20 November 2024

Nursing Home: A nursing home in Janjgir… Eyes covered with a mask… and an elderly patient lying on the bed of the operation theatre is singing a song… If you are 16 years old, I am 17 years old…! Watch the video here
Uncategorised

Nursing Home : जांजगीर का एक नर्सिंग होम…आंखें मास्क से ढकी हुई…और आपरेशन थियेटर के बेड पर लेटा बुजुर्ग मरीज गा रहा है गाना…तू 16 बरस की तो मैं 17 बरस का…! यहां देखिए VIDEO

 जांजगीर-चांपा, 20 अक्टूबर। Nursing Home : जांजगीर-चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान एक बुजुर्ग मरीज गंगा राम यादव गाना गाते दिखे। डॉक्टर्स सर्जरी कर रहे थे, तभी गंगा राम अपने प्यार को याद कर गाने लग जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं 17 बरस का तू…16 बरस का। आपरेशन थियेटर का माहौल कैसे रहता है यह तो सर्जन और आपरेशन टेबल पर लेटे मरीज ही अच्छी तरह जान ओर समझ सकता है। पर इससे इतर जांजगीर के एक निजी नर्सिंग होम के आपेरशन थियेटर का माहौल ही कुछ अलग था। 70 साल के बुजुर्ग गंगाराम का हार्निया का आपरेशन करने सर्जन ने अपनी सर्जरी शुरू की। बुजुर्ग बिंदास होकर फिल्मी गाने गुनगुनाने लगा। गाना भी कोई ऐसा वैसा नहीं। राेमांटिक और अपने जमाने का सुपर डुपर हिट सांग।. ऑपरेशन थिएटर में गंगा राम यादव के गाने को सुनकर सर्जरी कर रहे सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए। सर्जनों ने भी बुजुर्ग व्यक्ति का हौसला बढ़ाया। सफल ऑपरेशन के बाद गंगा राम यादव को ICU में रखा गया है। हसौद के रहने वाले हैं गंगाराम यादव दरअसल, सक्ती जिले के हसौद का रहने वाला गंगा राम यादव को हर्निया की बीमारी थी। इलाज के लिए NKH नर्सिंग होम आया हुआ था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। इसके बाद गंगाराम को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी टेस्ट होने के बाद गंगाराम को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां पहले वह थोड़ा घबराए, लेकिन जिंदगी जीने के लिए बुजुर्ग ने हिम्मत बढ़ाई। डॉक्टर्स के सामने निडर होकर ऑपरेशन कराया। सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन (Nursing Home) कर रहे सर्जनों से गंगा राम यादव बात भी कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं, जोकि ऑपरेशन के नाम से डर जाते हैं, लेकिन गंगा राम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है।

Olimpiadas de Bastar: ¡El Ministro del Interior y de Ingresos llegó a las Olimpiadas de Bastar...! Escenificación de la crueldad del naxalismo...ver vídeo aquí
Uncategorised

Bastar Olympics : बस्तर ओलंपिक में पहुंचे गृह और राजस्व मंत्री…! नक्सलवाद की क्रूरता का मंचन…यहां देखें Video

बीजापुर/सतीश अल्लूर, 20 अक्टूबर। Bastar Olympics : गृह मंत्री विजय शर्मा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के साथ एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे थे। पुलिस लाईन के हेलीपेड में जिले के कलेक्टर, एसपी और अन्य अधिकारियों और भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। विजय शर्मा और टंकराम वर्मा बस्तर में आयोजित “बस्तर ओलंपिक्स” खेलों में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने मिनी स्टेडियम पहुंचकर बस्तर ओलंपिक खेलकूद के आयोजन के प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों, नर्तकों और स्कूली छात्र छात्राओं से मुलाकात की, उद्बोधन दिया और क्या कुछ विशेष रहा देखिए रिपोर्ट। नुक्कड़ मंडली ने किया नाटक का मंचन गृहमंत्री के समक्ष रायपुर से आई नुक्कड़ मंडली ने नक्सलवाद के क्रूरता पर आधारित नाटक का मंचन किया, यह नाटक सच के इतने क़रीब था कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने कलाकारों को मंच पर बुलाकर सम्मान करते हुए कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। गृहमंत्री ने खिलाड़ियों और बस्तर के लोगों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 31 मार्च 2026 का दिन भले ही दूसरों के लिए आम दिन हो सकता है लेकिन यह दिन बस्तर के लिए आजादी का दिन होगा क्योंकि इस दिन बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की अब तक की रणनीतियों और गतिविधियों पर नज़र डाली जाए तो गृहमंत्री विजय शर्मा का ये बयान सच साबित होता हुआ भी ज़रूर नजर आता है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने तेलंगाना सरकार की मंत्री सीतक्का के बारे में ज़िक्र किया, उन्होंने कहा कि, एक दीदी हैं, सीता दीदी। तेलंगाना में मंत्री हैं ! वो भी पहले नक्सली थी। दरअसल सीतक्का तेलंगाना सरकार में एक मंत्री हैं जो पहले नक्सल संगठन में बंदूक लेकर चलती थीं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, बाद में उन्हें समझ में आया कि यह सही रास्ता नहीं है इसीलिए उन्होंने सरेंडर किया, चुनाव लड़ा और विधायक बनी। इस समय वे तेलंगाना सरकार में मंत्री हैं और कई तरह के जनहित के लोकहित के कार्य कर रही हैं। चीन की विचारधारा चीन में ही विफल विजय शर्मा के इस बयान के पहले, खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने भी अपने उद्बोधन में कुम्हार और मिट्टी की एक कहानी सुनाते हुए गहरी बात कही कि अगर आपके विचार बदल जाते हैं तो जीवन ही बदल जाता है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने माओवादी विचारधारा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, चीन की विचारधारा चीन में ही विफल हो गई है तो बस्तर में कैसे सफल हो सकेगी ? बस्तर में सड़कों का विरोध, पुल पुलियों का विरोध, स्कूल भवनों का विरोध और स्कूल भवनों को बम में उड़ाना, ये सारी चीजें बंद होनी चाहिए और बस्तर में शांति स्थापित होनी चाहिए। इसीलिए आने वाला समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मनसा अनुसार मार्च 2026 बस्तर की आजादी का दिन होगा। उन्होंने जिले में संचालित स्पोर्ट्स अकादमी और खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि, बीजापुर के युवा चीन और जापान तक जाकर खेलों में जीत दर्ज कर चुके हैं और यही वह युवा हैं जो आने वाले समय में बीजापुर को देश दुनिया में नई पहचान दिलाएंगे। अपने उद्बोधन के बाद, विजय शर्मा पुलिस विभाग की टीम की ओर से रस्साकस्सी में भी हिस्सा लिया और अपनी टीम को जीत भी दिलाई जबकि, टंकराम वर्मा राजस्व विभाग की तरफ से खेलते हुए हार गए।

Bijapur News: Deputy CM roared in Bijapur...! Gave a big statement on Naxalism... Listen to the video here
Uncategorised

Bijapur News : बीजापुर में डिप्टी CM ने भरी हुंकार…! नक्सलवाद को लेकर दिया बड़ा बयान…यहां सुनिए VIDEO

बीजापुर/सतीश अल्लूर, 20 अक्टूबर। Bijapur News : प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और राजस्व मंत्री टंकाराम वर्मा एक दिवसीय दौरे पर बीजापुर पहुंचे और मिनी स्टेडियम में चल रहे बस्तर ओलंपिक खेल आयोजन में युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मार्च 2026 दूसरों के लिए सामान्य दिन हो सकता है लेकिन यह दिन बस्तर के लिए आजादी का दिन होगा क्योंकि इस दिन बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा हो जाएगा। युवा खिलाड़ियों से की मुकालात बस्तर में मद्देड़ बाजा काफी फेमस है। उसी बाजे की धुन पर गृह मंत्री इस दौरान नजर थिरकते आए है। इस बीच दोनो मंत्री स्थानीय बाजे के धुन पर थिरकते नजर आए हैं। बता दें कि इस दौरान गृहमंत्री और राजस्व मंत्री मिनी स्टेडियम पहुंचे हुए थे।जहां पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुकालात कर रहे है। इसके अलावा उनके साथ में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा (Bijapur News) भी यहां पर मौजूद है।

Disabled Died in Fire: Painful accident...! Parents had gone for a morning walk... house caught fire... disabled girl lying on the bed was burnt alive
Uncategorised

Disabled Died in Fire : दर्दनाक हादसा…! पेरेंट्स गए थे मॉर्निंग वॉक पर…घर में आग लगी…बेड पर लेटी दिव्यांग बच्ची जिंदा जली

सहारनपुर, 20 अक्टूबर। Disabled Died in Fire : यूपी के सहारनपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर में आग लगने से 13 साल की दिव्यांग बच्ची की मौत हो गई। जिस वक्त घर में आग लगी, बच्ची के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे। दिव्यांग होने की वजह से बच्ची आग से बचकर भाग नहीं पाई और झुलसकर उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची ना तो चल-फिर सकती थी और ना ही बोल सकती थी। इसलिए वह किसी को आग की सूचना भी नहीं दे पाई। पूरा मामला सहारनपुर के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां अवनीश जैन का मकान है। अवनीश जैन का कंप्यूटर का शोरूम है और उनकी पत्नी निधि जैन श्री दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में लेक्चरर हैं। बुधवार सुबह अवनीश और निधि अपने घर से कंपनी बाग मॉर्निंग वॉक पर गए थे। घर में उनकी दिव्यांग बेटी आध्या जैन अपने कमरे में सो रही थी। तभी मकान में आग लग गई। 13 साल की दिव्यांग बच्ची की मौत आग लगने के समय घर के ऊपरी मंजिल पर बच्ची के चाचा मनीष जैन सो रहे थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अवनीश ने देखा कि घर से धुआं उठ रहा है। जिस पर उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझाई गई, तब तक बच्ची की जलकर मौत हो चुकी थी। जब अवनीश ने कमरे में जाकर देखा, तो उनकी बेटी पूरी तरह से जल चुकी थी। मृतक आध्या जैन जन्म से दिव्यांग थी, वह ना तो बोल सकती थी और ना ही चल सकती थी। इसी वजह से जब आग लगी तो वह मदद के लिए किसी को बुला नहीं पाई। वह अपने बिस्तर पर तड़पती रही और आग में जलकर उसकी मौत हो गई। जैन परिवार इस घटना से बेहद सदमे में है। बच्ची के चाचा मनीष जैन ने बताया कि वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। जब उनके बड़े भाई और भाभी लौटे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। बच्ची का बड़ा भाई बेंगलुरु में पढ़ाई कर रहा है. उसे फोन पर घटना की सूचना दी गई है। वह बेंगलुरु से सहारनपुर आ रहा है। मामले में सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक (Disabled Died in Fire) ने बताया कि यह घटना सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, विस्तृत जांच जारी है।

Accident Breaking: BJP leader Harshita Pandey narrowly escapes a road accident
Uncategorised

Accident Breaking : भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची

बिलासपुर, 20 अक्टूबर। Accident Breaking : भारतीय जनता आरती की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता कल रात एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गयी। उन्हें चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है, पर आराम करने की सलाह दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती हर्षिता पांडेय एक परिचित के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर आयी थी। रात को वापस बिलासपुर लौटते समय सरगांव के पास वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना के बाद हर्षिता पांडेय (Accident Breaking) किसी तरह परिचितों की मदद से बिलासपुर पहुंची। अस्पताल में उनकां परीक्षण और एक्स रे हुआ। उनके कमर और चेहरे के साथ पीठ में अंदरूनी चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें विश्राम की सलाह दी है। पुलिस कार्यवाही जारी है।

ED Raid: Big action by ED in Raipur...! Raid on Gaurav Mehta's hideouts in crypto currency case
Uncategorised

ED Raid : रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई…! क्रिप्टो करेंसी मामले में गौरव मेहता के ठिकानों पर दबिश

रायपुर, 20 अक्टूबर। ED Raid : रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई चल रही है। क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर दबिश देते हुए छापामार कार्रवाई की है। पूरा मामला बिटकाइन से जुड़ा हुआ है। इस मामले में गौरव का नाम सामने आने के बाद ईडी एक्शन मोड पर है। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करता है। यह कंसल्टेंसी महाराष्ट्र की पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले की चल रही जांच में मदद कर रही थी। मंगलवार को पूर्व आईएएस रविंद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था। महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनाव में उपयोग के लिए बिटकाइन नकद की मांग की थी। PMLA के तहत हो रही कार्रवाई ईडी ने राजधानी रायपुर स्थित मेहता के ठिकानों पर पीएमएलए के प्रावधानों के तहत छापामार कार्रवाई की है। जो अब भी जारी है। इसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमाई हुई है। राजधानी से लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में भी ईडी की इस कार्रवाई की चर्चा छिड़ी हुई है। भाजपा ने लगाया था आरोप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एनसीपी शरद पवार की नेता एवं बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से बिटकाइन के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। भाजपा के नेताओं ने आरोपों की पुष्टि के लिए आडियो रिर्काडिंग जारी किया था जिसमें सुप्रिया सुलेकी आवाज (ED Raid) होने का आरोप लगाया है।

Maharashtra Chunav: 'Stars on the ground', Bollywood superstars came out of their bungalows for voting, know who voted
Uncategorised

Maharashtra Chunav : ‘सितारे ज़मीं पर’, वोटिंग के लिए बंगलों से निकले बॉलीवुड सुपरस्टार, जानिए किस-किस ने किया मतदान

Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर आज मतदान (Maharashtra Chunav) किया जा रहा है। अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मुंबई में कई फ़िल्मी स्टार ने सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया है। आइए जानते हैं किन स्टार ने अबतक किया मतदान… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Chunav) के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही तमाम वोटिंग सेंटर्स पर वोटिंग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। इस बीच आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स ने भी वोट किया है और साथ ही लोगों से भी वोटिंग की अपील की है। फोटो में आप देख सकते हैं अपना किमती समय निकालकर सचिन तेंदुलकर भी मुंबई के बांद्रा वेस्ट सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आईं। अभिनेता अली फजल ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग बूथ जाकर अपना वोट डाला। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद अभिनेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कहते हैं, ‘जैसा कि मैं देख सकता हूं यहां पर सभी इंतजाम किए गए हैं। सीनियर सिटिजेंस के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मैं चाहता हूं कि सभी लोग अपने घरों से निकलकर नोट डालें।’

UP By Election 2024 Voting: Stones pelted at police during voting, 7 policemen suspended for checking voter ID.
Uncategorised

UP By Election 2024 Voting : वोटिंग के दौरान पुलिस पर पथराव, वोटर आईडी चेक करने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

UP By Election 2024 News Update : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट (UP By Election 2024 Voting) पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर,, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरपुर में पुलिस से झड़पें हुईं। सपा और भाजपा ने वोट के दौरान नियमों का पालन नहीं करने की शिकायतें चुनाव आयोग से कीं। करहल में वोटिंग (UP By Election 2024 Voting) के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला। चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2,मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रही है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया। कानपुर में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है। चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए जा रहे वोटर्स के पहचान पत्र की जांच करने वाले दो पुलिस अधिकारियों SI अरुण कुमार सिंह और SI राकेश कुमार नादर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुरादाबाद में 3 मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यूपी उपचुनाव के दौरान कुछ समुदायों को मतदान से रोके जाने की शिकायत की थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई हुई है।

Korba Road Accident: Speeding vehicle hits bike, bike's wings fly off, 2 killed
Uncategorised

Korba Road Accident : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक के उड़ गए परखच्चे, 2 की मौत

Korba News : छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में तेजरफ्तार वाहन ने बाइक (Korba Road Accident) को ठोकर दी। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार रात कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के आगे रापाखर्रा पुल के पास हुई, जहां सड़क पर बाइक में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इस दौरान तेजरफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक के परखच्चे (Korba Road Accident) उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवकों की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटनाकारित वाहन समेत चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को सड़क पर गिरा देखकर डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल टीम ने मृतकों के शव को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह पहुंचाया। दोनों मृतक छिंदपुर (हरदीबाजार) निवासी बताए गए हैं। इनमें से एक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान केशवगिरी गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को संपर्क कर घटना की सूचना दी। दूसरी ओर कटघोरा पुलिस घटनास्थल वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

Teacher Come To School Drunk: Master came to school drunk! Then slept in the office…
Uncategorised

Teacher Come To School Drunk : शराब के नशे में टल्ली हो स्कूल पहुंचे मास्टर साब! फिर आफिस में सो गए…

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कांशीचुंआ के माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल के 2 शिक्षकों (Teacher Come To School Drunk ) की मनमानी से स्कूल प्रबंधन परेशान है। शराब पीकर नशे में स्कूल आने से लेकर स्कूल में ही सो जाने और कई शिकायतों को लेकर शाला विकास समिति के अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों को स्कूल से हटाए जाने की मांग की है। रायगढ़ शहर से करीब 10 किमी की दूरी पर कांशीचुंआ गांव है। यहां एक ही परिसर में माध्यमिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल लगते हैं। जहां माध्यमिक स्कूल के शिक्षक (Teacher Come To School Drunk ) भास्कर भूषण सिदार और प्राथमिक शाला के शिक्षक हेमसुंदर सिदार के खिलाफ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामभगत निषाद ने बताया कि प्राथमिक शाला और मीडिल स्कूल के दोंनो शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इसके अलावा आए दिन बच्चों को पढ़ाने की जगह स्कूल में सो जाते हैं और कई बार स्कूल के समय में घूमते फिरते रहते हैं। उनका कहना है कि दोनों शिक्षकों के शराब के नशे में रहने की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनकी वजह से स्कूल के बाकी शिक्षक और कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोनों ही शिक्षकों को स्कूल से हटाने की मांग की गई है।