March 2025

Uncategorised

Father Murdered Doughters : पिता ने 5 महीने की जुड़वां बेटियों को पटक-पटककर मार डाला…कहा- ‘मैं दुनिया का सबसे बड़ा कंस हूं’…देखें Video…

सीकर, 31 मार्च| Father Murdered Doughters : राजस्थान के सीकर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने 5 महीने की जुड़वां बेटियों की पटक-पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने इस शख्स का जुलूस भी निकाला और इस दौरान आरोपी ने कहा कि ‘मैं दुनिया का सबसे बड़ा कंस हूं, मुझे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मैंने बहुत गलत काम किया है और मैं बेकार आदमी हूं। मैं दुनिया में किसी को मुंह नहीं दिखा सकता।’ पुलिस ने निकाला आरोपी पिता का जुलूस सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में अपनी पांच माह की जुड़वां बेटियों की पटक-पटककर हत्या करने वाले कलयुगी पिता अशोक का पुलिस ने न्यायालय में पेशी के दौरान जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तक जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपी अशोक ने अपने जुर्म को भी कबूल किया। आरोपी ने यह भी कहा कि उसका समय खराब चल रहा था, इसलिए उसने यह अपराध कर दिया। कैसे दिया घटना को अंजाम? घटना 27 मार्च को हुई, जब आरोपी अशोक ने अपनी 5 महीने की जुड़वा बेटियों को फर्श पर पटककर मौत के घाट उतार दिया। इस  घटना का कारण बेटे की लालसा बताया जा रहा (Father Murdered Doughters) है। अशोक अपनी बेटियों के जन्म से असंतुष्ट था और इस बात को लेकर तनाव में था। गुरुवार को, जब आरोपी की पत्नी अनीता, दोनों बच्चियों को टीका लगवाकर घर लौटी, तो सास बनारसी देवी ने उसे ताने देने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, ‘बेटियां दी हैं, मेरे बेटे का वंश आगे कैसे बढ़ेगा?’ इस पर अनीता ने पलटकर जवाब दे दिया, जिससे नाराज होकर अशोक ने अपनी मां के उकसावे पर अनीता की पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी मासूम बेटियों को बेड से उठाकर फर्श पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, आरोपी ने दोनों बच्चियों को कलेक्ट्रेट के पास जोहड़ में एक खड्डा खोदकर दफना दिया। घटना की जानकारी मृतक बच्चियों के मामा सुनील यादव ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जहां पर दोनों बच्चियों को दफनाया गया था, उस जगह को सील कर दिया गया और आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों मासूम बच्चियों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। न्यायालय में पेशी के बाद आज उसे जेल भेज दिया (Father Murdered Doughters)गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अशोक का जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तक जुलूस निकाला। इस दौरान थानाधिकारी सुनीता बायल सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Uncategorised

Traffic DCP Saved Life Giving CPR : हादसे के बाद तड़प रहा था घायल…घर लौट रहे ट्रैफिक DCP ने CPR देकर बचाई जान…देखे Video…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Traffic DCP Saved Life Giving CPR : दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हादसे के बाद एक घायल व्यक्ति को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डीसीपी ने सीपीआर देकर घायल व्यक्ति की जान बचा ली। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दिल्ली कैंटोनमेंट फ्लाईओवर पर दुर्घटना के बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर एक व्यक्ति की जान बचाई। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई, जब डीसीपी (यातायात) शशांक जायसवाल प्रेम बारी ब्रिज से घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को (Traffic DCP Saved Life Giving CPR) देखा, जिसकी पहचान पंजाबी बाग निवासी नितिन त्यागी (45) के रूप में हुई, जो बाइक दुर्घटना के बाद सड़क किनारे बेहोश पड़ा था। वायरल वीडियो में क्या? सोशल मीडिया पर घटना का एक कथित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि डीसीपी ने पीड़ित की देखभाल के लिए अपनी कार (Traffic DCP Saved Life Giving CPR)रोकी। जायसवाल ने कहा, “मैं वजीरपुर की तरफ से आ रहा था, तभी मैंने उस व्यक्ति को देखा। वह गंभीर रूप से घायल था और उसकी सांस नहीं चल रही थी। इसलिए, उसकी जान बचाने के लिए मैंने सीपीआर दिया। कुछ ही मिनटों में उसे होश आ गया।” इससे पहले, दिसंबर 2024 में, जायसवाल ने एक सैन्य दंपति को बचाया था, जब वे दिल्ली के धौला कुआं इलाके में पलटी हुई कार के अंदर फंस गए थे| लोगो की प्रतिक्रिया डीसीपी शशांक जायसवाल का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा “डीसीपी ट्रैफिक ने बाइक दुर्घटना के बाद सीपीआर से युवक की जान (Traffic DCP Saved Life Giving CPR)बचाई। कल रात करीब 10 बजे डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल ने घर जाते समय प्रेम बरदी ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को देखा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीपीआर दिया और युवक की जान बचाई। समय पर कार्रवाई करने के लिए जाने जाने वाले डीसीपी जायसवाल ने पहले भी कई घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में इलाज सुनिश्चित करके बचाया है।”

Uncategorised

Woman Ran Away Lion Lap : शेर को गोद में उठाकर भागी महिला…! Video देख फटी रह गई लोगों की आंखें…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Woman Ran Away Lion Lap : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आता है, जिसे देख लोगों की नजरें उसी पर टिकी रह जाती हैं। ऐसी चीजों को लोग हैरानी भरी नजरों से देखते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला शेर को अपनी गोद में उठाकर भागती नजर आ रही है। इसे वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस नजारे को देखने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया कि आखिर यह हकीकत है या कोई फिल्मी सीन| शेर को लिए भागते दिखी महिला यह हैरतअंगेज वीडियो कब और कहां का है। इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती और इसे लेकर कोई जानकारी भी नहीं मिली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक महिला सड़क पर तेजी से भागती दिख रही है। महिला के हाथों में एक शेर है, जिसे वह अपनी गोद में उठाए हुए है और तेज कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। शेर को देखकर जहां आम इंसान की हालत खराब हो जाए, वहीं यह महिला उसे बिना डरे गोद में लेकर चलते हुए दिखी। वीडियो में शेर थोड़ा छटपटाता हुआ दिख रहा (Woman Ran Away Lion Lap)है, लेकिन महिला ने उसे मजबूती से पकड़ रखा है। यह पूरा मामला पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो वीडियो को लेकर वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि यह शेर पालतू था और अपने घर से भाग निकला था। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे, तभी यह महिला उसे सड़क पर मिली और बिना डरे उसे गोद में उठाकर वापस ले जाने की कोशिश करने लगी। वीडियो को देखकर लगता है कि महिला को शेर से कोई खौफ नहीं था, शायद इसलिए कि वह पहले से ही उससे वाकिफ (Woman Ran Away Lion Lap)थी। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 80 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने किया कमेंट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कुछ लोग वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं तो वहीं, कुछ अन्य लोग शेर को लेकर अपने डर का बखान कर रहे (Woman Ran Away Lion Lap)हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “यह महिला सुपरह्यूमन है क्या? शेर को ऐसे उठाना कोई मजाक नहीं!” दूसरे ने लिखा- “मुझे तो अपनी बिल्ली को उठाने में डर लगता है, और ये शेर को लिए भाग रही है!” तीसरे ने लिखा- “क्या पालतू शेर को इस तरह सड़क पर छोड़ देना ठीक है।

Uncategorised

Fight Between Elephants : हाथियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई…नजारा देख दहल उठा जंगल…देखें Video…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Fight Between Elephants : जंगल की दुनिया अपने आप में एक रहस्यमयी और रोमांचक जगह है, जहां हर पल कुछ न कुछ अनोखा घटित होता रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो हाथियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। इस वीडियो में हाथियों की ताकत, गुस्सा और वर्चस्व की जंग साफ नजर आ रही है, जिसने जंगल को दहला दिया। वीडियो में लड़ते दिखे हाथी वायरल हो रहे इस वीडियो में दो विशालकाय हाथी आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी और दोनों एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों हाथियों के बीच घमासान युद्ध होने लगा। दोनों हाथी एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। उनकी टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पास का एक पेड़ भी इस झड़प में टूटकर बिखर जाता है। जंगल में धूल का गुब्बार उठ जाता (Fight Between Elephants)है। देखने से यह नजारा इतना खौफनाक है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। क्यों लड़ते हैं हाथी मालूम हो कि हाथियों के बीच ऐसी लड़ाई आमतौर पर वर्चस्व या क्षेत्र को लेकर होती है। जंगल में हर जानवर अपने इलाके की रक्षा के लिए तैयार रहता है, और हाथी जैसे शक्तिशाली प्राणी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ते। जानकारों का मानना है कि यह लड़ाई शायद दो नर हाथियों के बीच प्रभुत्व स्थापित करने की होड़ का नतीजा हो सकती है। कभी-कभी मादा हाथी को लेकर भी नर हाथियों में टकराव देखने को मिलता (Fight Between Elephants)है। जो भी वजह हो, इस वीडियो में दोनों हाथियों का गुस्सा और ताकत साफ झलक रही है। हाथियों की लड़ाई देख सहम गए लोग यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। लोगों ने इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “हाथियों की ताकत देखकर डर लग रहा है, जंगल का यह नजारा सच में हैरान करने वाला है।” वहीं, एक अन्य ने मजाक में कहा, “लगता है हाथियों ने भी तय कर लिया कि अब बातचीत से नहीं, ताकत से हिसाब होगा।” वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इसे शेयर करते हुए अपने दोस्तों के साथ इस अनोखे दृश्य पर चर्चा कर रहे (Fight Between Elephants)हैं। कुछ ने इसे प्रकृति का अद्भुत प्रदर्शन बताया, तो कुछ ने इसे जंगल की क्रूर सच्चाई करार दिया। जंगल का नियम: ताकत ही सबकुछ यह वीडियो जंगल के उस कठोर नियम को सामने लाता है, जहां ताकत और हिम्मत ही जानवरों का आधार है। हाथी, जो आमतौर पर शांत और समझदार माने जाते हैं, गुस्से में कितने खतरनाक हो सकते हैं, यह इस लड़ाई से साफ हो जाता है। वीडियो में दिख रहा पेड़ का टूटना इस बात का सबूत है कि इन विशालकाय प्राणियों की शक्ति के आगे कुछ भी टिक नहीं सकता। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @elephant.unity नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। View this post on Instagram A post shared by Elephant | Wisdom | Majesty 💦 (@elephant.unity)

Uncategorised

Tatto On Women : टैटू के लिए महिला ने दगवा लिया अपना शरीर…Video देख सिहर उठेंगे आप…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Tatto On Women : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो लोगों को चौंका देता है। कभी हंसी का ठहाका, तो कभी हैरानी का आलम—लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं। इस वीडियो में एक महिला अपने शरीर को टैटू के लिए इस कदर दगवाती नजर आ रही है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। यह नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि टैटू का जुनून क्या सचमुच इतना खतरनाक रूप ले सकता है? टैटू का जुनून या जानलेवा जोखिम? यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक महिला अपने शरीर पर टैटू बनवाने के लिए बेहद असामान्य और डरावना तरीका अपनाती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी त्वचा को चिमटे से दगवाती नजर आ रही है। यह प्रक्रिया देखने से ही बहुत खौफनाक लग रही है। आमतौर पर टैटू सुई और मशीन से बनाए जाते हैं, लेकिन इस महिला ने अपने जुनून को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक एक्सट्रीम बॉडी मॉडिफिकेशन का हिस्सा हो सकता (Tatto On Women)है, जो आजकल कुछ टैटू प्रेमियों के बीच ट्रेंड कर रहा है। लेकिन इसकी सच्चाई जो भी हो, यह वीडियो देखने वालों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो देख लोग हुए हैरान वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, “यह क्या पागलपन है? टैटू के लिए अपनी जान जोखिम में डालना समझ से परे है।” वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, “यह हिम्मत है या बेवकूफी, समझ नहीं आता।” कुछ लोगों ने इसे सनसनी फैलाने का तरीका बताया, तो कुछ ने महिला के जुनून की तारीफ भी की। लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इसे खतरनाक और डरावना करार दिया (Tatto On Women)है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फैशन या फिर पागलपन? टैटू बनवाना आजकल एक फैशन बन चुका है। लोग अपने शरीर पर नाम, डिजाइन या यादगार चीजें गुदवाते हैं, लेकिन इस महिला का तरीका सामान्य से कोसों दूर है। विशेषज्ञों का कहना है कि आग से त्वचा को जलाना और उस पर स्याही डालना न सिर्फ दर्दनाक है, बल्कि यह गंभीर संक्रमण और स्थायी नुकसान का कारण भी बन सकता है। त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी प्रक्रिया से स्किन कैंसर, जलन के निशान और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता (Tatto On Women)है। फिर भी, कुछ लोग अपने शौक के लिए ऐसे खतरनाक कदम उठाने से नहीं हिचकते।

Uncategorised

Sensation Door Opens : राजधानी के DDA फ्लैट के अंदर से बहकर बाहर आ रहा था खून…दरवाजा तोड़ा तो मंजर देखकर सन्न रह गई पुलिस…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Sensation Door Opens : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को विवेक विहार थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर से खून बहकर बाहर आने लगा। विवेक विहार में सत्यम एन्क्लेव स्थित डीडीए फ्लैट्स से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान की तलाशी ली। मकान बाहर से बंद था और लेकिन पिछले दरवाजे से खून बहकर बाहर तक आ रहा था। दरवाजा खोलने पर पुलिस को एक 35 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव को एक बैग में कंबल से लिपटकर बैड बॉक्स में छुपाया हुआ था। बदबू के कारण पड़ोसियों को हुआ शक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह एक हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव को छिपाने की कोशिश की गई (Sensation Door Opens)थी। बदबू के कारण पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंगर दाखिल हुई तो सबके होश उड़ गए। बेड बॉक्स में महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी थी जिससे खून बह रहा था। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मकान मालिक को किया गिरफ्तार पुलिस ने मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि विवेकानंद मिश्रा अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसकी पत्नी पटेल नगर में रहती थी और दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही (Sensation Door Opens)है कि क्या इस हत्या का संबंध उनके पारिवारिक विवाद से है या फिर कोई अन्य वजह है। पुलिस इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम भी जारी है।

Uncategorised

Girl Hanging From 8th Floor Video : आठवीं मंजिल की खिड़की से नीचे लटक रही थी बच्ची…काम पर जा रहे शख्स ने कुछ ऐसे बचाई जान…देखें Video…

नई दिल्ली, 31 मार्च| Girl Hanging From 8th Floor Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ प्रेरित भी करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक छोटी बच्ची की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रही है। हालांकि वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 3 साल पुराना है। घटना से संबंधित कई मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आए हैं। जिनमें बताया गया है कि 11 मई 2022 को कजाकिस्तान की राजधानी नूर-सुल्तान में एक तीन साल की बच्ची आठवीं मंजिल की खिड़की से नीचे लटक रही थी। इस खतरनाक स्थिति को देखकर वहां मौजूद एक शख्स ने बिना सोचे-समझे उसकी जान बचाने के लिए गजब की हिम्मत दिखाई। वीडियो देखने के बाद लोग इस शख्स की बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे| फरिश्ता बन बचाने आए शख्स ने ऐसे बचाई जान दिल को दहला देने वाली इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तीन साल की बच्ची अपनी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल की खिड़की के किनारे से लटक रही (Girl Hanging From 8th Floor Video)है। बताया जाता है कि उसकी मां शॉपिंग के लिए गई थी और बच्ची ने कुशन और खिलौनों का इस्तेमाल करके खिड़की तक पहुंचकर बाहर झांकने की कोशिश की। लेकिन वह फिसल गई और खिड़की के किनारे से लटकने लगी। नीचे सड़क पर खड़े लोग यह नजारा देखकर दहशत में आ गए और भीड़ जमा हो गई। तभी वहां से गुजर रहे 37 साल के सबित शोनताकबायेव नाम के एक शख्स की नजर इस बच्ची पर पड़ी। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के शख्स ने बचाई जान सबित अपने दोस्त के साथ काम पर जा रहे थे, लेकिन बच्ची को खतरे में देखकर उन्होंने तुरंत फैसला लिया। वह बिल्डिंग के अंदर दौड़े और सातवीं मंजिल के उस फ्लैट तक पहुंचे, जो बच्ची के ठीक नीचे था। वहां से उन्होंने खिड़की खोली और बाहर निकलकर ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर दिया। उनके पास न कोई सुरक्षा उपकरण था, न ही कोई रस्सी—बस उनके दोस्त ने उनकी टांगें पकड़कर सहारा दिया। वीडियो में साफ दिखता है कि सबित ने बड़ी सावधानी से खिड़की के किनारे पर खड़े होकर बच्ची की टांगों को पकड़ा और उसे नीचे खींचकर अपनी गोद में ले (Girl Hanging From 8th Floor Video)लिया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को सुरक्षित अंदर अपने दोस्त के हवाले कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल इस वायरल वीडियो में एक आम इंसान की असाधारण हिम्मत और सूझबूझ दिखती है। सबित ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक मासूम की जिंदगी बचाई। इस घटना को देखने वालों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया, और जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, तो लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोग सबित को “हीरो” और “रियल लाइफ स्पाइडरमैन” जैसे नामों से पुकारने लगे। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 16 लाख लोगों ने देखा और 22 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “यह शख्स सचमुच एक सुपरहीरो है, जिसने बिना किसी डर के बच्ची को बचा लिया।” वहीं, दूसरे ने कहा, “ऐसे लोग समाज में उम्मीद जगाते हैं।”

Uncategorised

Shooter Anuj Kanojia : बड़ा खुलासा…मुख्तार अंसारी के गुर्गों की शूटर अनुज कनौजिया की पत्नी पर थी गंदी नजर…अनुज को मारना चाहते थे…जाने पूरा मामला…

लखनऊ, 31 मार्च| Shooter Anuj Kanojia : माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन को यूपी STF और झारखंड पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में झारखंड के जमशेदपुर में अंजाम दिया। मारे गए शूटर पर 2.5 लाख रुपए का इनाम था। लेकिन अब शूटर अनुज कनौजिया से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। दरअसल अनुज कनौजिया की तलाश केवल पुलिस को ही नहीं थी बल्कि मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी अनुज कनौजिया को मारना चाहते थे। मुख्तार के गुर्गों की अनुज की पत्नी पर थी गंदी नजर अनुज कनौजिया की पत्नी रीना काफी खूबसूरत है। ऐसे में पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार के कुछ गुर्गों की नजर अनुज की पत्नी पर थी। अनुज 2019 से फरार चल रहा था। पिछले साल मुख्तार की मौत के बाद  यूपी एसटीएफ ने अनुज कनौजिया की तलाश तेज कर दी थी। ऐसे में पुलिस के डर से अनुज जमशेदपुर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए अनुज मोबाइल फोन का भी कम ही इस्तेमाल करता था। अनुज की पत्नी रीना भी पति को बचाने में काफी एहतियात बरतती (Shooter Anuj Kanojia)थी। मुख्तार के कुछ गुर्गों की नजर रीना पर थी और वह अनुज को रास्ते से हटाने की कोशिश में थे, जिससे वो रीना को हासिल कर सकें। इससे पहले कि मुख्तार के गुर्गे अनुज को मार गिराते, यूपी एसटीएफ ने अनुज को मुठभेड़ में मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, रीना सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं है बल्कि दिमाग से भी काफी तेज है। वो अनुज के क्राइम में मदद करती थी। फरारी के दौरान अनुज को मोबाइल फोन, सिम और दूसरे सामान वही पहुंचाती (Shooter Anuj Kanojia)थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने बहुत कोशिश की कि वो रीना के जरिए अनुज तक पहुंच जाए लेकिन रीना इतनी होशियार है कि पुलिस को अपने पति अनुज की भनक तक नहीं होने दी।

Uncategorised

JOB UPDATE : इस सरकारी कंपनी में नर्स और टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती…अप्लाई करने के लिए क्या है मेक्सिमम एज लिमिट…

नई दिल्ली, 31 मार्च| JOB UPDATE : नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर  है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NPCIL में असिस्टेंट साइंटिस्ट, नर्स और टेक्नीशियन समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवीर 1 अप्रैल तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। अब सवाल आता है कि इसके लिए मेक्सिम किस उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते (JOB UPDATE)हैं? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं। रिक्ति विवरण? इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 391 पदों भरा जाएगा। इनमें- असिस्टेंट साइंटिस्ट B- 45 पद स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ साइंटिफिक असिस्टेंट (स्ट/सा)- 82 पद स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी / टेक्नीशियन – 226 पद असिस्टेंट ग्रेड 1 (एचआर)- 22 पद असिस्टेंट ग्रेड 1- (एफ&ए) 4 पद असिस्टेंट ग्रेड 1 (सी&एमएम) – 10 पद नर्स ए – 1 पद टेक्नीशियन सी (एक्स-रे टेक्निशियन)- 1 पद क्या है आवेदन करने के लिए एज लिमिट? इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम 18 वर्ष एज होनी चाहिए और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी भाषा में कहें तो उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज लिमट में छूट दी गई (JOB UPDATE :)है। संबंधित विष. में अधिक जानकारी के लिए उम्मीददवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। कैसे करें अप्लाई नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवार पहले अपने आपको पंजीकृत करें। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन के लिए आगे बढ़ें। आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंट आउट ले लें।

Uncategorised

Encounter Female Naxalalli : नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी…एक महिला नक्सली का एनकाउंटर…पास में मिली इंसास राइफल…

दंतेवाड़ा, 31 मार्च। Encounter Female Naxalalli : सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते नक्सलियों में अब डर का माहौल बनना शुरू हो गए हैं। प्रदेश में आए दिन जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है और इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलताएं भी ली रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही (Encounter Female Naxalalli)है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है और उसका शव भी बरामद कर लिया है। जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा (Encounter Female Naxalalli)है कि, जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिल सकती है।