15 December 2024

CG Assembly Winter Session: Winter session of Chhattisgarh Assembly tomorrow... How many questions came from the MLAs... See full details here
Uncategorised

CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल…विधायकों की ओर से कितने सवाल आए…यहां देखें पूरी डिटेल्स

रायपुर, 15 दिसंबर। CG Assembly Winter Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में चार बैठकें होंगी और इनमें कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही बजट सत्र में विधायक क्रिकेट मैच खेलेंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद अनुपूरक आय, विनियोग 2024 पर चर्चा होगी। विधि विशेष कार्य के अंतर्गत छत्तीसगढ़, विधानसभा वेतन भत्ते पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र के लिए विधायकों से प्रश्नों की कुल 814 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। कुल तारांकित प्रश्नों की संख्या 420 और अतारांकित प्रश्नों की कुल संख्या 394 है। 13 दिसंबर तक विधायकों से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की कुल 140 सूचनाएं, अशासकीय संकल्प की 12 सूचनाएं, शून्यकाल की 12 सूचनाएं और याचिकाओं की 57 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर 2024 से 14 दिसंबर 2025 तक विधानसभा का रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों का स्वागत गणतंत्र ध्वनि के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान छाया चित्रों की प्रदर्शनी के अलावा नए विधानसभा के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी विधानसभा परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।

Dirty Shopper: A dirty shopkeeper from a particular community sitting at his shop spit on the vegetables... watch the viral video here
Uncategorised

Dirty Shopper : दुकान पर बैठे एक समुदाय विशेष के गंदे दुकानदार ने सब्जियों पर थूक दिया…यहां देखिए वायरल VIDEO

बुलंदशहर, 15 दिसंबर। Dirty Shopper : बुलंदशहर जिले की अनूपशहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता का कथित तौर पर सब्जियों पर थूकने का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सब्जी की दुकान पर बैठा हुआ है और इधर उधर देखते हुए सब्जियों पर थूक देता है। मामले की जांच में सब्जी विक्रेता की पहचान थाना अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती निवासी शमीम के रूप में हुई है। उसकी सब्जी मंडी में दुकान है। अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 14 दिसंबर को एक वीडियो अनूपशहर पुलिस के संज्ञान में आया, जिसमें एक दुकानदार जिसकी मंडी में सब्जी की आढ़त है, वो बार-बार थूक कर सब्जी को दूषित कर रहा है। सब्जी विक्रेता गिरफ्तार सीओ ने बताया कि उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त शमीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को जेल (Dirty Shopper) भेजा गया है।

Uncategorised

Engineer Beaten : नौकरी का झांसा देकर करना चाहता था गलत काम… युवती ने सब इंजीनियर को पीटा चप्पल से…

ग्वालियर, 15 दिसम्बर| Engineer Beaten : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सब इंजीनियर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती आरोपी को चप्पल से पीट रही है और उस पर गंभीर आरोप लगा रही है। वहीं, पिट रहा व्यक्ति आसपास मौजूद लोगों से उसे बचाने की बात कह रहा है। आरोपी इंजीनियर सरकारी रेस्ट हाउस में महिला से मिला था। महिला का आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ गलत संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद उसने पिटाई की है। मामला ग्वालियर जिले की डबरा तहसील का है। यहां एक युवती ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में जो व्यक्ति मार खाता हुआ दिख रहा (Engineer Beaten) है। वह लोक निर्माण विभाग का सब इंजीनियर है। वीडियो में युवती सब इंजीनियर को चप्पलों से पीट रही है। घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाया रेस्ट हाउस बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग का सब इंजीनियर युवती को काफी दिनों से नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था और इसी बहाने सब इंजीनियर ने युवती को डबरा सीटी थाना क्षेत्र के शासकीय रेस्ट हाउस में (Engineer Beaten) बुलाया। यहां वह युवती से गलत संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान युवती ने सब इंजीनियर की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पहले रेस्ट हाउस के अंदर फिर बाहर हुआ बवाल वीडियो में युवती पहले रेस्ट हाउस के अंदर सब इंजीनियर से मारपीट करते हुए यह कहते नजर आ रही हैं कि वह उस व्यक्ति को भाई मानती थी और उसने तो गलत फायदा उठाना चाहा, उसका जीवन बर्बाद कर दिया। इसके बाद युवती उस व्यक्ति को रेस्ट हाउस के बाहर ले जाकर चप्पलों से मरती हुई नजर आ रही है और पुलिस को बुलाने की बात कह रही है। वहीं मार खा रहा व्यक्ति आसपास के लोगों से उसे बचाने की बात कह रहा (Engineer Beaten) है। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुंचा है और युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Uncategorised

Wife Fond Of Selfie : सेल्फी नहीं खींचता था पति तो आई तलाक की नौबत…जज ने दिया ऐसा आदेश…जिसे जानकर हो जाएंगे हैरान…

मंदसौर,15 दिसम्बर| Wife Fond Of Selfie : मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति द्वारा सेल्फी ना लेने से पत्नी नाराज हो गई और मामला इस कदर बढ़ गया कि तलाक की नौबत आ गई। लेकिन इस मामले में जज ने भी अनोखा आदेश दिया। क्या है पूरा मामला? मंदसौर लोक अदालत में कई सालों से बिछड़ा हुआ परिवार एक हो गया। प्रधान न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने इस मामले में मध्यस्थता की और खुद के साथ पति द्वारा सेल्फी न लेने के कारण रूठी हुई पत्नी को मना (Wife Fond Of Selfie)लिया। दरअसल जज ने पति-पत्नी को भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर भेजा और पति को भगवान को साक्षी मानकर अपनी पत्नी के साथ सेल्फी लेने के लिए निर्देश दिए। पति ने न्यायालय के आदेश का पालन किया, जिससे घर छोड़कर गई नाराज पत्नी ने अपना गुस्सा छोड़ दिया और पति के साथ जाने को तैयार हो गई। पायल (बदला हुआ नाम) का विवाह महेंद्र के साथ 21 दिसंबर 2020 को हुआ था। पायल मात्र चार-पांच दिन अपने ससुराल में (Wife Fond Of Selfie)रही। जब महेंद्र उसे लेने गया तो उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने उसके साथ विवाद किया। 4 सालों के दौरान अनेकों प्रयासों के बाद पत्नी विवाद खत्म करने नहीं आई। विवाद बढ़ता चला गया। तलाक की याचिका प्रस्तुत कर दी गई। वहीं पायल ने भरण-पोषण दिलाए जाने का प्रकरण प्रस्तुत किया। लोक अदालत में सुलह कराते हुए सेल्फी के निर्देश न्यायाधीश ने दिए और सेल्फी लेने के साथ सुलह कराई (Wife Fond Of Selfie)गई। इसके बाद न्यायाधीश के निर्देश पर नई आबादी थाने के आरक्षक राजकुमार एवं भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के प्रबंधन के सहयोग से मंदिर में ली गई सेल्फी का फोटो प्रस्तुत किया गया। इस मामले के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है और लोगों का कहना है कि कई बार छोटी सी बात रिश्ता टूटने की वजह बन जाता है, ऐसे में सावधान रहें और रिश्तों को बचाकर रखें।

Uncategorised

Shame On Mother : मर गई मानवता…शर्मसार हुई मां की ममता…नवजात को बोरे में बंद कर फेंक दिया कचरे के ढेर में…कुत्ते नोच रहे थे शव को…

संबलपुर, 15 दिसम्बर| Shame On Mother : ओड़िशा के संबलपुर जिले के कुचिंडा में मानवता शर्मसार हो गई जब बोरे में बंद एक नवजात शिशु का शव कचरे के डिब्बे के पास मिला। घटना कुचिंडा के खण्डोकटा गांव की है। अचानक अल-सुबह ग्रामीणों ने कचरे के डिब्बे के पास एक बोरे को (Shame On Mother)देखा। बोरे के पास कुत्ते मंडरा रहे थे और नोंच नोंच कर बोरे को खोलने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों को कुत्तों के इस व्यवहार पर शक हुआ। कुत्ते बच्चे को खाने की कर रहे थे कोशिश ग्रामीणों ने जब कुत्तों के कब्जे से बोरे को छुड़वाया और उसे खोला तो घटनास्थल पर मौजूद हर किसी की आंखें चकरा गईं। बोरे में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ (Shame On Mother)था। ग्रामीणों ने तुरंत कुचिंडा पुलिस को इसकी जानकारी दी। कुचिंडा पुलिस तुरंत हरकत में आई और मृत नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुचिंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। नवजात बच्चे का शव बोरे में मिला कुचिंडा थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रामीणों को नवजात बच्चे का शव एक बोरे के अंदर मिला तो उन्होंने हमें इसकी जानकारी दी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से इस मामले पर प्रारंभिक पूछताछ की। बच्चे की मौत होने के बाद उसके मां बाप ने उसे बोरे में बंद कर फेंक दिया है। मौके पर  मौजूद लोगों ने इस बारे में कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया (Shame On Mother)है। हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। हम आशा दीदी , अस्पतालों और आस पास के इलाके में पूछताछ कर रहे हैं और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस कर रही मामले की जांच इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द मृत नवजात शिशु के परिजनों की पहचान हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Uncategorised

Atul Subhash Suicide Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई…पत्नी निकिता, भाई और मां निशा सिंघानिया तीनों गिरफ्तार..आत्महत्या के बाद थे फरार…कई जगहों पर हुई थी छापेमारी…

बेंगलुरु, 15 दिसम्बर| Atul Subhash Suicide Case : अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। निकिता को गुरुग्राम से और मां और भाई को इलाहाबाद से अरेस्ट किया गया है। बेंगलुरु की कोर्ट में किया गया पेश इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर स्थित आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया (Atul Subhash Suicide Case)था। बेटे से मिलने के लिए मांगे 30 लाख बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया, इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। तीनों आरोपियों पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप (Atul Subhash Suicide Case)है। अतुल सुभाष ने 24 पन्ने का लिखा था सुसाइड नोट बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा (Atul Subhash Suicide Case)था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी छोड़ा था। ससुरालवालों और जज पर लगाए थे गंभीर आरोप अतुल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि एक जज ने मामले को निपटाने के लिए 5 लाख रुपए  की मांग की थी। आत्महत्या के बाद से ससुराल वाले हो गए थे फरार अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। जौनपुर स्थित अपने घर को छोड़कर चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Uncategorised

Minor Fire : बिलासपुर में नाबालिग पर चढ़ा ‘पुष्पा फिल्म’ का भूत… ‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’ बोलते हुए कर दिया फायर… दादी और युवक को लगी गोली…

बिलासपुर, 15 दिसम्बर। Minor Fire : परिवारिक विवाद के बीच गुस्साए नाबालिग ने पुष्पा फिल्म के डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं ,फायर है मैं” बोलकर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी दादी और एक युवक घायल हो गए| घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है| सीपत थाना टीआई गोपाल सतपथी के मुताबिक, 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था, जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी| करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे (Minor Fire)थे| इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया, जहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से पुष्पा फिल्म का डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं” बोलते हुए जमीन पर फायर कर दिया| भरमार बंदूक की फायरिंग से निकला छर्रा जमीन से उछलकर पास खड़ी दादी और आशीष शिकारी नामक युवक के दाएं हाथ पर लगा, जिससे दोनों घायल हो गया. फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त की (Minor Fire)गई| वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है| पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है| जनकारी के मुताबिक, बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था| तब से बंदूक घर पर थी. इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया| घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है|

Uncategorised

Snake Bit The Farmer : सांप ने काटा तो उसे थैले में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा किसान…इलाज के दौरान हो गई मौत…

बालेश्वर, 15 दिसम्बर| Snake Bit The Farmer : ओडिशा के बालेश्वर जिले के सोरो ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में काम करते समय सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खुद को बचाने की कोशिश में सांप को पकड़कर अस्पताल भी पहुंचा, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। क्या है पूरा मामला? दरअसल बालेश्वर जिले के सोरो ब्लॉक के सान बिरिपड़ा गांव के 45 साल के किसान भरत बेहरा हर दिन की तरह सुबह-सुबह अपने खेत में धान की कटाई करने गए थे। सर्दियों की सुबह होने के कारण खेत में ओस और नमी थी, जिससे खेत में सांपों और कीड़े होने का खतरा (Snake Bit The Farmer)था।  भरत खेत में फसल काट ही रहे थे कि अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही उन्होंने पास में काम कर रहे अन्य किसानों को मदद के लिए बुलाया। खेत में मौजूद किसानों ने तुरंत सांप को पकड़ लिया ताकि उसे अस्पताल ले जाकर डॉक्टरों को दिखाया जा (Snake Bit The Farmer)सके। भरत बेहरा सांप को एक थैले में डालकर खुद को बचाने की उम्मीद में स्थानीय उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। गांव के कुछ लोग भी उनके साथ ही थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया पर भरत की हालत बिगड़ती जा रही थी, लिहाजा उन्हें तुरंत बालेश्वर जिला मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालेश्वर के CDMO ने क्या बताया? बालेश्वर के CDMO ने बताया, ‘भरत की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो (Snake Bit The Farmer)गई। हमने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के बारे में कोई पुख्ता जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही जहर के बारे में तथ्य साफ हो पाएंगे।’ डॉक्टरों ने भरत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। अब विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह पता चल सके कि उन्हें किस प्रकार के सांप ने काटा था और शरीर में कितना जहर फैला था।  भरत बेहरा की मौत से गांव में शोक की लहर है। उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक बताया है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि खेतों में काम करते समय इस तरह के खतरों का हमेशा सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार हादसा बहुत बड़ा हो गया। भरत बेहरा की मौत एक दर्दनाक घटना है, जो किसानों और ग्रामीणों के लिए एक चेतावनी है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को किसानों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।