9 February 2025

Prayagraj Mahakumbh 2025: Attack on Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi who raised questions on Mamta Kulkarni's Mahamandaleshwar appointment...watch VIDEO here
Uncategorised

Prayagraj Mahakumbh 2025 : ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर सवाल उठाने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला…यहां देखें VIDEO

प्रयागराज, 09 फरवरी। Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुंभ नगर में किन्नर अखाड़े की प्रमुख जगद्गुरु हिमांगी सखी के कैंप पर दर्जनों युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कैंप को चारों ओर से घेरकर तोड़फोड़ की और हिमांगी सखी को बंधक बनाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का संबंध किन्नर अखाड़े की विवादित आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से बताया जा रहा है। फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे इन हमलावरों ने कैंप में जमकर उत्पात मचाया, जिससे श्रद्धालुओं और अनुयायियों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गई। इस हमले के पीछे की असली वजह क्या है, इसकी जांच जारी है। लेकिन इस घटना के बाद महाकुंभ नगर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Uncategorised

Assault With Policeman : पुलिसकर्मी ने रुकवाई थार तो आरोपी उसी गाड़ी में बंधक बनाकर ले गए…मारपीट कर Video बनाया…

मध्यप्रदेश, 09 फरवरी। Assault With Policeman : मध्यप्रदेश में अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। इंदौर में कार में शराब पीने से रोकने पर चार लोगों ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसके हाथ से वायरलेस सेट छीन लिया और गाड़ी में बैठाकर पुलिसवाले से जबरदस्ती माफी भी मंगवाई और वीडियो बनाया। इंदौर के बाणगंगा थाना में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर तेरेश्वर इक्का ने बुधवार रात कार में शराब पी रहे चार युवकों को शराब पीने से रोका, जिससे नाराज युवकों ने पहले तो पुलिसकर्मी का वायरलेस सेट छीना, फिर जमकर पीटा और सब इंस्पेक्टर को गाड़ी में जबरन बैठा हाथ जोड़कर माफी (Assault With Policeman)मंगवाई और वीडियो भी बनाया। घटना के बाद पीड़ित सब इंस्पेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक जोबट जेल में तैनात जेल प्रहरी भी शामिल है। बाकी 2 आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। विपक्ष ने साधा निशाना पुलिसकर्मी की पिटाई की घटना पर सियासत भी हो रही है, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर लिखा कि “इंदौर में “थर्ड-डिग्री” की सिक्योरिटी है! मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रभारी मंत्री! फिर भी गुंडे पुलिस को पीट रहे (Assault With Policeman)हैं! सीएम डॉ मोहन यादव जी, भोपाल-इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का किराया ₹910 है! कभी समय निकालिए! कानून व्यवस्था भले ही ठीक न हो, लेकिन वीडियो जरूर अच्छा बन जाएगा! सीएम डॉ मोहन यादव के पास गृह विभाग भी है और इंदौर का प्रभार भी, यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सीएम को घेरा है। ये कहते हुए कि मध्यप्रदेश में दलित आदिवासी चाहे वो पुलिस अफसर भी क्यों न हो उसे पीटा जा रहा है, सीएम के प्रभारी जिले में पुलिसवाले को पीटा जाता है, लेकिन सीएम और कमिश्नर चुप क्यों हैं। पुलिस का बयान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, “यह घटना बुधवार की सुबह उस समय हुई जब एसआई टी. एक्का बाणगंगा थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे और उन्होंने संदिग्ध हालत में घूम रहे आरोपियों की कार को (Assault With Policeman)रोका।” उन्होंने बताया कि विकास डाबी और रवि नायक नामक आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि डाबी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट जेल में प्रहरी है और छुट्टी पर इंदौर अपने घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना में शामिल दो और लोगों की तलाश कर रही है। चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

National Parks of Bijapur: Big achievement...! Soldiers entered the Naxalite resting place and killed 31 Naxalites... Listen to the video here
National

National Parks of Bijapur : बड़ी उपलब्धि…! जवानों ने नक्सलियों के आरामगाह में घुसकर 31 नक्सलियों को किया ढेर…यहां सुने VIDEO

बीजापुर, 09 फरवरी। National Parks of Bijapur : बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने की है। हालांकि, इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो जख्मी भी हुए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में जवानों के शहीद होने की सूचना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा राज्य नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ”बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।” 2026 तक प्रदेश नक्सलवाद मुक्त सीएम विष्णुदेव साय ने आगे लिखा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीजापुर के उस क्षेत्र में जिसमें नेशनल पार्क है, उसको नक्सलियों का आरामगाह कहा जाता था। वहां उसकी मांद में घुसकर 650 से अधिक सुरक्षाबलों के जवानों ने विभिन्न दिशाओं से घेरकर अनेक दिनों के ऑपरेशन के बाद 31 नक्सलियों को ढेर किया है। उन्होंने कहा कि सभी नक्सली वर्दी (National Parks of Bijapur) धारी थे। हमे बड़े हथियार बरामद हुए है। साथ ही इसमें हमारे 2 जवान शहीद हुए है। मैं ह्रदय से उन्हें नमन करता हूं। ईश्वर उनके परिवार को भी संबल प्रदान करें। साथ ही विष्णुदेव साय सरकार उनके साथ खड़ी है। इसमें 2 जवान भी घायल हुए है जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है।

Uncategorised

Accident Video : दो बहनों के इकलौते भाई की मौत…सड़क किनारे खड़ा था 17 साल का लड़का…घसीटते हुए ले गई स्कॉर्पियो…देखे दिल दहला देने वाला VIDEO…

महेंद्रगढ़, 09 फरवरी। Accident Video : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सड़क किनारे खड़े एक लड़के को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 17 वर्षीय लड़का सड़क किनारे बाइक पर सवार था। स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को पीछे से ठीक बीच में टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो किशोर को उसकी बाइक के साथ उलझाकर करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया परिजनों को सौंप दिया (Accident Video) है। शिकायत के आधार सदर थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 12वीं में पढ़ता था मृतक मृतक आलोक एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव झगडोली निवासी योगेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। उसने बताया कि वह और उसका 17 वर्षीय भतीजा आलोक 3 फरवरी को अपने घर से मोटरसाइकिल पर महेंद्रगढ़ के लिए चले थे। जब वे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर पहुंचे। तब वह सड़क किनारे मोटरसाइकिल को खड़ा करके सड़क की दूसरी तरफ लघु शंका के लिए चला (Accident Video)गया। उसका भतीजा आलोक मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। इतनी देर में महेंद्रगढ़ की तरफ से एक काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से दौड़ती हुई आई। टक्कर के बाद रोड पर तड़पता रहा लड़का योगेश ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते हुए रॉन्ग साइड में जाकर सड़क किनारे खड़े उसके भतीजे आलोक को सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगने से उसका भतीजा उछाल कर दूर जा गिरा और स्कॉर्पियो के आगे उसकी मोटरसाइकिल फंस (Accident Video)गई। गाड़ी ड्राइवर मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया और गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग गया। उसका भतीजा रोड पर तड़पता रहा। किसी तरह उसने अपने भतीजे को संभाला। स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। वह अपने भतीजे आलोक को नागरिक अस्पताल में लेकर आया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

Uncategorised

Viral Video Of Elephant : मजे में बाइक से जा रहा था जर्मन नागरिक…अचानक सड़क पर टहल रहे हाथी ने मोटर साइकिल समेत उठाकर फेंका…देखें Video…

कोयम्बटूर, 09 फरवरी। Viral Video Of Elephant :  तमिलनाडु के कोयम्बटूर में वालपारई के पास टाइगर वैली व्यूपॉइंट पर एक जर्मन नागरिक पर एक हाथी ने हमला कर दिया। पर्यटक की पहचान 60 साल के जर्मनी नागरिक माइकल के रूप में हुई है। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी ने बाइक समेत उछाल कर दूर फेंका वीडियो में जर्मन नागरिक को सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि वह जर्मन अपनी बाइक राइड का मजा लेते हुए कहीं जा रहा (Viral Video Of Elephant)है। इतने में उसे सड़क पर एक हाथी टहलता हुआ मिला। जिसे देख वह अपनी बाइक को किनारे से निकालने की कोशिश करने लगा। इतने में उस हाथी की नजर उस बाइक सवार जर्मन नागरिक पर पड़ गई और हाथी उसे देख भड़क गया। हाथी ने उस बाइक सवार जर्मन को मोटर साइकिल समेत उछाल कर दूर फेंक दिया। इतना ही नहीं वह बाइक सवार गिरने के बाद फिर से उठा और अपनी बाइक को उठाने की कोशिश करने लगा। इतने में एक बार फिर से हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे दोबारा उछाल कर दूर फेंक दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल इस पूरी घटना को सड़क पर मौजूद एक बस यात्री ने अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा (Viral Video Of Elephant)है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि घटना के वक्त बस ड्राइवर ने उस जर्मन नागरिक को बचाने के लिए बस हॉर्न बजाकर उस हाथी को दूर भगाने की कोशिश की थी लेकिन हाथी ने फिर भी उस पर्यटक को मार-मार कर बेदम कर दिया। घायल विदेशी पर्यटक अस्पताल में भर्ती   घटना को लेकर सामने आई जानकारी में यह बताया जा रहा है कि ये घटना पोलाची की है। जहां बाइक चलाते समय सड़क पर जंगली हाथी आ गया लेकिन माइकल ने अपनी बाइक को नहीं (Viral Video Of Elephant)रोका। जैसे ही बाइक हाथी के पास पहुँची। हाथी भड़क गया और उसने बाइक सहित माइकल को उछाल कर फैंक दिया। बाइक सवार ने एक और गलती की कुछ सेकंड्स बाद वो दुबारा बाइक लेने के लिए उठा एक बार फिर हाथी ने उस पर अटैक किया जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विदेशी पर्यटक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Education

Video Of Higher Education Minister : उच्च शिक्षा मंत्री ने कान पकड़कर लगाई उठक बैठक…सामने आया VIDEO…जानें वजह…

शाजापुर, 09 फरवरी।Video Of Higher Education Minister : मध्य प्रदेश के शाजापुर से एक अनोखा नजारा सामने आया। यहां के एक स्कूल में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कान पकड़कर उठक बैठक लगाई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंत्री उठक बैठक लगाते हुए दिख रहे हैं। क्या है पूरा मामला? शाजापुर जिले के शुजालपुर में सीएम राइज स्कूल में आज एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने उठक बैठक लगाकर स्कूली दिन याद किए। अलग-अलग शहर से पूर्व छात्र सम्मेलन में आए कई उद्योगपति, शिक्षक, सेवानिवृत कर्मचारी कान पकड़कर उठक बैठक लगाते दिखे और क्लास रूम में टेबल बजाकर गाना गाते नजर (Video Of Higher Education Minister)आए। शुजालपुर के पहले हाई स्कूल की स्थापना वर्ष 1931 में श्री राम मंदिर के पीछे हुई थी, जिसे लाल स्कूल के नाम से जाना जाता है। साल 1957 में वर्तमान सीएम राइज स्कूल में हाईस्कूल की कक्षाएं लगने लगीं। यहां आज मंगलवार को पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन से पहले स्कूल परिसर में कोई 67 साल बाद आया था, तो कई लोग 85 की उम्र में लकड़ी के सहारे इस यादगार आयोजन में साथियों से मिलने पहुंचे। क्लास रूम में शिक्षकों द्वारा दी जाने वाली सजा ‘कान पकड़कर उठक बैठक’ लगाने को याद किया गया और पूर्व छात्रों ने शिक्षकों के नाम लेकर अमर रहे के नारे लगाए। गीत गुनगुनाने के साथ सेल्फी लेने, ग्रुप फोटो निकलवाने का उत्साह रहा। प्रोफेसर एमआर नालमें ने बताया कि साल 1951 में उनकी हाईस्कूल क्लास में 19 लड़के थे, तब सेकंड डिविजन पास होना भी बहुत बड़ी बात होती (Video Of Higher Education Minister)थी। उन्होंने बताया साल 1957 में स्कूल इस भवन में लगने लगा था। 1 जनवरी 1957 को एडमिशन लेने वाले श्री राम शर्मा बताते हैं कि उनकी तीन पीढ़ियां इसी शिक्षा स्थल से पढ़ी हैं। वे इस स्कूल के छात्र और शिक्षक दोनों रहे हैं। मंत्री परमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बड़ा परिवर्तन आने वाला है,  अब भारत में शिक्षक बाय चांस नहीं, बल्कि बाय चॉइस बनेंगे। मंत्री परमार ने कहा कि भारत ने आयुर्वेद, इंजीनियरिंग, शल्य चिकित्सा, (Video Of Higher Education Minister)गणित, संस्कृति, संस्कार हर क्षेत्र में विश्व को मार्गदर्शित किया है, इसलिए भारत को विश्व गुरु कहा जाता है।

Uncategorised

GF-BF Viral Video : मेट्रो में GF-BF कर रहे थे अश्लील हरकत…महिला ने खूब सुनाई खरी-खोटी देखें Video…

नई दिल्ली, 09 फरवरी। GF-BF Viral Video :  दिल्ली मेट्रो में आए दिन कपल्स को अश्लील हरकतें करते हुए देखा जाता है। ये प्यार के पंक्षी यह कभी नहीं देखते कि हम किस समाज में रह रहे हैं या फिर किस जगह पर खड़े है। बस जब मर्जी होती है, शुरू हो जाते हैं। सार्वजनिक जगहों पर भी ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो तो इन तोता-मैनाओं के लिए इनका सबसे पसंदीदा अड्डा बन गया है। हाल में दिल्ली मेट्रो से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़के को एक आंटी बुरी तरह से लताड़ रही हैं क्योंकि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेट्रो में चिपका हुआ था। वह कभी उसे गले लगा रहा था तो कभी उसे पुचकार रहा था। ऐसे में आंटी ने इस कपल को खुलेआम प्यार की चासनी में गोता लगाते हुए देख लिया और फिर उन पर बरस पड़ीं। मेट्रो में रोमांस देख भड़क गईं आंटी वीडियो में लड़के पर आंटी को बरसते हुए देखा जा सकता है। आंटी को लड़का उलटा जवाब भी देते नजर आ रहा है। वीडियो में लड़के को आंटी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं क्या कोई गलत काम कर रहा हूं? इस पर आंटी यह बोलती है कि क्या कर रहे हो आप, यहां पर छोटे-छोटे बच्चे बैठे हुए हैं। आपको दिख नहीं रहा है। आप कभी लड़की को गले लगा रहे हो तो कभी ऐसे कर रह हो। कभी वैसे कर रहे हो। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। वीडियो को यह देख समझ आ रहा है कि लड़के की इस हरकत से आंटी काफी नाराज हुईं थीं। वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया वीडियो को इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- आंटी को उठकर सीधे थप्पड़ मारना था। दूसरे ने लिखा- पूरा माहौल खराब कर के रख देते हैं ये सब। तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों का इलाज सिर्फ चप्पलों से ही हो सकता है। चौथे ने लिखा- भाई लड़की छोड़ आंटी को ही गले लगा ले। View this post on Instagram A post shared by Delhi meri Jaan! (@delhi.connection)

Uncategorised

Shraddha Walker Hatyakand : 35 टुकड़ों में कटी श्रद्धा वाकर के पिता का निधन…बेटी की हत्या के बाद  से ही थे डिप्रेशन में…बेटी के अंतिम संस्कार का करते रह गए इंतजार…

मुंबई, 09 फरवरी। Shraddha Walker Hatyakand : श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर का मुंबई में निधन को गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद मुंबई के वसई में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विकास वाकर बेटी की मौत के बाद काफी उदास रहते थे और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतजार कर रहे थे। उनकी बेटी श्रद्धा वाकर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला से बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था। बाद में उन टुकड़ों को महरौली में किस्तों में ठिकाने लगाने (Shraddha Walker Hatyakand)लगा। आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े अब भी पुलिस के कब्जे में हैं। उसके पिता को बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे कुछ टुकड़े भी नसीब नहीं हुए।

Big Encounter: Bodies of 13 Naxalites recovered so far...So many weapons were found as if there was 'preparation for war'...You will be stunned after watching the VIDEO.
Uncategorised

Naxalite Encounter : बीजापुर मुठभेड़ बिग अपडेट…! 2 जवान शहीद…12 नक्सली ढेर…ऑटोमैटिक हथियार बरामद

रायपुर, 09 फरवरी। Naxalite Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क इलाके के जंगल में जारी मुठभेड़ में अब तक 12 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए हैं। नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जिला बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। इसपर सुरक्षाबल की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली। अभियान के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अभी भी रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। पास ही मिले ऑटोमैटिक हथियार बीजापुर-नारायणपुर सीमा में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में DRG, STF और महाराष्ट्र की C-60 के जवान शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में 2 जवानों के घायल होने की खबर भी आ रही है। उन्हें हेलीकॉप्टर से (Naxalite Encounter) रायपुर भेजा गया है।