6 March 2025

Uncategorised

Murder of Lover : कोरबा में शिक्षक ने अपने लव इन पार्टनर की कर दी हत्या…रोज मांगती थी पैसे…नहीं देने पर देती धमकी

कोरबा, 05 मार्च। Murder of Lover : कोरबा पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक शिक्षक सहित दो को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक ने ही महिला की हत्या की थी, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। पहाड़ किनारे मिली अधजली लाश दरअसल, 3 मार्च को पाली थाना क्षेत्र के गिधराईलमाड़ा पहाड़ किनारे महिला की अधजली लाश मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 194 बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर मृतिका की पहचान थाना कोरबा के ग्राम लाद निवासी शशिकला पुलस्त के रूप में की गई। पुलिस ने युवती की अंगूठी और ब्रेसलेट के आधार पर उसकी पहचान की थी। इधर, पुलिस पूछताछ में पता चला कि शशिकला वर्ष 2018 से आरोपी मिलन दास महंत के साथ रह रही थी। पुलिस ने बिना देरी किये संदेही मिलन दास को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या करने की बात कबूल किया। आरोपी ने बताया कि वो हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ था और मृतिका शशिकला उसकी प्रेमिका थी। मृतिका उसके साथ ही रह रही थी। शशिकला उससे आये दिन पैसों की मांग करती थी, नहीं देने पर धमकी देती थी। इस बात से परेशान होकर उसने अपने ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची। 28 फरवरी की रात करीब 11-12 बजे के बीच ड्राइवर के साथ मिलकर शशिकला की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दिया। फिर शव को ठिकाने लगाने अपनी स्काॅर्पियों में डालकर बगदरा जंगल ले गये। यहां पर शव के उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिये। घटना के बाद दोनों आरोपी अपने-अपने घर आ गये। पुलिस ने मामले में शिक्षक मिलन दास और उसके ड्राइवर सावन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शादी तोड़कर रह रही थी लिव इन में मृतिका के भाई अशोक गोड़ ने मीडिया को बताया कि लगभग छह साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के 15 दिन के अंदर ही शशि ससुराल छोड़कर मायके चली आई। इसे बाद महिला अपने पूर्व प्रेमी शिक्षक मिलन दास से मुलाकात की। और उसी के साथ किराये के मकान में रहने लगी थी।

Accident

Road Accident on NH : रायपुर से बड़ी खबर…भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

रायपुर, 06 मार्च। Road Accident on NH : रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है। इस भीषण हादसे को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से कार के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जिसे पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती (Road Accident on NH) का प्रयास कर रही है।

DSP Promotion: Good news before Holi…! 18 DSPs got promotion… see order copy here
Uncategorised

Dearness Allowance Breaking : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…! राज्य सरकार ने DA बढोत्तरी का आदेश किया जारी…यहां देखें Copy

रायपुर, 05 मार्च। Dearness Allowance Breaking : बजट में हुए ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गयै है। वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक सातवां वेतनमान में 1 मार्च 2025 3 प्रतिशत की बढोत्तरी की गयी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों को 53 प्रतिशत अब महंगाई भत्ता मिलेगा। वहांं छठवां वेतनमान के तहत 1 मार्च 2025 से 7 प्रतिशत की बढोत्तरी की गयी है। जिसके तहत 1 मार्च 2025 से महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 246 प्रतिशत दिया जायेगा।

Uncategorised

Mahesh Bhatt VS Anupam Khair : महेश भट्ट को अनुपम खेर ने स्टेज से उतारा नीचे…तमतमाए आलिया के पापा…गुस्से में हाथ झटककर बोले- मुझसे…देखें Video…

मुंबई, 6 मार्च| Mahesh Bhatt VS Anupam Khair :  विक्रम भट्ट हॉरर जॉनर की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। जल्द ही विक्रम भट्ट की नई फिल्म दस्तक देने वाली है। उनकी नई फिल्म का टाइटल ‘तुमको मेरी कसम’ है, जो एक थ्रिलर फिल्म है और हाल ही में इसका ट्रेलर मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इवेंट लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। अनुपम खेर, अदा शर्मा और इश्वाक सिंह इस थ्रिलर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट भी ‘तुमको मेरी कसम’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट का एक वीडियो अब सुर्खियों में है। वीडियो देखने के बाद नेटिजंस का कहना है कि अनुपम खेर ने महेश भट्ट को बेइज्जत किया है। महेश भट्ट से अनुपम खेर ने कही ये बात वीडियो में अनुपम खेर को सबसे सामने महेश भट्ट को स्टेज से नीचे उतरने को कहते देखा जा सकता है। वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि आखिर वह ऐसा कैसे कर सकते हैं, क्योंकि अनुपम खेर भी महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर चुके हैं। वीडियो में अनुपम खेर को स्टेज पर अदा शर्मा, इश्वाक सिंह के साथ पोज देते देखा जा सकता है और महेश भट्ट भी इनके साथ पोज देने के लिए स्टेज पर मौजूद होते हैं। अनुपम खेर की बात सुनकर भड़के महेश भट्ट स्टेज पर पोज करते हुए अनुपम खेर किसी बात पर गुस्साए नजर आते हैं। इसी दौरान वह महेश भट्ट से अचानक कहते हैं- ‘भट्ट साहब अब आपको जाना चाहिए।’ इस पर महेश भट्ट तमतमा जाते हैं और कहते हैं- ‘अच्छा मुझे जाना चाहिए?’ ये कहते ही महेश भट्ट स्टेज से नीचे उतरने लगते हैं और अनुपम खेर उन्हें सहारा देने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं। लेकिन, महेश भट्ट उनका हाथ झटक देते हैं और नीचे उतरने लगते हैं। महेश भट्ट को स्टेज से उतरते देखकर कोई पूछता है- ‘भट्ट साहब आप जा रहे हैं?’ जवाब में वह कहते हैं- ‘मुझे बोला गया है जाओ।’ वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और महेश भट्ट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश भट्ट का अंदाज देखकर एक बात तो जाहिर है कि वह अभिनेता की बात सुनकर काफी नाराज हो गए थे। लोग कमेंट्स करते हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि अनुपम खेर को महेश भट्ट के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। वहीं कुछ का कहना है कि वीडियो में फिल्म निर्माता-निर्देशक बीमार लग रहे हैं और अनुपम उन्हें उनकी सेहत के चलते घर जाने को कह रहे हैं। कब रिलीज होगी तुमको मेरी कसम? ‘तुमको मेरी कसम’ की बात करें तो इस फिल्म की कहानी को अनुपम खेर के किरदार के इर्द-गिर्द बुना गया है। फिल्म डॉक्टर अजय मुर्डिया की जिंदगी से इंस्पायर बताई जा रही है। फिल्म आईवीएफ और कोर्ट रूम ड्रामा जैसे विषय पर बनाई गई है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अदा शर्मा, इश्वाक सिंह और ईशा देओल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। View this post on Instagram A post shared by Bollywood Closeup (@bollywood.closeup)

Uncategorised

Personal Loan Details : Personal Loan के मामले में कभी ना करें ये 6 गलतियां वरना पड़ेगा पछताना…जाने पूरी डिटेल्स…

नई दिल्ली, 6 मार्च| Personal Loan Details : इस समय पर्सनल लोन लेना सबसे आसान हो गया है। अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो आपको बैंक की तरफ से प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के ऑफर मिल जाते हैं। ऐसे में आप मोबाइल पर एक क्लिक से पर्सनल लोन ले सकते हैं और तुरंत पैसा आपके खाते में आ जाएगा। आजकल कम क्रेडिट स्कोर होने के बावजूद बैंक पर्सनल लोन ऑफर कर देते हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह कर्ज लेना आसान हो गया है और वे धड़ल्ले से पर्सनल लोन ले रहे हैं। लेकिन क्या यह सही है? पर्सनल लोन सबसे अधिक ब्याज दर वाला लोन माना जाता है, इसलिए आपको यह तब ही लेना चाहिए, जब आपके पास और कोई विकल्प नहीं हो। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर पर्सलन लोन ग्राहक करते हैं और फिर बाद में पछताना पड़ता है। बैंकों के ऑफर्स की तुलना किये बिना लोन ले लेना कई बार लोग बिना सोचे-समझे जो ऑफर मिलता है, उसे एक्सेप्ट कर लेते हैं। पर्सनल लोन लेने से पहले ग्राहक को विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी के पर्सनल लोन ऑफर्स की तुलना कर लेना चाहिए। कई बैंक ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आते (Personal Loan Details)हैं। इनमें प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट या थोड़ी छूट, कम ब्याज दर, फोरक्लोजर फीस से छूट, गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। जहां आपको सबसे अधिक फायदा दिख रहा हो, वहां से पर्सनल लोन लें। पर्सनल लोन की रकम का दुरुपयोग आसानी से मिल जाने के कारण लोगों को पर्सनल लोन की रकम की कद्र नहीं होती है और वे इस पैसे का दुरुपयोग शुरू कर देते हैं। पर्सनल लोन की रकम का उपयोग कभी भी शेयर ट्रेडिंग, फैंटेसी स्पोर्ट्स गेम, सट्टेबाजी, जुआ आदि जैसे कामों में नहीं करना चाहिए। इन कामों में पैसा खोने की संभावना काफी अधिक होती है। साथ ही आपको पर्सनल लोन की रकम से अनावश्यक खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। पर्सनल लोग की रकम से जरूरत ना होने पर भी महंगे गैजेट्स और मोबाइल फोन्स खरीदना सही नहीं (Personal Loan Details)है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। दरअसल यह एक ऐसा काम है जिसके लिए आपको पहले से बचत करनी चाहिए और प्लानिंग करनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा रकम का लोन लेना बैंक या एनबीएफसी आपको आपकी कैपेसिटी के अनुसार पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप जरूरत से ज्यादा लोन ले लें। आपको जितनी रकम की जरूरत हो उतने का ही पर्सनल लोन लें, भले आपको कितनी भी अधिक रकम के लोन का ऑफर आया हो। EMI में डिफॉल्ट करना जब आपने कोई लोन लिया है, तो आप यह सुनिश्चित करें, की तय तारीख पर आपके अकाउंट में इतने पैसे हों, कि EMI कट जाए। आप उसी हिसाब से अपना बजट बनाकर चलें। पर्सनल लोन ईएमआई डिफॉल्ट होने से आपके ऊपर पेनल्टी लगती है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी गिर जाता (Personal Loan Details)है। अगर आप ईएमआई चुकाने में 90 दिनों से ज्यादा की देरी करते हैं, तो आपको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। आपके क्रेडिट स्टोर में यह डिफॉल्ट स्थिति वर्षों तक दिखाई देगी। बिना जरूरत के लोन की अवधि को बढ़ाना कभी-कभी ग्राहक अपने पर्सनल लोन रिपेमेंट्स को रिस्ट्रक्चर करवाते हैं। इसमें लोन की अवधि बढ़ाई जाती है, जिससे ईएमआई की रकम घट जाती है। इससे आपका लोन लंबे समय तक चलता रहता है। इसका नुकसान यह है कि आपको ब्याज के रूप में काफी अधिक रकम देनी पड़ जाएगी। ग्राहकों को इस ऑप्शन को केवल तभी चुनना चाहिए, जब आप वित्तीय संकट से जूझ रहे हों। एक साथ कई पर्सनल लोन लेना कुछ लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। ऐसे में उनके पास कई पर्सनल लोन हो जाते हैं और उन्हें एक बड़ी रकम ईएमआई के रूप में चुकानी होती है। इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। अगर संभव हो तो नया लोन लेने से पहले मौजूदा लोन को खत्म करने की कोशिश करें।

Uncategorised

Aligarh Lesbian Triangle : सगाई में स्टेज पर पहुंची दुल्हन की गर्लफ्रेंड ने किया हाई वोलटेज ड्रामा…मेहमानों के सामने घर वालों ने कर दी पिटाई…लड़के ने तोड़ी शादी…देखें Video…

अलीगढ, 6 मार्च| Aligarh Lesbian Triangle : उत्तर प्रदेश के अलीगढ के एक होटल में सगाई समरोह चल रहा था। दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को रिंग पहना चुके थें तभी एक लड़की व्हॉइट कलर की शर्ट में सीधे स्टेज पर चढ़ गई और दुल्हन से बहस करने लगी। स्टेज पर दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। क्या है पूरा मामला ? बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की एक युवती का रिश्ता क्वार्सी इलाके के एक युवक से तय हुआ था। रविवार शाम गांधीपार्क अड्डे के एक होटल में रिंग सेरेमनी और गोद भराई की रस्म चल रही थी। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन ने अंगूठियां बदलीं और स्टेज पर खड़े हुए, तभी अचानक पैंट-शर्ट पहनी एक लड़की दौड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गई। उसने दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे नीचे खींचने की कोशिश (Aligarh Lesbian Triangle)की। जब वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद वह दुल्हन को जबरन एक कमरे में ले गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लड़की ने क्या कहा ? कुछ दिन पहले उसकी भी शादी तय हुई थी, और गोद भराई की रस्म पूरी हो चुकी थी। 22 अप्रैल को उसके घर बारात आने वाली थी। लेकिन उसने मुझसे अपनी शादी तोड़ने की बात कही। मैंने अपने परिवार को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।  इसके बाद वह लड़की मुझसे वीडियो कॉल पर बात करने लगी और आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने कहा, “अगर तुम शादी नहीं तोड़ोगे, तो मैं अपनी जान दे दूंगी।” आखिरकार, उसने अपने परिजनों से हाथ जोड़कर मिन्नतें कीं और किसी तरह अपनी शादी तुड़वा ली।  अब, मेरी शादी तुड़वाने के बाद, वह खुद शादी करने जा रही है। जिससे उसकी बात होती थी, वह सिम भी तोड़ दिया। उसने खुद ही मुझे फोन करके वहां (Aligarh Lesbian Triangle)बुलाया, लेकिन जब सामने आई तो पहचानने से इनकार कर दिया।  पैंट-शर्ट पहनी युवती ने वे उपहार भी वापस कर दिए, जो दुल्हन बनने जा रही लड़की ने उसे दिए थे। उसने बताया कि वह शाम पांच बजे से होटल के बाहर थी और किसी तरह अंदर पहुंची। गुस्से में बोली, “इस लड़की ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। अब मैं अपने परिवार से किस मुंह से बात करूंगी?” दुल्हन ने क्या कहा ? पैंट-शर्ट पहनी हुई लड़की यह दावा कर रही थी कि वो दुल्हन बनी हुई लड़की से प्रेम करती है और दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ते हैं। दुल्हन ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि दोनों साथ पढ़ती थीं और उनकी दोस्ती भी (Aligarh Lesbian Triangle)है। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है। लड़के वालों ने तोडा रिश्ता रिंग सेरेमनी में हुए हंगामे के बाद लड़के के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया है। लड़के ने बताया कि युवती पहले से ही किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम संबंध में थी। ऐसे में उसके साथ शादी करना उचित नहीं होगा, इसलिए यह रिश्ता खत्म कर दिया गया है।

Uncategorised

All Mirrors Washrooms Removed : स्कूल ने अपने वॉशरूम में लगे सभी आईने हटा दिए हैं…वजह जानकर चौंक जाएंगे…

नई दिल्ली, 6 मार्च| All Mirrors Washrooms Removed : ब्रिटेन के लिंकनशायर के एक स्कूल ने अजब गजब फैसला लिया है, जिसके तहत स्कूल ने अपने वॉशरूम से सारे आईने हटा दिए हैं। इसकी वजह जानकर लोग हैरान हैं। क्योंकि स्कूल का कहना है कि छात्र वॉशरूम में और समूहों में इकट्ठा होने में बहुत अधिक समय बिता रहे थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक ग्रांट एडगर ने कहा कि दर्पण कुछ छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे और समय की पाबंदी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे थे। हालांकि चिकित्सा की आवश्यकता वाले छात्र रिसेप्शन से आईने का अनुरोध कर सकते हैं। स्कूल के इस निर्णय पर माता-पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीबीसी के अनुसार, कुछ लोगों ने प्रतिबंध को ‘अजीब’ और ‘अत्यधिक’ बताया है। ब्रिटेन के स्कूल-कॉलेजों में मोबाइल पर प्रतिबंध 2023 में, वॉर्सेस्टर में क्रिस्टोफर व्हाइटहेड लैंग्वेज कॉलेज ने लड़कियों के शौचालयों में दर्पणों को मेकअप को ‘हानिकारक दवा’ के रूप में लेबल करने वाले पोस्टर से बदल दिया (All Mirrors Washrooms Removed)था। लिपस्टिक की तुलना कठोर दवाओं से करने पर स्कूल को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और अंततः उसने अपना निर्णय बदल दिया था।  वहीं, वेम्बली में मिशेला कम्युनिटी स्कूल की प्रधानाध्यापिका कैथरीन बीरबलसिंह, जो अपनी सख्त नीतियों के लिए जानी जाती हैं, ने स्कूल के घंटों के दौरान प्रार्थना पर प्रतिबंध लगा दिया और स्कूलों में स्मार्टफोन पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाने की वकालत की।  बता दें कि वर्तमान में, ब्रिटेन में 11 प्रतिशत माध्यमिक स्कूलों ने किसी न किसी प्रकार के स्मार्टफोन प्रतिबंध को लागू किया है।  ईटन कॉलेज ने हाल ही में 9वीं कक्षा के छात्रों को बेसिक फोन प्रदान करने वाली एक नीति पेश की है जो केवल कॉल और टेक्स्ट की अनुमति देती (All Mirrors Washrooms Removed)है और इसका उपयोग केवल स्कूल के समय के बाहर किया जा सकता है।  इसी तरह, 35,000 से अधिक छात्रों की देखरेख करने वाले ऑर्मिस्टन एकेडमीज ट्रस्ट ने स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग और युवाओं के बीच खराब मानसिक स्वास्थ्य से इसके संबंध के बारे में चिंताओं का हवाला देते हुए कक्षाओं में फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Chhattisgarh

GOVT Providing House : जो देख रहे हैं घर बनाने का सपना उनके लिए अच्छी खबर…Chhattisgarh के इन शहरों में 30 फीसदी छूट के साथ सरकार दे रही है घर…देर न करें आप भी करें Booking…ये है Process…

रायपुर, 6 मार्च| GOVT Providing House : छत्तीसगढ़ में जिन लोगों के पास आवास नहीं है उनके लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सभी के लिए आवास योजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत की है, जिसके तहत घर खरीदने वालों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 1 मार्च से लागू हुई है योजना इस योजना को 20 जनवरी 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे तत्काल शुरू नहीं किया जा सका। अब 1 मार्च 2025 से इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है, जिससे आम जनता को किफायती दरों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर मिला है। 30 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं आवास विभाग के सचिव अंकित आनंद ने बताया कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इसमें घरों की कीमतों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। योजना के पहले दो दिनों में ही 8 करोड़ रुपये के 56 मकानों की बुकिंग हो चुकी है, जो इस योजना की जबरदस्त सफलता को दर्शाता (GOVT Providing House)है। मंडल आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक लाभार्थी मंडल की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन शहरों में मिल रही सुविधा इसके साथ ही टोल-फ्री नंबर 18001216313 पर भी जानकारी ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख स्थानों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, कवर्धा, नवा रायपुर अटल नगर, आरंग, महासमुंद, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और अन्य प्रमुख शहरों में लागू की गई है। योजना को लेकर लोगों में उत्साह अधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार की है जो वित्तीय कठिनाइयों के कारण घर नहीं खरीद पा रहे (GOVT Providing House)थे। छूट के साथ उपलब्ध ये आवास आम लोगों के लिए किफायती होंगे। यह योजना मंडल के लिए मील का पत्थर साबित होगी, और इसका लाभ उठाने का यह अवसर शायद दोबारा न मिले। योजना को लेकर लोगों में उत्साह है।

Land Record Service: Big improvement...! Now you will have a copy of the land documents in your hands in just 7 days... Which documents will you get...? See the list here
Uncategorised

Deputy Collectors Suspended : बिग ब्रेकिंग…! कमिश्नर के बाद डिप्टी-कलेक्टर सस्पेंड…यहां देखें आदेश कॉपी

रायपुर, 06 मार्च। Deputy Collectors Suspended : करोड़ों के मुआवजा घोटाले में दो दिन में दो डिप्टी कलेक्टरों को सस्पेंड किया गया है। भारत सरकार के भारतमाला परियोजना रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कारिडोर के बहुचर्चित मुआजवा घोटाले में ये कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को निलंबित कर दिया। शशिकांत मुआवजा घोटाले के दौरान अभनपुर के तहसीलदार थे। वो अभी कोरबा में पोस्टेड हैं। उन्हें 324 करोड़ के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। विधानसभा में 324 करोड़ के घोटाले पर बवाल मचने पर सरकार ने तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू को मंगलवार को ही सस्पेंड कर दिया। इसके बाद आज बुधवार को सरकार ने कोरबा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे पर निलंबन की गाज गिरायी है।

Gold Smuggling: Famous heroine arrested red-handed while smuggling gold...She used to bring gold with tape all over her body...Earned 13 lakhs from every trip...Made SPL jackets
Uncategorised

Gold Smuggling : पिता IPS अधिकारी…खुद भी बड़ी एक्ट्रेस…पूरी बॉडी पर टेप बांधकर लाती थी सोना…हर ट्रिप से 13 लाख कमाई…बनवाईं SPL जैकेट्स…यहां देखें

बेंगलुरु, 06 मार्च। Gold Smuggling : कन्नड़ और तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रन्या राव को सोने की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उन्हें डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया। रन्या ने कथित तौर पर अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर और अपने कपड़ों और जैकेट के अंदर छिपाकर सोने की तस्करी की। कथित तौर पर उन्होंने पिछले साल 30 बार दुबई की यात्रा की और हर बार कई किलो सोना वहां से लेकर आईं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें तस्करी किए गए सोने के लिए 1 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसे दिए गए। इसका मतलब है कि हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपये की कमाई हुई। इसके लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया। एयरपोर्ट पर तैनात कांस्टेबल ने की मदद जांच में सामने आया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर तैनात कांस्टेबल बसवराज ने रन्या की मदद की थी। जब अधिकारियों ने जांच करनी चाही, तो बसवराज ने उन्हें रोकते हुए कहा कि, ‘तुम्हें पता है ये कौन हैं? ये डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी हैं।’ इसके बावजूद DRI अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली और तस्करी का पर्दाफाश किया। एक बड़े तस्करी नेटवर्क के संदेह के चलते, अधिकारी अब राजनेताओं, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के परिवारों से संभावित संबंधों की जांच कर रहे हैं। 15 दिनों में 4 बार गईं दुबई तीन महीने पहले रन्या ने ताज वेस्ट एंड में शानदार शादी की थी, जिसमें उसका विवाह जाने-माने आर्किटेक्ट जितिन हुक्केरी से हुआ था. बीते 15 दिनों में ही वह 4 बार दुबई गईं, जबकि वहां उनका कोई बिजनेस नहीं है. हाल ही में उन्होंने लैवेल रोड पर नया फ्लैट लिया है, जिससे उसके रहन-सहन पर भी सवाल उठने लगे हैं. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह सिर्फ एक अकेला मामला है या इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ है. क्या है पूरा मामला? एक्ट्रेस रन्या राव रविवार शाम को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं। उन्होंंने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ। यहां एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था। उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उन पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी, जिन्होंने उन्हें रोक लिया और सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच के दौरान, अधिकारियों ने उनके जैकेट में छिपे विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें आगे की पूछताछ के लिए नागवरा स्थित DRI कार्यालय ले जाया गया। कौन हैं एक्ट्रेस रन्या? एक्ट्रेस रन्या राव, जो कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक के IPS रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जो अक्सर दुबई की यात्रा करती रहती थीं। उनके बार-बार दुबई जाने से अधिकारी संदेह में थे, खासकर तब जब दुबई में उनका किसी तरह का कोई बिजनेस या रिलेटिव्स नहीं हैं। जांच में खुलासा हुआ कि वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा की मदद लेती थीं। पूछताछ के दौरान, रन्या राव ने दावा किया कि उन्हें सोने की तस्करी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस बीच, कांस्टेबल बसवराजू को हिरासत में लेकर उनके बयान को दर्ज किया गया ह। उनकी गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने मार्च 4 को उनके निवास पर छापा मारा। यहां से 2.67 करोड़ रुपये कैश और 2.06 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। इस छापे में तीन बड़े बॉक्स भी जब्त किए गए, जिससे कुल जब्ती मूल्य 17.29 करोड़ हो गया। रन्या राव को 1962 के कस्टम्स एक्ट के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।