7 March 2025

Uncategorised

CG Liquor Scam : CG शराब घोटाले में पूर्व IAS अऩिल टुटेजा और अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…इन 3 को सुप्रीम कोर्ट से राहत…

रायपुर, 7 मार्च| CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शराब घोटाला के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी विभाग के पूर्व सचिव एपी त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी को जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने घोटाले के मास्टरमाइंड और पूर्व आईएएस अऩिल टुटेजा और अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने एपी त्रिपाठी को सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने उन्हें अपना पासपोर्ट ईडी ऑफिस में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें हर सप्ताह जांच एजेंसी के सामने पेश होने का आदेश दिया है। क्या है मामला? छत्तीसगढ़ में साल 2019 से 2022 के बीच 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का शराब घोटाला सामने आया था। तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के पूर्व सचिव AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट द्वारा छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को अंजाम दिया गया (CG Liquor Scam)था। डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई शराब ED की ओर से दर्ज कराई गई FIR की जांच ACB कर रही है। ACB से मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 से 2022 तक सरकारी शराब दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर बेची गई। इससे शासन को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ है। ED की जांच से यह भी पता चला कि अरुणपति त्रिपाठी ने CSMCL सरकारी शऱाब की दुकानों (पार्ट B ) के माध्यम से बिना हिसाब की गई शराब की बिक्री की योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने ही 15 सबसे ज्यादा शराब बिक्री से कमाई वाले जिलों के आबकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध शराब बेचने के निर्देश (CG Liquor Scam)दिए। एपी त्रिपाठी ने ही विधु गुप्ता के साथ डुप्लिकेट होलोग्राम की आपूर्ति की व्यवस्था की। जांच से पता चला है कि Part-B शराब की बिक्री की आय में से एक निश्चित राशि अरुणपति त्रिपाठी को जाती थी। 2019 से 2022 के बीच ऐसे हुआ भ्रष्टाचार ईडी की जांच में पता चला कि छत्तीसगढ़ में साल 2019 से लेकर 2022 तक शराब घोटाला हुआ। इसमें कई तरीकों से भ्रष्टाचार किया गया। PART-A कमीशन: डिस्टिलर्स से प्रत्येक पेटी शराब के लिए रिश्वत ली गई। PART-B कच्ची शराब बिक्री: बिना हिसाब की कच्ची देशी शराब की बिक्री की गई। इस मामले में एक भी रुपया राज्य को नहीं मिला और सारी बिक्री की आय सिंडिकेट के पास चली गई। अवैध शराब केवल राज्य-नियंत्रित दुकानों से बेची गई। PART-C कमीशन: डिस्टिलर्स से रिश्वत लेकर उन्हें एक कार्टेल बनाने और निश्चित बाजार हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की अनुमति दी (CG Liquor Scam)गई। FL-10A लाइसेंस धारक जो विदेशी शराब उपलब्ध कराते थे, उनसे कमीशन लिया जाता था। ED की जांच से पता चला कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले ने राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों को 2100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध आय से भर दिया। इस मामले में ED ने पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लों  को भी भी गिरफ्तार किया था। ईडी ने शराब घोटाले के जांच में आरोपियों की 205.49 करोड़ की  18 चल संपत्तियां और 161 अचल संपत्तियां अटैच की है।

Uncategorised

Nails Were Hammered Woman Feet : सड़क किनारे महिला की मिली लाश से मचा हड़कंप…हाथों पर पट्टी…शरीर पर नाइटी…पैरों में ठोंकी गई थीं कीलें…

नालंदा, 7 मार्च| Nails Were Hammered Woman Feet : बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्यारे का सुराग नहीं मिला मृतका के शव की स्थिति बेहद भयावह थी। वह नाइटी पहने हुए पाई गई, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया गया हो। सबसे भयावह यहा है कि महिला के दोनों पैरों में कई कीलें ठोंकी गई थीं, जिससे हत्यारे की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता (Nails Were Hammered Woman Feet)है। शव की स्थिति देख स्थानीय लोग भयभीत हो गए। हत्या के कारणों की जांच जारी महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब शव की पहचान करने और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। चंडी थाना पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए वे हर संभावित एंगल पर काम कर रहे हैं। पुलिस यह भी मान रही है कि हत्या का कारण आपसी रंजिश हो सकता है या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे अंजाम दिया गया (Nails Were Hammered Woman Feet)हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद मामले में नई जानकारी सामने आ सकती है, जो हत्यारे तक पहुंचने में मदद करेगी। ग्रामीणों से सहयोग की अपील ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की निर्मम हत्या उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में डर और घबराहट का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें, ताकि मृतका की पहचान हो सके और आरोपी पकड़े जा (Nails Were Hammered Woman Feet)सकें। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Uncategorised

Man Fled Leaving His Scooty : सड़क पर हुई ऐसी घटना की डर के मारे स्कूटी छोड़ भागा शख्स…Video हो रहा है वायरल…

नई दिल्ली, 7 मार्च| Man Fled Leaving His Scooty : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग लोग अपने-अपने अकाउंट से न जाने कितने ही वीडियो को पोस्ट करते होंगे। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर वो सभी पोस्ट आपकी फीड पर भी बारी-बारी आते ही होंगे। कुछ पोस्ट जल्दी दिख जाते हैं तो कुछ पोस्ट थोड़ा देर से आपकी फीड पर नजर आते होंगे लेकिन दिखता सब है। उन्हीं पोस्ट में से कुछ जो बहुत ज्यादा ध्यान खींचने वाले होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी अब तक कई वायरल वीडियो को देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक सांप सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ आता है और वहां रुक जाता है। इसी दौरान एक शख्स अपनी स्कूटी पर उसी सड़क पर आता हुआ नजर आता है। सांप को शायद खतरा महसूस हुआ होगा जिस कारण वो काफी तेजी से सड़क के उस तरफ जिधर से वो आया था, उधर जाने लगता है मगर तब तक स्कूटी उस सांप के काफी करीब आ गई (Man Fled Leaving His Scooty)थी। अब सांप को ऐसे सड़क पर देख शख्स बहुत डर गया। वो स्कूटी रोकता है और तुरंत वहां से भाग जाता है। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @madhu_quen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है, स्कूटी छोड़ के भाग गया प्रधान।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसकी जगह अगर कोई भी होता तो डर तो लगता ही उसको (Man Fled Leaving His Scooty)भी। दूसरे यूजर ने लिखा- डर तो सबको ही लगता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इतना भी डरने की जरूरत नहीं थी।

Uncategorised

Video Of Girl Travelling In Train Viral : ट्रेन में सफर कर रही इस लड़की का Video हुआ वायरल…लोगों ने देखा तो जमकर किया इसे कमेंट…देखे Video…

नई दिल्ली, 7 मार्च| Video Of Girl Travelling In Train Viral : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल में ही ट्रेन में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद पब्लिक का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। वीडियो में एक खूबसूरत सी लड़की को ट्रेन के अपर बर्थ पर लेटे हुए देखा जा सकता है। जबकि उसके सामने वाले बर्थ पर एक लड़का बैठा हुआ है और उसका वीडियो अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहा है। इधर, लड़की भी लगातार नैनों से बाण चलाए जा रही है। बात सिर्फ नैन मटक्के तक ही नहीं रह गई थी। खेल उसके आगे भी बढ़ चुका था। नैन मटक्का करते कटा ट्रेन का सफर वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़का अपने पैरों को अपने सामने वाले बर्थ पर रखे हुए है। जहां लड़की उसके पैरों को अपने पैरों से सहला रही है। लड़का लगातार उसका वीडियो बनाए जा रहा है। लड़की कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रही है और लड़के से आंखें चार कर रही (Video Of Girl Travelling In Train Viral) है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trollcasmic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखी अपने दिल की बात इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स की भी बौछार होने लगी। जहां एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट करते हुए लिखा- वाह! क्या सीन है। दूसरे ने लिखा- सामने वाले लड़के का टिकट का पूरा पैसा वसूल हो गया। तीसरे ने लिखा- काश! मुझे मिल जाए ऐसी लड़की तो जीवन का सफर भी ऐसे ही खुशी-खुशी कट (Video Of Girl Travelling In Train Viral)जाएगा। चौथे ने लिखा- इनके लिए मैं क्यों खुश हो रहा हूं। पांचवें ने लिखा- ट्रेन में मुझे ऐसी कोई लड़की क्यों नहीं मिलती, हमेशा चचा लोगों का ही सामना करना पड़ता है। View this post on Instagram A post shared by TROLLCASMIC 2M🎯 (@trollcasmic)

Uncategorised

Suicide CISF Officer : “शादीशुदा थी CISF अधिकारी…प्यार के जाल में फंसा ठगे लाखों”…शख्स ने किया सुसाइड…जाने इस शातिर महिला के बारे में…

मंगलुरु, 7 मार्च| Suicide CISF Officer : कर्नाटक के मंगलुरु से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश के एक शख्स ने एक लॉज में आत्महत्या कर ली। इस शख्स ने सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की एक महिला अधिकारी पर प्रेम का नाटक करके धोखा देने, शारीरिक संबंध बनाने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिषेक सिंह के रूप में हुई है, जो चेन्नई में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसे दो दिन पहले मंगलुरु के राव एंड राव सर्कल के पास स्थित एक लॉज में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सुसाइड करने से पहले बनाया वीडियो अपनी जान देने से पहले अभिषेक ने 20 मिनट लंबा एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए CISF की महिला अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर (Suicide CISF Officer)दिया। वीडियो में उसने महिला अधिकारी पर शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और फिर धोखा देने का आरोप लगाया। महिला अधिकारी पहले से शादीशुदा थी  खुद की जान लेने से पहले इस वीडियो में अभिषेक सिंह ने दावा किया कि महिला अधिकारी पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसने यह बात अभिषेक से छिपाई। अभिषेक का दावा था कि महिला ने प्यार के नाम पर उसे धोखा दिया, उससे शारीरिक सुख और आर्थिक लाभ लिया और इसी तरह के संबंध कई अन्य लोगों के साथ भी बनाए थे। “8 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिए थे” अभिषेक ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उसने आरोपी महिला को लगभग 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण दिए (Suicide CISF Officer)थे। उसने यह भी बताया कि जब ये अधिकारी गुजरात के अहमदाबाद और चेन्नई में पोस्टेड थी, तब उसने अभिषेक को वहां पर बुलाया था। इस घटना को लेकर पांडेश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Uncategorised

People Avoid going to Mathura-Vrindavan : होली पर किन लोगों को मथुरा-वृंदावन जाने से बचना चाहिए?…जाने इसके पीछे का कारण…

मथुरा-वृंदावन, 7 मार्च| People Avoid going to Mathura-Vrindavan : भारत के सभी राज्यों में होली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन होली मनाने के लिए देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की अच्छी खासी तादाद मथुरा-वृंदावन जाना पसंद करती है। अगर आप भी होली पर मथुरा-वृंदावन जाना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होली के दिन आपको यहां पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलने वाली है। छोटे बच्चों के साथ जाना अवॉइड करें होली के त्यौहार के करीब आते-आते मथुरा-वृंदावन में आने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जाती है। यही वजह है कि होली के आसपास आपको छोटे बच्चों के साथ मथुरा-वृंदावन जाने से बचना (People Avoid going to Mathura-Vrindavan)चाहिए। इतनी ज्यादा भीड़भाड़ में छोटे बच्चों के साथ जाने से आपको और बच्चे को, दोनों को दिक्कत महसूस हो सकती है। बुजुर्गों को भी जाने से बचना चाहिए बुजुर्गों के साथ भी होली मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन जाने से बचना चाहिए। भीड़ की वजह से बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के अलावा जिन लोगों को भीड़भाड़ में जाकर घबराहट या फिर बेचैनी महसूस होती है, उन्हें भी होली पर मथुरा-वृंदावन का प्लान बनाने से बचना चाहिए। होली मनाने के लिए कब जाना बेहतर? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है। मथुरा-वृंदावन की होली 40 दिन तक चलती है। अगर आप मथुरा-वृंदावन के रंगोत्सव के माहौल को देखना चाहते (People Avoid going to Mathura-Vrindavan)हैं, तो होली के दिन जाने की जगह ब्रज की होली के महोत्सव की शुरुआत के दौरान मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान बना सकते हैं। दरअसल, महोत्सव की शुरुआत में आपको होली के दिन की तुलना में काफी कम भीड़ मिलेगी।

Accident

Accident in Coal Mine : बिग बैंकिंग…! कोयला खदान में बड़ा हादसा…तीन की मौके पर ही मौत… यहां देखें बैक टू बैक Video

बैतूल, 07 मार्च। Accident in Coal Mine : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के WCL की छतरपुर-1 कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बाहर निकल लिए गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 3 बजे कोयला खदान में हादसा हुआ था, यहां खदान के फेज़-1 का रूफ गिरने से तीन कर्मचारी मलबे में दब गए। हादसे के बाद खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और पुलिस दल मौके पर पहुंचा। राहत बचाव दल खदान के अंदर दाखिल हुआ, और मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। रूफ में सपोर्ट लगाने का कर रहे थे काम इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों की शिनाख्त हो गई है। इसमें माइनिंग इंजीनियर और शिफ्ट इंचार्ज गोविंद कोसरिया, माइनिंग सरदार रामप्रसाद चौहान और ओवरमेन रामदेव पंडौले शामिल हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ये तीनों रूफ में सपोर्ट लगाने और मेजरमेंट करने के लिए खदान के अंदर गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। खदान के अंदर कोयला काटने की मशीन कटिंग का काम पूरा करने के बाद जब बाहर आई, तो उसके बाद तीनों लोगों की टीम रूफ में सपोर्ट लगाने और कोयला कटिंग का मेजरमेंट करने गई थी, इसके बाद उसमें सपोर्ट लगाया जाना था, लेकिन उसके पहले रूफ गिर गई और तीनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने दिए जांच के आदेश प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना में कोई लापरवाही थी या नहीं। बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि मृतकों में से 2 स्थानीय थे, जबकि तीसरा व्यक्ति पड़ोसी छत्तीसगढ़ के कवर्धा का था।

Brutal Murder of Niece: A gruesome incident came to light from Jashpur district...! Uncle cut off the head of his 3-year-old niece and put it in the stove... see here
Uncategorised

Brutal Murder of Niece : जशपुर जिले से सामने आई वीभत्स घटना…! चाचा ने 3 साल की भतीजी का सिर काटकर रख दिया चूल्हे में…यहां देखें

जशपुर, 07 मार्च। Brutal Murder of Niece : जशपुर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक चाचा ने अपनी तीन साल की भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। उसने बच्ची का सिर काटकर घर के चूल्हे में रख दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मामला बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई गांव का है। पारिवारिक विवाद बनी वजह पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी रामप्रसाद नाग (35) का अपने भाई राजाराम नाग से पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर भी बताया जा रहा है। वारदात के दिन, 5 मार्च को, जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने मासूम खुशी नाग (03) को बेरहमी से मार डाला। स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या तंत्र-मंत्र और बलि से जुड़ी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। बलि की अफवाहें बेबुनियाद : SSP एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, यह घटना पूरी तरह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। बलि जैसी अफवाहें बेबुनियाद हैं। जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। गांव के कुछ अनपढ़ और अंधविश्वासी लोगों के दिमाग की उपज है कि यह हत्या किसी तंत्र-मंत्र से जुड़ी है। गांव में दहशत घटना के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद नाग को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। वहीं, बच्ची की मां रीता नाग बेटी की मौत के बाद से बदहवास है। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

Ragging with a Child: Delhi Public School's misdeeds... made a 6-year-old child lick his shoes after spitting on them... locked him in the bathroom... hung him upside down... slapped him... did not leave a single opportunity to humiliate him... listen to the innocent child here
Uncategorised

Ragging with a Child : दिल्ली पब्लिक स्कूल की करतूत…6 साल के बच्चे से जूते पर थूक कर चटवाए…बाथरूम में बंद किया…उल्टा लटकाया…चांटे मारे…अपमानित करने का एक मौका नहीं छोड़ा…यहां सुनिए VIDEO

आगरा, 07 मार्च। Ragging with a Child : दयालबाग स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में छह साल के एक बच्चे के साथ रैगिंग के नाम पर न केवल मारपीट की गई बल्कि उसे जूते उठवाए गए। थूक कर जूते चटवाए गए। यही नहीं, स्कूल के बाथरूम में बंद भी किया गया। स्कूल से घर आते समय बस के अंदर उसे चांटे लगवाए। उस बच्चे को अन्य बच्चों के सामने अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इसका नतीजा यह है कि यह मासूम पिछले एक माह से ट्रोमा में है। प्री नर्सरी क्लास के छह वर्षीय इस मासूम बच्चे के साथ यह सब कुछ स्कूल के ही एक बच्चे ने किया है जो कक्षा दो का छात्र है। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ़ पेरेंट्स अवेयरनेस (टीम पापा) ने स्कूल प्रबंधन पर पल्ला झाड़ने का आरोप लगाते हुए आज यह मुद्दा मीडिया के सामने उठाया। इधर डीपीएस के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल ने इस आरोप को नकारते हुए कहा है कि उऩ्होंने कड़ा एक्शन लिया है। जांच भी करा रहे हैं, लेकिन आरोप लगाने वाले बुलाने के बाद भी सामने नहीं आ रहे। नींद में बड़बड़ाने पर परिवार को पता चला बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चे को एक माह पहले बुखार आना शुरू हुआ। वह अचानक से कांपने लगता था। हमने आगरा के कई डॉक्टरों को दिखाया और कई चेकअप भी करवाये। जांचों में किसी भी प्रकार की कोई नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आई। पिता ने बताया , एक सप्ताह पहले बच्चा नींद में बड़बड़ाने लगा कि वह मुझे मारेगा। इस पर हमने अगले दिन परिवार के सदस्यों को बुलाकर उन सभी के सामने बच्चे को प्यार और दिलासा देकर पूछा तब हमें मालूम पड़ा कि स्कूल में ही पढ़ रहे कक्षा दो के छात्र ने उनके बच्चे की जबरदस्त रैगिंग की है जिसकी वजह से उसने सामान्य बच्चों जैसा व्यवहार करना छोड़ दिया है। बच्चे की मां ने बताया कि तीन दिन पहले स्कूल की बस आने पर हमने बच्चों से पूछा कि कौन सा बच्चा है हमें दिखाओ तो हमारे बच्चे ने डरते-डरते एक बच्चे की तरफ उंगली उठाई। इसको देख अन्य बच्चे भी सहमे हुए नजर आने लगे और बताने लगे कि हां इसके साथ यह यह सब किया गया है। जब इस विषय में बात की तो स्कूल ने किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। मानसिक ट्रॉमा में है मासूम पापा संस्था के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने बताया कि इस स्कूल के खिलाफ पूर्व से ही कई शिकायतें लंबित हैं। बच्चा एक महीने से मानसिक ट्रॉमा में है। उन्होंने कहा कि स्कूल में जाने के बाद घर तक आने तक बच्चे की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। स्कूल अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने एसीपी को सौंपी जांच टीम पापा के सदस्य इस मामले को लेकर पुलिस उप आयुक्त संजीव त्यागी से मिले तो उन्होंने गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसीपी लोहामंडी को जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। मिलने वालों में टीम पापा की ओर से भारत भूषण गुंबर, सुमित सक्सेना, ज्योति मौर्या, राजीव, मनोज गोयल, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहे। डीपीएस आगरा के प्रबंध निदेशक सुनील अग्रवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दो दिन पहले जैसे ही उन्हें इस घटना की टेलीफ़ोन पर जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से बस की अटेंडेंट को निलंबित करते हुए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्हें बताया गया कि छह साल के बच्चे के साथ यह व्यवहार बस में आते-जाते समय हुआ, इसलिए अटेंडेंट को सस्पेंड किया है। अभिभावक नहीं आ रहे है स्कूल उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायतकर्ता बच्चे के अभिभावकों को लगातार फ़ोन कर बुलाया जा रहा है पर वे आने को तैयार नहीं हैं। जिस आठ साल के बच्चे पर आरोप लगाया जा रहा है, उसके अभिभावक भी इस मामले में आमने-सामने बैठकर बात करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक उनके पास लिखित शिकायत भी नहीं आई है। टेलीफोनिक शिकायत पर ही उन्होंने कार्रवाई की है। कमेटी से जांच भी करा रहे हैं।

DSP Promotion: Good news before Holi…! 18 DSPs got promotion… see order copy here
Uncategorised

CG IAS Empanelled : छत्तीसगढ़ के 94 बैच के 37 आईएएस भारत सरकार में हुए सचिव इम्पेनल…यहां देखें List

रायपुर, 07 मार्च। CG IAS Empanelled : भारत सरकार ने विभिन्न राज्य के अफसरों का सचिव इम्पेनल लिस्ट जारी कर दिया है। इसमें 37 आईएएस अधिकारियों के नाम हैं। इन 37 में से 27 आईएएस अधिकारी 94 बैच के हैँ. 80 अफसरों के 94 बैच में से सिर्फ 27 का सचिव इम्पेनल हुआ हैं। इन 27 में से विशेष बात यह है कि छत्तीसगढ़ के चारों आईएएस अफसर इम्पेनल हो गए हैं. इनमें ACS मनोज पिंगुआ, ACS ऋचा शर्मा, ACS निधि छिब्बर और ACS विकास शील शामिल हैँ. निधि और विकास पति पत्नी हैँ, वे दोनों इस समय डेपुटेशन पर हैँ। मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ मे इस समय गृह और जेल विभाग संभाल रहे हैँ तो ऋचा के पास फूड और फारेस्ट की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ से इस समय एकमात्र आईएएस अमित अग्रवाल केंद्र में सचिव स्तर क़े पद पर पोस्टेड हैँ। उनके अलावा अमिताभ जैन और रेणु पिल्ले केंद्र में सचिव इम्पेनल हैँ। भारत सरकार का सचिव राज्यों क़े चीफ सेक्रेटरी के समतुल्य होता है। सचिव इम्पेनल होने का मतलब ये होता है कि केंद्र में कभी डेपुटेशन पर गए तो उन्हें इसी रैंक की पोस्टिंग मिलेगी।