20 November 2024

Tiger Seen In Chhattisgarh: Tourists saw tiger here in Chhattisgarh, captured it in their mobile, watch video
Uncategorised

Tiger Seen In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को यहां दिखा बाघ, अपने मोबाइल में किया कैद, देखें वीडियो

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया (ATR) में पर्यटकों को बाघ (Tiger Seen In Chhattisgarh) नजर आया है। अंबिकापुर के कुछ पर्यटक अपने परिवार के साथ ATR घूमने के लिए आए थे। उन्होंने पाली में शिवतराई से जिप्सी बुकिंग कराई थी। उनके अलावा दो और जिप्सी बुक कराई गई थी। दोपहर तीन से छह बजे तक पर्यटक एटीआर के अलग-अलग कोर एरिया में घूम रहे थे। इसी दौरान पर्यटकों ने बाघ को विचरण करते देखा। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ को लेकर किरकिरी होती रही है। पर्यटकों को हमेशा यह शिकायत रहती है कि, एटीआर बाघ संरक्षित क्षेत्र है। इसके बाद भी, जब भी जाओ, बाघ दिखाई नहीं देता। ऐसे में पर्यटकों की नजर जैसे ही बाघ (Tiger Seen In Chhattisgarh) पर पड़ी वो घबरा गए। उन्होंने चालक को जिप्सी रोकने के लिए बोला। फिर खुशी से झूम उठे और बाघ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान गाइड ने उन्हें जिप्सी से उतरने के लिए मना किया। इस बीच दूसरी जिप्सी में सवार पर्यटक भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने बाघ को देखा। एटीआर प्रबंधन के रिकार्ड में 10 से 11 बाघ हैं। फोर फेस मॉनिटरिंग के दौरान दल को इनके पद चिन्ह भी मिले हैं। साथ ही ट्रैप कैमरे भी उनकी तस्वीर कैद हुई है। कुछ शावक भी हैं, जिनकी संख्या प्रबंधन ने अब तक उजागर नहीं किया है। प्रबंधन का दावा है कि आने वाले दिनों में अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ हर दिन पर्यटकों को नजर आएगा। प्रबंधन कुनबा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके लिए पेट्रोलिंग टीम भी बनाई गई है, जो केवल बाघों की मॉनिटरिंग करती है।

CG Assembly: Demand to change the date of winter session of the Assembly, Leader of Opposition wrote a letter to the Governor, know the reason…
Uncategorised

CG Assembly : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि बदलने की मांग, राज्यपाल को नेता प्रतिपक्ष ने लिखा पत्र, जानिए वजह…

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के विधानसभा के शीतकालीन सत्र (CG Assembly) की तिथि को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ही बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पड़ रही है। इसे देखते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसम्बर के बाद किया जाए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने अपने पत्र में लिखा है, छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र (CG Assembly) 16 से 20 दिसंबर तक किया गया है। सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर को बाबा गुरूघासीदास की जयंती है। यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने में असुविधा होगी। इस कारण सत्रावधि में संशोधन कर 18 दिसंबर के बाद किया जाए। बता दें कि सत्र की अवधि को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सत्र की अवधि बहुत कम है। इस कारण सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक होगा। सत्र के दौरान कुल चार बैठकें होंगी। सत्र में संशोधित अध्यादेश लाया जाएगा। इसके अलावा दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश होगा।

BALODABAZAR ARSON CASE: State General Secretary of Chhattisgarhia Kranti Sena arrested in violence and arson case in Balodabazar.
Uncategorised

BALODABAZAR ARSON CASE : बलौदाबाजार में हिंसा और आगजनी केस में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का प्रदेश महामंत्री गिरफ्तार

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार एसपी और कलेक्ट्रेट दफ्तर में हुई आगजनी (BALODABAZAR ARSON CASE) के बाद पुलिस का एक्शन जारी है. बलौदाबाजार पुलिस ने रायपुर से छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश महामंत्री दिलीप मिरी को गिरफ्तार कर लिया. दिलीप मिरी पर बलौदाबाजार आगजनी केस में शामिल होने का आरोप है. पुलिस लंबे वक्त से दिलीप मिरी की तलाश में थी. दिलीप मिरी को पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों के चलते निगरानी में रख चुकी है. पुलिस के दर्ज आंकड़ों में मिरी को 14 नवंबर 2024 को कोरबा जिले के कलेक्टर ने प्रशासनिक कारणों के चलते जिलाबदर किया था. पुलिस के मुताबिक दिलीप मिरी पहले भी विवादों से घिरा रहा है. पुलिस की मानें तो मिरी ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नाम पर कई बार हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक असहमति के कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है. प्रदर्शन के दौरान कई बार शांति व्यवस्था भंग (BALODABAZAR ARSON CASE) होने की स्थिति बन चुकी है. 14 नवंबर को कोरबा कलेक्टर ने आरोपी दिलीप मिरी को जिलाबदर घोषित किया था. बलौदाबाजार पुलिस लगातार आगजनी केस में घटना से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है. पुलिस का दावा है कि इस केस में अभी कई और लोगों पर कार्रवाई होगी. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आगजनी में शामिल लोगों के नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस जुटी है.

CGPSC SCAM: Bribery Taman Sonwani and Goyal sent on 7-day CBI remand!
Uncategorised

CGPSC SCAM : 7 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे गए रिश्वतखोर टामन सोनवानी और गोयल!

Chhattisgarh News : सीबीआई ने छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती घोटाले (CGPSC SCAM) में गिरफ्तार किए गए पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल से पूछताछ करने 7 दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश लीलाधर साय की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई की ओर से 12 दिन की रिमांड का आवेदन पेश किया गया। साथ ही न्यायाधीश को बताया कि इस घोटाले के संबंध में पूछताछ करने की जरूरत है। इस घोटाले (CGPSC SCAM)में साजिश के तहत सिंडीकेट बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रकरण की जांच चल रही है। इसे देखते हुए रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया। वहीं बचाव पक्ष ने रिमांड आवेदन का विरोध किया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद 25 नवंबर के तक के लिए रिमांड आवेदन की स्वीकृति दी। इसकी अवधि समाप्त होने पर शाम 4 बजे पेश करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच पूछताछ करने और परिजनों से नियमानुसार मुलाकात का समय देने का आदेश दिया है। बता दें कि ईओडब्ल्यू और राज्य पुलिस से पूरे प्रकरण की फाइल मिलने के बाद सीबीआई ने इसकी जांच की। साथ ही घोटाले के संबंध में सबूत मिलने और नौकरी लगाने के नाम पर 45 लाख रुपए की रिश्वत देने की पुष्टि के बाद टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया है।

Elephants Skeleton: People are performing duty in the office with a salary of lakhs of rupees every month, here the elephant's carcass has become a skeleton and there is no air even!
Uncategorised

Elephants Skeleton : हर महीने लाखों रुपये तनख्वाह लेकर आफिस में बजा रहे ड्यूटी, इधर हाथी का शव बन गया कंकाल और हवा तक नहीं लगी!

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों (Elephants Skeleton) को लेकर समस्या कम नहीं हो रही है। यहां कभी हाथी तो कभी हाथियों की वजह से मानव की जान जा रही है। इसके बाद भी वन विभाग में लापरवाही नहीं थम रही है। लापरवाही का ताजा मामला बोरो रेंज से सामने आया है। जहां एक हाथी के बच्चे का करीब माह भर पुराना कंकाल (Elephants Skeleton) मिला है। हाथी का शव सूख कर कंकाल बन गया। और इसकी भनक तक वन विभाग के जिम्मेदारों को नहीं लगी। डीएफओ धरमजयगढ़ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में नुकिली ठूंठ पर गिरने से हाथी की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के रूवाफूल बीट के कक्ष क्रमांक 677 में करीब माह पुराना हाथी के बच्चे का कंकाल मिला है। आसपास के ग्रामीणों की नजर जब उक्त कंकाल पर पड़ी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। गई। मामले की सूचना मिलते पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने सैंपल कलेक्ट करके अन्य जांचों के लिए लैब भेजा है। धरमजयगढ़ वन मंडल के डीएफओ ने कहा मौत के कारणों की जांच करने सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि वन विभाग में बीट गार्ड, वन रक्षक, वनपाल, डिप्टी रेंजर, रेंजर, एसडीओ और डीएफओ समेत तमाम पद होते हैं। बीट गार्ड, वनरक्षक व वनपाल को रोजाना अपने अपने क्षेत्र में रहना होता है। इन पर जंगल और जंगली जीव जंतुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए ही सरकार इन्हें हर महीने हजारों रुपये तनख्वाह देती है। वहीं डिप्टी रेंजर, रेंजर, एसडीओ को भी अपने अपने क्षेत्र में दौराकर वस्तुस्थिति का जायजा लेना होता है। वहीं इनके ऊपर वन मंडालाधिकारी जिसे डीएफओ भी कहते हैं। इनके ऊपर पूरे वनमंडल की सुरक्षा का जिम्मा होता है। लेकिन इन साहेब को अपने एसी चेंबर से निकलने का फुर्सत मिले तब जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा करें।

Uncategorised

Gang Rape in RPR : रायपुर से बड़ी खबर…! गुढियारी में महिला से ‘गैंगरेप’…दशहत में लोग

रायपुर, 20 अक्टूबर। Gang Rape in RPR : राजधानी में आपराधिक घटनाये थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं के बाद आम लोगों में खुद की सुरक्षा को लेकर दशहत का माहौल है। इसी बीच गुढियारी इलाके में एक 22 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोप है कि विवाहिता के रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान बिज्जू मरकाम और बिहारी के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुढियारी थाना में गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें एक महिला का रिश्तेदार जबकि दूसरा उसका दोस्त बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Chhath Festival: Chief Minister Vishnudev Sai extended warm greetings on the occasion of Chhath festival, worship of Chhath Maiya is a symbol of sun worship and environmental protection - Chief Minister Sai
Uncategorised

CM VISHNU DEO SAI DELHI VISIT : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति समेत इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली (CM VISHNU DEO SAI DELHI VISIT) दौरे पर हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन, सफदरजंग में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मिलेंगे. यह बैठक राज्य में हवाई संपर्क और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के लिए अहम मानी जा रही है. मुख्यमंत्री साय इस दौरान राज्य में नए हवाई मार्ग शुरू करने और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे. छत्तीसगढ़ के कृषि और औद्योगिक उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए हवाई कार्गो सेवाओं को मजबूत बनाने पर भी चर्चा होगी. छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास को गति देने के मद्देनजर यह बैठक अहम मानी जा रही है. पर्यटन और वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिहाज से भी इसे एक बड़ा कदम कहा जा रहा है. दिल्ली में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल (CM VISHNU DEO SAI DELHI VISIT) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में आज शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवम्बर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Shadi Digital Invitation Fraud: Wedding invitation card sent on WhatsApp should be opened with caution, people are becoming bankrupt as soon as they open it.
Uncategorised

Shadi Digital Invitation Fraud : वॉट्सऐप पर आया शादी का इनविटेशन कार्ड तो संभलकर खोले, इसे खोलते ही कंगाल हो रहे लोग

CG Fraud News : शादियों का सीजन आ चुका है और डिजिटल के दौर में लोग शादी का निमंत्रण भी डिजिटली भेज रहे हैं. लेकिन अगर आपको वॉट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शादी का कार्ड भेजा गया है तो उसे खोलने से पहले दस बार सोच लें. दरअसल, साइबर ठगों ने ठगी (Shadi Digital Invitation Fraud) करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है. साइबर ठग शादी का कार्ड भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में वेडिंग इन्विटेशन की फाइल खोलते ही आपके बैंक अकाउंट तक खाली हो सकते हैं. इस संबंध में छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की ओर से एक एडवाइजरी जारी की है. वॉट्सऐप पर इन दिनों लोगों को ‘शुभ विवाह’ के ‘अशुभ निमंत्रण’ मिल रहे हैं। नहीं समझे! चलिए, आपको समझाने के लिए 4 साल पहले कोरोनाकाल में ले चलते हैं। यही वो दौर है जहां से शादियों का ई-निमंत्रण शुरू हुआ था। आमने-सामने मिलकर देने पर ही जरूरी समझा जाने वाले न्योते का वर्चुअल अवतार आया। पीडीएफ के रूप में लोगों को वॉट्सऐप पर न्योते मिलने लगे। मौजूदा हालातों के मद्देनजर समाज में इसे स्वीकार भी कर लिया गया। साइबर ठगों ने इसी का फायदा उठाया है। कोरोनाकाल से चला शादियों का ई-न्यौता अब ठगी की दहलीज पर आ खड़ा है। शादियों का सीजन शुरू होने के साथ लोगों को वॉट्सऐप पर अनजाने नंबरों से पीडीएफ या लिंक के रूप में शादियों के निमंत्रण आ रहे हैं। इन पर क्लिक करते ही मोबाइल में हानिकारक मैलिशियस फाइल ऑटोमेटिक डाउनलोड हो जाती है। इसी के साथ आपका प्राइवेट डाटा खतरे में पड़ जाता है। ठग इस डाटा का इस्तेमाल कर आपके बैंक खाते साफ कर सकते हैं। ब्लैकमेल भी कर सकते हैं। क्या न करें (Shadi Digital Invitation Fraud)अनजाने फाइल डाउनलोड न करें। न ही ऐसी किसी लिंक पर क्लिक करें। अनाधिकृत ऐप से बचें। इससे डिवाइस पर मैलवेयर हमला हो सकता है। ऑनलाइन लेन-देन, व्यक्तिगत जानकारी न दें। वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है। क्या करें (Shadi Digital Invitation Fraud)अनजाने लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। डिवाइस की सिक्यूरिटी सेटिंग्स अपडेट रखें। एंटीवायरस का उपयोग करें। संदिग्ध गतिविधि हो, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Uncategorised

Transgender Dead Body : रायपुर की लापता किन्नर की लाश मिली बलौदाबाजार में…कुर्ते की जेब में थे 500-500 के नोटों की 3 गाड़ियां

बलौदाबाजार, 20 अक्टूबर। Transgender Dead Body : राजधानी रायपुर के जोरा निवासी गुमशुदा किन्नर की लाश बलौदाबाजार में मिलने से सनसनी मच गई। मृत किन्नर चार दिनों से लापता थी, जिसके गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है। बीते सोमवार की सुबह उसकी लाश बलौदाबाजार जिले के ढाबाडीह गांव में मिली। शव के शरीर पर लिखे टैटू से किन्नर की पहचान की गई। किन्नर का नाम काजल उर्फ कोका-कोला था। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के जोरा निवासी काजल पिछल चार दिनों से लापता थी। परिजनों ने उसके गुमशुदकी की सूचना तेलीबांधा में दी थी। रायपुर पुलिस काजल को खोज ही रही थी। इसी बीच सोमवार की सुबह उसकी लाश बलौदाबाजार के ढाबाडीह गांव में बंद पड़े पत्थर खदान में भरे पानी में मिली। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर फाॅरेंसिक की टीम भी पहुंची। जांच के दौरान मृत काजल के कुर्ते के जेब में 500-500 सौ की तीन गडियां कुल सवा लाख रूपये मिले। बलौदाबाजार पुलिस ने मृत की पहचान उसके शरीर में लिखे टैटू के आधार पर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने एनपीजी न्यूज से चर्चा में बताया कि काजल रायपुर से रविवार को बलौदाबाजार पहुंची थी। हालांकि ये ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान कैसे और किसके साथ पहुंची ये जांच का विषय है। मौके पर खून के निशान मिले है। आशंका है कि काजल की हत्या की गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले में जांच जारी है।