूरी घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। जहां देर रात तक दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम चलता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन सकरी गलियों और वाहनों की अराजक पार्किंग के कारण वाहनों को अंदर ले जाने में काफी कठिनाई हुई। हालांकि, तीन दमकल वाहनों को इलाके को ठंडा करने के लिए तैनात किया गया था, ताकि आग और न फैल सके। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गोदाम में रखे पुराने कबाड़ के सामान (Massive Fire in Raipur) में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ। आग ने गोदाम के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और सभी सामान जलकर राख हो गए। देखें वीडियो