11 March 2025

Uncategorised

Soldier Strange Answer Reaching Late Duty : ‘सपने में पत्नी खून पीती है, सो नहीं पाता…’, जवान ने ड्यूटी पर लेट पहुंचने पर दिया अजीबोगरीब जवाब…पढ़ें पत्र…

मेरठ, 12 मार्च| Soldier Strange Answer Reaching Late Duty : मेरठ से हैरान कर देने वाले मामला सामने आ रहा है। यहां एक 44वीं वाहनी पीएसी के जवान ने अपने लेट ऑफिस पहुंचने का जवाब काफी हैरानी भरा दिया है। प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक जवान ने अनुशासन तोड़ने के आरोप में जारी नोटिस पर अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा कि उसकी पत्नी रात में उसके सपने में उस पर हमला करती है और उसका खून पीने की कोशिश करती है, जिससे वह रात भर सो नहीं पाता। इसके बाद इस जवाब की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जांच के दिए गए आदेश इधर मामला सामने आने के बाद 44वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट सचिंद्र पटेल ने बुधवार को बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्र की प्रामाणिकता, नोटिस प्राप्त करने वाले कांस्टेबल की पहचान और पत्र के वायरल होने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही (Soldier Strange Answer Reaching Late Duty)है। मामला बटालियन प्रभारी दलनायक मधुसूदन शर्मा द्वारा ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पीएसी कांस्टेबल को पिछली 17 फरवरी को जारी किए गए नोटिस से जुड़ा है। देर से आने पर मांगा गया था जवाब नोटिस में पीएसी जवान पर 16 फरवरी की सुबह देर से ब्रीफिंग में पहुंचने, अनुचित तरीके से तैयार होने और यूनिट की गतिविधियों में अक्सर मौजूद न रहने का आरोप लगाया गया था, जिसे अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया था और उससे इसे लेकर जवाब मांगा गया था। कांस्टेबल ने दिया ये जवाब इसी नोटिस के जवाब में, कांस्टेबल ने लिखा कि वह अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण उसे नींद नहीं आती है। साथ ही कहा कि उसे रात में लगता है कि उसके सपने में पत्नी उसकी छाती पर बैठती (Soldier Strange Answer Reaching Late Duty)है और उसका खून पीने की कोशिश करती है जिस कारण वह सो नहीं पाता है और इसी वजह से वह उस दिन ब्रीफिंग में देर से पहुंचा था। कांस्टेबल ने नोटिस में आगे कहा कि वह डिप्रेशन और चिड़चिड़ेपन का इलाज करवा रहा है और इसलिए उसकी दवा भी वह ले रहा है। इसके अलावा उसकी माँ को नशों से संबंधित बीमारी है जिससे वह परेशान रह रहा है। आगे जवान ने कहा कि अब उसने जीने की इच्छा खो दी है और खुद को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहता है। उसने लिखा कि उसकी जीने की इच्छा अब खत्म हो चुकी है जिस कारण वह अपने आप को भगवान के चरणों में समर्पित करना चाहता है। आगे कहा कि महोदय से हाथ जोड़कर निवेदन है कि उसे भगवान की शरण तक पहुंचाने का रास्ता बताने की कृपा करें जिससे वह अपने दुखों से मुक्ति पा सके। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक नोटिस और कांस्टेबल के जवाब की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है और यह पता लगाने में जुट गए हैं कि यह पत्र कैसे लीक हुआ और सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ।

Uncategorised

Bribe-Taking Inspector : अभी-अभी तो प्रमोट हुए थे दरोगा जी…घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए…देखें Video में एंटी करप्शन टीम ने कैसे दबोचा…घसीटते हुए बताया गाड़ी में…

उन्नाव, 11 मार्च| Bribe-Taking Inspector : पुलिस का जनता से रिश्वत लेना आम बात हो गई है, हालांकि यूपी सरकार करप्शन को खत्म करने की दिशा में कई कदम उठा रही है, लेकिन थाने में बैठे अफसर मनाने को तैयार नहीं। ऐसे ही एक मामला यूपी के उन्नाव जिले के एक कोतवाली से आया है, जहां दरोगा एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों घूस लेते धरा है। लोगों ने इस वाकये का वीडियो भी बना लिया है। रंगे हाथ धरे गए दरोगा मामला उन्नाव की पुरवा कोतवाली का है, जहां तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम में उस वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया, जब दरोगा पुरवा कोतवाली के बाहर बने जनरल स्टोर पर रिश्वत ले रहे (Bribe-Taking Inspector) थे। वहीं दरोगा को पकड़े जाने पर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दरोगा को दबोचते हुए एंटी करेप्शन टीम का वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूखर ने दरोगा राजेंद्र सरोज पर विभागीय कार्रवाही करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया है। दीवान पद से प्रमोशन पाकर बने थे एसआई पुरवा कोतवालो में तैनात दरोगा राजेंद्र सरोज बीते दिसम्बर माह में दीवान पद से प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर बनकर पुरवा कोतवाली में तैनात (Bribe-Taking Inspector)थे। एक दुर्घटना के मुकदमे के मामले में विवेचना के दरोगा ने पीड़ित पक्ष से मदद के एवेज में 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। वहीं पीड़ित दुकानदार ने पुलिस दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की मांग करने की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी जिसके बाद विजलेंस टीम ने दरोगा राजेंद्र सरोज को कोतवाली के बाहर बनी एक जनरल शॉप में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तर कर लिया।

Uncategorised

Craze Of Reel Viral Video : जान पर खेलकर ट्रेन में रील बना रहा था शख्स…देखें कितनी दूर तक लटका रहा युवक…वायरल Video देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखें…

नई दिल्ली, 12 मार्च| Craze Of Reel Viral Video : आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे मिल जाएंगे जो सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने के लिए ही हैं। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रील के चक्कर में अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी अब तक ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग अपनी जान को खतरे में डालकर रील बनाते हुए नजर आए होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन इसमें कोई खतरनाक स्टंट करके रील बनाते हुए नहीं बल्कि उसके चक्कर में जो हुआ, वो नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में क्या दिखा? अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक चलती ट्रेन से बनाया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही है और एक शख्स बाहर लटका हुआ है। उसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है ताकि वो नीचे न गिर जाए। अब यह क्या मामला है इसकी जानकारी भी दी गई (Craze Of Reel Viral Video)है। वीडियो को शेयर करते हुए जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक एक लड़का चलती ट्रेन में स्टंट करते हुए गिर गया जिसे लोगों ने किसी तरह से बचा लिया। यह घटना कासगंज से कानपुर के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में आगे नजर आता है कि जब स्पीड कम हो जाती है तो लोग उसे छोड़ते हैं और नीचे गिरता है। इस तरह उसकी जान बचती है और फिर से ट्रेन में चढ़ता है। आप खुद वायरल वीडियो को देख लीजिए। यहां देखें वायरल वीडियो आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई है जो हमने आपको अभी ऊपर बताया (Craze Of Reel Viral Video)था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 61 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान का शुक्र है कि बच गया, यमराज को बुलावा तो भेज ही दिया था इसने। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको पकड़ कर रेल देना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- बच गया नहीं तो गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये रील उसे पूरी जिंदगी याद रहेगी।

Uncategorised

Dulhe Ki Dulhan Ke Sath Harkat : स्टेज पर ही जबरदस्ती करने लगा दूल्हा…दुल्हन का मूड बिगड़ा और दनादन जड़ दिए थप्पड़…स्टेज पर दोनों में हो गई हाथापाई…देखें Video…

नई दिल्ली, 12 मार्च| Dulhe Ki Dulhan Ke Sath Harkat : शादियों में अक्सर रिश्तेदारों के बीच थोड़ी बहुत नोकझोंक देखने को मिल जाती है। कई बार तो ऐसी घटनाएं भी घटित हो जाती हैं, जिन्हें देख लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। हाल में शादी के दौरान कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन के बीच जमकर लड़ाई होते देखी जा सकती है। दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिला रहा था दूल्हा वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन को जयमाला के दौरान जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश करता है। लेकिन दुल्हन उसके हाथों मिठाई खाने से मना करती (Dulhe Ki Dulhan Ke Sath Harkat)है। लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं होता और वह दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश करने लगता है। जिसके बाद दुल्हन का मूड खराब हो जाता है और गुस्सा हो जाती है। अगले पल ही दूल्हा जैसे ही दुल्हन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, वैसे ही दुल्हन दूल्हे को एक जोरदार थप्पड़ लगा देती है। दूल्हे और दुल्हन के बीच हुई प्रचंड लड़ाई दुल्हन के हाथों मार खाने के बाद दूल्हे का भी पारा हाई हो जाता है और वह भी दुल्हन पर हाथ छोड़ देता है। देखते ही देखते नव दांपत्य के बीच प्रचंड लड़ाई शुरू हो जाती है। इस तरह से दूल्हे और दुल्हन को लड़ता देख शादी में आए मेहमान हैरान रह जाते हैं। कई मेहमान तो स्टेज पर दोनों दूल्हे और दुल्हन की लड़ाई को शांत कराने में जुट जाते हैं लेकिन वे अपनी इस कोशिश में नाकाम साबित होते (Dulhe Ki Dulhan Ke Sath Harkat)हैं। दूल्हा-दुल्हन लगातार एक-दूसरे पर हाथ उठाते रहते हैं।   लाखों लोगों ने देखा यह वीडियो इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स आते जा रहे हैं। जहां कई लोगों ने इस वीडियो को असली घटना (Dulhe Ki Dulhan Ke Sath Harkat)बताया तो वहीं, कई अन्य लोगों ने इसे एक मजेदार प्रैंक बताया। फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

Uncategorised

Brother-Sister Married Then Suicide : भाई-बहन ने रचाई शादी…फंदे से लटके मिले दोनों के शव…सुसाइड नोट में लिखा-‘साथ ही रहेंगे’…

गाजियाबाद, 12 मार्च| Brother-Sister Married Then Suicide : कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत की खबर से सनसनी मच गई। दोनों के शव बंद कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। रिश्ते में दोनों भाई बहन हैं और दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली थी। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के रहने वाले पियूष और निशा ने 17 फरवरी को ही शादी की थी और अब दोनों की मौत हो चुकी है। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है-परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं। पति पत्नी की तरह रह रहे थे पियूष और निशा रिश्ते में सगे चचेरे भाई बहन थे और दोनों के बीच प्यार हो गया था और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली (Brother-Sister Married Then Suicide)थी। दोनों ने करीब 15 दिन पहले कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर घर लिया था और पति पत्नी की तरह  रह रहे थे। मंगलवार यानी आज दोपहर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव छत में कुंदे से लटके मिले। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला (Brother-Sister Married Then Suicide)है। जिसमें लिखा  है… परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Private Part: Sensational case in Geedam of Dantewada district...! Private part shown to a minor who went to the shop
Uncategorised

Private Part : दंतेवाड़ा जिले के गीदम में सनसनीखेज मामला…! दुकान गई नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट

जगदलपुर, 11 मार्च। Private Part : दंतेवाड़ा जिले के गीदम में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग दुकान में अपने सामान को बनाने के लिए गई हुई थी, जहाँ युवक ने उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखा दिया, इस मामले के बाद नाबालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जहाँ युवक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और एनएच को जाम कर दिया, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम नाबालिग अपने छोटे भाई के साथ घड़ी बनवाने इलेक्ट्रॉनिक दुकान गई थी, इस दुकान का संचालक मोहम्मद रफीक खान काउंटर पर बैठा था, बच्ची दुकान के अंदर गई जबकि उसका छोटा भाई दुकान के बाहर था, इसी दौरान दुकानदार ने अपने कर्मचारियों को बाहर भेज दिया, कर्मचारियों के जाते ही दुकानदार ने बच्ची को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा, साथ ही अश्लील हरकत करने लगा।  आक्रोश लोगों ने नेशनल हाईवे किया जाम अचानक हुए इस घटना से नाबालिक डर गई और दुकान से बाहर निकली और फिर अपने भाई के साथ ट्यूशन गई, वहां ट्यूशन में अपनी मैडम को युवक की इस करतूत के बारे में बताया, मैडम ने इस बात की जानकारी परिजनों को देने की बात कही, बच्ची ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दिया, माँ ने तत्काल इसकी जानकारी बच्चे के पिता को दी, पिता ने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों को दी, साथ ही पुलिस को भी दिया गया, मामले की जानकारी गीदम में फैल गई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कईयों लोग पहले आरोपी के दुकान में गए, लेकिन आरोपी दुकान को बंद कर वह फरार हो गया था, घटना के बाद गुस्साई भीड़ बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे 63 पर चक्का जाम कर दिया, वहीं शहर में काफी तनाव की स्थिति बन गई थी।  दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही, मामले की जानकारी लगते ही SDOP कमलजीत पाटले, दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल समेत अन्य जवान मौके पर पहुंच गए, करीब 3 से साढ़े 3 घंटे जाम होने के बाद जाम खोला गया, आक्रोशित भीड़ ने युवक की दुकान का शटर खोला और अंदर घुस गई, हालांकि इस बीच पुलिस ने सभी को कानून न तोड़ने की समझाइश दी, सभी को बाहर निकाला गया, माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था, चक्का जाम से शहर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, कुछ देर बाद यात्री बसों को जाने दिया गया। फिर जाम खोल दिया गया था।  आरोपी गिरफ्तार गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल (Private Part) ने बताया कि मामले की जानकारी मिली तो तुरंत युवक की तलाश की उसका फोन ट्रेस किया पता चला कि वह बीजापुर की तरफ भाग रहा है इस बीच बीजापुर की तरफ हम रवाना हुए और शहर से करीब 5 लोमीसे 6 किटर की दूरी पर उसे पकड़ा गया। 

Chaitra Navratri 2025: Chaitra Navratri from March 30...! Kalash installation time and Maa's ride... know everything here
Uncategorised

Chaitra Navratri 2025 : 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि…! कलश स्थापना मुहूर्त और माता की सवारी…यहां जानें सब कुछ

नई दिल्ली, 11 मार्च। Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मां जगदंबे की पूजा की जाएगी। 30 मार्च को घट स्थापित होगी और पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्र 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू होगा। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में मां जगदंबे की आराधना होगी। इस बार माता का आगमन हाथी पर होगा। कलश स्थापना मुहूर्त पुरोहित संतोष त्रिपाठी के अनुसार, कलश स्थापना पूजा का संकल्प होता है। विशेष पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06.13 से 10.22 बजे तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्त पर कलश स्थापना कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए। माता की सवारी चैत्र नवरात्रि का आरंभ इस साल रविवार (Chaitra Navratri 2025) से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। इसे शुभ संकेत माना जाता है। हाथी पर मां के आगमन से धन-धान्‍य में वृद्धि होती है। वहीं, मां दुर्गा का प्रस्थान सोमवार 7 अप्रैल को हाथी पर ही होगा। इस शुभ अवसर मां दुर्गा की पूजा करने पर मनोकामनाएं सिद्ध हो सकती है।

Uncategorised

People Ran Away Crematorium : श्मशान में चिता छोड़कर भागे लोग…घंटों बाद हेलमेट पहनकर किया अंतिम संस्कार…जानें इसके पीछे की वजह…

सीकर, 11 मार्च| People Ran Away Crematorium : जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के कंचनपुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। यहां गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। मधुमक्खियों के हमले में 25 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 15 को गंभीर हालत में श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मधुमक्खियों ने अचानक किया हमला जानकारी के अनुसार, गांव के माधो सिंह शेखावत (80) के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान शव को चिता पर रखा गया। इसी दौरान कुछ लोग श्मशान में रखी लकड़ियां लेने (People Ran Away Crematorium)गए। तभी मुख्य गेट के पास पीपल के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों ने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद श्मशान घाट में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन चारों ओर 6 फीट ऊंची दीवार होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए। मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल ग्रामीणों ने बताया कि कई युवाओं ने श्मशान की दीवार फांदकर अपनी जान बचाई, लेकिन जो लोग दीवार नहीं फांद सके, वह मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो (People Ran Away Crematorium)गए। आस-पास के ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मधुमक्खियों के हमले के कारण लोग शव को चिता पर छोड़कर भाग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और हेलमेट पहनकर, शरीर को कपड़ों से ढककर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। बरहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट में मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

Expelled Councillor: BJP expelled two councillors of Raigarh district...see here
Uncategorised

Expelled Councillor : भाजपा ने रायगढ़ जिले के दो पार्षदों को किया निष्कासित…यहां देखें

रायगढ़, 11 मार्च। Expelled Councillor : भाजपा ने अनुशासन भंग करने वाले रायगढ़ जिले के दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घरघोड़ा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद अनिल लकड़ा और श्याम भोजवानी को 6 साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। इसका आदेश आज प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है। बता दें कि घरघोड़ा नगर पंचायत में 15 पार्षद हैं. इनमें भाजपा के 9, कांग्रेस के 4 और दो निर्दलीय पार्षद हैं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी चुने गए हैं. क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने निष्कासन की कार्रवाई की है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि आपके विरूद्ध आरोप है कि घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध आप मतदान किए, जिससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। विरोधी कार्य करने के आरोप में आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Chamber Elections: Big upset in Chamber elections...! Amar Parwani will not contest the elections... see his letter here
Uncategorised

Chamber Elections : चैंबर चुनाव में बड़ा उलटफेर…! अमर परवानी नहीं लड़ेंगे चुनाव…यहां देखें उनका Letter

रायपुर, 11 मार्च। Chamber Elections : जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि वे प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों एवं जय व्यापार पैनल के हित को ध्यान में रखते हुए आगामी चेम्बर चुनाव में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी पद से अपना नाम वापस लेने का निर्णय ले रहे है। लेकिन व्यापारिक समाज की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संकल्प सदैव अटूट रहेगा। यह निर्णय किसी व्यक्तिगत लाभ या हानि से परे, व्यापारी समाज के हितों, संगठन की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। जय व्यापार पैनल को अब तक जो अपार समर्थन, स्नेह और विश्वास व्यापारियों से मिला, वह हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है, हमें विश्वास है यह समर्थन हमेशा मिलता रहेगा। हम जय व्यापार पैनल की ओर से सभी व्यापारी साथियों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें निरंतर समर्थन और विश्वास दिया। हमारा उद्देश्य हमेशा व्यापारिक समाज के हितों की रक्षा करना और उनके सम्मान को सर्वोपरि रखना रहेगा। हमारा यह निर्णय एक अंत नहीं, बल्कि व्यापारी समुदाय के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नया संकल्प है। मै जय व्यापार पैनल के साथ सदैव व्यापारियों के साथ खड़ा रहूँगा। और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।