6 December 2024

Major action by GST Department: Tax evasion worth crores exposed, Sitar Gutkha scam busted, businessman arrested
Uncategorised

Raipur Central GST Raid : छत्तीसगढ़ के बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की छापेमारी….

रायपुर, 06 दिसम्बर| Raipur Central GST Raid : केंद्रीय जीएसटी (Goods and Services Tax) विभाग ने शंकर नगर स्थित ए एस मिनरल एंड माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। यह छापा अचानक मारा गया, जहां विभाग ने टैक्स चोरी की संभावना के तहत कंपनी के कार्यालय और अन्य संबंधित स्थानों पर तलाशी ली। इस कार्रवाई में अधिकारियों ने कई दस्तावेज और अन्य सामान जब्त किए हैं, जो टैक्स चोरी से जुड़े हो सकते हैं। छापे के दौरान क्या हुआ? सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने इस कार्रवाई के दौरान ए एस मिनरल एंड माइनिंग कंपनी के कार्यालय, गोदाम और अन्य स्थानों पर जांच की। अधिकारियों को संदेह था कि कंपनी ने अपने कारोबार के दौरान जीएसटी का भुगतान नहीं किया या इसके भुगतान में अनियमितताएँ की हैं। अधिकारियों ने दस्तावेजों, चालान, और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए। टैक्स चोरी के आरोप ए एस मिनरल एंड माइनिंग कंपनी पर आरोप है कि इसने जीएसटी के तहत निर्धारित करों का सही तरीके से भुगतान नहीं किया और कुछ लेन-देन में हेरफेर की। टैक्स चोरी की यह घटना तब सामने आई जब विभाग को कंपनी द्वारा की गई कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली। छापे के दौरान जब्त किए गए सबूतों के आधार पर विभाग आगे की जांच करेगा और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। क्या कहते हैं अधिकारी? केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई “इंटेलिजेंस” और “विवेकपूर्ण जांच” के आधार पर की गई है। विभाग ने कहा है कि छापे के दौरान जिन दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स को जब्त किया गया है, उन्हें ध्यानपूर्वक जांचा जाएगा और इसके बाद ही कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर यह आरोप सही साबित होते हैं तो कंपनी पर बड़ी वित्तीय जुर्माना लगाया जा सकता है और इसके साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे। ए एस मिनरल एंड माइनिंग की भूमिका ए एस मिनरल एंड माइनिंग एक प्रमुख खनन और खनिज कंपनी है जो विभिन्न खनिज संसाधनों का उत्खनन और बिक्री करती है। कंपनी पर टैक्स चोरी के आरोप लगने से क्षेत्रीय व्यापार समुदाय में हलचल मच गई है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। आगे की कार्रवाई इस छापे के बाद, जीएसटी विभाग ने कहा है कि वे सभी जब्त किए गए दस्तावेजों की गहनता से जांच करेंगे। यदि टैक्स चोरी के आरोप सही पाए जाते हैं तो कंपनी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जीएसटी चोरी करने वाली किसी भी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सिस्टम में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जा सके।

Dead Body in Basement: Sensational…! An unknown headless body found in the basement of a dhaba… watch the video here
Uncategorised

Dead Body in Basement : सनसनीखेज…! ढाबे के तलघर में मिला अज्ञात सर कटा शव…यहां देखें VIDEO

दतिया, 06 दिसंबर। Dead Body in Basement : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दुरसड़ा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के पास स्थित चाचा ढाबे के तलघर से एक अज्ञात युवक की सर कटी लाश बरामद हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। युवक की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई और हत्यारे उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए। सिर कटे शव से लोगों में दहशत यह घटना इमिलिया गांव के पास चाचा ढाबे की है, जहां तलघर में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। शव की जानकारी तुरंत ही आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत किया है। पुलिस कर रही जांच पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे किसी बड़ी साजिश का शक है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। तलघर की गहराई से जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी (Dead Body in Basement) फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो सके।

Uncategorised

Negligence In Security Of CM Sai : सीएम साय की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही… 10 मिनट तक करते रहे बीच रस्ते में इंतजार…नहीं था रास्ता क्लियर…

कवर्धा, 06 दिसम्बर। Negligence In Security Of CM Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली| मुख्यमंत्री का काफिला 10 मिनट तक केवल इसलिए रुका रहा, क्योंकि रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था| पुलिस के रास्ता क्लियर नहीं कर पाने पर दूसरे रूट से मुख्यमंत्री कवर्धा (Negligence In Security Of CM Sai)पहुंचे| जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विश्व हिन्दू परिषद चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित कुसुमघटा गांव पहुंचे थे| शादी समारोह से वापस जाते समय रास्ते पर कार खड़ी थी, जिसकी वजह से सीएम के काफिले को रोकना (Negligence In Security Of CM Sai)पड़ा| कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए| पुलिस के रूट चेंज नहीं कर पाने की वजह दूसरे रास्ते से मुख्यमंत्री साय कवर्धा पहुंचे| काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद (Negligence In Security Of CM Sai)थे|

Principal Suspended: The principal's negligence is at its peak...! The windows, doors and iron grills of the school building were being stolen for a long time...! The principal hid it... DPI suspended him... Order Copy
Uncategorised

Transfer Breaking : स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त विभाग के इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…यहां देखें पूरी List

रायपुर, 06 दिसंबर। Transfer Breaking : राज्य सरकार ने अवर सचिव, सेक्शन आफिसर, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले दिये हैं। कई अधिकारियों का विभाग बदला गया है।

Uncategorised

Rape With Minor In Bilaspur : नौकरी लगाने के बहाने करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म…आरोपी फरार

बिलासपुर, 06 दिसम्बर।Rape With Minor In Bilaspur : जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया| नौकरी नहीं लगने पर नाबालिग लड़की ने तोरवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है| अपनी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान पहचान रेलवे स्टेशन में मुकेश शर्मा से हुई, जिसने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होने की बात कहते हुए कंपनी में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कंपनी में नौकरी लगाने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर ले (Rape With Minor In Bilaspur)लिया| नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई| इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया| नौकरी नहीं मिलने के बाद नाबालिग ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई| पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मुकेश शर्मा के खिलाफ 64(1), 64(2)M, 351(2) बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है| अपराध पंजीबद होने के बाद से आरोपी स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा फरार (Rape With Minor In Bilaspur)है|

Double Murder: Wife was lying on the bed with her lover...! Husband suddenly arrived and killed both of them by cutting their torsos with an axe
Uncategorised

Double Murder : पत्नी अपनी प्रेमी के साथ लेटी थी बिस्तर पर…! पति अचानक पहुंचा और कुल्हाड़ी से दोनों के धड़ काटकर कर दी हत्या

जालौन, 06 दिसंबर। Double Murder : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने घटनास्थल पर ही पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है। दरअसल, पूरा मामला जालौन के सिरसाकलार थाने के टिकरी गांव का है। यहां रहने वाला कुंवर सिंह शहर से बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। जबकि, उसकी पत्नी घर में दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने बीते कुछ माह से पति को फोन करना और उसपर ध्यान देना बंद कर दिया था। ऐसे में पति को शक हुआ। पति कुंवर सिंह द्वारा मालूम करने पर पता लगा कि उसकी पत्नी और पड़ोसी गांव के छविनाथ के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए हैं। दोनों काफी समय से छिप छिपकर मिल रहे थे। ऐसे में कुंवर दोनों को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में लग गया। संयोग से बीती गुरुवार की रात वह अचानक दिल्ली से घर आ गया। पत्नी को प्रेमी संग देख भड़क उठा पति घर में घुसते में ही कुंवर ने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी छविनाथ के साथ एक बिस्तर पर लेटी है। जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाए कुंवर ने कुल्हाड़ी उठाई और दोनों पर हमला कर दिया। उसने दोनों पर तब तक वार किया जब तक की उनकी जान नहीं चली गई। पूरा बिस्तर खून से सन गया। कमरे में खून ही खून फैला था।  दो लोगों का मर्डर करने के बाद कुंवर सिंह ने घटनास्थल से ही पुलिस को फोन किया और खुद को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम (Double Murder) के लिए भेजा।

Uncategorised

Expelled From The Party : मायावती के नेता ने की अपने बेटे की शादी अखिलेश के विधायक की बेटी से…फिर भुगतना पड़ा ये अंजाम…

रामपुर, 06 दिसम्बर| Expelled From The Party : मायावती सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे बसपा नेता सुरेंद्र सागर को पार्टी से निकाल दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सागर ने अपने बेटे अंकुर सागर की शादी समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवत दत्त की बेटी से कुसुम दत्त की (Expelled From The Party)है। आरोप है कि बसपा ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधि माना और निष्कासित कर दिया। 27 नवंबर को की थी बेटे की शादी पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर का कहना है कि उनके बेटे की शादी 27 नवंबर को थी। वह बारात लेकर सपा विधायक के घर अंबेडकर नगर 27 नवंबर को गए थे। इस शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आए थे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया था। अखिलेश यादव के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई (Expelled From The Party)थी। फोटो वायरल हुई तो इसकी जानकारी बसपा प्रमुख मायावती को भी लगी। इस पर मायावती ने आपत्ति जताई और पार्टी से निष्कासित कर दिया। सुरेंद्र सागर ने कहा कि जब सपा विधायक की बेटी से बेटे की शादी की बात मायावती को पता चली तो उन्होंने कहा कि शादी के रिसेप्शन में बसपा का कोई नेता नहीं (Expelled From The Party)जाएगा। लेकिन रिसेप्शन में पार्टी के बहुत सारे नेता पहुंचे। यह बात मायावती को और बुरी लगी। इसके बाद उन्होंने मुझे पार्टी से निकालने का फैसला किया। सपा के सीनियर नेता हैं त्रिभुवत दत्त बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा दोनों एक-दूसरे की कट्टर विरोधी पार्टियां हैं। बसपा नेता ने जिस सपा विधायक की बेटी से बेटे की शादी की उनका काफी रसूख है। त्रिभुवत दत्त आलापुर विधानसभा से वर्तमान समय में विधायक हैं और अंबेडकर नगर के सांसद भी रह चुके हैं। वह सपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। 1995 से बसपा से जुड़े थे पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर ने कहा कि वह 1995 से लगातार बसपा में सक्रिय हैं। वह दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सके थे। सुरेंद्र सागर ने बताया कि वह जिला स्तर पर बसपा का ऐसा कोई पद नहीं है जिस पर उन्होंने काम न किया हो। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर अगले कदम पर फैसला लेंगे।

Uncategorised

Abhishek-Ashwarya Party Together : तलाक के बाद अभिषेक-ऐश्वर्या की फोटो हो रही वायरल…साथ में करते दिखे पार्टी…जाने पूरी सच्चाई…

मुंबई, 06 दिसम्बर|Abhishek-Ashwarya Party Together :  ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें पिछले कुछ महीनों से जोरों पर थीं। हर तरफ यही चर्चा थी की बच्चन परिवार में फूट पड़ चुकी है और ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में भी तनाव है। अब तक दोनों को हर जगह अलग-अलग ही देखा जा रहा था। फिर चाहे कोई फंक्शन हो या इवेंट, ऐश्वर्या-अभिषेक हर जगह अलग-अलग शिरकत करते (Abhishek-Ashwarya Party Together)दिखे। यहां तक कि दोनों ने साथ में फोटोज तक क्लिक नहीं कराईं। लेकिन, अब बॉलीवुड कपल की ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच सब ठीक ना होने की बात कहने वालों के मुंह में ताला लग जाएगा। ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ में की पार्टी ऐश्वर्या-अभिषेक को हाल ही में एक पार्टी में साथ देखा गया। इस इवेंट से दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की इस फोटो के सामने आने के बाद उनकी तलाक की अफवाहों भी खारिज होती नजर आ रही हैं। फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें अभिषेक-ऐश्वर्या को साथ-साथ सेल्फी के लिए पोज करते देखा जा सकता (Abhishek-Ashwarya Party Together)है। ये फोटो सामने आने के बाद कपल के फैंस काफी खुश हैं। ऐश्वर्या-अभिषेक ने आयशा जुल्का संग दिए पोज अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन गुरुवार की रात एक पार्टी में साथ शामिल हुए, जहां दोनों ने 90 की जानी-मानी अभिनेत्री आयशा जुल्का  के साथ पोज दिए। इस दौरान उनके साथ और भी कई हस्तियां नजर आईं। वहीं ऐश्वर्या राय की मां वृंदा राय भी अपनी बेटी और दामाद के साथ फोटोज के लिए पोज करती (Abhishek-Ashwarya Party Together)दिखीं। ये फोटोज फिल्ममेकर अनु रंजन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें ऐश्वर्या सेल्फी लेती नजर आ रही हैं और अभिषेक भी उनके साथ पोज दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अनु रंजन ने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत सारा प्यार!’ इस पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक के अलावा सचिन तेंदुलकर, तुषार कपूर भी शामिल हुए थे। आराध्या के बर्थडे में भी पहुंचे थे अभिषेक इससे पहले हाल ही में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर बेटी आराध्या के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अभिषेक नजर नहीं आए। चर्चा होने लगी की अभिषेक इस पार्टी में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन बाद में एक वीडियो सामने आया, जिससे पता चला कि अभिषेक भी बेटी के बर्थडे में ऐश्वर्या के साथ मौजूद थे। बता दें, जुलाई से ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक ऐश्वर्या-अभिषेक या बच्चन परिवार के किसी सदस्य ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Uncategorised

Big News From Gariyaband : 23 साल पहले चोरी हुए जेबरात पहुंचे दोबारा मालिक के पास…जिसमे है 15 किलो चांदी और 700 ग्राम सोना…जाने पूरा मामला…

गरियाबंद, 06 दिसम्बर| Big News From Gariyaband : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 23 साल के लंबे इंतजार और हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद, आखिरकार देवभोग पुलिस ने 2001 की बड़ी डकैती में लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों को उनके असली मालिक, उरमाल निवासी ओमप्रकाश गोयल के परिवार को सौंप (Big News From Gariyaband)दिया| देवभोग पुलिस ने परिवार और उनके अधिवक्ता ऋषभ अवस्थी की मौजूदगी में जप्त सामग्री को खोला| डकैती के आभूषणों का मिलान करने में पुलिस को 6 घंटे लग गए, जिसमें लूटे गए 15 किलो चांदी और 700 ग्राम सोने के 35 प्रकार के जेवर हैं| इसकी कीमत आज से 23 साल पहले 20 लाख (Big News From Gariyaband)थी| बता दें, साल 2001 में हुी यह डकैती अविभाजित रायपुर जिले की उस समय की सबसे बड़ी डकैती थी, जिसे शांतिसीलो गैंग ने अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने गैंग के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें गैंग लीडर कैलाश कच्छिम, हरा जानी, मनीराम, और श्यामसुंदर शामिल (Big News From Gariyaband)थे| डकैती में शामिल सभी आरोपियों को निचली अदालत ने सजा सुनाई थी, लेकिन आरोपी हाईकोर्ट में अपील पर चले गए| इसके चलते बरामद आभूषणों की सुपुर्दगी का मामला लंबित हो गया| थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने इस पूरी प्रक्रिया को न्यायालयीन आदेश का पालन बताया| उन्होंने पुष्टि की कि सभी आभूषण विधिवत रूप से परिवार को दो दिन पहले सौंप दिया गया है|

Uncategorised

Bilaspur High court Vaccancy Breaking : उच्च न्यायालय में 36 रिक्त पदों पर होगी भर्ती…पदोन्नति के आधार पर Selection…जारी की गई 72 लोगों की सूची…देखें List…

बिलासपुर, 06 दिसम्बर। Bilaspur High court Vaccancy Breaking: जिला न्यायाधीश के रिक्त 36 पदों पर पदोन्नति के आधार पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 72 लोगों की सूची छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई है| यह भर्ती उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियम, 2006 के तहत की जाएगी|