16 January 2025

Uncategorised

Death After Sex Power Over Dose : होटल में खाई Sex Power बढाने की दवा…और दुसरे ही पल हो गई मौत…

ग्वालियर, 17 जनवरी| Death After Sex Power Over Dose : ग्वालियर में लखनऊ से बिजनेस टूर पर आए एक युवक की अचानक हालत बिगड़ने से होटल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना थाटीपुर के एक होटल की है, जहां युवक से रात को उसकी गर्लफ्रेंड मिलने आई थी और उसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद तत्काल उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया है। होटल के रूम से शराब की बोतल व सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि नशे के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की दवा लेने से उसकी मौत हुई है। गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा युवक लखनऊ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को उसके परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने होटल से मृतक की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए निगरानी में लिया है। पुलिस ने जब मृतक की महिला मित्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिव्यांशु शराब के नशे में था। इसके बाद उसने सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा भी खाई (Death After Sex Power Over Dose)थी। यह दवा खाने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी नशे के बाद सेक्स पॉवर की ओवर डोज से मौत की आशंका जताई है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के पास ही सामने आ सकेगा। सोमवार को लखनऊ यूपी निवासी दिव्यांशु पुत्र विनीत कुमार हितैशी ने ग्वालियर में रूम किराए पर लिया था। दिव्यांशु एक निजी कंपनी में अधिकारी है। वह बिजनेस टूर के लिए ही ग्वालियर आया था। मंगलवार की रात को उसने दिल्ली से अपनी एक महिला मित्र को भी बुलाया (Death After Sex Power Over Dose)था। उसके आने से पहले उसने जमकर शराब पी थी और सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था। इलाज से पहले तोड़ा दम गर्लफ्रेंड के आने के बाद वह करीब एक घंटे तक अंदर रहे, लेकिन इसके बाद 11 बजे दिव्यांशु की अचानक हालत बिगड़ने लगी। जिस पर होटल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे लेकर पास ही के हॉस्पिटल में गए लेकिन इलाज शुरू होने से पहले दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया (Death After Sex Power Over Dose)है। घटना की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने दिल्ली से आई उसकी गर्लफ्रेंड को निगरानी में लेकर शव को डेड हाउस में रखवा दिया है।

Uncategorised

IITian Abhay Singh Baba : IITian ने छोड़ी 36 लाख की नौकरी…परिवार और गर्लफ्रेंड से हुए अलग…फिर बन गए बैरागी…महाकुंभ में हो रहे वायरल…जानिए क्या कहा पिता ने…

बनारस, 17 जनवरी| IITian Abhay Singh Baba : इस बार महाकुंभ की धमक देश-विदेश में गूंज उठा है। इस दौरान कई साधु-संत, साध्वी, तपस्वी अपने अनोखे कामों से वायरल हो चुके हैं। ऐसे ही एक वैरागी है, जो IITian बाबा के नाम से फेमस हो गए हैं। कारण है कि उन्होंने अपने लाखों की नौकरी छोड़ परमात्मा की भक्ति में शरण ली। साथ उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की थी। इस कारण हर कोई उनकी कहानी जानना चाह रहा है। हर कोई यह जानकर दंग है कि आखिर क्यों इन्होंने इतनी पढ़ाई करने के बाद अध्यात्म की ओर कदम बढ़ा दिया। क्योंकि इतनी पढ़ाई के बाद लोग पैसे कमाने और सुख सुविधाओं पर ध्यान देते हैं। ऐसे बाबा का यह काम हर किसी को अचरज में डाल रहा है। साथ ही लोग उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। कहां के रहने वाले हैं IITian बाबा? जानकारी के मुताबिक, इनका नाम अभय सिंह हैं। अभय हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली के रहने वाले हैं। अभय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पास कर चुके हैं। इसके अलावा वे कई कंपनियों में काम भी कर चुके (IITian Abhay Singh Baba) हैं। कितनी थी सैलरी? इस दौरान उन्होंने कहा वे कनाडा में भी 3 साल रह चुके हैं और वहां वे लाखों रुपये की नौकरी भी करते थे। अभय ने बताया कि वे 2019 में कनाडा गए थे, यहां उन्होंने कनाडा की एक कंपनी में 3 लाख रुपये महीने यानी कि 36 लाख के पैकेज पर काम करते थे। इसके बाद उन्हें काम और जीवन से निराशा होने लगी और वे परेशान रहने लगे। फिर वे अध्यात्म की ओर बढ़े तो उन्हें अच्छा महसूस (IITian Abhay Singh Baba) हुआ। अभय ने इंटरव्यू में कहा था कि मैं कनाडा में हर माह 3 लाख रुपये कमा रहा था, हालांकि, वहां, सैलरी के हिसाब से खर्चे भी हैं। यहां एक सेब 50 रुपये में बिकेगा तो वहां 200 रुपये में बिकेगा। उन्होंने आगे बताया कि वे कनाडा में डिप्रेशन में जूझ रहे थे। इसके बाद उन्होंने मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम से निपटने की ठानी और अध्यात्म की ओर मुड़ गए। 4 साल की डेटिंग भी अभय ने आगे यह भी बताया कि भारत में उनकी एक गर्लफ्रेंड भी थी, जिसके साथ उन्होंने 4 साल तक डेटिंग (IITian Abhay Singh Baba) की। हालांकि अपने माता-पिता के बीच कलेश देखकर उनका शादी से भरोसा उठ गया और उन्होंने शादी के बारे में नहीं सोचा। पिता ने बताई ये बात हालांकि एक अन्य मीडिया को दिए इंटरव्यू में उनके पिता कर्ण सिंह ने कहा कि अभय ने पिछले 6 माह से उनका नंबर ब्लॉक कर रखा है तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनका बेटा कहां है? उन्होंने बताया कि अभय कनाडा अपनी बहन के साथ रहता था। बता दें कि कर्ण सिंह पेश के वकील हैं।

Uncategorised

Customer Pays Electricity Bill Chiller : ग्राहक ने छुड़ाए अधिकारीयों के पसीने… 1 और 2 के सिक्कों से किया बिजली बिल का भुगतान…लगे 5 घंटे…

रिसोड़, 17 जनवरी| Customer Pays Electricity Bill Chiller : आज हम घर बैठे डिजिटल पेमेंट के जरिए लाखों-करोड़ों का भुगतान कर सकते हैं। डिजिटल पेमेंट के मामले में हमारा देश पूरी दुनिया में शीर्ष स्थान पर खड़ा है। लेकिन इतनी तरक्की उस वक्त धरे के धरे रह गई जब एक शख्स ने अपने बिजली बिल का भुगतान 1 और 2 के सिक्कों से किया। शख्स को बिजली बिल के तौर पर 7 हजार 160 रुपये चुकाने थे। जिसके लिए उसने 7160 रुपए के सिक्के देकर चुकाए। इस वाकये का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिक्के गिनते कर्मचारियों का वीडियो आया सामने वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारियों को सिक्के गिनते हुए देखा जा सकता है। उनके सामने रखे टेबल पर सिक्के ही सिक्के बिखरे हुए (Customer Pays Electricity Bill Chiller) हैं। जिन्हें गिनकर वे एक क्रम से रख रहे हैं। मामला महाराष्ट्र के रिसोड़ शहर का बताया जा रहा है। जहां महावितरण की वसूली मुहिम के दौरान यह रोचक वाकया सामने आया। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने अपना 7 हजार 160 रुपये का बिजली बिल 1 और 2 रुपये के सिक्कों में चुकाया। इन सिक्कों का कुल वजन लगभग 40 किलो था। सिक्कों को गिनने में लग गए 5 घंटे महावितरण की वसूली मुहिम के कर्मचारियों ने इन सिक्कों को ग्राहक से लेकर कार्यालय तक दोपहिया वाहन पर एक किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे। जिसके बाद उन सिक्कों को गिनने के लिए बिजली विभाग के तीन कर्मचारियों को लगाया (Customer Pays Electricity Bill Chiller) गया। कैशियर प्रशांत थोटे, लाइनमैन उद्धव गजभार और ठेका कर्मचारी अतुल थेर को इन सिक्कों को गिनने में कुल 5 घंटे का समय लग गया। सिक्के गिनने के दौरान कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इतनी ठंड के बावजूद उन्हें उन सिक्कों को गिनने में उनका पसीना छूट गया। चूंकि ये सिक्के प्रचलन में थे, इसलिए महावितरण कर्मचारियों को ग्राहक से सिक्के लेने से मना करने का अधिकार नहीं था। यह घटना महावितरण की वसूली प्रक्रिया के दौरान आई एक अनोखी चुनौती के रूप में दर्ज हुई है।

Uncategorised

Mother-Daughter Murder : माँ-बेटी की गला रेतकर हत्या…वजह…?

लखनऊ, 17 जनवरी| Mother-Daughter Murder : लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। 25 साल की महिला और उसकी 6 साल की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलीहाबाद के ईशापुर गांव में यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मलीहाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव  ने बताया कि ग्राम ईसापुर, थाना मलिहाबाद की यह घटना है। दोपहर में थाने को सूचना मिली कि यहां हत्या कर दी गई (Mother-Daughter Murder)है। तत्काल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में लगी हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने बताया कि तेज धार से गले पर वार किया गया है।

Uncategorised

Rahul VS Jyotiraditya Scindia : कभी हुआ करते थे बेहद करीब…आज हैं आमने-सामने…फिर हुई जुवानी जंग…राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के सिंधिया…माँगा जवाब…

पुणे, 16 जनवरी| Rahul VS Jyotiraditya Scindia  : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से लड़ रहे हैं संबंधी टिप्पणी को लेकर गुरुवार को उनकी आलोचना की और कहा कि उनके विवादास्पद बयान से विपक्षी दल बेनकाब हो गया। सिंधिया ने कहा कि आतंकवादी और नक्सली ही भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने गांधी की उन टिप्पणियों के लिए उन पर निशाना साधा, जो कांग्रेस सांसद ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए की थीं। ’75 वर्षों में संविधान में 70% संशोधनों के लिए कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारें जिम्मेदार’ पुणे में ‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में संविधान में किए गए 70 प्रतिशत संशोधनों के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें जिम्मेदार (Rahul VS Jyotiraditya Scindia) हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कल इस्तेमाल किए गए शब्दों को देखें। उन्होंने कहा कि वह ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ रहे हैं। अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो ‘भारतीय राज व्यवस्था के साथ युद्ध’ में होने का क्या मतलब है?’’ सिंधिया ने कहा, ‘‘क्या आप भारतीय संविधान पर युद्ध छेड़ेंगे? कल्पना कीजिए, भारत के खिलाफ कौन लड़ता है। आतंकवादी, नक्सली भारत के खिलाफ लड़ते हैं। हमें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्होंने (कांग्रेस ने) खुद को (गांधी की टिप्पणियों से) बेनकाब कर दिया है।’’ ‘कांग्रेस ने हमेशा सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का किया इस्तेमाल’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक पार्टी है जिसने हमेशा सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल किया है। गुना से लोकसभा सदस्य ने भाजपा का संदर्भ देते हुए कहा कि वहीं दूसरी ओर, एक पार्टी है जो भारत के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध (Rahul VS Jyotiraditya Scindia) है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 75 वर्षों में संविधान में 106 संशोधन किए गए हैं। इन 106 संशोधनों में से 70 प्रतिशत कांग्रेस के शासन में हुए। आजादी के पहले चार वर्षों में ही उन्होंने पहला संशोधन लाया था।’’ सिंधिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कलाकारों और प्रेस के अधिकारों पर अंकुश लगाने के लिए पहला संशोधन लाया। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘1971 में, उन्होंने भारत के संविधान को इंदिरा के संविधान में बदलने की कोशिश की।’’ यहां पढ़ें, राहुल गांधी का पूरा बयान गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर बुधवार को सवाल खड़े किए और कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ भाजपा तथा आरएसएस) से नहीं, बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ से भी (Rahul VS Jyotiraditya Scindia) है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन के बाद, बुधवार को यह दावा भी किया कि भारत की चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या है। गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है….क्योंकि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है।’’

CG Encounter: Big Breaking...! Encounter between security forces and Naxalites in Bijapur....12 Maoists killed
Uncategorised

CG Encounter : बिग ब्रेकिंग…! बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़….12 माओवादियों को मार गिराया

बीजापुर, 16 जनवरी। CG Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच आज गुरुवार को बड़ी मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा और डीआरजी दंतेवाड़ा के साथ ही कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और सीआरपीएफ 229 बटालियन एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 3000 जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। सुबह 9 बजे से ही नक्सलियों औऱ जवानों के बीच गोलीबारी जारी है। इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जवानों के वापसी के बाद ही सही आंकड़े सामने आ पाएंगे।

Saif Ali Khan: The attack on the 11th floor shocked everyone...! The thief clashed with the maid...the first footage came out...see the CCTV footage here
Uncategorised

Saif Ali Khan : 11वीं मंजिल पर हुए हमले ने सबको चौंका दिया…! नौकरानी से भिड़ गया चोर…पहला फुटेज आया सामने…यहां देखें CCTV Footage

नई दिल्‍ली, 16 जनवरी। Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार आधी रात को उनके घर घुसकर जिस शख्स ने उनपर हमला किया उसकी पहली झलक सामने आ गई है। बिल्डिंग में बांद्रा स्थित 11वीं मंजिल पर सैफ के घर हुए इस हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है और हर कोई जानना चाह रहा है कि इस हादसे के पीछे मकसद क्या है। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा है कि ये चोरी का मामला है। अब सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए सैफ पर हमलवा करने वाले उस घुसपैठिए की पहली तस्वीर जारी की गई। बिल्डिंग में सीढ़‍ियों पर लगे CCTV कैमरे में कैद इस संदिग्ध की पहली झलक सामने आई है। पुलिस को आरोपी के ह‍िस्‍ट्रीशीटर होने की आशंका खबर है कि पुलिस को आरोपी के ह‍िस्‍ट्रीशीटर होने की आशंका है। आरोपी की क्राइम कुंडली खंगाल रही है पुलिस। बताया जा रहा है कि प्रभादेवी इलाके में कुछ घंटों पहले सर्च ऑपरेशन चला था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमलावर फायर सेफ्टी के रास्ते से घर में घुसा और वह सीधे बच्चों के कमरे में जा पहुंचा। यहां मौजूद नैनी की आंख खुली और उसके बाद उस शख्स से झड़प होने लगी, जिसके बाद आवाज सुनकर वहां सैफ अली खान भी पहुंच गए। हमलावर ने सैफ पर भी हमला कर दिया और 6 बार चाकू से वार किया, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावर की पहले सैफ की नौकरानी से झड़प हुई पुलिस ने बताया है कि सैफ के वहां पहुंचने से पहले उस हमलावर की पहले सैफ की नौकरानी से झड़प हुई, जिसके बाद दोनों में हाथापाई भी हुई। इस घटना के तुरंत बाद घायल सैफ अली खान को उनके बेटे इब्राहिम और एक केयरटेकर ने लीलावती अस्पताल पहुंचाया। मुंबई पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उन्होंने इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फायर एस्केप एरिया में बनी सीढ़ियों की मदद से सैफ के घर में घुसा था। आरोपी ने एक्टर के घर में डकैती के इरादे से एंट्री की थी। दस जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेदम (Saif Ali Khan) ने कहा, ‘बीती रात आरोपी ने सैफ अली खान के घर में घुसने के लिए फायर एस्केप वाली सीढ़ी का इस्तेमाल किया। यह डकैती की कोशिश का मामला लग रहा है। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। 10 जांच टीमें मामले पर काम कर रही हैं। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।’

Appro 8th Pay Commission: If your salary is Rs 18,000, it will now increase to Rs 51,480...and see this huge jump in pension here
Uncategorised

Appro 8th Pay Commission : वेतन अगर 18,000 रुपये है तो अब बढ़कर मिलेगी 51,480 रुपये…और पेंशन में इतना उछाल देखिए यहां

नई दिल्‍ली, 16 जनवरी। Appro 8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने बजट 2025 से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। नरेंद्र मोदी की नेतृत्‍व वाली सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दे दी है। इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार के ही कार्यकाल में साल 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया गया था। तब केंद्रीय कर्मचारियों की न्‍यूनतम बेसिक सैलरी में उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अब 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दी गई है। इससे एक बार फिर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा उछाल हो सकता है।  गुरुवार को कैब‍िनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 8वां वेतन आयोग लागू करने का फैसला लिया गया है। 8वें वेतन आयोग के गठन से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इस आयोग को 2026 में लागू किया जा सकता है, क्‍योंकि 7th Pay Commission का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक है। ऐसे में अब आइए समझते हैं 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेशन में कितना इजाफा हो सकता है? 7वें Pay पर इतनी बढ़ी थी सैलरी साल 2016 में मोदी सरकार के कार्यकाल में 7वां वेतन आयोग का गठन किया गया था, तब बेसिक सैलरी 18000 रुपये हो गई थी। वहीं उससे पहले कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 7000 रुपये थी, जो 6वें वेतन आयोग के तहत था। 6th Pay Commission से 7th Pay Commission में आने से सरकारी कर्मचारियों के वेतन में महत्वपूर्ण उछाल आई थी।  7वें वेतन आयोग के तहत, 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिसके कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स की बेसिक सैलरी में 2.57 से गुणा किया गया। यह उनके मूल वेतन में 2.57% की बढ़ोतरी के बराबर था। इसके विपरीत, 6वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिससे सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 1.86% की बढ़ोतरी थी। अब 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद फिटमेंट फैक्‍टर में एक और बदलाव हो सकता है। वेतन में इतनी बढ़ोतरी  अगर फिटमेंट फैक्टर को भी बढ़ाया जाता है तो यह 2.57 से बढ़ाकर 2.86 किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्‍त उछाल हो सकता है। उदाहरण- अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 कर दिया जाए, तो मौजूदा मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये हो सकता है। वहीं पेंशनर्स के लिए पेंशन 9000 रुपये मंथली से बढ़कर मिनिमम बेसिक पेंशन 25740 रुपये मंथली हो सकती है। बता दें सरकारी कर्मचारियों और पेंशर्स के संशोधित मूल वेतन और पेंशन को निर्धारित करने में फिटमेंट फैक्टर की अहम भूमिका होती है।  7वां आयोग के तहत सैलरी कैलकुलेशन  वर्ष: 2016न्यूनतम वेतन: 18,000 रुपये प्रति माहअधिकतम वेतन: 2.5 लाख रुपये प्रति माह (कैबिनेट सचिव के लिए)फिटमेंट फैक्टर: मूल वेतन का 2.57 गुनाभत्ते: HRA और अन्य भत्तों के साथग्रेच्युटी सीलिंग: 20 लाख रुपये, डीए के आधार पर आवधिक वृद्धि के प्रावधान के साथपेंशन: न्यूनतम पेंशन 9,000 रुपये प्रति माह महंगाई भत्ता (DA): अपडेट के साथ  6ठा वेतन आयोग के तहत सैलरी कैलकुलेशन  वर्ष: 2006 न्यूनतम वेतन: 7,000 रुपये प्रति माहअधिकतम वेतन: 80,000 रुपये प्रति माह (सचिव स्तर के लिए)फिटमेंट फैक्टर: मूल वेतन का लगभग 1.86 गुनाभत्ते: एचआरए और अन्य सर्विसेज ग्रेच्युटी सीलिंग: 10 लाख रुपयेपेंशन: सेवानिवृत्ति की आयु के बाद अतिरिक्त पेंशन के विकल्प के साथ संशोधितमहंगाई भत्ता (DA): इंफ्लेशन इंडेक्‍स के आधार पर जारी अपडेट 

Uncategorised

Formation Of 8th Pay Commission : बड़ी खबर…! 8वें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी…मोदी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा…

नई दिल्ली, 16 जनवरी| Formation Of 8th Pay Commission : प्रधानमंत्री ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खास तोहफे की घोषणा की। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। सरकार की तरफ से 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दिए जाने की घोषणा बजट 2025 से महज कुछ ही दिन पहले हुई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हालांकि कहा है कि, इसके कार्यान्वयन की सही तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। कहा गया है कि साल 2026 में इसका गठन किया जा सकता है। उन्होंने दोहराया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पहले ही लागू की जा चुकी हैं। सरकार बाद में आयोग के बाकी डिटेल्स के बारे में जानकारी देगी। इसमें शामिल होने वाले सदस्यों की भी सूचना दी जाएगी। जनवरी 2016 में लागू हुई थीं 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें खबर के मुताबिक, पिछले आयोगों की तरह, इससे सैलरी में बदलाव होने की उम्मीद है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में संशोधन भी शामिल है। इससे पहले 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें, जिन्हें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनवरी 2016 में लागू किया (Formation Of 8th Pay Commission)था, की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो जाएगी। करीब एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी अपने मूल वेतन, भत्ते, पेंशन और बाकी बेनिफिट्स में संशोधन के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी है इंतजार केंद्र के अलावा राज्य स्तरों पर भी सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के गठन के इंतजार में हैं। हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 करने की संभावना (Formation Of 8th Pay Commission)है, जिसका कर्मचारियों के मूल वेतन पर अच्छा खासा असर देखने को मिलेगा। इतना बढ़ सकता है मूल वेतन मान लीजिए अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.86 पर एडजस्ट किया जाता है, तो 18,000 रुपये का मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन संभावित रूप से 51,480 रुपये तक बढ़ सकता (Formation Of 8th Pay Commission)है। यहां बता दें, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनहोल्डर्स के संशोधित मूल वेतन और पेंशन को तय करने में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता है।

Uncategorised

Suicide After Blackmailing : फूफा ने बनाया 24 साल की भतीजी का अश्लील वीडियो…ब्लैकमेल कर बुलाया होटल…पर उसने सबके सामने आग लगा ली…

बेंगलुरु, 16 जनवरी| Suicide After Blackmailing : बेंगलुरु में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने रिश्तेदार द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली है। सुहासी सिंह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थी। पुलिस ने सुहासी सिंह के फूफा प्रवीण सिंह को अरेस्ट कर लिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपी प्रवीण सिंह के पास सुहासी सिंह के कुछ अंतरंग वीडियो थे जिसके जरिये प्रवीण उसे ब्लैकमेल कर रहा था। फूफा ने धोखे से बनाया था वीडियो पीड़िता सुहासी सिंह पिछले 6 साल से बेंगलुरु में रह रही थी। वह अक्सर अपनी बुआ के घर जाती थी। पुलिस की FIR में ये जानकारी दी गई है कि जब सुहासी सिंह प्रवीण सिंह के घर पर रहने के लिए गई उस दौरान आरोपी प्रवीण सिंह ने धोखे से सुहासी सिंह का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लग गया। होटल में आने पर किया था मजबूर 12 जनवरी को आरोपी प्रवीण सिंह ने सुहासी को राधा होटल में आने पर विवश किया। पीड़िता अपने साथ पेट्रोल लेकर वहां पहुंची और होटल परिसर में ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा (Suicide After Blackmailing)दी। सुहासी सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह को अरेस्ट कर लिया। मामले में प्रवीण सिंह की पत्नी संध्या सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। माता-पिता को वीडियो भेजने की दी धमकी DCP शिवकुमार गुनारे ने बताया कि HAL पुलिस स्टेशन के तहत एक मामला दर्ज हुआ जिसमें एक युवती ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी और पीड़िता दोनों एक दूसरे को पिछले 6 सालों से जानते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी उसकी पत्नी और पीड़िता कई बार साथ रहते (Suicide After Blackmailing) थे। साथ घूमने भी गए थे लेकिन पिछले कुछ समय से आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके चलते युवती ने जान दे दी। जांच में ये भी पता चला है कि अश्लील वीडियो और फोटो को युवती के माता-पिता को भेजने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया और खुदकुशी के उकसाया गया।