12 January 2025

Uncategorised

Wife Suicide  :मोहला-मानपुर में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…आरोपी गिरफ्तार…पीछे की वजह हैरान करने वाली…

मोहला-मानपुर, 13 जनवरी। Wife Suicide : जिले से महीने भर पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें पति की क्रूरता के चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या का कदम उठाया| मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है| वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| मामला मोहला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरी का है| जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 4 और 5 दिसंबर की दरमियानी रात ग्राम कनेरी निवासी विवाहित महिला नगीना बाई लेड़िया ने गांव में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| मोहला पुलिस ने उक्त घटना उपरांत थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया था| विवेचना में आत्महत्या की ये घटना संदिग्ध पाई (Wife Suicide)गई| लिहाजा पुलिस ने मृतका के पिता कुंभकरण से आवश्यक पूछताछ की| पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने पूछताछ में बताया कि मृतका नगीना बाई और आरोपी राजेश लेड़िया की 2009 में सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई थी| दोनों के तीन बच्चे भी हैं| मृतका के पति राजेश का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था| जिसके चलते राजेश व पत्नी नगीना के बीच आए दिन विवाद होता था| विवाद के दरमियान आरोपी राजेश पत्नी नगीना से अक्सर मारपीट किया करता (Wife Suicide)था| ऐसे में आए दिन पति के मारपीट से तंग आकर करीब 35 वर्षीय नगीना बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मोहला पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर गंभीरता से मामले की तप्तीश की| तप्तीश में पाया गया कि पति की यातनाओं से तंग आकर ही नगीना बाई ने आत्महत्या की| लिहाजा मोहला पुलिस ने आरोपी पति 38 वर्षीय राजेश लेड़िया पिता फगुनदास को गिरफ्तार कर (Wife Suicide)लिया| आरोपी ने भी पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया| तदोपरांत थाने में धारा 108 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश किया गया| जहां से उसे रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया|

Uncategorised

Murder Nephew : देवर के प्यार में सनकी भाभी बन गई कातिल…10 साल के भतीजे की गला काटकर हत्या की…जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर, 13 जनवरी| Murder Nephew : बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 साल के बच्चे विक्रम कुमार की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। विक्रम की हत्या उसकी चाची और पड़ोसियों ने मिलकर ही की थी। इसके पीछे की वजह एक जमीनी विवाद और प्रेम प्रसंग का बदला लेना है। क्या है पूरा मामला? विक्रम हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी खुद की सगी चाची रागिनी देवी (काल्पनिक नाम) निकली। दरअसल रागिनी देवी का अपने देवर के साथ अवैध संबंध (Murder Nephew)था। जब इस बात की भनक रागिनी के जेठ और विक्रम के पिता सुशील को लग गई और उन्होंने देवर को पंचायत बैठाकर दिल्ली भेज दिया और रागिनी से दूर कर दिया। प्रेमी देवर से बिछुड़ने पर रागिनी देवी क्रोध में रहने लगी और अपने जेठ सुशील से बदला लेने की साजिश रचने लगी। इसी वजह से रागिनी ने पड़ोस में रहने वाले प्रहलाद शाह के परिजनों से हाथ मिलाया। दरअसल प्रहलाद शाह के परिवार के साथ सुशील का 4 साल पुराना जमीनी विवाद चल रहा (Murder Nephew)था। हत्या को अंजाम देने के लिए रागिनी देवी खुद विक्रम को घर से बाहर लेकर गई और साथ में सब्जी काटने वाली फहसूल (हसिया) भी लाई। इसके बाद रागिनी, पुनीती और विद्यापति कुमार ने सुनसान जगह पर ले जाकर विक्रम की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने इस हत्याकांड में चाची रागिनी देवी, पुनीती देवी व उसके पुत्र विद्यापति कुमार को एनएच 77 पर स्थित गोपालपुर बस स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फहसूल और खून से सनी साड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में एसपी ग्रामीण विद्यासागर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि 10 साल के बच्चे विक्रम कुमार की हत्या हो गई थी। विक्रम के पिता सुशील का पड़ोसी प्रहलाद से जमीनी विवाद था। प्रहलाद की पत्नी पुनीती देवी और बेटा विद्यापति कुमार इस हत्या में शामिल थे। पुनीती, विद्यापति कुमार और रागिनी देवी ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर विक्रम की हत्या की थी। विद्यापति ने कहा था कि वो लाश को ठिकाने लगा देगा। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हो चुका है। साड़ी पर जो खून का धब्बा था, वो भी पुलिस ने बरामद किया है। विक्रम की चाची (रंजीत शाह की वाइफ) रागिनी देवी इस घटना में शामिल हो गईं थीं। वही घर से हथियार लाई, जिससे बच्चे की हत्या हुई।

Uncategorised

Dirty Deeds Of Influencer : नाबालिग लड़की को बहन बताता था सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर…उसी के साथ किया दुष्कर्म…20 साल की सजा…

नई दिल्ली, 13 जनवरी| Dirty Deeds Of Influencer : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फन बकेट भार्गव को एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में पॉक्सो कोर्ट ने इसकी जांच करते हुए भार्गव को 20 साल के सश्रम कारावास और पीड़ित लड़की को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला सुनाया। फन बकेट भार्गव उनमें से एक है, जो टिक टॉक्स और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोकप्रिय हैं। बाद में उन्होंने यूट्यूब फन बकेट कॉमेडी वीडियो में अभिनय किया। फन बकेट भार्गव ने कॉमेडी स्किट और पंच पेश कर दर्शकों को खूब हंसाया। इस क्रम में भार्गव कई लड़कियों के संपर्क में आया, लेकिन भार्गव ने अपने साथ वीडियो बना रही 14 साल की लड़की के साथ रेप किया था। पीड़िता को बहन बताता था आरोपी आरोपी ने यूट्यूब वीडियो बनाने वाली 14 साल की लड़की को अपनी बहन बताया था। हालांकि, बाद में लड़की गर्भवती हो गई। 16 अप्रैल, 2021 को लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की जांच की और दिशा और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भार्गव को गिरफ्तार कर (Dirty Deeds Of Influencer)लिया। जांच में भार्गव दोषी पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ फैसला सुनाया है। भार्गव अभी भी खासा लोकप्रिय है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसके तीन लाख के करीब फॉलोअर्स हैं।

Uncategorised

Love Story Of Minors : नाबालिगों की अजब प्रेम की गजब कहानी… 17 साल की प्रेमिका…16 साल का प्रेमी…लड़की हुई गर्भवती…फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा…

मुजफ्फरपुर, 13 जनवरी| Love Story Of Minors : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग प्रेमी प्रेमिका ने घर से भागकर शादी कर ली। प्रेमिका गर्भवती हुई तो बवाल मच गया और दोनों के परिवार वाले आपस में भिड़ गए। रविवार को गर्भवती प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया, उसने चीख चीख कर कहा कि मैं अपने प्रेमी के साथ नही रहूंगी तो मर जाऊंगी। मुझे उसी के साथ जीना है। लड़की ने कहा कि मेरी मां मुझे तेजाब से जलाने की धमकी दे रही है, मैं अपने घर नहीं जाऊंगी, अपने पति के साथ ही रहूंगी। बता दें कि लड़की की उम्र 17 साल है और लड़के की उम्र 16 साल है।  नाबालिगों की अजब प्रेम की गजब कहानी सिकंदरपुर में एक दुकान में काम करने वाले 16 साल के लड़के और उसी रास्ते से स्कूल जाने वाली 17 साल की लड़की के बीच प्यार हो गया। लड़की दसवी कक्षा की छात्रा है जो स्कूल जाते और लौटते वक्त रोज कुछ न कुछ सामान उस दुकान से खरीदती थी और इसी बीच दोनों ने एक दूसरे को दिल दे (Love Story Of Minors)दिया। फिर बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया। दोनो घर छोड़कर समस्तीपुर भाग गए और वहां के एक मंदिर में शादी रचा ली। पिछले छह महीने से ये सब चल रहा था। घर से भागकर रचाई शादी लड़की के परिवार वालों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया था। न्यायालय में 164 के तहत अपने बयान में लड़की ने कहा कि वह घर से झगड़ा करके अपनी मौसी के घर गई (Love Story Of Minors)थी। कुछ दिन अपने घर में रहने के बाद लड़की फिर से अपने प्रेमी के घर भाग गई। इसपर लड़की की मां लड़के के घर गई और जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गर्भवती हो गई प्रेमिका पुलिस को देखकर लड़का फरार तो हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। महिला कल्याण मंच की टीम को नाबालिग बच्चों ने खुद को विवाहित बताया और लड़की ने तीन महीने के गर्भ होने की बात कहते हुए अपने प्रेमी के साथ उसके घर में रहने की जिद पकड़ ली। लड़की ने बताया कि चार महीने पहले उसने अपने प्रेमी संग शादी की थी और वह प्रेग्नेंट (Love Story Of Minors)है। लड़की ने बताया कि मेरी मां ने तेजाब से मेरे चेहरे को जलाने की धमकी दी है। मां ने बाल काटने की धमकी देते हुए पिटाई की तो वह घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई। लड़की की मां नाराज, कहा-नहीं मानूंगी उसे दामाद लड़की की मां ने कहा कि चार महीने पहले सुरेश मेरी पुत्री को घर भगाकर अपने साथ ले गया था। मैं उसे खोज रही थी और वह सुरेश के घर मिली। लड़के की मां ने कहा कि पहले भी जब दोनों घर से भागे थे तब उन्होंने लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर पुलिस को सपुर्द कर दिया था। मैंने कहा था कि जब तुम्हारी मां बोलेगी तभी हम रखेंगे। एक माह बाद  वह हमारे घर आ गई और बताया कि वह गर्भ से है तो मैंने अपने घर में आसरा दे दिया। अगर उसके परिजन चाहें तो लड़की को ले जा सकते हैं वरना वह उसे अपनी बहू मानने को तैयार हैं। लड़की ने साफ-साफ कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं मर जाउंगी लेकिन यही रहूंगी। दूसरी तरफ, लड़की की मां ने साफ इनकार कर दिया कि वह उस लड़के को अपना दामाद नहीं मानेगी। लड़का स्मैक गांजा पीता है। मुझे अपनी लड़की को लड़के के पास नहीं रखना है। उसने कहा कि वह कोर्ट जाएगी और अपनी बेटी को वापस लाएगी।

Uncategorised

Anand Mahindra Statement : “मेरी पत्नी बहुत खूबसूरत है, उसे निहारना अच्छा लगता है”…आखिर ये स्टेटमेंट क्यों दिया आनंद महिंद्रा ने…छिड़ी बहस…

नई दिल्ली, 13 जनवरी| Anand Mahindra Statement : महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को काम की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम की क्वालिटी पर ध्यान दें उसकी मात्रा पर नहीं, क्योंकि 10 घंटे में दुनिया बदल सकती है। उन्होंने यह बयान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान दिया, जब उन्हें लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रह्मण्यन के सप्ताह में 90 घंटे काम करने पर किए गए बयान को लेकर सवाल किया (Anand Mahindra Statement)गया। पिछले वर्ष, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी यह कहकर एक बहस छेड़ दी थी कि युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल, एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी (Anand Mahindra Statement)चाहिए। इस टिप्पणी से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। उनका कहना था, “आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं?” इस टिप्पणी से कई लोग असहमत हो गए थे। हालांकि, आनंद महिंद्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बहस का ध्यान सिर्फ काम की मात्रा पर केंद्रित किया जा रहा है, जबकि असल मुद्दा काम की गुणवत्ता का है। “काम की गुणवत्ता सबसे जरूरी” उन्होंने ने कहा, “मेरा कहना है कि हमें काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, न कि काम की मात्रा पर। चाहे आप 40 घंटे, 70 घंटे या 90 घंटे काम करें, यदि आप 10 घंटे में दुनिया बदल सकते हैं, तो वही महत्व रखता है। काम की गुणवत्ता सबसे जरूरी है।” महिंद्रा ने कहा कि उनक हमेशा से मानना ​​रहा है कि आपकी कंपनी में ऐसे लोग होने चाहिए जो समझदारी से निर्णय (Anand Mahindra Statement)लें। तो सवाल यह है कि किस तरह का मस्तिष्क सही निर्णय लेता है?  उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एक ऐसा मस्तिष्क होना चाहिए जो समग्र तरीके से सोचता हो, जो दुनिया भर से आने वाले सुझावों के लिए खुला हो। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने पर जोर उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इंजीनियरों और एमबीए जैसी पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को कला और संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए ताकि वे बेहतर निर्णय ले सकें। महिंद्रा उन्होंने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, “यदि आप घर पर समय नहीं बिता रहे (Anand Mahindra Statement)हैं, यदि आप मित्रों के साथ समय नहीं बिता रहे हैं, यदि आप पढ़ नहीं रहे हैं, यदि आपके पास चिंतन-मनन करने का समय नहीं है, तो आप निर्णय लेने में सही इनपुट कैसे लाएंगे?” “हम हर समय केवल कार्यालय में ही रहेंगे…” आनंद महिंद्रा ने वाहन बनाने वाली अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का उदाहरण देते हुए कहा, “हमें यह तय करना होगा कि ग्राहक कार में क्या चाहता है। अगर हम हर समय केवल कार्यालय में ही रहेंगे, अपने परिवार के साथ नहीं होंगे, हम अन्य परिवारों के साथ नहीं होंगे तब हम कैसे समझेंगे कि लोग क्या खरीदना चाहते हैं? वे किस तरह की कार में बैठना चाहते हैं?’’ महिंद्रा से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनके फॉलोअर अक्सर पूछते हैं कि उनके पास कितना समय है और वह काम करने के बजाय सोशल मीडिया पर इतना समय क्यों बिताते हैं। इसका जवाब देते हुए उद्योगपति ने कहा, ‘‘मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं सोशल मीडिया पर ‘एक्स’ पर हूं, इसलिए नहीं कि मैं अकेला हूं। मेरी पत्नी बहुत खूबसूरत है। मुझे उसे निहारना अच्छा लगता है। मैं अधिक समय बिताता हूं। मैं यहां दोस्त बनाने नहीं आया हूं। मैं यहां इसलिए आया हूं, क्योंकि लोग यह नहीं समझते कि यह एक अद्भुत व्यावसायिक उपकरण है, कैसे एक ही मंच पर मुझे 1.1 करोड़ लोगों से प्रतिक्रिया मिलती है।”

Uncategorised

Murder Of Women : 1 साल पहले हुई थी महिला की हत्या…अब गौशाला में मिले शव जलने के सबूत…मामले में पति-सास गिरफ्तार…

पहलगाम, 13 जनवरी| Murder Of Women : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति और सास को गिरफ्तार किया है। पिछले साल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी गई थी और बाद में उसका शव गौशाला में जला दिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उस महिला की सास और पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला शबनम अख्तर की हत्या उसके पति और सास ने पिछले साल चार अक्टूबर को की थी। महिला का पति पेशे से मजदूर है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान लापता महिला के पति इमरान खान ने स्वीकार किया कि उसने चार अक्टूबर 2024 को अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की और उसके शव को गौशाला में जला (Murder Of Women)दिया। इमरान खान की उम्र 35 साल है और वह हलमुल्ला हपटनाड ऐशमुकाम पहलगाम का रहने वाला है।” अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऐशमुकाम, एफएसएल टीम और आरोपी व्यक्ति के साथ घटनास्थल का दौरा किया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस ने कहा, “तलाश के दौरान जांच दल ने मृतक महिला के बाल, कुछ हड्डियां और सेल फोन बरामद किए। मामले की आगे की जांच के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उन्हें सील कर दिया।” उन्होंने कहा, “आरोपी व्यक्ति और उसकी मां नूर हसन पत्नी मौज उद दीन खान के खिलाफ एक औपचारिक मामला (एफआईआर संख्या 01/2025) यू/एस 103 (1) बीएनएस, 61 (2) बीएनएस दर्ज किया गया (Murder Of Women)है।” उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Uncategorised

Big Road Accident : देर रात हुआ बड़ा हादसा… ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर… 8 लोगों की मौत…कई गंभीर…

नासिक, 13 जनवरी| Big Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नासिक जिले के द्वारका सर्किल में एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ। धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘टेम्पो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।’’ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Donald Trump Oath: Preparations for coronation...! Tradition broken in the series of invitees...VIP passes ended...line for donations...'Eager' to please the new administration...Know everything here
Uncategorised

Donald Trump Oath : ताजपोशी की तैयारी…! आमंत्रितों की श्रृंखला में टूटी परंपरा…VIP पास खत्‍म…डोनेशन की लगी लाइन…नए प्रशासन को खुश करने ‘आतुर’…यहां जानें सबकुछ

वाशिंगटन, 12 जनवरी। Donald Trump Oath : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर हैं। 20 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया भर की बड़ी हस्तियां शामिल होने जा रही हैं। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ट्रेडिशन यह है कि विश्व नेताओं को अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाता है, लेकिन ट्रंप ने इस बार परंपरा तोड़ दी है। रिपब्लिकन नेता ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कुछ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विश्व नेताओं के साथ टेक क्षेत्र के दिग्गजों से लेकर बिजनेस टाइकून भी शामिल होंगे। हालांकि, हाई डिमांड की वजह से VIP पास भी खत्‍म हो गए हैं। भारत से जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर आपको बता दें कि 20 जनवरी को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उसी समारोह में शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए विश्व की प्रमुख शक्तियों और भारत सहित अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस बीच, उद्योग जगत के नेता एक वीआईपी पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसका उपयोग वे आने वाले प्रशासन की गुड बुक्स में शामिल होने के लिए कर सकते हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 20 जनवरी के कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, सरकार ने रविवार को इसकी घोषणा की है। ‘डोनाल्‍ड ट्रम्प के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।’  इन देशों को भी ट्रंप ने किया आमंत्रित हालांकि, चीनी राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है, उपराष्ट्रपति हान झेंग या विदेश मंत्री वांग यी को अमेरिका भेजा जा सकता है। सीएनएन की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को भी टीम ट्रम्प ने आमंत्रित किया है। डोनेशन देने के लिए लगी लाइन  अमेरिका में नए प्रशासन को खुश करने के लिए उत्सुक, उद्योग जगत के नेताओं ने शपथग्रहण समारोह में बड़े पैमाने पर वित्तीय योगदान दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, उद्घाटन समिति ने 170 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं और 200 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने की राह पर है। विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बोइंग ने इस आयोजन के लिए 1 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि उन्होंने इसी तरह की डोनेशन दी है। इस सूची में शेवरॉन, अमेज़ॅन और उबर भी शामिल हैं।  VIP पास हुए खत्‍म  न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारी-भरकम डोनेशन देने वालों ने कहा कि उन्हें वीआईपी पास नहीं मिलेंगे, क्योंकि जगह नहीं है। ऐसे में डोनेशन देने के बावजूद उन्‍हें शपथग्रहण समारोह में एंट्री नहीं मिल रही है। ऐसे में ये उद्योगपति आम लोगों को दिये जाने वाले टिकट खरीदने में जुट गए हैं। हालांकि, ये टिकटें भी सीमित हैं।

Death in Road Accident: Sad...! Two people including BJP Yuva Morcha's district minister died in a road accident...father broke down after seeing the dead body of his only earning son
Uncategorised

Death in Road Accident : दुखद…! सड़क हादसे में भाजयुमो के जिला-मंत्री सहित दो की मौत…एकमात्र कमाऊ पूत कि लाश देख फफक पड़े पिता

कौशाम्बी, 12 जनवरी। Death in Road Accident : कौशाम्बी में देर रात करीब 3 बजे कार सवार दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। घने कोहरे की वजह से कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र का है। बनारस दर्शन करने गए थे कौशांबी युवा मोर्चा जिला मंत्री मनीष मौर्य अपने साथी धीरज कुशवाहा और संजय मौर्या भाजपा कार्यकर्ता के साथ बनारस दर्शन करने गए। शनिवार-रविवार देर रात करीब तीन बजे कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के पास घना कोहरा होने की वजह से कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवा मोर्चा जिला मंत्री मनीष मौर्य और धीरज कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है। घटना के काफी देर बाद वहां से गुजरते हुए किसी ग्रामीण ने हादसे को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने धीरज और मनीष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य कार्यकर्ता को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भरवारी के सिंघिया निवासी धीरज कुशवाहा और करारी थाना क्षेत्र के अइडहरा निवासी मनीष मौर्य और एक अन्य साथी वाराणसी दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक को सड़क किनारे खड़ा पेड़ नहीं दिखाई दिया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्या और भाजपा नेता डॉक्टर नीतू कनौजिया कार्यकर्ताओं के साथ मंझनपुर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शनिवार को धीरज, भाजपा जिला मंत्री मनीष मौर्या, संजय मौर्य सभी बनारस गए थे। वही बनारस में दोस्त ने तीनों को रात में रुकने के लिए कहा था, लेकिन तीनों लोग नहीं माने और देर रात में ही तीनों कार से घर के लिए निकल पड़े। बड़े बेटे की मौत पर फफक पड़े अवधेश मृतक धीरज कुशवाहा के ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी थी। यही एकमात्र कमाऊ पूत था, पिता अवधेश कुमार ने बताया कि चार बेटे एक बेटी में सबसे बड़ा था। चार वर्ष पहले शादी हुई थी। एक लड़का युवान (2) है। मृतक मनीष मौर्या भाजपा पार्टी के जिला मंत्री युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी है। सर्किल अफसर अवधेश विश्वकर्मा के मुताबिक सुबह भर 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी रोही बाईपास के पास महुआ के पेड़ से एक कर टकरा गई है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर से 2 शव बरामद किया। एक व्यक्ति घायल है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। सब का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

CG CIS Selection: Process of selection of Chief Information Commissioner in Chhattisgarh in full swing...! Four member search committee formed... see list here
BREAKING NEWS

CG IAS BRK NEWS : राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार…! यहां देखें List

रायपुर, 12 जनवरी। CG IAS BRK NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार ने कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं। सूची में छह अफसरों के नाम शामिल हैं। नीचे देखें पूरी सूची