17 February 2025

Land Record Service: Big improvement...! Now you will have a copy of the land documents in your hands in just 7 days... Which documents will you get...? See the list here
Raipur

Raipur Officers Transfer : आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर का सिलसिला हुआ शुरू…ये अधिकारी हुए इधर से उधर…देखें List…

रायपुर, 17 फरवरी। Raipur Officers Transfer : राज्य सरकार ने मंत्रालय स्तर पर अधिकारियो के तबादले किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय स्तर पर बदलाव करते हुए कई सेक्शन आफिसर और कई असिस्टेंट सेक्शन आफिसर के तबादले किये हैं। जीएडी की तरफ से तरफ जारी आदेश के मुताबिक मंत्रालय में कार्यरत 12 अनुभाग अधिकारियों (SO) और 17 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) के तबादले किए गए हैं।

Uncategorised

Luck Saved The Day : किस्मत ने साथ दिया तो बच गई इनकी जान…नहीं तो आ जाते ट्रक के नीचे…वायरल Video देख आप भी सहम जाएंगे…

नई दिल्ली, 17 फरवरी। Luck Saved The Day : आप बाइक चला रहे हो, कार चला रहे हो या फिर कोई दूसरा वाहन चला रहे हो, यह जरूरी है कि आप उसे बहुत ही सावधानी के साथ चलाए और सड़क पर नजर बनाए रखे वरना हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा नहीं है कि हादसे सिर्फ अपनी गलती से ही होते है, सामने वाले की गलती से भी हादसे हो जाते हैं और यही कारण है कि वाहन को चलाते समय पूरी सावधानी बरती जाए। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने तो सभी प्रकार के वीडियो देखे होंगे जिसमें खुद की गलती से भी और सामने वाले की गलती से भी हादसे हुए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसमें नजर आ रहा है कि लापरवाही से बाइक चलाने के कारण क्या हुआ। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो उसमें नजर आता है कि सड़क पर कुछ गाड़ियां चल रही हैं। एक तरफ कार है तो दूसरे लेन में भारी वाहन चल रहा है। इसी बीच नजर आता है कि एक चालक बाइक को चलाते हुए उस कार के पीछे आता है और आगे जाने की कोशिश करता (Luck Saved The Day)है। कार के बगल से अपनी बाइक को आगे निकालने की कोशिश करता है मगर कार से थोड़ा टकरा जाने के कारण वो और बाइक पर पीछे बैठा उसके दो दोस्त, सभी गिर जाते हैं। अब वो सभी भारी वाहन की तरफ गिरते हैं। उनकी किस्मत अच्छी थी कि वो उस वाहन के नीचे नहीं आए वरना गाड़ी उनके ऊपर से भी गुजर सकती थी। यह वीडियो कब और कहां है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह वायरल हो रहा है और इसे देखकर हर किसी को सीख लेने की जरूरत है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत किस्मत वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल टायर के नीचे जाने से बच गए, अच्छा हुआ सही सलामत (Luck Saved The Day)हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मौत के काफी करीब थे, मौत को टक से छूकर वापस आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओवरटेक करने को बोला किसने था इनको।

Uncategorised

Ladka-Ladki Viral Video : लड़के ने लड़की को किया इस तरह से यूज़…मासूमियत का उठाया भरपूर फायदा…Video देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

नई दिल्ली, 17 फरवरी। Ladka-Ladki Viral Video : आज के समय में हर इंसान सोशल मीडिया पर मौजूद है। यूथ तो सोशल मीडिया पर है ही, उसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते ही होंगे कि दिन भर तमाम तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कई लोग ऐसे कंटेंट बनाते हैं कि उसे देखने के बाद हर किसी को गुस्सा आता है और कमेंट सेक्शन में लोग उसे ट्रोल करते हैं मगर कुछ लोग मजेदार कंटेंट बनाते हैं और कई बार उन वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को उससे रिलेट करने लगते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं। वायरल वीडियो में क्या दिखा? जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया है और वो उसे धकेल कर ले जा रहा है। वो लोगों को मदद के लिए रोकने की कोशिश करता है मगर कोई नहीं रुकता (Ladka-Ladki Viral Video)है। इसके बाद वो एक लड़की के पास जाता है और उसे बस स्कूटी पकड़कर एक कदम चलने के लिए बोलता है। लड़की ऐसा करती है और तुरंत लोग उसकी मदद के लिए पहुंच जाते हैं। एक लड़का स्कूटी में पेट्रोल भर देता है। यह देख लड़की भी हैरान हो जाती है और पूछती है कि ये क्या था। इसके बाद लड़का कहता है कि ये सोसाइटी है, लड़कियों की ही मदद करती है। मजाकिया तौर पर बनाया हुआ यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो   आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘पुरुष जीवन कठिन है मित्र।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ ज्यादा ही कठिन है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत कठिन है इस समाज (Ladka-Ladki Viral Video)में। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों के साथ ऐसा ही होता है। चौथे यूजर ने लिखा- लड़की के लिए हेल्फ करने सब आ जाते हैं, हमारे लिए नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- सभी का कठिन है।

Uncategorised

Fourth Merriage Of Singer : 3 बार तलाक…5 बच्चे…66 साल के सुपरस्टार के सिर चढ़ा चौथी शादी का फितूर…बोला- मेरा सपना है…

मुंबई, 17 फरवरी। Fourth Merriage Of Singer : ‘एक पल का जीना’, ‘ओ सनम’, ‘आ भी जा’, ये गाने आज भी सदाबहार है। लोगों की जुबां पर चढ़ने वाले इन गानों के पीछे एक ऐसी आवाज जो सालों से लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। इनके गाने सुनकर लोगों के दिलों के तार बजने लगते हैं। बॉलीवुड के टॉप सिंगर लकी अली ने इन गानों को अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड से सालों पहले ही मुंह फेरने वाले सिंगर के कॉन्सर्ट्स में लोगों का हुजूम उमड़ता है। दिवंगत बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन महमूद अली के बेटे लकी अली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो छाए रहते हैं। 66 वर्षीय गायक एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। तीन शादियां नहीं हुईं सफल 66 वर्षीय गायक का असली नाम मकसूद महमूद अली है। उनका निजी जीवन काफी विवादास्पद रहा है, जिसमें तीन असफल शादियां और पांच बच्चे शामिल हैं। साल 1996 में लकी अली ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला मेघन जेन मैक्लेरी से शादी की जिनसे उनके दो बच्चे ताव्वुज और तस्मिया (Fourth Merriage Of Singer)हैं। ये शादी नहीं चली और जल्द ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2000 में प्रसिद्ध गायक की दूसरी शादी एक फारसी महिला अनाहिता से हुई जिसने अपनी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया और इनाया नाम रखा। उनके दो बच्चे हैं- सारा और रियान। लकी अली और इनाया की शादी भी नहीं चली और तलाक हो गया। चौथी शादी का है सपना       ‘ओ सनम’ गायक ने इसके बाद साल 2010 में पूर्व मिस इंग्लैंड केट एलिजाबेथ हॉलम के साथ तीसरी शादी की। एलिजाबेथ हॉलम एक एक्ट्रेस, प्रस्तुतकर्ता और गिटारिस्ट थीं। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम दानी (Fourth Merriage Of Singer)है। लकी की ये शादी भी नहीं चल सकी और वो साल 2017 में अलग हुए। लकी को तीनों बार विदेशी महिलाओं से ही प्यार हुआ। 1 फरवरी को दिल्ली में 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर्स फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति के दौरान, लकी अली ने फिर से शादी करने की इच्छा व्यक्त की। जब लकी अली से उनके जीवन की अगली इच्छा के बारे में पूछा गया तो गायक ने जवाब दिया, ‘सपना है कि मैं फिर से शादी करूंगा।’ उनके हालिया बयान ने कई लोगों को चौंका दिया है। लकी ने कही ये बात तीन असफल शादियों के बाद भी सिंगर की इस चाहत ने लोगों को हैरान किया है। लकी अली ने कहा, ‘कुछ लोग एक शादी के लिए उपयुक्त होते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं एक शादी के लिए उपयुक्त हूं। मैं बहुत घूमता रहता हूं। मैं एक स्वतंत्र आत्मा हूं। मुझे अकेलापन महसूस होता है। मैं धोखा नहीं दे सकता। जब आप प्रलोभनों का सामना करते हैं तो क्या होता है? शादी करना बेहतर है। अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहें और अपनी पत्नियों से प्यार करें।

Rape Followed by Murder: Shameful incident...! 4 year old innocent girl raped and murdered...put in a sack and hid in an iron box
Uncategorised

Daughter Severed Head Found Buried : बाप-भाई ही बने हत्यारे…!मारकर सेप्टिक टैंक में डाल दिया शव…बाद में सिर काटकर अलग-अलग दफनाया…

कोडरमा, 17 फरवरी। Daughter Severed Head Found Buried : झारखंड के कोडरमा जिले में बाप और भाई ने मिलकर बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी की हत्या करने के आरोप में 73 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी बेटी उसी गांव के एक लड़के से बात करती थी और परिवार इस बात के खिलाफ था। उन्होंने बताया कि परिवार पर 18 वर्षीय युवती का गला घोंटकर हत्या करने और पहले शव को घर के सेप्टिक चैंबर में फेंकने तथा फिर सिर काटकर शव को नदी किनारे दफनाने का आरोप है। हत्या के बाद छिपाया शव अधिकारी ने बताया कि ऐसा आरोप है कि युवती के 20 वर्षीय भाई ने उसकी हत्या की थी, जबकि अन्य लोगों ने शव को उन दो स्थानों पर छिपाया (Daughter Severed Head Found Buried)था। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने पांच फरवरी को पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता को 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की बोर्ड की परीक्षा देनी थी। पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान मरकच्चो क्षेत्र के पंचखेरो नदी के किनारे रेत के नीचे दबा हुआ एक युवती का शव 12 फरवरी को बरामद हुआ, लेकिन इसका सिर नहीं था। शव को पहचानने से किया इनकार    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को बुलाया गया, तो उन्होंने कहा कि वे शव को नहीं पहचानते। पुलिस को उनसे बात करने पर गड़बड़ी का संदेह हुआ, क्योंकि उनके बयान मेल नहीं खा रहे (Daughter Severed Head Found Buried)थे। एसपी ने बताया कि ब्रह्मटोली गांव स्थित आरोपियों के घर के सेप्टिक टैंक की तलाशी के दौरान पीड़िता के बालों का गुच्छा मिला। एसपी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि दो फरवरी को पीड़िता के दो भाइयों में से छोटे भाई ने उसे एक लड़के के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था और गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया था। अधिकारी ने बताया कि उस समय घर पर केवल वे दोनों (भाई-बहन) ही मौजूद थे। सिर काटकर अलग-अलग जगहों पर दफनाया पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने पहले तो शव को सेप्टिक टैंक में रखा, लेकिन उन्हें डर था कि शव से बदबू आने के कारण अपराध का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शव आठ दिन तक वहीं पड़ा रहा था। एसपी ने कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने (आरोपियों ने) शव को एक बोरे में डाला और नदी के किनारे ले जाकर कुल्हाड़ी से सिर काट दिया और फिर शव रेत के नीचे दफना (Daughter Severed Head Found Buried)दिया।’’ उन्होंने बताया कि बाद में नदी किनारे से पीड़िता का सिर भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

Uncategorised

Poor Man Viral Video : ये कैसे लोग हैं जिन्होंने गरीब को भी नहीं छोड़ा…जिन्होने अपनी मस्ती के चलते गरीब को भी नहीं छोड़ा…Video देख आपको भी शख्स के लिए लगेगा बुरा…

नई दिल्ली, 17 फरवरी। Poor Man Viral Video : सोशल मीडिया पर आज की नई पीढ़ी तो मौजूद है ही, उसके साथ पुरानी पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी भी मौजूद है। मतलब यूथ के अलावा बुजुर्ग और बच्चे, ये दोनों भी सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। कोई वीडियो बनाकर पोस्ट करता है तो कोई उन्हीं वीडियो को देखकर अपना टाइम पास करता है। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर ही होंगे और वहां आप तमाम वीडियो को देखते होंगे। कई वीडियो को देखने के बाद लोगों को हंसी आती (Poor Man Viral Video)है मगर कभी कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं जिसे देखने के बाद किसी के लिए बुरा तो किसी पर गुस्सा आता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो इसी कैटेगरी का है। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि ट्रेन के अंदर खचाखच भीड़ भरी हुई है। ट्रेन में इतनी भीड़ की कोई आसानी से आगे भी नहीं जा सकता (Poor Man Viral Video)है। उसे एक पैर रखने के लिए पहले जगह बनानी होगी। इसी भीड़ में कुछ पैसे कमाने के लिए चना वाला चढ़ जाता है कि लोग खरीद लेंगे तो उसकी कमाई हो जाएगा। मगर ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों ने उसकी टोकरी से चना निकालना और बांट कर खाना शुरू कर दिया। यह नजारा देख कुछ लोगों को हंसी आ रही है तो एक शख्स उसको बोलता है कि वो यहां क्यों आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KantInEast नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चोरी, हैक, गरीबों का शोषण, लोगों को मजा आता है कि वे शक्तिशाली महसूस करते (Poor Man Viral Video)हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीब को भी लूट लो। तीसरे यूजर ने लिखा- गरीब से चुरा रहे हैं खाना, शर्म आनी चाहिए इन जाहिलों को। एक अन्य यूजर ने लिखा- सब फ्री चाहिए इनको।

BJP Parliamentary Board: Ravi Shankar Prasad and OP Dhankar became central observers...! See the preparations for the new leadership in Delhi here
Uncategorised

Fire in Mahakumbh : महाकुंभ मेले के सेक्टर 8 में लगी आग…! मौके पर दमकल की कई गाड़ियां हैं मौजूद

प्रयागराज, 17 फरवरी। Fire in Mahakumbh : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में एक बार फिर आग लगी है। इस बार आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर आठ में लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग काफी बड़ी थी, हालांकि अब इसे काबू कर लिया गया है। महाकुंभ मेले में दो दिन पहले भी आग लगी थी। उस समय महाकुंभ सेक्टर 18 और 19 के बीच कई पंडाल इस आग की वजह से जलकर खाक हो गए थे। उस घटना की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी। ताजी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि यह आग कल्पवासियों द्वारा खाली किए गए तंबुओं में लगी थी। यह आग काफी बड़ी थी और तेजी से फैल भी रही थी। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग की घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जन हानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Uncategorised

Stampede at Delhi Station : भगदड़ के बाद लिया बड़ा फैसला…! 26 फरवरी तक काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद…यहां देखें

नई दिल्ली, 17 फरवरी। Stampede at Delhi Station : भगदड़ के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को बंद कर दिया गया है। ये आदेश 26 फरवरी तक लागू रहेगा। बताया जा रहा है कि भगदड़ के बाद से NDLS पर कोई प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री को 26 फरवरी तक बंद कर दी है। प्रशासन ने ये कदम प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उठाया है। साथ ही नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को असुविधा न हो उसके लिए आरपीएफ और टीटी को हर एंट्री पॉइंट पर तैनात किया गया है। इस आदेश के बाद अब अगर आपके पास जनरल टिकट या रिजर्व टिकट है तभी आप प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए इंस्पेक्टर रैंक के छह अधिकारियों को तैनात किया। ये वह अधिकारी हैं, जिन्हें NDLS में काम करने का पहले से अनुभव है। इनमें से कुछ अधिकारी नई दिल्ली रेलवे पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर रह चुके हैं। शनिवार को बेचे गए थे 1500 जनरल टिकट वहीं, शनिवार रात को हुई भगदड़ की शुरुआत जांच में पता चला था कि नई दिल्ली स्टेशन पर हर घंटे रेलवे ने 1500 जनरल टिकट बेचे गए थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल (Stampede at Delhi Station) के जवानों की तैनाती संतुलित नहीं थी, जिससे भीड़ को काबू करने में मुश्किलें आईं और स्थिति बिगड़ गई।

Uncategorised

Sach Act Of Inlaws : ससुराल वालों ने महिला को जबरन लगाए HIV संक्रमित इंजेक्शन…जाने पूरा मामला…

सहारनपुर, 17 फरवरी। Sach Act Of Inlaws : जिले में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया और एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला के माता-पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि महिला के पति और उसके देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 2023 में हुई थी शादी   गंगोह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोजंत त्यागी ने महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए मामले की जानकारी (Sach Act Of Inlaws)दी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की बेटी की शादी 15 फरवरी, 2023 को अभिषेक (हरिद्वार निवासी) से हुई थी। महिला के पिता ने शादी में अपनी क्षमता से अधिक आभूषण, नकदी और कार आदि चीजें दहेज के रूप में दी थीं, लेकिन उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने एक बड़ी कार और अतिरिक्त 25 लाख रुपये की मांग की। महिला को किया प्रताड़ित पुलिस के अनुसार, पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब यह मांग पूरी नहीं की जा सकी, तो ससुरालियों ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने कहा कि तबीयत बिगड़ने पर जब माता-पिता ने अपनी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि उनकी बेटी एचआईवी संक्रमित है। परिवार का आरोप है कि दहेज के कारण उनकी (Sach Act Of Inlaws)बेटी को न सिर्फ अनाप-शनाप दवाइयां दी गईं, बल्कि उसे एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन भी लगाए गए जिससे उनकी बेटी की जान खतरे में पड़ गई। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज एसएचओ रोजंत त्यागी ने कहा कि महिला के पति और उसके देवर सहित चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और घरेलू हिंसा अधिनियम व दहेज प्रतिषेध अधिनियम से महिलाओं की सुरक्षा के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की एक अदालत के 10 फरवरी के आदेश के बाद 11 फरवरी को मामला दर्ज किया गया (Sach Act Of Inlaws)था। यह पूछे जाने पर कि कथित तौर पर एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन कब लगाया गया, त्यागी ने कहा कि ये आरोप हैं और जांच के दौरान यह स्पष्ट हो जाएगा।

Uncategorised

Such Things To Dead Mother : अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है…लड़की का यह Video देख भड़के लोग…

नई दिल्ली, 17 फरवरी। Such Things To Dead Mother : रील का भूत आज कल लोगों के सिर पर ऐसा सवार है कि लोगों को इस बात का ध्यान ही नहीं रहता कि वे कहां और क्या कर रहे हैं। रील के चक्कर में लोगों ने मौत जैसे दुख को भी वीडियो बनाने और वायरल होने का एक जरिया बना लिया है। ऐसे में लोग मरने वाले के सम्मान और गरिमा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। हाल में ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की अपनी स्वर्गवासी मां की तस्वीर के सामने रील बनाते हुए नजर आ रही (Such Things To Dead Mother)है। लड़की का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग लड़की पर भड़क गए और उसे खरी-खोटी सुनाने लगे। स्वर्गवासी मां की फोटो पर फिल्टर लगाकर लड़की ने बनाई रील   वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मर चुकी मां की फोटो के साथ एक सेल्फी क्लिक करते हुए और वीडियो बनाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान लड़की ने अपने मोबाइल के कैमरे में डॉगी वाला फिल्टर लगाया था। इस फिल्टर में इंसानों का चेहरा क्यूट से डॉगी की तरह दिखने लगता है। उसके सिर के ऊपर कुत्तों के बड़े-बड़े कान बन जाते हैं और मुंह से लंबी जीभ निकलने लगती (Such Things To Dead Mother)है। वीडियो में खुद के ऊपर ऐसा फि्टर लगाना तो समझ आता है लेकिन कोई अपनी मरी हुई मां के साथ ऐसी हरकत कौन करता है। ऐसा करना उस लड़की को बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। वीडियो देख भड़के लोग इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khusi_rhakr_8055 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर लड़की को खूब खरी-खोटी सुनाई (Such Things To Dead Mother) है। लड़की के इंस्टाग्राम हैंडल और उसके पोस्ट्स देख यह पता चल रहा है कि लड़की की मां का देहांत हो चुका है।