18 November 2024

Uncategorised

Big ED Raids : बिग ब्रेकिंग…! 22 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी… 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की मिली नकदी…यहां देखें

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। Big ED Raids : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन और उसकी इकाई मेसर्स फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य सहयोगियों के 22 ठिकानों पर छापामारी की। ईडी की यह छापामारी तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मेघालय और पंजाब में की गई। तलाशी में ईडी को आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, 12.41 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी ने 6.42 करोड़ रुपये की एफडीआर भी फ्रीज की है। 14 नवंबर को भी ईडी ने सैंटियागो मार्टिन के 20 ठिकानों पर दबिश दी थी। मार्टिन ने चुनावी बांड के माध्यम से सियासी दलों को 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा भी दिया था।

Uncategorised

CGPSC Scam : बिग ब्रेकिंग…! पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार…

रायपुर, 18 अक्टूबर। CGPSC Scam में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर एसके गोयल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पीएससी घोटाला वर्ष 2021 से जुड़ा है जिसमें अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और प्रभावशाली लोगों के 18 रिश्तेदारों का डिप्टी कलेक्टर रैंक पर चयन किया गया था। भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की थी। सोनवानी पर 45 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। दूसरी तरफ गोयल के बहू और बेटे पीएससी में चयनित हुए थे। हाई कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने मामले की सीबीआइ जांच की अनुमति दी थी।

CG Unemployment Bhatta: This is a big question in front of lakhs of youth of the state...? The fate of 'unemployment allowance' in CM Sai's 'supplementary budget'...see here
Uncategorised

CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र की अधिसूचना जारी…! शीतकालीन सत्र में होगी इतनी बैठकें…यहां देखें

रायपुर, 18 नवंबर। CG Assembly : शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है। 20 दिसंबर से विधानसभा का शीतलाकालीन सत्र चलेगा । सत्र में इस बार सिर्फ चार बैठकें होगी। विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी अधिसूचना से मुताबिक 16 दिसंबर से शुरू होकर सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।

CG Liquor Scam: Big news in the liquor scam case...! Dhebar's 'power' is no less than that of the Excise Minister...ED presented Anwar and Arunpati in court...Watch the VIDEO here
Uncategorised

Liquor Scam : बिग ब्रेकिंग…! शराब घोटाला में घिरे अरुणपति त्रिपाठी के खिलाफ अब CBI जांच…राज्‍य सरकार ने पीई के लिए दी मंजूरी… यहां देखें Copy

रायपुर, 18 अक्टूबर। Liquor Scam : छत्‍तीसगढ़ में शराब में हुए कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में घिरे भारतीय दूर संचार सेवा (आईटीएस) के अफसर अरुण पति त्रिपाठी के खिलाफ अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई जांच करेगी। छत्‍तीगसढ़ सरकार ने त्रिपाठी के खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। बता दें कि त्रिपाठी भारतीय दूर संचार सेवा के अफसर हैं और छत्‍तीसगढ़ में प्रति‍नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। यहां आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहने के दौरान उन पर बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार करने का आरोप है। त्रिपाठी के खिलाफ ईडी और एसीबी की जांच चल रही है। त्रिपाठी के खिलाफ झारखंड में भी शराब घोटाला का आरोप लगा है।

Uncategorised

Dead Bodies of Naxalites : मारे गए नक्सलियों के शव लेकर पहुंच रही जवानों की टुकड़ी…! मुठभेड़ अभी भी जारी…यहां देखिए VIDEO

कांकेर/सतीश अल्लूर/18 अक्टूबर। Dead Bodies of Naxalites : कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों के शव लेकर जवानों की एक टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंच रही है। कल सुबह से मुठभेड़ चल रही है। एक टुकड़ी ही वापस लौट रही है बाकी जवान अभी भी जंगल में मौजूद है। रुक-रुककर फायरिंग अभी भी जारी है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी कर दी है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पखांजूर से नक्सलियों के शव कांकेर लाए जा रहे है। मुठभेड़ के बाद दो महिला और तीन पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। तीन दिन से ऑपरेशन चल रहा है। बीते शनिवार को कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें पांच नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। जंगल में घुसने से पहले पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षाबलों का हौसला बढ़ाया। फोर्स तीन दिनों से जंगल में है। अब तक पांच नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। अभी भी नक्सलियो को जवानों ने घेर रखा। बस्तर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में कांकेर नारायणपुर सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), बस्तर फाइटर्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नक्सल विरोधी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद दो महिला नक्सलियों समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हथियार भी बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में दो जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

Uncategorised

Gang Rape of Tribal Girl : जशपुर से बड़ी खबर…! पांच 14 से 17 साल के लड़कों ने 15 साल की आदिवासी लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म

जशपुर, 18 अक्टूबर। Gang Rape of Tribal Girl : जशपुर जिले में 14 से 17 साल की उम्र के पांच लड़कों ने 15 साल की आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। वे सभी फरार हैं और नाबालिगों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। घटना पत्थलगांव में हुई जब पीड़िता गांव के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौट रही थी, तभी नाबालिगों ने उसे रोक लिया और जबरन पास के जंगल में खींच लिया। नाबालिगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया जबकि वह खुद को छुड़ाने के लिए काफी संघर्ष कर रही थी। लड़कों ने धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया या पुलिस को सूचित किया तो वे उसे जान से मार देंगे। अपराध करने के बाद उन्होंने उसे लगभग बेहोशी की हालत में जंगल में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। लड़की किसी तरह घर लौटने में कामयाब रही और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट के तहत अपहरण, बलात्कार और नाबालिग को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया है।