14 December 2024

Uncategorised

Railway Track Viral Video : रेल की पटरी पर लेट गया लड़का…ऊपर से हुए निकल गई ट्रेन…देखें Video…

बिहार, 14 दिसम्बर| Railway Track Viral Video : कई लोग अपनी आदतों से इतने मजबूर होते हैं कि उन्हें किसी भी चीज से कोई फर्क ही नहीं पड़ता। चाहे उनकी आदतों की वजह से उनकी जान जोखिम में ही क्यों ना पड़े जाए। लेकिन उनकी आदत कभी नहीं छूटती। कोई लाख मना कर ले लेकिन उनके अंदर का सुलेमानी कीड़ा बार-बार उन्हें कुरेदता रहता है और उन्हें फिर से उस काम को करने के लिए मजबूर कर देता है। कुछ ऐसी ही आदतों को पाल बैठे हैं स्टंट करने वाले। जो अपने खतरनाक स्टंट छोड़ने का नाम ही नहीं लेते। अब इस स्टंटबाज लड़के को ही देख लीजिए। जो अपनी स्टंट करने वाली आदतों से मजबूर होकर स्टंट करते हुए रील बनवा रहा है। इसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि उसकी एक गलती उसकी जान पर भी भारी पड़ सकती है। लड़के ने खतरनाक स्टंट करते हुए बनवाया वीडियो इस लापरवाह लड़के का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ट्रेन को आते देख उस लाइन की पटरी पर नीचे लेट जाता है और अपने दोस्त को वीडियो बनाने को कह देता है। लड़के का दोस्त वीडियो बनाने लगता है और जैसे ही लड़का पटरी पर लेटता (Railway Track Viral Video)है, वैसे ही ट्रेन सरसराते हुए उसके ऊपर से निकल जाती है। ट्रेन के गुजरने के बाद वह लड़का फिर से उठ खड़ा होता है और फुल स्वैग के साथ कैमरे की तरफ देखने लगता है। ‘लगता है यमराज शादी में गया था’ यह वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जिसमें कई लोगों ने कहा कि ऐसी हरकत तो सिर्फ बिहार वाले ही कर सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे लोग बच जाते है तो कसम से बहुत ज्यादा दुःख होता (Railway Track Viral Video)है। दूसरे ने लिखा- आज यमराज छुट्टी पर था क्या? तीसरे ने लिखा- वीडियो ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी करने के लिए भी यमराज से अनुमति मांगे। चौथे ने लिखा- लगता है उस दिन यमराज शादी में गया था। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @r__k__chauhan__ji नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। View this post on Instagram A post shared by Rajan. chauhan ❤️❤️❤️❤️❤️ (@r__k__chauhan__ji)

Uncategorised

Killed Mother : बूढी मां की सेवा नहीं करना चाहते थे बेटे…इसलिए दोनों बेटों ने गला दबाकर कर दी हत्या…अंतिम संस्कार से पहले ऐसे खुली पोल…

ग्वालियर, 14 दिसम्बर| Killed Mother : जिले में दो कलियुगी बेटों ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह भी उन्होंने कुबूल कर लिया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि 88 साल की वृद्ध मां को दोनों ही बेटे अपने साथ रखना नहीं चाहते थे। दोनों बेटों में से कोई भी उनकी सेवा करना नहीं चाहता था, इसलिए दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पड़ोसी की सूचना पर अंतिम संस्कार होने से पहले ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो मामले की खुलासा हो सका। फिलहाल दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंतिम संस्कार से पहले पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी का है। यहां 88 साल की वृद्ध महिला कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रह रही थी। इसी बीच 9 दिसंबर को उसकी अचानक मौत हो गई। महिला के दोनों बेटों ने इसे नेचुरल डेथ बता कर उसका अंतिम संस्कार करना (Killed Mother)चाहा। दोनों बेटे अपनी मां के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का हुआ खुलासा सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अंतिम संस्कार होने से पहले ही मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं जब शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों बेटों ने ही अपनी वृद्ध मां की हत्या की (Killed Mother)है। मां की सेवा नहीं करना चाहते थे बेटे पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटों ने बताया कि दोनों में से कोई भी अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे और उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, इसलिए दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और शराब के नशे में मां की गला घोटकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Uncategorised

Father Killed Son In Balrampur : बेटे की इस लत से परेशान होकर पिता ने कर दी हत्या… शव का कर दिया अंतिम संस्कार भी…

बलरामपुर, 14 दिसम्बर| Father Killed Son In Balrampur : बेटे की शराब की लत से परेशान पिता ने अपने बेटे की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था| इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| यह मामला बलरामपुर जिले के कुसमी थाना के कुम्हरपारा का है| बता दें कि 3 दिसंबर को शराब पीकर झगड़ा करने पर पिता इंद्रसाय प्रजापति ने घर में रखे सील लोढ़ा से वार कर अपने बेटे रुना प्रजापति उम्र (32) की हत्या कर दी| वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटे का अंतिम संस्कार कर शव को जला दिया| 9 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई (Father Killed Son In Balrampur)थी| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूल की| थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सील लोढ़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए\ एफएसएल टीम के साथ पुलिस जली हुई हड्डियों को सुबूत के तौर पर एकत्र (Father Killed Son In Balrampur)किया| वहीं अब आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है|

Uncategorised

JOB FAIR IN RAIPUR : युवाओं के लिए सुनहरा मौका…कुल 317 पद… 16 दिसंबर को होगा आयोजन…देखें डिटेल्स…

रायपुर, 14 दिसम्बर| JOB FAIR IN RAIPUR : नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 16 दिसंबर को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एस.आर. हास्पिटल-चिखली (दुर्ग), रूद्रा इंटरप्राईजेस, बसंत मोटर्स एवं जी.एस. ऑटोमोबाइल, रायपुर द्वारा न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डी.सी.ए पास आवेदकों की भर्ती की (JOB FAIR IN RAIPUR)जाएगी। इसी तरह, हास्पिटल सेक्टर के लिए एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.डी.एस., फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टैक्निशियन, नर्सिंग, डायलासिस टेक्निशियन, आई.टी.आई. (इलेक्ट्रिकल), वाहन चालक, एम.बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते (JOB FAIR IN RAIPUR)हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Suicide after Mass Murder: Sad end for the doctor family...! After slitting the throats of 4 members, he also hanged himself.
Uncategorised

GF Provoked BF Commit Suicide : 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे कपल…GF की नहीं कर पाया ये इच्छा पूरी…इसलिए कर लिया सुसाइड…

नोएडा, 14 दिसम्बर| GF Provoked BF Commit Suicide : नोएडा के सेक्टर 73 से एक दुखद घटना सामने आई है| जहां 27 साल के इंजीनियर मयंक चंदेल (शाहजहांपुर) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है| वह 4 साल से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था| मयंक को काफी प्रयासों के बाद भी नौकरी नहीं मिलने क वजह से घर का खर्च लड़की ही उठाती थी| काम ना करना ही मयंक की मौत की वजह बन गई| मयंक ने सुसाइड नोट में लिखा कि ‘लिव इन में रह रही युवती उसे टोका टाकी करती थी| कहती थी कि घर बैठे खाते हो| इसलिए वह थक हारकर जीवन खत्म कर रहा (GF Provoked BF Commit Suicide)है| पार्टनर से इस तरह की बातें सुनकर मयंक मानसिक रूप से टूट गया था| आखिर में उसने थक-हारकर अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया और फांसी के फंदे पर झूल (GF Provoked BF Commit Suicide)गया| फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|

High Court Bilaspur: Woman dies due to electric shock, High Court holds electricity company responsible, orders to give compensation
Uncategorised

Dowry Harassment Case In Bilaspur : अतुल सुभाष सुसाइड केस के बीच बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला…पत्नी ने लगाया था झूठा आरोप… सभी आरोपी दोष मुक्त…

बिलासपुर, 15 दिसम्बर| Dowry Harassment Case In Bilaspur :  अतुल सुभाष सुसाइड केस के बीच बिलासपुर जिला न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है| कोर्ट ने महिला के सभी आरोपों को संदेहास्पद और झूठा पाया है. पति समेत अन्य आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है| पूरा मामला साल 2022 का है| दरअसल, 9 नवंबर 2022 को महिला ने अपने पति और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी| जिसके एक महीने बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई| मामलें में दो साल बाद कोर्ट ने महिला के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया (Dowry Harassment Case In Bilaspur)है| वहीं पति समेत सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है| जानकारी के मुताबिक, प्रार्थीया और अभियुक्त दोनों की दूसरी शादी हुई थी, पति की पहली पत्नी से एक पुत्री है| पहली पत्नी की मौत के बाद पति ने दूसरी शादी रचाई थी| अभियुक्त की बेटी को दूसरी पत्नी लगातार प्रताड़ित किया करती (Dowry Harassment Case In Bilaspur)थी| इससे परेशान होकर नाबालिक पुत्री ने फिनाइल पी लिया था, जिसकी शिकायत भी की गई थी| इस अपराध से बचने के लिए प्रार्थिया ने रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की झूठी शिकायत दर्ज की गई थी|

Uncategorised

Student Commit Suicide In Ambikapur : हॉस्टल के कमरे में छात्र ने लगाई फांसी…पुलिस कर रही जांच…

सरगुजा, 15 दिसम्बर| Student Commit Suicide In Ambikapur : अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले सेकेंड ईयर के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली| बताया जा रहा है कि छात्र मुंगेली जिले का रहने वाला है| इसकी जानकारी परिजनों को दे दी है| वहीं गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र विवेक अनंत अंबिकापुर शहर से लगे अजिरमा स्थित राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था| आज सुबह 8 बजे उसके दोस्त मिलने रूम पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था| इसके बाद दोस्तों ने खिड़की की तरफ से जाकर देखा तो विवेक अनंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ (Student Commit Suicide In Ambikapur)था| दोस्तों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा| उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया| गांधीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Uncategorised

Gangrape With Minor : न्याय के लिए दर-बदर भटक रहा पिता…नाबालिक बेटी के साथ 4 भाइयों के किया दुष्कर्म…बचने के लिए की शादी…

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर| Gangrape With Minor : ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है| जहां पीड़ित पिता ने क्षेत्र अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है| उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षिय नाबालिग बेटी को गोपिवाला गांव के रहने वाला नूर मोहम्मद 26 मई 2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था| जिसके बाद उसने बेटी के साथ बलात्कार किया और डरा धमका कर अपने बचाव के लिए उससे जबरन शादी भी की| पीड़ित पिता नें नूर मोहम्मद और उसके भाई मोहम्मद उमर सहित दो भाइयो पर नाबालिग पुत्री के साथ 6 महीने तक डरा धमका कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगया है| पीड़ित पिता का यह भी आरोप है कि नूर मोहम्मद ने पीड़िता को डरा धमका कर दहेज प्रथा का झूठा मुकदमा भी अपने परिजनों पर लिखवा लिया ताकि सजा से बच (Gangrape With Minor) जाए| अब नूर मोहम्मद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित की बेटी को घर से बाहर निकाल दिया है| पीड़िता ने बताया कि नूर मोहम्मद नें उसे अपने प्रेम जाल में फसाया अपने साथ ले गया| कुछ दिन के बाद बह उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगा और उसकी गैर मौजूदगी में उसके भाइयों ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया| उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी (Gangrape With Minor) दी| कुछ दिन पहले नूर मोहम्मद ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया| शनिवार को पीड़िता और उसके पिता ने क्षेत्राधिकार को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है|

Uncategorised

Naxalli Arrested : विस्फोटक सामग्री बरामद समेत 8 नक्सली गिरफ़्तार… हत्या की वारदात को दिया था अंजाम…

सुकमा, 15 दिसम्बर| Naxalli Arrested : सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ आज एक और बड़ी सफलता मिली है| जगरगुण्डा पुलिस एवं 201 कोबरा, 150 वाहिनी सीआरपीरएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगरगुण्डा क्षेत्र से 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है| सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा और चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं| नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है| वहीं बीजापुर में अन्य कार्रवाई में फोर्स ने तर्रेम थाने से एक नक्सली को अरेस्ट किया है| नक्सली रवि ऊर्फ संतोष जन मिलिशिया सदस्य है| तर्रेम थाने में नक्सली रवि के विरुद्ध चार मामले दर्ज (Naxalli Arrested)हैं| नक्सली रवि ने पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था|

Uncategorised

7 Year Old Girl Died Of Heart Attack : हार्ट अटैक से सात साल की बच्ची की हो गई मौत…सुनकर हो गए ना हैरान…ये सच है…

बागपत, 14 दिसम्बर| 7 Year Old Girl Died Of Heart Attack : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार को एक निजी स्कूल की सात वर्षीय छात्रा, अपेक्षा कुमारी की स्कूल परिसर में खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना योगीनाथ विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, सरूरपुर में सुबह लगभग 11:30 बजे हुई, जब अपेक्षा अपने दोस्तों के साथ मैदान में खेल रही थी। बताया गया है कि अपेक्षा पहली कक्षा की छात्रा थी। स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, वह अन्य बच्चों के साथ मैदान में खेल रही थी और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसके परिवार को सूचित किया। अपेक्षा के माता-पिता उसे तीन अलग-अलग अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। हार्ट अटैक से बच्ची की मौत बागपत के एसएचओ, दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा (7 Year Old Girl Died Of Heart Attack) है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण माना जा रहा है। इतनी छोटी बच्ची की हार्ट अटैक से मौत को देखकर डॉक्टर भी अचंभित हैं। पुलिस ने कहा कि घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और जांच जारी है। स्कूल ने बयान किया जारी वहीं छात्रा अपेक्षा के पिता, संदीप कुमार, बिजनौर में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। बच्ची अपनी मां और नाना-नानी के साथ सुरूरपुर कलां गांव, बागपत में रहती थी। स्कूल के एक शिक्षक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “अपेक्षा एक बहुत ही सक्रिय और स्वस्थ बच्ची (7 Year Old Girl Died Of Heart Attack) थी। इस प्रकार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” इस हृदयविदारक घटना से अपेक्षा का परिवार और स्कूल प्रबंधन दोनों शोक में हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा है कि वह परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है और हरसंभव मदद करेगा।