14 January 2025

Uncategorised

Election Breaking : 114 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की लिस्ट हुई जारी…देखें..

रायपुर, 14 जनवरी। Election Breaking : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां जुटी है। कांग्रेस ने नगर पंचायतों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश के 114 नगर पंचायत में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। नगर पंचायत में दौरा कर पर्यवेक्षक जीतने योग्य संभावित दावेदारों की सूची तैयार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची देखिये…

Principal Suspended: The principal's negligence is at its peak...! The windows, doors and iron grills of the school building were being stolen for a long time...! The principal hid it... DPI suspended him... Order Copy
Uncategorised

CG Congress New District President : बिग बैंकिंग…! कांग्रेस ने बदले कई जिलों के जिलाध्यक्ष… यहां देखें List

रायपुर, 14 जनवरी। CG Congress New District President : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीन जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन जिलों में रायगढ़, मुंगेली और बस्तर शामिल है। पीसीसी ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है। आप भी देखें

Uncategorised

Dead Body Newborn baby : बिलासपुर में नवजात शिशु का मिला कटा शव…जाने पूरा मामला…

बिलासपुर, 14 जनवरी| Dead Body Newborn baby : न्यायधानी बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज सिम्स के बाजू वाली सड़क किनारे नवजात शिशु का आधा कटा शव मिला है| रिवर व्यू रोड के फुटपाथ पर नवजात के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है| इसकी सूचना लोगों ने डायल 112 की टीम को दी| पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है| आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों द्वारा शव सड़क पर लाकर छोड़ा गया होगा| घटना स्थल के एक ओर सिम्स और दूसरी ओर अरपा नदी (Dead Body Newborn baby)है| ऐसे में इन्ही जगहों से शव लाए जाने की आशंका है| बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है|

Uncategorised

Raipur Beef Sale Case : रायपुर गौ मांस बिक्री मामला लगातार हो रही गिरफ़्तारी..एक गिरफ्तार… अब तक 2 महिलाएं समेत 9 लोग हिरासत में…

रायपुर, 14 जनवरी। Raipur Beef Sale Case : राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बीती बुधवार को गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था| पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान 226.6 किलो गौ मांस बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया था| मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा और अब इस मामले से जुड़े एक और आरोपी शाहिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| इस तरह से मामले में अब तक कुल 9 लोग जेल जा चुके हैं| गौकशी मामले में शुरुआत में आजाद थाना पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें समीर मंडल (36 वर्ष), खुर्शीद अली (80 वर्ष), मुन्तजीर हैदर (30 वर्ष), अशफाक अली (47 वर्ष), अरमान हैदर (28 वर्ष), और ईरशाद कुरैशी (28 वर्ष) शामिल (Raipur Beef Sale Case)थे| इसके बाद, पुलिस ने दो महिलाओं, बिलकिस बानो (70) और एरम जेहरा (30) को गिरफ्तार किया| अब इस मामले में एक और आरोपी शाहिद खान (42) को गिरफ्तार किया गया है| शाहिद खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ जारी है| आरोपी शाहिद खान आर.डी.ए. कॉलोनी, टिकरापारा का निवासी (Raipur Beef Sale Case)है| पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 299, 325, बी.एन.एस., और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई की है| मामले की पुलिस की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है|

Uncategorised

CM Sai On Journalist Mukesh : छत्तीसगढ़ सरकार करेगी मुकेश चंद्राकर के परिवार के लिए 10 लाख रुपए की सहायता…बनेगा उनके नाम से भवन…

रायपुर, 14 जनवरी। CM Sai On Journalist Mukesh: दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार 10 लाख रुपए की सहायता देगी. इसके साथ मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण भी किया जाएगा| इस बात का एलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर जिले के दौर पर रवाना होने से पहले किया| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले में तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे| बलरामपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म करने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है| कोर्ट के आदेशानुसार ही हमने आरक्षण लाए हैं| कांग्रेस नहीं चाहती कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले| अगर विधानसभा में विधेयक पारित नहीं होता तो आरक्षण नहीं मिलता| कांग्रेस का इतिहास आरक्षण के विरोध का मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कुल 33 जिले है, जिनमें से 16 अधिसूचित क्षेत्र में आते हैं| अधिसूचित क्षेत्र के सभी अध्यक्ष के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे| वहीं 33 में से 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है| क्या ये कांग्रेस के नेता संविधान को मानते हैं, उन्होंने कभी पढ़ा है? संविधान के तहत ही आरक्षण की प्रक्रिया हुई है| सभी पदों में पर्याप्त आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मिला है| कांग्रेस का इतिहास आरक्षण के विरोध का रहा है|

Uncategorised

FIR On CM Atishi : सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज…ये है आरोप…

नई दिल्ली| 14 जनवरी| FIR On CM Atishi : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज की गई है| सीएम पर निजी कार्यालय में सरकारी वाहन का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है| CM आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर ने ये FIR दर्ज कराई है| शिकायत में कहा गया कि PWD के सरकारी वाहन निजी चुनाव कार्यालय पर 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी सामग्री पहुंचाता रहा| कालकाजी निवासी केएस दुग्गल ने भी गोविंदपुरी एसएचओ को शिकायत दी| साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव एंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्यवाही के रिटर्निंग अफसर ने ACP कालकाजी को आदेश दिया| इस मामले में कालकाजी पुलिस ने केस दर्ज किया (FIR On CM Atishi)है| ये सीधा मामला आचार सहिंता के उल्लंघन से जुड़ा है क्योंकि आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहनों का अपने निजी उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं कर सकता| मुख्यमंत्री आतिशी को बीते 13 जनवरी को कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन पर्चा भरना था, लेकिन सोमवार को वह ऐसा नहीं कर पाईं| इस कारण CM आतिशी नहीं भर सकी थी नामंकन फॉर्म दिल्ली चुनाव में नामांकन के लिए उम्मीदवार को दोपहर 3 बजे तक डीएम कार्यालय पहुंचना था, लेकिन आतिशी चुनाव आयोग कार्यालय चली गई, इसलिए वह समय रहते नहीं पहुंच पाईं और नामांकन पर्चा नहीं भर पाईं| इसलिए, अब आगामी 5 दिनों के भीतर अपना नामांकन दाखिल कर सकते (FIR On CM Atishi)हैं| आचार संहिता लगने के बाद नगर निगम ने जब्त किए 9 करोड़ राजधानी में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू हुई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है| आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक, निगम ने 21 करोड़ रुपये की वस्तुओं से लेकर ड्रग्स, शराब और नकदी जब्त की है, जिसमें नौ करोड़ रुपये की नकदी और पांच करोड़ से अधिक की ड्रग्स शामिल हैं| इसके अलावा, दिल्ली में लगभग छह लाख से अधिक अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया है और चुनाव में परोसने के लिए लाए गए 14 हजार लीटर से अधिक शराब भी पकड़ी गई (FIR On CM Atishi)है| 11 जिलों में की गई यह कार्रवाई चुनाव आयोग ने बताया कि आचार संहित लागू होने के बाद सभी 11 जिलों में 9.80 करोड़ रुपये की नकदी, 14 हजार 211 लीटर शराब, 5.05 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 6.1 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 0.47 करोड़ रुपये की दूसरी सामान्य वस्तुएं जब्त की गई हैं| सबसे ज्यादा पूर्वी जिले में हुई कार्रवाई पूर्वी जिले में सबसे अधिक कार्रवाई हुई है, जिसमें 6.83 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिसमें 3.12 करोड़ रुपये की नकदी, 123.08 लीटर शराब, 1.68 करोड़ रुपये की ड्रग्स और 2.02 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं शामिल हैं| 4.17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त साथ ही, मध्य जिला कार्रवाई में दूसरे स्थान पर है, जहां 6.81 करोड़ रुपये की वस्तुएं, 4.17 करोड़ रुपये की नकदी, 71.40 लाख रुपये की ड्रग्स, 2.45 करोड़ रुपये की महंगी वस्तुएं और 70 हजार रुपये की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं| इसी तरह, आचार संहिता के उल्लंघन के बाद दिल्ली में अवैध होर्डिंग्स पोस्टर हटाने की कार्रवाई जारी है| अब तक, 6.77 लाख अवैध पोस्टर, 500770 लाख पोस्टर, 17913 साइनेज बोर्ड और 61745 झंड़े हटाए गए हैं|

Uncategorised

Dance In Shok Sabha : शोक सभा में नचाई गई बार गर्ल…मृतकों को मिली ऐसी श्रद्धांजलि कि तृप्त हो गई आत्मा…देखें Video…

नई दिल्ली, 14 जनवरी| Dance In Shok Sabha : आज तक आपने लोगों को खुशी के मौकों पर नाच-गाना करते देखा होगा। लेकिन इस बदलते भारत में हमारी संस्कृति भी बहुत तेजी से बदल रही है। लोग आज कल अपने प्रियजनों की मौत के बाद रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करवाने लगे हैं। मेहमानों के लिए दावत के साथ-साथ DJ की धुन पर बार गर्ल्स के डांस की भी व्यवस्था कराई जा रही है। इसी वाकये को बयां करता सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शोक श्रद्धांजली सभा में DJ पर बार गर्ल्स को नचवाया जा रहा है। श्रद्धांजली सभा पर नचाई गई लड़की वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार के लोगों ने बड़े से हॉल में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया है। इस सभा में मृतकों को श्रद्धांजली देने के लिए मेहमान भी आए हुए (Dance In Shok Sabha)हैं। सामने बने एक स्टेज पर श्रद्धांजली सभा का पोस्टर लगा हुआ है और उस पर मृतकों की तस्वीर भी छपी हुई है। स्टेज पर एक बार गर्ल बॉलीवुड गाने ‘ले ले लेले मजा ले, ले ले लेले मजा ले…’ पर अपनी पतली कमर लचकाते हुए डांस कर रही है। उसके इस मदहोशी भरे डांस का मजा लेने के लिए मेहमान स्टेज के सामने कुर्सी लगाए बैठे हैं और बार गर्ल के डांस का जमकर मजा लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने लिए खूब मजे इस वडियो को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नामक पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया (Dance In Shok Sabha)है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा डांस देखकर तो मरने वालों की आत्मा ही तृप्त हो गई होगी। दूसरे ने लिखा- कैसे लोग हैं, कैसे उनके संस्कार हैं, ना जाने कैसा वो शहर होगा जहां ये सब होता है। कलयुग घोर कलयुग। तीसरे ने लिखा- ये श्रद्धांजली कम रंगारंग कार्यक्रम ज्यादा लग रहा है। View this post on Instagram A post shared by ghantaa (@ghantaa)

Uncategorised

Murder After Rape : 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर…दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार…

बेंगलुरु, 14 जनवरी| Murder After Rape : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। बेंगलुरु के आरएम नगर पीएस क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। और दुख की बात ये है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिहाड़ी मजदूरी करता है आरोपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर कर देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट कर लिया (Murder After Rape)है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और वह बिहार का रहने वाला है। इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी डिवीजन, बेंगलुरु सिटी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने बताया- “बिहार के अभिषेक कुमार नामक एक मजदूर द्वारा आरएम नगर PS सीमा के तहत एक 6 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी (Murder After Rape)गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Uncategorised

Beti ki Maut : थाईलैंड के होटल में बेटी की मौत…! ‘दामाद ने पेशे का उठाया फायदा…’ फफक पड़े प्रियंका के पिता

लखनऊ, 14 जनवरी। Beti ki Maut : थाईलैंड के होटल में बेटी की मौत के बाद पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि ‘दामाद ने पेशे का फायदा उठाया और दवा खिलाकर बेटी को मार डाला। थाईलैंड के होटल में प्रियंका की मौत के मामले में आरोपी पति डॉ. आशीष संदेह के घेरे में है। वृंदावन योजना सेक्टर 16 बी में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण का आरोप है कि आशीष ने अपने पेशे का फायदा उठाते हुए प्रियंका को कोई दवा आदि खिलाकर बाथटब में डुबाकर मारा है। उन्होंने बताया कि वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम निवासी डॉ. आशीष की हरकतों से परेशान होकर बेटी ने 25 सितंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशीष के पिता राधा मोहन श्रीवास्तव ने संपर्क किया था। राधा मोहन के हस्तक्षेप पर सात अक्तूबर 2022 को समझौता हो गया था। समझौते के बाद भी मारपीट करता था दामाद आशीष के पिता ने कहा था कि अब कभी प्रियंका को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। इस पर बेटी को आशीष के साथ भेज दिया था। आरोप है कि आशीष समझौते के बाद भी मारपीट करता था। ससुराल में भी मारपीट की थी। बच्चे के भविष्य के लिए बेटी सब बर्दाश्त करती रही सत्य नारायण का कहना है कि आशीष ने आठ जनवरी को तड़के तीन बजे उन्हें फोन किया। बताया कि आपकी बेटी की बाथटब में डूबने से मौत हो गई है। आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या की गई है। सवाल ये है कि प्रियंका बाथटब में कैसे पहुंचीं और उस दौरान आशीष कहां था? पत्नी का शव छोड़कर लौटा सत्यनारायण ने बताया कि सात जनवरी को बेटी ने घर पर फोन किया था। बताया था कि रात में पता नहीं क्या खिलाया गया था कि वह होश में नहीं थी। पूरी रात उल्टी हुई। इसके अगले दिन आठ जनवरी को बेटी की मौत की सूचना मिली। आरोप है कि नौ जनवरी को ही आशीष के घरवाले पटाया पहुंच गए थे। एक दिन बाद बेटी का शव छोड़कर लौट आए। सत्यनारायण के मुताबिक आशीष उनके परिवार के साथ भी कोई घटना कर सकता है। कार्रवाई की मांग की है। अभी प्रियंका का शव नहीं आया है। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक आशीष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के मुताबिक शादी के बाद से आशीष उनकी बेटी को परेशान करता था। आरोपी के अन्य औरत से नाजायज संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर प्रियंका विरोध करती थी। खुद में सुधार करने के बजाय आरोपी उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।  तंग आकर प्रियंका ने पूर्व में आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी। बेटी की मौत की जानकारी होने पर पिता ने राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा से मदद की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए। दोनों ने किया था प्रेम विवाह प्रियंका पटना एम्स में एकाउंट का काम देखती थीं। वहीं पर आशीष सीनियर रेजीडेंट था। पटना एक्स में उनकी मुलाकात हुई थी। वर्ष 2017 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद आशीष की तैनाती उरई मेंडिकल कॉलेज में हो गई थी। चार फरवरी 2021 को प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। सत्यनारायण का आरोप है कि वर्ष 2021 में ही आशीष का किसी दूसरी महिला से अफेयर हो गया था। प्रियंका के विरोध करने पर आरोपी अक्सर उनकी पिटाई भी करता था।