21 January 2025

Congress's List: Appointed Leader of Opposition and Deputy Leader of Opposition in Municipal Corporations...See the full list
Uncategorised

Transfer Breaking : इस जिले के एडिशनल एसपी का तबादला…! यहां देखें आदेश

रायपुर, 21 जनवरी। Transfer Breaking : राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी कोरबा के एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान की सेवाएं गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग में लिया है। चौहान को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त परिवहन आयुक्त, परिवहन आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। इसका आदेश 20 जनवरी को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

Road Accidents: A speeding car came and took away Manu Bhaker's grandmother and uncle... Watch the CCTV video of the painful road accident here
Uncategorised

Road Accidents : एक तेज रफ्तार कार आई और मनु भाकर की नानी और मामा को उड़ा ले गई…यहां देखें दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV VIDEO

चरखी दादरी, 21 जनवरी। Road Accidents : चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर की नानी सावित्री देवी और मामा युद्धवीर की मौत हो गई। यह हादसा 19 जनवरी रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी हवा में उछल गई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में युद्धवीर और उनकी नानी की मौके पर ही मौत हो गई। युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे युद्धवीर हरियाणा रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे और रास्ते में अपनी मां को सिविल अस्पताल के पास अपने भाई के घर छोड़ने वाले थे, लेकिन महेंद्रगढ़ चौक के पास हुए इस हादसे ने उनकी और उनकी नानी की जिंदगी चली गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युद्धवीर और उनकी नानी का अंतिम संस्कार रविवार शाम उनके पैतृक गांव कलाली में किया गया। इस दुखद खबर मिलने पर मनु भाकर भी अपनी मां सुबेधा (Road Accidents) के साथ गांव पहुंचीं। इस दौरान वह अपनी मां को संभालती नजर आईं। सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शूटिंग में जीते पदक मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। मनु भाकर ने व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इन खेलों में भारत के पदक का खाता खोला था। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला निशानेबाज बनीं। इस 22 साल की खिलाड़ी ने इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में कांस्य पदक जीता था। हाल ही में उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों भारत का सर्वोच्च खेल अवॉर्ड दिया गया।

Uncategorised

GF Got Death Punishment : GF ने यौन संबंध बनाने के बहाने से बुलाया…फिर जहर देकर मार डाला…मरने से पहले उसी को बचाने में लगा था BF…अब मिली मौत की सजा…

केरल, 21 जनवरी। GF Got Death Punishment : केरल के नेयातिंकारा जिले में जिला कोर्ट ने 24 साल की ग्रीष्मा को मौत की सजा सुनाई है। ग्रीष्मा ने अपने बॉयफ्रेंड को 2022 में जहर देकर मार दिया था। नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने कहा कि ग्रीष्मा ने यौन संबंध बनाने के बहाने शेरोन को बुलाया था और बाद में जहर देकर उसे मार दिया। उसके अपराध को अंजाम देने के कृत्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा “आपराधिक कृत्यों के लिए सजा सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है। ग्रीष्मा के मना करने के बावजूद शेरोन ने संदिग्ध जूस का वीडियो रिकॉर्ड किया (GF Got Death Punishment)था। यह इस बात का सबूत है कि उसे संदेह था कि कुछ गड़बड़ है। शेरोन ने 11 दिनों तक बिना पानी की एक बूंद पिए अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष किया।” ग्रीष्मा तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के एक निजी कॉलेज में साहित्य की छात्रा थी। वहीं, पीड़ित शेरोन राज, तिरुवनंतपुरम जिले के पारसाला का रहने वाला था और उसी कॉलेज में बीएससी रेडियोलॉजी का अंतिम वर्ष का छात्र था। दोनों के बीच एक साल से ज्यादा समय तक करीबी रिश्ता रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ता खराब हो गया। कोर्ट ने कहा कि शेरोन ने ग्रीष्मा को पुलिस से बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। वह 11 दिन तक पानी की एक बूंद नहीं पी (GF Got Death Punishment)सका, लेकिन ग्रीष्मा को बचाना चाहता था। इससे पता चलता है कि वह सच्चा प्यार करता था, लेकिन लड़की ने धोखा दिया। इसलिए उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। मां और चाचा के साथ मिलकर रजी साजिश विशेष सरकारी वकील वी.एस. विनीत कुमार ने आरोप लगाया कि ग्रीष्मा, शेरोन के साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, क्योंकि उसके परिवार ने केरल के एक अन्य व्यक्ति के साथ उसकी शादी तय कर दी थी। बाद में ग्रीष्मा ने अपने चाचा निर्मलकुमारन नायर और अपनी मां के साथ मिलकर शेरोन की हत्या की साजिश (GF Got Death Punishment)रची। अदालत ने नायर को तीन साल की सजा सुनाई है। आरोप यह भी है कि जब शेरोन की तबीयत खराब हो रही थी, तब ग्रीस्मा ने जहर की बोतल छिपाने की साजिश रची और 25 अक्टूबर, 2022 को शेरोन के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। केरल पुलिस ने 31 अक्टूबर को ग्रीष्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इन धाराओं के तहत मिली सजा ग्रीष्मा पर भारतीय दंड संहिता के तहत कई आरोप लगाए गए हैं। उस पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 364 (हत्या करने के इरादे से अपहरण), 328 (जीवन को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जहर देना) और 203 (गलत जानकारी देकर न्याय में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रीष्मा ने कहा कि उसकी सजा कम की जानी चाहिए क्योंकि वह एक पढ़ी-लिखी नागरिक है, जिसने पहले कोई अपराध नहीं किया है और वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। हालांकि, अदालत ने सजा में इस मामले को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मानते हुए उसे मौत की सजा सुनाई। बिना किसी उकसावे के किया अपराध अदालत ने कहा कि अपराध बिना किसी उकसावे के किया गया था और ग्रीष्मा द्वारा अपने अपराध को छिपाने की चालाकीपूर्ण कोशिश विफल हो गई। पीठ ने यह भी कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ विश्वासघात किया है। अदालत ने यह भी कहा कि ग्रीष्मा ने शेरोन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं, लेकिन इसके सबूत नहीं हैं। इसके विपरीत, शेरोन ने कभी भी किसी मैसेज में उसे दोषी नहीं ठहराया। शेरोन आरोपी के प्रति वफादार था, लेकिन वह अपने मंगेतर के संपर्क में भी थी। यहां अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोषी की उम्र पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

Uncategorised

Foreign Man : विदेशी देखकर ठेले वाले ने की ठगने की कोशिश… 100 रुपए में मात्र एक केला…विदेशी आदमी ने कहा कुछ…Video हो रहा वायरल…

हैदराबाद, 21 जनवरी। Foreign Man : केला एक यूनिवर्सल फल है और ये दुनिया के कोने-कोने में मिलता है। ज्यादातर लोग केले को सुबह वर्कआउट के बाद खाते हैं। आमतौर पर ये केले 50-60 रुपए दर्जन मिल जाते हैं। लेकिन हैदराबाद से इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आया, जहां एक ठेले वाले ने एक केले की कीमत 100 रुपए बताया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उस ठेले वाले से एक विदेशी शख्स ने केले की कीमत पूछी थी। विदेशी आदमी को चूना लगाने के लिए ठेले वाले ने एक केले की कीमत 100 रुपए बताया। OMG! एक केले की कीमत 100 रुपए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी आदमी हैदराबाद की सड़कों पर घूमता नजर आ रहा है। इतने में उसे एक केला बेचने वाला दिख जाता है। जिससे वह एक केले की कीमत पूछता (Foreign Man)है। विदेशी आदमी को देख वह केला वाला उसे चूना लगाने के लिए एक केले की कीमत 100 रुपए बताता है। जिस सुनकर वह विदेशी शख्स अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पाता। वह चौंक जाता है और एक बार फिर से उस केले वाले से 1 केले की कीमत पूछता है। जिस पर वह केले वाला व्यक्ति फिर से उसे एक केले की कीमत 100 रुपए बताता है। ऐसे ही वह विदेशी व्यक्ति केले वाले से कम से कम 3 बार केले की कीमत पूछता है। विदेशी पर्यटक ने भांप लिया था कि उसे ठगा जा रहा है इसके बाद वह विदेशी आदमी केला लेने से मना कर देता है और कहता है कि इंडिया में विदेशी लोगों के लिए केले का भाव यहीं है। फिर वह ठेले वाले से कहता है कि इस रेट पर तुम्हारे ये केले कोई नहीं खरीदने वाला। यह कहते हुए वह विदेशी शख्स आगे बढ़ जाता है। आगे वह विदेशी आदमी बताता है कि उसके यहां 100 रुपए में कम से कम 8 केले मिल जाएंगे। वीडियो में दिख रहे विदेशी शख्स का नाम ह्यूग (Foreign Man)है। जो भारत घूमने के लिए आया हुआ है। शख्स हैदराबाद की सड़कों पर सुबह-सुबह टहल रहा था, तभी यह वाकया उसके साथ हुआ। केले वाले पर जमकर बरसे लोग इस वीडियो को ह्यूग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @HughAbroad से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 7 मिलियन लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उस ठेले वाले को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां कई लोगों का कहना है कि देश में इस तरह के लोगों पर लगाम लगाने की जरूरत है, जो विदेशियों को किसी भी चीज को 10 गुना ज्यादा भाव में बेचते हैं। कुछ लोगों ने इस पर मजाकिया कमेंट भी किया। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है भाई 3 गुना लागान देने का बदला ले रहा है। दूसरे ने लिखा- भाई अपने देश की इकोनॉमी रिकवर करने में लगा हुआ है।      

Uncategorised

Saif Ali Khan Descharge : सैफ अली खान डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार आए नजर…बदला ठिकाना…दूसरे घर में हुए शिफ्ट…देखें वीडियो…

मुंबई, 21 जनवरी। Saif Ali Khan Descharge : सैफ अली खान का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद का पहला लुक सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अपनी पत्नी करीना और बच्चों के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Changes in Congress: Big change in Congress...! Farmer Congress President of 4 states including Chhattisgarh changed...see list here
Uncategorised

Urban Body Elections 2025 : कांग्रेस ने गठित की जिला स्तरीय चयन समिति…यहां देखें List

रायपुर, 21 जनवरी। Urban Body Elections 2025 : नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ कांग्रेस की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू की ओर से पार्टी के तमाम जिला और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को समिति को लेकर पत्र जारी किया गया है। समिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को संयोजक, जिला प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी को समिति का अध्यक्ष बनया गया है। इनके अलावा समिति में सांसद, पूर्व सांसद, क्षेत्रीय विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। यह संमिति नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में आपसी समन्वय और सहमति से जीतने योग्य दावेदारों की सूची 23 जनवरी तक सीलबंद लिफाफे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेगी।

Liquor Scam in CG: No relief for Kawasi Lakhma at the moment...ED presented challan in special court...names of 11 more people included...see here
Uncategorised

Ex Minister कवासी लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर, 21 जनवरी। Ex Minister : शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मंगलवार को ईडी की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 16 जनवरी को ED ने रिमांड पर लिया था। रिमांड मिलने के बाद अब ED के वकील वकील सौरभ ने दावा किया है कि, कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ कमीशन मिला था। इस राशि सुकमा में बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगी है। ED के वकील के मुताबिक, गिरफ्तार अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह ने पूछताछ में बताया था कि पूर्व मंत्री के पास हर महीने कमीशन पहुंचता था। अरविंद सिंह ने बताया था कि शराब कर्टल से हर महीने लखमा को 50 लाख रुपए दिए जाते थे। वहीं AP त्रिपाठी ने कहा था कि 50 लाख रुपए के ऊपर भी 1.5 करोड़ रुपए और दिया जाता था। इस हिसाब से 2 करोड़ रुपए पूर्व आबकारी मंत्री को हर महीने कमीशन के मिलते थे।

Municipal Body Elections: BJP formed a 23-member manifesto committee for the urban body elections 2025... see here who got the big responsibility
Uncategorised

Municipal Body Elections : नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने बनाई 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति…यहां देखें किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 21 जनवरी। Municipal Body Elections : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 23 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति बनाई है। इस समिति के संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सह संयोजक विधायक सुनील सोनी को बनाए गए हैं। वहीं भाजपा ने नैरेटीव एवं कंटेंट टीम का भी गठन किया है, जिसके संयोजक पंकज झा को बनाए गए हैं।

Delhi Election BJP Manifesto: BJP made these promises in Sankalp Patra-2...! Read here sequentially
Uncategorised

Delhi Election BJP Manifesto : संकल्प पत्र-2 में BJP ने किए ये वादे…! क्रमवार यहां पढ़ें

नई दिल्ली, 21 जनवरी। Delhi Election BJP Manifesto : मंगलवार को बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पार्टी के संकल्प पत्र का दूसरा भाग जारी किया। अनुराग ठाकुर ने संकल्प पत्र जारी करते हुए स्वास्थ्य और यातायात की समस्या का समाधान करने का वादा करते हुए कहा कि हम इनकी तरह बहाने नहीं करेंगे। केंद्र में भी मोदी सरकार है और दिल्ली में भी मोदी सरकार होगी, हम बेहतर दिल्ली बनाएंगे। उन्होंने कोविड काल में शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने, अपने घर का निर्माण कर शीश महल घोटाला करने का आरोप लगाया और सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए। सत्ता में आते ही जीरो टॉलरेंस का वादा अनुराग ठाकुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का वादा करते हुए हम सत्ता में आए तो घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली कभी घाटे में नहीं रहा, वह पहली बार राजस्व घाटे में होगा और ऐसा आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और आतिशी के कारण होगा। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आईटीआई से मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज तक, केंद्र सरकार की ओर से कराए गए कार्य गिनाए और कहा कि हमने साइंस और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया है. दुनिया में हमारा देश कहीं नहीं था, अब तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। उन्होंने दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को सरकारी संस्थानों में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया और कहा कि यूपीएससी और राज्य पीएससी की तैयारी के लिए हमने अलग-अलग राज्यों में योजनाएं चलाई हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपये की सहायता प्रदान करेंगे। परीक्षा केंद्र की यात्रा की लागत और शुल्क की प्रतिपूर्ति दो अटेंप्ट तक हमारी सरकार करेगी। उन्होंने अनुसूचित जाति का जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल में इस सरकार ने केवल पांच एससी छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड का गठ अनुराग ठाकुर ने केंद्र की ओर से चलाई जा रहीं एससी कल्याण योजनाएं गिनाते हुए कहा कि हम दिल्ली में तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नाम पर योजना शुरू कर एक हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड देंगे। हम दिल्ली के युवाओं के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने ऑटो वालों के लिए कोई कल्याणकारी योजना लागू नहीं करने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया और ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड का गठन करने, 10 लाख तक का जीवन बीमा, पांच लाख तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर देने का वादा किया। अनुराग ठाकुर ने ऑटो-टैक्सी ड्राइवर्स के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर स्कॉलरशिप देने का भी वादा किया और इंश्योरेंस कराने पर उसमें भी रियायत देने का वादा किया। उन्होंने घरों में काम करने (Delhi Election BJP Manifesto) वालों को मान्यता देने, इनके लिए कल्याण बोर्ड बनाने और 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा देने का वादा किया। अनुराग ठाकुर ने छह महीने पेड़ मैटरनिटी लीव करने का भी वादा किया और कहा कि आम आदमी पार्टी इसमें विफल रही है। अनुराग ठाकुर ने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र किया और कहा कि दिल्ली में करीब 1 लाख 90 हजार दुकानदारों को इसका लाभ मिला। दिल्ली में बीजेपी सरकार बनी तो लगभग चार लाख दुकानदारों को इसका लाभ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्किल्ड मैन पावर वाला देश हम भारत को बनाना चाहते हैं। दिल्ली में भी हम स्किलिंग का प्रोग्राम आगे बढ़ाएंगे।

Brutal Murder: Wife brutally murdered in Jashpur district...! Angry husband raped her forcefully and then injured her by inserting radish and stick in her private part
Uncategorised

Brutal Murder : जशपुर जिले में बर्बरता से पत्नी की हत्या…! आक्रोश पति ने जबरन किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर कर दिया घायल

जशपुर, 21 जनवरी। Brutal Murder : जशपुर जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे। यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी शादी करूंगी। इससे पति आक्रोश में आकर आपा खो बैठा। बर्बरता की हदें की पार पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया। फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया। आरोपी पति का जब इस बर्बरता से मन नहीं भरा, तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार (Brutal Murder) कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।